Back
राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम के लिए तैयार, सुरक्षा कड़े इंतजाम
PKPravesh Kumar
Mar 12, 2026 09:16:53
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में हिंदी नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगी, जहां वे राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी। इस विशेष अनुष्ठान के लिए आज से ही 15 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति इस दौरान उन श्रमिकों को भी सम्मानित करेंगी, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी निखिल टीका राम फुंडे ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन वाले दिन रामलला मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे पहले खोल दिया जाएगा और देर रात तक दर्शन चलते रहेंगे। हालांकि जब राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करेंगी, उस दौरान कुछ समय के लिये आम श्रद्धालुओं का दर्शन बंद रहेगा। राष्ट्रपति करीब साढ़े तीन घंटे अयोध्या में रहेंगी। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा और सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही जितना समय राष्ट्रपति अयोध्या में रहेंगे सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:31:50Noida, Uttar Pradesh:ERNAKULAM (KERALA): V D SATHEESAN (KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & CONGRESS LEADER) ON KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026/ CPI-M
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 12, 2026 10:31:440
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 12, 2026 10:31:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 12, 2026 10:30:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 12, 2026 10:30:410
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 10:30:270
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 12, 2026 10:30:160
Report
ARAarti Rai
FollowMar 12, 2026 10:24:450
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 12, 2026 10:23:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 10:23:140
Report
IAImran Ajij
FollowMar 12, 2026 10:23:010
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 12, 2026 10:22:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 10:21:470
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:21:300
Report