Back
अयोध्या में गैस अफवाहों पर प्रशासन की स्पष्टता: आपूर्ति पर्याप्त, होम डिलीवरी अनिवार्य
PKPravesh Kumar
Mar 12, 2026 09:17:31
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा है कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ अफवाहों के कारण लोगों में भ्रम फैल गया था, जिसके चलते गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ और लंबी लाइनیں लगने लगीं। जनपद में लगभग साढ़े बारह हजार गैस सिलेंडर की जरूरत होती है जिसके सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। डीएम ने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घर पर रहकर ही गैस की ऑनलाइन बुकिंग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं ने हाल ही में गैस सिलेंडर लिया है, वे 25 दिन के बाद ही दोबारा बुकिंग कर सकेंगे। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जाए, इसलिए किसी को भी गैस एजेंसी पर जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल कमर्शियल गैस की आपूर्ति में कुछ बाधा आई है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:31:50Noida, Uttar Pradesh:ERNAKULAM (KERALA): V D SATHEESAN (KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & CONGRESS LEADER) ON KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026/ CPI-M
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 12, 2026 10:31:440
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 12, 2026 10:31:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 12, 2026 10:30:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 12, 2026 10:30:410
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 10:30:270
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 12, 2026 10:30:160
Report
ARAarti Rai
FollowMar 12, 2026 10:24:450
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 12, 2026 10:23:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 10:23:140
Report
IAImran Ajij
FollowMar 12, 2026 10:23:010
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 12, 2026 10:22:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 10:21:470
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:21:300
Report