बगहा में रामलला मंदिर के साथ मस्जिद: भाईचारे की अनूठी मिसाल
Bagaha, Bihar:देशभर में दुर्गापूजा की धूम है, चारों ओर पूजा पंडालों में रौनक़ के साथ धूमधाम से शारदीय नवरात्रि का दौर समापन की ओर बढ़ रहा है। एक खूबसूरत तस्वीर नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा से आई है जहाँ एक ही जगह मंदिर और मस्जिद में कौमी एकता की अनूठी मिसाल कायम कर देश और समाज को आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। NH 727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क किनारे स्थित बगहा के पटखौली मलकौली में इस शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा रामलला के मंदिर में विराज रही हैं जो श्रद्धालुओं और भक्तों के आकर्षण और भक्ति का खास केंद्र बना हुआ है। पड़ोसी देश नेपाल समेत यूपी और बिहार के चम्पारण कई अलग-अलग हिस्सों से लोग इसे देखने आ रहें हैं क्योंकि एक ही पंडाल में रामल्ला के साथ मातारानी का दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। खास बात यह है कि एक ही जमीन पर दाईं ओर मस्जिद में अजां और इबादत हो रही है तो बाईं ओर मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम मची है। बताया जा रहा है कि जगदम्बा आराधक पूजा समिति ने इस वर्ष मां दुर्गा की स्थापना के लिए अयोध्या के राम मंदिर की शक्ल में पूजा पंडाल बनाया है जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। आयोजकों और भक्तों के साथ साधु और हाफ़िज़ ने बताया कि माता रानी की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को गुफा के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है जो कि भगवान श्रीराम के अयोध्या मंदिर के तर्ज पर बने आकर्षक मंदिर के भीतर बनाया गया है। यहाँ परंपरा कोई नई शुरुआत नहीं है पिछले कई वर्षों से साथ पूजा और नमाज़ अदा करते बगहा के लोग गंगा यमुनी तहज़ीब का मिसाल कायम रखें हैं। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस साल भी बगहा के पटखौली में हिन्दू-मुस्लिम मिलकर पूजा आराधना करवा रहे हैं लेकिन इस पंडाल को रामल्ला की तरह बनाकर खास रूप दिया गया है जो अलौकिक और दर्शनीय है लिहाजा बिना किसी भेद भाव के आपसी भाईचारे के बीच न केवल समाज बल्कि देश दुनिया को मिल्लत का संदेश एक साथ हो रही अजां और शंख की गूंज यह बताने के लिए काफी है कि ईश्वर अल्लाह और भगवान सबका मालिक एक है。हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनावों में बैनर पोस्टर से आचार संहिता उल्लंघन, पुलिस अब भी चुप
एंकर-मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाएं जा रहे हैं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाने से आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है मगर पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।चौमूं जयपुर: पंचायत चुनाव की भाजपा ने शुरू की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है. चौमूं की रेनवाल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बीजेपी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे。जनकपुरी मिथिला नगरी में प्रभु राम-जानकी का भव्य विवाह उत्सव
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी में मिथिला नगरी में प्रभु श्रीराम माता जानकी को ब्याहने पहुंचे जिसके बाद दोपहर में तुलसी और शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ, शाम को जनक महल में प्रभु श्री राम और माता जानकी भव्य रथ में सवार होकर जनक महल पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और कमेटी के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रभु की आरती उतारी, प्रभु श्रीराम और माता जानकी की एक झलक पाने को हर कोई लालायित दिखा, आम से लेकर खास तक सबकी नजर प्रभु श्रीराम और माता जानकी पर ठहर गई, अलौकिक छटा देख हर कोई भक्तिभाव में सराबोर नजर आया, तो वही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल को न बिगड़ सकेजंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।
सिब्बल ने कहा 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इस बात पर याचिका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।
इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि लोगों को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी करते हैं या नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।
इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।
(दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
