854340
सुपौल में कोसी नदी का बढ़ रहा जलस्तर
Birpur, Bihar:सुपौल में एक बार फिर कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कोसी बराज कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे बढ़ते क्रम में 1 लाख 90 हजार 990 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागवत भाषण पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का स्वागत
Bareilly, Uttar Pradesh:आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अमरीका मे दिये गये आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत के भाषण का स्वागत किया है। मौलाना ने कहा आप के परिप्रक्ष्य मे उनका भाषण सभी सम्प्रदायों को इंसानियत की लड़ी में जोड़ने वाला है, इंसानियत ही एक ऐसा फल सफा है जो सबके दिलों को जोड़ता है। उनके सकारात्मक भाषण का स्वागत किया जाना चाहिए। खुद पैग़म्बरे इस्लाम ने अपने अनुयायियों को इंसानियत का सबक पढ़ाया, उनकी जीवनी मे देखेंगे तो हर जगह इंसानियत का फल सफा नजर आयेगा। पैग़म्बरे इस्लाम ने आपदा, पड़ोसियों के अधिकार, बीमारो की मदद के लिए यही फ़रमाया कि ये मत देखो कि वो किस धर्म का मानने वाला, बल्कि फौरन उसकी मदद करो।0
0
Report
मथुरा में अनशनकारियों के समर्थकों ने ज्ञापन देकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में अनशनकारियों के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता, डिप्टी डीएम को सौंपा ज्ञापन मथुरा: मथुरा में जारी आंदोलन के समर्थन में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। आमरण अनशन पर बैठे अपने साथियों के समर्थन में आगे आए कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर डिप्टी डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष के काफिले को लखनऊ में रोका गया संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एक प्रतिनिधि ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष 500 से 700 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने लखनऊ सीमा पर ही भारी बैरिकेडिंग कर उनके काफिले को रोक लिया। इसके बावजूद, आगरा से प्रियंका ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी प्रशासनिक रुकावटों के बाद भी आयोजन स्थल तक पहुंचने में सफल रहे। प्रशासन से मिला कार्रवाई का आश्वासन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रास्ते में कई स्थानों पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन संगठन का मनोबल बनाए रखने और अनशनकारियों की जायज मांगों को उठाने के लिए वे मथुरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं के अनुसार, डिप्टी डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और ज्ञापन पर उचित व नियमानुसार कदम उठाने का भरोसा दिया है। बाइट प्रदर्शनकारी0
0
Report
बारिश से पछवादून में रपटे उफान, लोग जोखिम लेकर पार करते रहे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर : ज्यादा बारिश की वजह से पछवादून मे भी नदी - नाले उफान पर है... सड़को पर बने ये रपटे पानी का सैलाब आने की वजह से जानलेवा हो चुके हैं... तस्वीरे सहसपुर क्षेत्र के चोर खाले पर मौजूद रपटे की है... ज्यादा बारिश के बाद रपटो पर आए पानी के इस सैलाब ने दोनों तरफ वाहनों के पहिए थाम दिए... बड़े खतरे के बावजूद कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पानी के सैलाब से भरे इस रपटे को पार करते नजर आए... लेकिन पानी की ताकत के सामने उनके वाहन डगमगा गए... घंटों इंतजार के बाद पानी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हुआ तो राहगीरो ने इस जोखिम भरे रास्ते को पार करना शुरू किया... फिलहाल मौसम बारिश का बना हुआ है और अगर ज्यादा बारिश होती है तो इन रपटो को पार करना जानलेवा भी हो सकता है...0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत 7 हिरासत में, इनाम घोषित
Fatehpur, Uttar Pradesh:वर्चस्व की टशन में हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और इन्द्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह पर ₹25-₹25 हजार का इनाम घोषित अब तक 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इनमें शराब दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद व अन्य सहयोगी शामिल अभियुक्तों को शरण देने या सहयोग करने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दे रही दबिश हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव की घटना0
0
Report
बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने बैटरी वाला तेजाब पिया, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने पिया बैटरी वाला तेजाब, हालत गंभीर बहराइच: जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां थाना बौडी क्षेत्र के मुरौवा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय नीता देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में बैटरी में पड़ने वाला तेजाब पी लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नीता देवी का मायका थाना हरदी क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में है और उसकी शादी करीब एक साल पहले ही मोहित के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति पिछले एक महीने से काम के सिलसिले में जालंधर से बाहर है。 फिलहाल, तेजाब पीने के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है。0
0
Report
बारकोड से पैठणी की असली पहचान: महाराष्ट्र में नकली पैठणी पर रोक
Pandharpur, Maharashtra:ग्राहकांना खरी पैठणी ओळखता यावी त्यासाठी एक बारकोड आणि लोगो बनवण्याचा प्रयत्न वस्त्रोद्योग मंत्रालयाकडून सुरू असल्याची माहिती राज्याचे वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे यांनी दिली आहे. संजय सावकार यांनी आज पंढरपूर येथे येऊन श्री विठ्ठल-रुक्मिणीचे दर्शन घेतलं खऱ्या पैठणीची ओळख होण्यासाठी बारकोडच्या माध्यमातून कोणता धागा वापरलाय कोणत्या गावात कोणत्या कारागिरांना ही पैठणी तयार केलेले याची माहिती ग्राहकांना उपलब्ध होणार आहे. त्यामुळे बनावट पैठणी ओळखता येणार आहे पैठणी महाराष्ट्राच्या संस्कृतीचा भाग आहे. त्यामुळे पैठणीला मागणी खूप आहे तो एक कलेचा भाग आहे एक पैठणी तयार करायला 15 ते 30 दिवस एवढा कालावधी कारागिरांना लागतो. पैठणीचे उत्पादन वाढवण्यासाठी कामगारांची संख्या वाढवण्याची आवश्यकता आहे त्यासाठी सुद्धा विभागाकडून प्रयत्न सुरू आहेत. पैठणी विक्रीसाठी वस्त्रोद्योग विभागाच्या माध्यमातून आम्ही प्रदर्शन भरवत असतो त्यामधून सुद्धा पैठणी खरेदीसाठी चांगली मागणी आहे.0
0
Report
Advertisement
ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਛਾਤ੍ਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ: NSUI ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਜਿੱਤ ਲਈ ਅਪੀਲ
Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਅਥਾਰਟੀ ਅੱਗੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਨਾਲ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਯੂਨੀਅਨ ਬਣਾਉਣ ਲਈ, ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵਜੋਂ ਸਮੂਹ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ NSUI ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਅਲਾਇੰਸ ਦੇ ਸਮੂਹ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵੋਟਾਂ ਪਾ ਕੇ ਕਾਮਯਾਬ ਬਣਾਓ।0
0
Report
अशोक नगर में देर रात नकाबपोश चोरों ने डेढ़ लाख की चोरी की; CCTV में कैद तीनों
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के अशोक नगर क्षेत्र में देर रात एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ली गई। वारदात लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें तीन नकाबपोश युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक का चेहरा कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी राधेश्याम अपने परिवार के साथ बेटी प्रीति शर्मा के यहाँ विद्या नगर, भीलवाड़ा में रहने के बावजूद गाँव लौटे थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। प्रीति शर्मा के अनुसार उनके पिता बैंक से करीब एक लाख रुपए निकालकर लाए थे, जो किसी व्यक्ति को देने के लिए घर में रखे थे। पहले से रखी नकदी मिलाकर चोर करीब डेढ़ लाख रुपए ले गए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि तीन नकाबपोश युवक देर रात मकान के आसपास पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घर के बाहर लगे कैमरे को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद धारदार हथियार की मदद से दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। युवक लगभग 10 मिनट तक मकान में रहे और इसके बाद मौके से फरार हो गए। सामने स्थित डॉक्टर नितिन सुथार के मकान के बाहर लगे कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई है। परिवार के अनुसार घर के मंदिर वाले कमरे में भी सामान बिखरा हुआ मिला। मंदिर में चांदी की कुछ मूर्तियाँ रखी हुई थीं, जिससे चोरी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नकदी, चांदी की मूर्तियाँ और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति मकान मालिक के प्रतापगढ़ पहुँचने के बाद जांच में स्पष्ट होगी। मकान मालिक के पहुँचने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस मौके का निरीक्षण कर चोरी गए सामान और नकदी का आकलन करेगी। मकान मालिक ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में भी इसी तरह एक मकान को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। अशोक नगर की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर नकाबपोश युवकों की पहचान और तलाश में जुट सकती है।0
0
Report
जमशेदपुर में बाढ़ खतरा बढ़ा; स्वर्णरेखा-खरकई नदी उफान पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों लगातार हो रही बारिश और ओड़िसा के ब्यांगबिल डैम और सरायकेला में स्थित चांडिल डैम का फाटक खोलने से स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खरकई नदी खतरे के निशान से 0.22 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के करीब है. इसके कारण मानगो, बागबेड़ा, कदमा, जुगसलाई आदि जगहों के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. बाढ़ को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन की टीम माइकिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि देर रात ओड़िसा के ब्यांगबिल डैम के 4 फाटक खोल दिए गए. जबकि चांडिल डैम के 13 फाटक आधा आधा मीटर खोल दिया गया है. जिससे कारण नदियों का जलस्तर फिर अचानक बढ़ गया. बता दें कि पिछले 3 दिनों से जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है कि करीब 2 सप्ताह पहले ही जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ के कारण 500 से अधिक घरों में पानी घुसा था. अब दोबारा बाढ़ की संभावना को लेकर लोग दहशत में हैं.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, बस्तर से रायपुर तक
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग के बाद आज से ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, आज से 1 सितंबर तक बस्तर संभाग में प्रशिक्षण शिविर. इसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और फिर 20 सितंबर से रायपुर संभाग के प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित. संगठन में सक्रियता और कसावट की कवायद0
0
Report
जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर सियासी घमासान, धरना में भाजपा-कांग्रेस में तल्ख आरोप
Alirajpur, Madhya Pradesh:जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर क्षेत्र का सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। एक तरफ जहां संघर्ष समिति अपनी जमीन को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में है, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच किसानों के समर्थन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। पहले हम किसान हैं': धरना स्थल पहुंचे भाजपा नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए दो टूक कहा कि पार्टी और पद बाद में आते हैं, वे पहले किसान हैं और किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस का पलटवार: कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने भाजपा नेताओं के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे दोहरा रवैया बताया। कथनी और करनी में अंतर: विधायक सेना पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। ये दिन के उजाले में तो किसानों के बीच बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन रात होते ही धरने से पूरी तरह नदारद हो जाते हैं." भाजपा नेताओं का बयान— "पद बाद में, पहले हम किसान हैं।" कांग्रेस विधायक सेना पटेल का तीखा हमला— "भाजपा की कथनी और करनी में अंतर।" सेना पटेल का आरोप— "दिन में बड़ी बातें करते हैं भाजपा नेता, रात में धरने से रहते हैं गायब।" बाइट -कांग्रेस विधायक सेना पटेल बाइट -भाजपा पूर्व विधायक माधव सिंह डावर बाइट -विशाल रावत युवा नेता भाजपा0
0
Report
किसान नेता सुख गिल मोगा ने पैरोल के बहाने भगवंत मान को धन्यवाद पर सवाल
Chandigarh, Chandigarh:ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ ਦਾ ਭਾਈ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਨ ਤੇ ਭੜਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸੁੱਖ گِل ਮੋਗਾ,ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ 4 ਸਾਲ ਹੋਗੇ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚਾ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇ ਨੂੰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ ਓਥੇ ਕਿਤੇ ਆਕੇ ਨਈ ਬੈਠੇ,ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਦੇ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ,ਅੱਜ ਵਡਾਲਾ ਸਾਹਬ ਕਿਸ ਗੱਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਕੀ ਭਾਈ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਹੋ ਗਈ ਹੈ….?0
0
Report
Advertisement
मेवात विकास बोर्ड की बैठक में क्षेत्रीय मुद्दे तेज, हाउस अरेस्ट पर सरकार घेरा
Nuh, Haryana:मेवात विकास बोर्ड की बैठक में आफताब-मामन ने उठाए क्षेत्र के मुद्दे, हाउस अरेस्ट पर सरकार को घेरा मेवात विकास बोर्ड की बैठक में नूंह विधायक एवं कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद और फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखे। आफताब अहमद ने कहा कि पिछले वर्ष हुई बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से क्षेत्र के लिए अधिक बजट जारी करने की मांग की, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। वहीं मामन खान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्क और लाइब्रेरी, नेशनल हाईवे-248, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों की फिरनी पक्की करने के लिए मेवात के हिस्से के 48 करोड़ रुपये जारी करने की मांग भी रखी। मामन खान ने नगीना और मरोड़ा पीएचसी में डॉक्टरों की कमी तथा मांडीखेड़ा अस्पताल में सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मेवात में शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाउस अरेस्ट को लेकर दोनों विधायकों ने सरकार पर निशाना साधा। आफताब अहमद ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट किए जाने को निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। मामन खान ने भी हाउस अरेस्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।0
0
Report
मोतिहारी केसरिया में सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर फेंका तेजाब, परिवार गंभीर घायल
Motihari, Bihar:मोतिहारी के केसरिया में स्वर्ण व्यवसाई के घर में घुसकर पहले पूरे परिवार की पिटाई की गई इतने से भी मन नहीं भरा तो सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाब कांड में स्वर्ण व्यवसाई और उनकी पत्नी के अलावा उनका मासूम बेटा भी जख्मि हो गया है। तीन वर्ष के मासूम यश तेजाब से घायल होने के बाद ठीक से मूत्र त्याग नहीं कर पा रहा है अब इस मासूम को कैथेटर के सहारे रखा गया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां के स्वर्ण व्यवसाई अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने केसरिया के एक व्यक्ति से करीब पंद्रह लाख रुपया सूद पर लिया था जिसमें से अमित ने दस लाख रुपया लौटा दिया था। बाकी बचे पांच लाख रुपया के सूद के एवज में सूदखोर चालीस लाख रुपया की जमीन लिखवाना चाहते थे जिसके लिए अमित तैयार नहीं हुआ। व्यवसाई अमित ने कल अपनी जमीन किसी और से बेच दिया जिसकी जानकारी मिलने के बाद सूदखोर कल शाम व्यवसाई के घर पर पहुंच गए और अमित के घर में घुसकर व्यवसाई सहित उनके परिवार की पिटाई के बाद तेजाब फेंक कर घायल कर दिया। तेजाब फेंकने के दौरान तेजाब फेंकने वाला भी तेजाब के चपेट में आ गया फिर क्या था तेजाब कांड से घायल व्यवसाई जहां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में इलाज करवा रहा है इसी बीच तेजाब फेंकने वाले ने उल्टा व्यवसाई पर केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज करवा दिया है.0
0
Report
खाद की कमी नहीं: बिहार मंत्री विजय सिन्हा ने किसानों की समस्याओं को सुना
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर स्पष्ट कहा कि बिहार में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसानों के हित से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से पूरे बिहार में ‘कृषि जन कल्याण संवाद’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना, कम जमीन में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देना, ड्रोन और आधुनिक कृषि तकनीक का इस्तेमाल, महिला उद्यमिता एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना है।0
0
Report
Advertisement
