Back
बगहा रैली में NDA का दावा: 170 से अधिक सीटों की जीत का भरोसा
IAImran Ajij
Nov 08, 2025 12:38:35
Bagaha, Bihar
बगहा विधानसभा क्षेत्र के भैरोगंज हाई स्कूल मैदान में शनिवार को एनडीए की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिल्ली के सांसद औऱ फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के चुनावी सभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के लिए वोट मांगे। दरअसल एनडीए नेताओं ने बगहा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में जनता से मतदान की अपील किया और महागठबंधन समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी औऱ RJD की जंगल राज वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता ने अब महागठबंधन की वापसी न होने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए सरकार ही विकास के मुद्दे पर बिहार को आगे बढ़ा रही है। मौर्य ने कहा कि महागठबंधन में अंतर्कलह और भ्रम की स्थिति है, जो राज्य के विकास के लिए हानिकारक है। जबकि RJD महागठबंधन वालों की गलती से भी सरकार बन गईं तो कट्टा, बम, और एके 47 का राज चलेगा, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता नकार चुकी है अब चाय बेचने वाला ही देश चलाएगा। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बगहा विधानसभा बड़े वोटों के अंतर से जितने के साथ हीं जनता के आशीर्वाद से बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं फ़िल्म स्टार औऱ सांसद मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में एनडीए की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 170 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान अलग थे, लेकिन इस बार दोनों एनडीए के साथ हैं, जिससे एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूत हुआ है। बता दें की मनोज तिवारी ने तेज प्रताप यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग अपने घर को नहीं संभाल पाए, वे क्या खाक बिहार संभालेंगे...! उन्होंने महागठबंधन पर ‘लठबंधन’ की स्थिति का आरोप लगाया। मनोज तिवारी ने मंच से अपने लोकप्रिय गीतों के माध्यम से भी भीड़ को रोमांचित किया। उनका प्रसिद्ध गीत “हम बिहारी हैं जी” पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने भी मंच से सुर मिलाते हुए बगहा की जनता से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 12, 2026 09:18:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 09:17:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 12, 2026 09:17:440
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 12, 2026 09:17:310
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 12, 2026 09:17:150
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 12, 2026 09:16:530
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 12, 2026 09:16:380
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 09:16:030
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 12, 2026 09:02:560
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:02:35Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): S. REGUPATHY (TAMIL NADU MINISTER) PRESS CONFERENCE
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 12, 2026 09:02:290
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 09:02:080
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 12, 2026 09:01:410
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 12, 2026 09:01:160
Report
KRKishore Roy
FollowMar 12, 2026 09:01:020
Report