Back
बगहा ASI अजय कुमार पाण्डेय की हार्ट अटैक से मौत, महकमे में शोक
IAImran Ajij
Jan 08, 2026 06:19:06
Bagaha, Bihar
नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा से एक दुखद खबर सामने आई है। बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना में 112 पुलिस में पदस्थ ASI अजय कुमार पाण्डेय ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गईं है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जमादार अजय कुमार पाण्डेय नियमित ड्यूटी पर तैनात रहते थे, जो बुधवार की रात भी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुँचाया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उनकी जाँच के बाद डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की पुष्टि कर दी। अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सेमरा थाना सहित बगहा पुलिस जिला के अधिकारी और जवान गहरे सदमें में हैं। सभी ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद किया। इधर घटना की जानकारी मृत जमादार के परिजनों को दे दी गई है तथा उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। बताया गया है कि मृत जमादार अजय कुमार पाण्डेय मूल रूप से पूर्णिया जिला के निवासी थे। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई है। DIG में प्रोन्नत बगहा SP सुशांत कुमार सरोज़ और बगहा SDPO कुमार देवेंद्र के अलावा रामनगर SDPO रागिनी कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 09, 2026 04:22:200
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 09, 2026 04:22:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 09, 2026 04:21:440
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 09, 2026 04:21:040
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 09, 2026 04:19:510
Report
0
Report
KSKamal Solanki
FollowJan 09, 2026 04:18:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 09, 2026 04:17:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 09, 2026 04:17:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 09, 2026 04:17:220
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 09, 2026 04:15:590
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 09, 2026 04:15:480
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 09, 2026 04:15:260
Report
0
Report