Back
पूर्वी चंपारण में 481 हाफिजों की दस्तारबंदी, शब-ए-बारात का भव्य जलसा
IAImran Ajij
Feb 02, 2026 11:21:52
Bagaha, Bihar
बिहार ज़िला पश्चिम चम्पारण से एक बड़ी खबर यह है कि शब-ए-बारात के मौके पर popular इस्लामिक एडारा मदरसा जामिया इस्लामिया कुरआनियां सेमरा में एक बड़ा जलसा आयोजित किया गया। इस मौके पर वर्ष 1881 में स्थापित सेमरा मदरसा के 24 वें दस्तारबंदी कार्यक्रम में कुल 481 हाफिजों की दस्तार ए बंदी की गई। पगड़ी बांधने के कार्यक्रम की अध्यक्षता अकैडमिक इंचार्ज मुफ़्ती जुनेद कासमी ने की। इस भव्य समारोह में बिहार और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश समेत नेपाल के लोग शामिल हुए और समारोह की निगरानी नाजिम सफीउद्दीन ने की। तीन चरणों में पूरा किये गए इस जलसे और दस्तार बंदी कार्यक्रम के पहले चरण में हिफ्ज़ ए कुरआन मुक़म्मल किये तलबों के रिजल्ट सुनाए गए। दरअसल साल 2025-26 में सफल होने वाले तलवा को अनिसुर रहमान और शफीउद्दीन साहब ने सनद से नवाजा। दूसरे चरण में 481 फारिगिन तलवा की दस्तारबंदी बड़े उलमाओं के हाथों किया गया, जबकि तीसरे चरण के प्रोग्राम में इमारत ए शरिया पटना के पूर्व नाजिम मुफ़्ती जुनैद कासमी ने बहू बेटियों और महिलाओं से उनके इज्जत आबरू और ईमान की हिफाज़त को लेकर कड़ी नसीहत दी। मंच का संचालन सेमरा मदरसा के उस्ताद मुफ्ती आबिद ने किया, जबकि सेमरा मदरसा के प्रिंसिपल अधिकारी कारी बशीर अहमद मजाहिरी ने सबों का सम्मान कर अपने दुआओं से नवाज़ा। समीक्षा के दौरान समीउल्लाह कासमी, हाफ़िज़ ताहिर और عبدुल वाहिद झून्ना के साथ शेख जुगनू आलम समेत मुंशी खुर्शीद आलम भी मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस साल इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 481 कुरआन कंठष्ट याद किए छात्रों में पटना के रहने वाले 8 साल के मोहम्मद अयान हाफिज ने सनद हासिल कर दूसरे स्थान पर परचम लहरा कर सबकों अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं दूर-दराज़ क्षेत्रों से आये मेहमानों ने इन्हें अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि उनकी हौसला अफजाई भी की गई और इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के मुताबिक इंसानी जिंदगी गुजारने की अपील की गई। यही वजह है कि आगामी माह रमजान की तैयारियों में अकीदत मंद जुट गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:510
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 16:02:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:000
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 07, 2026 16:01:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 16:01:270
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 16:01:130
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 07, 2026 16:00:400
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 16:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report