Back
बगहा में जेडीयू ने प्रभात रंजन सिंह को नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी
IAImran Ajij
Dec 14, 2025 12:17:50
Bagaha, Bihar
बगहा में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता औऱ बगहा सदर से पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बगहा जिला का कार्यकारी जेडीयू जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रभात रंजन सिंह वर्ष 2010 में जेडीयू की टिकट पर बगहा सदर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रभात रंजन सिंह ने संगठन की मजबूती को लेकर पहली बैठक आयोजित की। यह बैठक बगहा स्थित आईबी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जहां जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने समेत आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जेडीयू द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिए गए । प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि आज से जेडीयू पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चला रही है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका मक़सद विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों कों मजबूत करना है क्योंकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार कों विकसित राज्य बनाना है। कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर के पूर्व जेडीयू विधायक रिंकू सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने प्रभात रंजन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बता दें की कार्यक्रम में MLC भीषम सहनी जो बगहा के जेडीयू जिलाध्यक्ष थे वें इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए लिहाजा चर्चा है की बिहार विधानसभा की 243 सीटों में शुमार 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से दो बार लगातार विधायक रहें रिंकू सिंह की हार पर समीक्षा के बाद भीष्म सहनी कों साइड लाइन कर प्रभात रंजन सिंह कों नई बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गईं है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:45:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 14, 2025 18:16:370
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 14, 2025 18:16:210
Report