Back
वैशाली के बिस्किट फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद बवाल
RSRajkumar Singh
Jan 29, 2026 05:16:48
Hajipur, Bihar
बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ औधोगिक क्षेत्र स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर की मौत के बाद मजदूरों का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।घटना से आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री में जमकर उत्पात मचाया और आगजनी कर जमकर हंगामा किया।वहीं घटना की सूचना पर पहुंची औधोगिक थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराने की कवायद में जुट गई है।मृत मजदूर का नाम चंदन पाठक है जो औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र स्थित दादर गांव का रहने वाला था।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात अचानक मजदूर की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद मजदूर की मौत हो गई।मजदौरों ने आरोप लगाया कि तबियत बिगड़ने के बाद मजदूर एक घण्टे तक तड़पता रहा लेकिन फैक्ट्री के गार्ड ने गेट नहीं खोला और चंदन पाठक की मौत हो गई जिसके बाद मजदूरों ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।आक्रोशित मजदूरो ने यह भी आरोप लगाया कि 8 घण्टे के बजाए मजदूरों से 72 घण्टे तक काम करवाया जाता है और हजारो मजदूर फैक्ट्री में काम करते है लेकिन उनके यहाँ प्राथमिक चिकित्सा या किसी तरह के दवा की व्यवस्था नहीं है।मजबूरन ईलाज के लिए मजदूरों को बाहर जाना पड़ता है।मजदूरों ने मृतक़ के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग कर रहे है और सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।वहीं मजदूरों के हंगामा को देख कर फैक्ट्री के गार्ड और अन्य कर्मी फैक्ट्री छोड़ कर फरार हो गए है और मजदूर लगातार फैक्ट्री मालिक को बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े है।इधर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मजदूरों को शांत कराने का प्रयास कर रहे है और मृत मजदूरों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है फिलहाल परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowJan 29, 2026 06:47:570
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 29, 2026 06:47:460
Report
KSKapil sharma
FollowJan 29, 2026 06:47:320
Report
ARAarti Rai
FollowJan 29, 2026 06:47:250
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 29, 2026 06:47:120
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 29, 2026 06:46:590
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowJan 29, 2026 06:46:340
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:46:06Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री यूपी
हमलोग यमुना जी को साफ करने के लिए प्रयास कर रहे है। सभी के प्रयासों से ये संभव हो सकता है।
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 29, 2026 06:45:580
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:45:45Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री यूपी
हमलोग यमुना जी को साफ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी के प्रयासों से यह संभव हो सकता है।
0
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 29, 2026 06:45:370
Report
RARAM ANUJ
FollowJan 29, 2026 06:45:250
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:45:130
Report
0
Report
0
Report