852218
पिपरा में शनिवार को नहर में बहे बालक का आज शव हुआ बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
Pipra, Bihar:पिपरा के छिट दुबियाही वार्ड नं. 17 में बीते शनिवार एक 8 वर्षीय नाबालिग जो नहर किनारे खेलते समय पैर फिसलने के कारण नहर में बह गया था। जहां बच्चे की खोजबीन जारी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह त्रिवेणीगंज के बैजनाथपुर वार्ड नं. 9 से सूचना मिली कि एक बच्चे का शव नहर में देखा गया। परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची तथा आगे की कार्यवाही में जुट गई। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
दानापुर जीआरपी: ट्रेन में लूट-हत्या के बाद SIT की जांच तेज, साजिश के संकेत?
Danapur, Bihar:दानापुर जीआरपी क्षेत्र में चलती ट्रेन में लूट और ट्रेन से फेके जाने से युवक कैलाश कुमार की मौत और उसके साथी रितेश के घायल मामले में हमारे चैनल पर चली खबर का असर हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। टीम अब युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी। रेल एएसपी भास्कर रंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और कई नमूने एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कैलाश चलती ट्रेन से दुर्घटनावश गिरा था या फिर किसी साजिश के तहत उसे ट्रेन से नीचे फेंका गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बक्सर से पटना आने के दौरान ट्रेन में कुछ बदमाशों ने खुद को पुलिस का जवान बताकर कैलाश के साथ लूटपाट और मारपीट की। परिजनों के मुताबिक विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जीआरपी ने भी कार्रवाई कर दिया परिजनों के इन आरोपों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। SIT अब ट्रेन में कैलाश के साथ क्या हुआ, घटना के समय उसके साथ कौन लोग थे और उसकी मौत हादसा थी या हत्या—इन सभी बिंदुओं की जांच करेगी। ZEE BIHAR की खबर के बाद SIT गठित होने से मामले की जांच तेज होने की उम्मीद है।0
0
Report
अमेठी में बेटी की गुमशुदगी पर साइबर ठगी: पीड़ित से 10 हजार मांगे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मुकदमा दर्ज कराते ही साइबर ठगी का शिकार हुआ पीड़ित, बेटी के गुमशुदगी का नामजद मुकदमा दर्ज कराते ही साइबर ठगी का शिकार हुआ पीड़ित पिता, आरोप है की बेटी की गायब होने की सूचना थाने में दर्ज कराते ही फोन पर आई सूचना, बताया गया की हम एसपी आफिस से दरोगा बोल रहे हैं आपकी बेटी दिल्ली में मिल गई है, जिसे लेने के लिए चलना है आप 10 हजार रुपए खाते पर भेजे हम गाड़ी लेकर आपके घर पहुंच रहे हैं और आपको साथ चलना है, जिसके बाद पीड़ित ने सम्बंधित खाते में लगाया 10 है रूपये, थाने आकर पता किया तो मामला निकला साइबर ठगी का, जिसे लेकर पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले को लेकर की शिकायत जामो थाने के एक गांव का है मामला,0
0
Report
Advertisement
भुसावळ में रेलवे कर्मचारी की चाकू से हत्या, नाबालिग संदिग्ध पूछताछ में
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,भुसावळ एक धडक देणारी घटना जळगाव जिल्ह्यातील भुसावळ शहरात पाटील मळा परिसरात रेल्वे कर्मचाऱ्याची चाकूने हल्ला करून हत्या झाली असल्याची माहिती समोर आली आहे. तुषार गोविंद सोनवणे असे हत्या करण्यात आलेल्याच्या 35 वर्षे आयुष्याच्या रेल्वे कर्मचारी तरुणाचे नाव आहे. प्राथमिक माहितीनुसार, तुषार सोनवणे यांच्या एका 17 वर्षीय अल्पवयीन मुलाच्या आईसोबत सतत बोलणे होते. या अल्पवयीन मुलाला पसंत नसल्याने त्यांनी तुषार यांच्या विरुद्ध चाकूने हल्ला केल्याची माहिती आहे. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी तपास सुरू केला असून, अल्पवयीन मुलाची चौकशी केली जात आहे. हत्या नेमक्या कोणत्या कारणातून आणि कशा प्रकारे घडली, याचा तपास पुढे सुरू आहे.0
0
Report
अजमेर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान में निकाय इन्तेखाब के दूसरे मरहले की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। इसी तरह अजमेर में भी 3 लाख 33 हज़ार वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर शहर की सरकार का इन्तेख़ाब करेंगे। जुमा के दिन सुबह 7 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें नई पीढ़ी यानी नौजवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला इंतजामिया और पुलिस महकमे के आला अफसरान ने पोलिंग बूथ और हसास इलाका का जायजा लिया। जहां पुलिस सिक्योरिटी के कड़े इंताम के साथ साथ हथियारबंद जवान भी तैनात किए हुए थे। पुलिस ने पोलिंग बूथ से 200 मीटर तक त्रिपोलिया गेट बाजार में दुकानें भी बंद करवाईं और किसी भी घटना से निपटने के लिए जोनल और एरिया मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर समेत एडिशनल एसपी, डिप्टी रेज़ के अफसर तैनात किए हुए हैं। इसी तरह पुलिस मोबाइल पार्टियां अपने अपने इलाका में गश्त भी लगा रही हैं। अजमेर के दरगाह इलाका में भीड़ के साथ साथ इलेक्शन की भी जबरदस्त रंगत दिखाई दे रही है। मुस्लिम इलाकों में ख्वातीन बच्चे और बुजुर्ग भी अपने वोट का इस्तेमाल कर वार्ड कौंसलर का इन्तेखाब कर शहर की सरकार बनाएंगे। राजस्थान में निकाय इलेक्शन के दूसरे मरहले की यह आखिरी वोटिंग है और अब 14 सितंबर को इसका रिज़ल्ट आएगा, जिसमें साफ होगा कि राजस्थान के किस शहर में किस पार्टी की परचम लहरायेगा.0
0
Report
ठाणे बैंक की वार्षिक सभा में भारी हंगामा, सभासदों के बीच धक्का-मुक्की
Thane, Maharashtra:TDCC बँकेच्या वार्षिक सभेत राडा, सभासदांमध्ये धक्काबुक्की.. ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या सर्वसाधारण सभेत मोठा राडा झाल्याची घटना समोर आली आहे. ठाणे येथील गडकरी रंगायतन मध्ये पार पडलेल्या या सभेत गोंधळानंतर धक्काबुक्की झाल्याचा व्हिडिओ समोर आला आहे. ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या नवनिर्वाचित संचालक मंडळाची वार्षिक सर्वसाधारण सभा ठाण्यामध्ये आयोजित करण्यात आली होती. सभेत माजी खासदार कपिल पाटील यांनी उपस्थित केलेल्या प्रश्नावरून वादाला सुरुवात झाली. सभासदांनी आधी प्रश्नांची उत्तरे द्या आणि मगच सभा सुरू करा अशी मागणी लावून धरली. यावरून वाद इतका विकोपाला गेला की स्टेजवरच "दादागिरी चालली आहे" अशी आरोप-प्रत्यारोप सुरू झाले आणि धक्काबुक्की झाल्याचे व्हिडिओत दिसत आहे. ४८ हजार सभासदांचे प्रतिनिधित्व करणाऱ्या या बँकेच्या अध्यक्षांनी सर्वांना शांत करण्याचा प्रयत्न केला, मात्र सभेत काही काळ गोंधळाचे वातावरण निर्माण झाले होते. मात्र अध्यक्ष अरुण पाटील व शेतकरी यांच्या उपस्थितीत हि सभा राड्या नंतर पुंआ यशस्वी रित्या पार पडल्याची माहिती जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेचे अध्यक्ष अरुण पाटील यांनी दिली.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली. आकाशीय बिजली गिरने से महिला आई चपेट में गंभीर रूप से हुई घायल. बताया जा रहा है की घर के बाहर खड़ी महिला के शरीर को छूकर निकली आकाशीय बिजली. हादसे में महिला के शरीर में हल्की चोट के साथ हाथ-पैर पड़े सून्न कुछ देर के लिए काम करना किया बंद. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को आनन-फानन लेकर पहुंचे अस्पताल. आकाशीय बिजली गिरने की घटना से इलाके में मचा हड़कंप. भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार की घटना0
0
Report
उत्तरकाशी में 260 बैग नॉन ट्रेड सीमेंट मिलने से हड़कंप, जांच की मांग
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:सड़क किनारे नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट मिलने से हड़कंप, कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन रिपॉट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी सड़क किनारे सीमेंट के कट्टों पर अंकित नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट उतारे जाने के मामले पर हड़कंप मच गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि जोशियाड़ा मुख्य पुल के समीप सड़क किनारे लगभग 260 बैग सीमेंट पड़े होने की जानकारी सामने आई। इन बैगों पर श्री सीमेंट / नॉन ट्रेड अंकित है जो प्रथम दृष्टया सीमा सड़क संगठन (BRO) के निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सरकारी सामग्री प्रतीत हो रही है। प्रदीप रावत के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त सीमेंट को सुबह BRO के एक वाहन/ट्रक से उतारा गया था। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट सड़क किनारे कैसे पहुंचा और किसके निर्देश पर उतारा गया। जिलाधिकारी से मांग है कि जोशियाड़ा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाले जाएं। BRO वाहन की लॉगबुक, मूवमेंट रजिस्टर, GPS रिकॉर्ड और चालक के बयान दर्ज किए जाएं। सीमेंट के स्टॉक और निर्गमन से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच हो। दोषी पाए जाने पर FIR दर्ज कर कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए।0
0
Report
रायपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 52 वर्षीय गोहन यादव की मौत
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत जोरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया 52 वर्षीय गोहन यादव ट्रेन की टक्कर से मौके पर ही मौत की सूचना मृतक जोरा बस्ती, शीतला मंदिर के पीछे का निवासी घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी0
0
Report
Advertisement
श्योपुर पंच सरपंच सम्मेलन में सांसद के मंच पर ड्रामा, हंगामे के बीच कार्यक्रम छोड़ना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर - सांसद शिवमंगल सिंह की उपस्थिति में हुए पंच सरपंच सम्मेलन में मंच पर ड्रामा देखने को मिला जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा को सांसद ने मंच पर बोलने से रोका यह घटना जिला पंचायत सदस्य से सांसद के माइक छीनने से शुरू हुई ओर सरपंचों के हंगामे तक जारी रही हंगामे के बीच सांसद कार्यक्रम छोड़ निकल गए, मंच पर चला पूरा ड्रामा वही कार्यक्रम में पहुंचे नाराज सरपंचों ने सांसद शिवमंगल सिंह तोमर को सुना डाली खरीखोटी जिला पंचायत के निषादराज भवन में हुआ था कार्यक्रम0
0
Report
BRICS Summit के दौरान दिल्ली-NCR में उड़ानों पर कड़ी सुरक्षा, 7am–11pm प्रतिबंध
Noida, Uttar Pradesh:BRICS Summit के दौरान दिल्ली-NCR में उड़ानों पर विशेष सुरक्षा नियम 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से 13 सितंबर को रात 11 बजे तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली से 300 किमी के दायरे में आने वाले अन्य एयरपोर्टों पर सामान्य टेक-ऑफ और लैंडिंग पर प्रतिबंध रहेगा किन उड़ानों को अनुमति होगी? नियमित शेड्यूल्ड एयरलाइंस की उड़ानें BRICS Summit में आने वाले VIP/प्रतिनिधियों की विशेष उड़ानें, लेकिन इनके फ्लाइट प्लान को पहले ATC से मंजूरी लेनी होगी। IAF, BSF और Aviation Research Centre की उड़ानें आपात स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले राज्य सरकार के विमान/हेलीकॉप्टर 300 किमी के दायरे से गुजरने वाली उड़ानों के लिए नियम नियमित उड़ानें और ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइटें 300 किमी के क्षेत्र के ऊपर से जा सकेंगी, लेकिन ऊंचाई के नियम लागू होंगे उड़ान भरते समय विमान को दिल्ली से 200 किमी दूर पहुंचने तक FL290 (लगभग 29,000 फीट) की ऊंचाई हासिल करनी होगी लैंडिंग के लिए विमान दिल्ली से 200 किमी या उससे अधिक दूर होने के बाद ही FL290 से नीचे आना शुरू कर सकेगा हेलिपैड और एयरपोर्ट सफदरजंग एयरपोर्ट बंद रहेगा केवल आपात/VIP ड्यूटी वाले IAF हेलीकॉप्टर और NSG से जुड़े कुछ BSF/IAF हेलीकॉप्टरों को अनुमति होगी रोहिणी हेलिपैड पूरी तरह बंद रहेगा ऊपर दी गई सूची में शामिल नहीं होने वाली किसी भी उड़ान के लिए गृह मंत्रालय से पहले सुरक्षा मंजूरी लेना जरूरी होगा0
0
Report
उज्जैन में अवैध शराब पर दबिश, 19 प्रकरण और 1600 किलो महुआ लहान जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:8 टीमों ने जिलेभर में दी दबिश, 47.5 लीटर शराब के साथ 1600 किलो से ज्यादा महुआ लहान जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार उज्जैन जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी शिकंजा कसा। बीते दो दिन में जिले के अलग-अलग इलाकों में आबकारी की टीमों ने सुबह से देर रात तक कार्रवाई करते हुए कुल 19 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान बरामद किया गया, वहीं अवैध शराब के परिवहन में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग की कार्रवाई उज्जैन शहर के साथ महिदपुर, बड़नगर, खाचरोद, तराना और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। पहले चरण की कार्रवाई में 10 प्रकरण दर्ज कर 47.5 लीटर मदिरा और 1255 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी धारा सिंह को जेल भेजा गया। इसके बाद विभाग की 8 टीमों ने जिलेभर में फिर से मोर्चा संभाला। दूसरे चरण में 9 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उज्जैन शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। इनके पास से कुल 55 पाव देशी शराब बरामद हुई। महिदपुर के सिमरोल क्षेत्र में आबकारी टीम ने खेत के किनारे बनी झोपड़ी से 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की। इसी क्षेत्र में करीब 300 किलो महुआ लहान भी जब्त किया गया। खाचरोद में करीब 80 किलो और तराना में 25 किलो महुआ लहान पकड़ा गया। बड़नगर क्षेत्र में भी टीम ने कई जगह दबिश देने के साथ वाहनों की सघन चेकिंग की। बड़नगर-उज्जैन और बड़नगर-बदनावर रोड पर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की गई। वहीं उज्जैन की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ विक्रम उद्योगपुरी स्थित Symbiotech Pharma और Srinivas Pharma का निरीक्षण कर वहां इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल, मेथेनॉल और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल के स्टोरेज और उपयोग की जानकारी ली। आबकारी विभाग के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री वाले संभावित क्षेत्रों के साथ मजदूर बस्तियाँ, स्लम एरिया, इंडस्ट्रियल एरिया, संवेदनशील मार्गों और हाथ भट्टी शराब के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन में भी अवैध रूप से शराब परोसे जाने की जांच की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग का मुखबिर तंत्र सक्रिय है और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और संग्रहण से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। आबकारी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या संग्रहण की जानकारी मिले तो आबकारी नियंत्रण कक्ष के नंबर 0734-2551159 पर सूचना दें.0
0
Report
Advertisement
Ayodhya police reshuffle: 32 outposts get new in-charges
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल,एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने किया फेरबदल,32 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल। 1. रोहित कुमार पाण्डेय कोतवाली अयोध्या (सम्बद्ध पुलिस कार्यालय) से चौकी प्रभारी फतेहगंज, थाना कोतवाली नगर 2. संदीप कुमार कोतवाली अयोध्या से चौकी प्रभारी लक्ष्मणघाट, थाना कोतवाली अयोध्या 3. अभिषेक कुमार आईसी चौकी मीरनघाट, थाना कैंट से चौकी प्रभारी हसन कटरा, थाना कैंट 4. किरनपाल कोतवाली नगर से आईसी चौकी मीरनघाट, थाना कैंट 5. मनीष तिवारी आईसी चौकी सदर बाजार, थाना कैंट से चौकी प्रभारी सहादतगंज, थाना कैंट 6. शुभम सिंह कोतवाली नगर से आईसी चौकी सदर बाजार, थाना कैंट 7. पंकज सिंह कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, थाना कैंट 8. मनोज कुमार कोतवाली अयोध्या से चौकी प्रभारी मठ शिवाला, थाना कैंट 9. जितेन्द्र कुमार थाना पूराकलंदर से चौकी प्रभारी छतिरवा, थाना पूराकलंदर 10. आलोक कुमार सिंह — आईसी चौकी रामनगर, कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी सतीचौरा, थाना रौनाही 11. सत्यम अग्रवाल आईसी चौकी सतीचौरा, थाना रौनाही से आईसी चौकी रामनगर, कोतवाली नगर 12. हिमांशु सिंह थाना महाराजगंज से चौकी प्रभारी जननापुर, थाना रौनाही 13. कमलेश कुमार थाना गोसाईगंज से चौकी प्रभारी तमसा घाट रुस्तमाबाद, थाना महाराजगंज 14. कमल सिंह थाना रौनाही से चौकी प्रभारी अरवत, थाना महाराजगंज 15. प्रिंस सिंह थाना महाराजगंज से चौकी प्रभारी अमसिन, थाना गोसाईगंज 16. अरुण कुमार कोतवाली बीकापुर से चौकी प्रभारी दिलासीगंज, थाना गोसाईगंज 17. जंग बहादुर थाना तारुन से चौकी प्रभारी कोछा बाजार, थाना कोतवाली बीकापुर 18. प्रवीण सिंह थाना आरजेबी से चौकी प्रभारी गुनौर, थाना कोतवाली बीकापुर 19. विकास कुमार मौर्य थाना हैदरगंज से चौकी प्रभारी गयासपुर, थाना तारुन 20. अंशुल वर्मा थाना तारुन से चौकी प्रभारी भोपा डुहिया, थाना हैदरगंज 21. राहुल कुमार यादव थाना कैंट से चौकी प्रभारी आस्तीकन धाम, थाना इनायतनगर 22. राजेश कुमार गुप्ता थाना कुमारगंज से चौकी प्रभारी बीसा का पुरवा तिन्दौली, थाना कुमारगंज 23. प्रशान्त पाण्डेय थाना पटेरंगा से चौकी प्रभारी खण्डासा, थाना खण्डासा 24. गौरव सिंह थाना इनायतनगर से चौकी प्रभारी अमरगंज, थाना खण्डासा 25. राजेन्द्र प्रसाद थाना खण्डासा से चौकी प्रभारी अघियारी, थाना खण्डासा 26. स्तुति गुप्ता थाना रुदौली से चौकी प्रभारी ऐहार, थाना रुदौली 27. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी थाना रुदौली से चौकी प्रभारी दलसराय, थाना रुदौली 28. आकिल हुसैन थाना कुमारगंज से चौकी प्रभारी हंसराजपुर, थाना बाबा बाजार 29. विपिन कुमार मौर्य थाना मवई से चौकी प्रभारी रैछ, थाना बाबा बाजार 30. सौरभ सिंह थाना बाबा बाजार से चौकी प्रभारी हाईवे प्रथम (गंगरेला), थाना पटेरंगा 31. प्रतिक्षा थाना पटेरंगा से चौकी प्रभारी दिवाली, थाना पटरंगा 32. प्रभात कुमार द्विवेदी थाना बाबा बाजार से चौकी प्रभारी मवई चौराहा, थाना मवई0
0
Report
कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर मतदान करने पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर मतदान करने पहुंचे0
0
Report
गरियाबन्द नदी में युवक फँसा, बचाव टीम राहत कार्य में जुटी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग: नदी पार करते समय युवक फँसा बीच नदी पर. देखते ही देखते नदी की बहाव तेज होने से युवक फँस गया नदी की बीच मजधार में लोगों से लगाई मदद की गुहार. प्रत्यछ दर्शियों ने जिला के बाढ़आपदा टीम को दी सूचना. बारिश के चलते शिकासार डेंम से छोड़ा गया है पानी. पानी की बहाव तेज होने के चलते रेस्क्यू टीम आने के पहले बहा युवक. बहे हुए युवक की तलाश में जुटी टीम. पाण्डुका थाना क्षेत्र के कोपरा ऐनीकेट का मामला।0
0
Report
Advertisement
