Back
बगहा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर ग्रामीणों का भारी विरोध
IAImran Ajij
Mar 06, 2026 12:33:50
Bagaha, Bihar
पश्चिम चम्पारण ज़िला के बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ अतिक्रमण हटाने पहुँची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला रामनगर प्रखंड के नवका टोला महुई गांव का है जहाँ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची थी। लेकिन जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की, स्थानीय ग्रामीणों में एक पक्ष के कुछ ख़ास लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और अंचलाधिकारी वेद प्रकाश के साथ कुछ ग्रामीणों की नोंकझोंक भी हो गई। इस दौरान मौके का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी और पुलिस प्रशासन की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया है। इस पूरे मामले पर रामनगर के अंचलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि पुलिस बल की कमी के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समुचित पुलिस बल के साथ दोबारा अभियान चलाया जाएगा और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। हरेंद्र तिवारी औऱ शेख कमरे आजम को 11 फरवरी 2025 से लगातार नोटिस तामिला कराया गया था बावजूद इसके एक पक्ष द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा था लिहाजा विपक्ष के मनमुटाव औऱ तनाव के बाद प्रशासन भी फ़िलहाल अतिक्रमण हटवाने में नाकाम रहा है जिसके बाद गाँव में तनाव बरकरार है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report