सुपौल में कोसी नदी के तटबंध पर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति दयनीय
Supaul, Bihar:सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण तटबंध के अंदर बसे लोगों के घर कट गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सक्षम बाढ़ पीड़ित अपने सामर्थ्य के अनुसार दूसरे स्थानों पर जाकर बस जाते हैं, लेकिन गरीब तबके के लोग ऊंचे स्थानों पर फूस की झोपड़ी डालकर जीवन यापन कर रहे हैं। भीषण गर्मी और बारिश की संभावना के बीच इन लोगों की हालत गंभीर हो गई है। तस्वीर मुंगरार गांव की है, जहां सड़क पर झोपड़ी डालकर बाढ़ पीड़ित ठहरे हुए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
