icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजपुरा के गाँव गडाणा में हाथों से झोने की वॉधी, पराली प्रदूषण नहीं फैलता

Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा के गांव गडाणा में हाथों से झोने की वॉधी आज भी हो रही है; मशीनों के युग में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्तगत कृषि पद्धतियाँ अपनाई जा रही हैं और खेतों में प्रदूषण नहीं फैलता। ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਡਾਣਾ 'ਚ ਅੱਜ ਵੀ ਹੱਥੀਂ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ; ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਨਿਜਾਤ ਅੱਜ-ਕੱਲ੍ਹ ਦੇ ਮਸ਼ੀਨੀ ਯੁੱਗ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹੱਥਾਂ ਨਾਲ ਵਾਢੀ ਕਰ ਕੇ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਵਾਤਾਵਰਨ, ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਫੈਲਦਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਰਾਜਪੁਰਾ, 13 ਅਕਤੂਬਰ (ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ): ਅੱਜ ਦੇ ਮਸ਼ੀਨੀ ਯੁੁੱਗ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਕੰਬਾਈਨਾਂ ਨਾਲ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਵਾਢੀ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਵਧਿਆ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਰਾਜਪੁਰਾ ਤੋਂ ਲਗਭਗ 25 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਗਡਾਣਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਅੱਜ ਵੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹੱਥੀਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 31 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇੱਥੋਂ ਚੰਗਾ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਕਮਾ ਕੇ ਵਾਪਸ ਪਰਤਦੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ 10,000 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ, ਵਾਢੀ ਅਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਝਾੜ ਕੇ ਛੰਡਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਹੱਥੀਂ ਵਾਢੀ ਕਰਨ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਦਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਵੀ ਨਹੀਂ ਫੈਲਦਾ।
0
0
Report

राजसमंद जिला परिषद चुनाव: कुमावत समाज की निर्दलीय एंट्री से बदला समीकरण

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिला परिषद चुनाव में 29 सीटों पर 89 उम्मीदवार मैदान मे उतरे, दीप्ति माहेश्वरी का दावा भाजपा का बोर्ड बनेगा, जिले की 7 सीटों पर कुमावत समाज की निर्दलीय एंट्री राजसमंद जिले में जिला परिषद चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन तस्वीरें साफ़ हो गई हैं । जिले की 29 सीटों के लिए कुल 89 उम्मीदवारों ने 92 नामांकन दाखिल किए। इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। दीप्ति माहेश्वरी का जीत का दावा- भाजपा की जीत का पुख्ता दावा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। कुमावत समाज के निर्दलीय उम्मीदवार सात वार्डों पर उतरे। मैदान में उतरे इन प्रत्याशियों में 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। समाज के इस स्वतंत्र कदम से पारंपरिक राजनीतिक दलों के समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क तेज कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के साथ-साथ मजबूत निर्दलीय और समाज समर्थित उम्मीदवारों की मौजूदगी के चलते राजसमंद जिला परिषद का यह चुनाव बेहद रोमांचक और कड़ाकेदार होने के संकेत दे रहा है。
0
0
Report
Advertisement

जळगाव: उमाळा-कंडारी सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, अन्य घायल

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावातील उमाळा-कंडारी रस्त्यावर झालेल्या अपघातातील जखमी विद्यार्थ्यांचा उपचारादरम्यान मृत्यू अर्जुन प्रल्हाद कोळी असे मयत १६ वर्षीय विद्यार्थ्यांचे नाव आहे, तो नववीच्या वर्गात शिकत होता या अपघातात अर्जुनचा चुलत भाऊ कल्पेश कोळी हादेखील जखमी झाला असून त्याच्यावर उपचार सुरू आहेत शाळा सुटल्यानंतर बस मिळाली नाही म्हणून काही विद्यार्थी मालवाहू वाहनात बसून जात असताना रस्त्यात वाहन उलटून अपघात झाला होता या अपघातात जवळपास आठ विद्यार्थी जखमी तर दोन विद्यार्थी गंभीर जखमी झाले असून त्यांच्यावर रुग्णालयात उपचार सुरू आहे. गंभीर जखमी असलेल्या एका विद्यार्थ्यांचा आज दुपारी उपचारादरम्यान मृत्यू झाला आहे.. अपघाताला जबाबदार मालवाहू वाहन चालकावर पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे..
0
0
Report

ग्वालियर स्पा सेंटरों पर चेकिंग, अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज किया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों की आड़ में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को महिला पुलिस की टीम ने मोना स्पा सेंटर, हेल्दी स्पा सेंटर और द बीड़ स्पा सैलून की जांच की। इस दौरान कोई आपत्तिजनक स्थिति या सामग्री नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधिकारी और डीएसपी महिला सुरक्षा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक सुरभि शर्मा, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, उप निरीक्षक शैलजा सिंह और सुनरेखा कुशवाह ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर स्टाफ की जानकारी ली और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर संचालकों को ग्राहकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों का बायोडाटा और जरूरी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि संचालित नहीं होनी चाहिए। यदि जांच के दौरान ऐसा कुछ सामने आता है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पा सेंटरों की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में एनडीए महाजुटान, प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में मंगलवार को एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए का महाजुटान देखने को मिला। इस चुनावी सभा में एनडीए के दिग्गज नेताओं ने एक मंच से स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, दीपक प्रकाश, निशांत कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और सांसद अरुण कुमार भारती समेत कई नेता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने एसआईआर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया को फूलप्रूफ तरीके से पूरा किया गया, जो आज पूरे देश के लिए मिसाल है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों नीरज कुमार और नवल किशोर यादव को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नालंदा को अपनी और अपने पिता नीतीश कुमार की मातृभूमि बताते हुए शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार एसआईआर और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धीरे-धीरे कांग्रेस के नेता भी एसआईआर को सही मानने लगे हैं। अरुण भारती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सरकार की नीतियों पर ठोस विचार रखने के बजाय राजनीतिक नैरेटिव खड़ा कर उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत अन्य राज्यों में चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अब जनता को धीरे धीरे पता चल जाएगा कि राहुल गांधी के पास कोई सरकार के किसी नीति को लेकर विचार नहीं है।
0
0
Report

स्कूल बस पलटने से 50 से अधिक बच्चे घायल, ग्रामीणों की मदद से बचाव—खबरें अब तक

Morena, Madhya Pradesh:डबरा ब्रेकिंग... निजी स्कूल कि बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे हुए घायल। बस में लगभग 50 से अधिक बच्चों के सवार होने की सूचना, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चों को बस से निकाला बाहर। आदिशक्ति स्कूल की बस बताई जा रही है, बस पलटने के बाद बच्चों में मची अफरा-तफरी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकला बाहर, हादसे के बाद बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बसों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बस की तकनीकी जांच को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, सवालों के घेरे में स्थानीय प्रशासन। स्कूली माशूम बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में शेद, इस घटना के बाद से स्कूली वाहनों की फिटनेस सुरक्षा मानकों और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल.
0
0
Report

भूपेश बघेल के चुनाव याचिका मामले में हाईकोर्ट फैसला; अगली सुनवाई 3 नवंबर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने चुनाव याचिका में नए बिंदु शामिल करने की मांग को लेकर भूपेश बघेल की ओर से प्रस्तुत आवेदन को खारिज कर दिया है। इस आवेदन पर पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत का आदेश जारी होने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की गई है।पूरा मामला साल 2023 में हुए पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। भाजपा नेता विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि के दौरान भूपेश बघेल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रैली निकाली थी। विजय बघेल ने इन आरोपों के आधार पर भूपेश बघेल का चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। वहीं, इस चुनाव याचिका को लेकर भूपेश बघेल की ओर से कानूनी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उनकी तरफ से तर्क दिया गया था कि चुनाव याचिका निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद दायर की गई है। इस मुद्दे पर अदालत में सुनवाई के दौरान विजय बघेल की गवाही की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी।इसके बाद भूपेश बघेल की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में कार्यवाही आगे बढ़ रही है। अब नए बिंदु जोड़ने से संबंधित आवेदन खारिज होने के बाद मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात में दिनदहाड़े दबंगों के हथियारबंद तांडव से इलाका दहला

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग न्यूज कानपुर देहात में पुलिस के इकबाल खत्म,दिनदहाड़े असलाहधारी दबंगों का तांडव जमीनी विवाद में बेखौफ एक दर्जन दबंगो ने परिवार पर बोला हमला JCB से जबरन दीवार गिराने पहुँचे थे दबंग राइफल और अवैध असलाह लिए दिख रहे है दबंग राइफल और अवैध असलहों से कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,इलाके में मचा हड़कंप। गोली लगने से एक युवक घायल होने की सूचना,अस्पताल में उपचार हेतु कराया गया भर्ती मारपीट और गोलीबारी के दौरान मौके पर भगदड़ मचने की सूचना घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची,तफ्तीश में जुटी दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर खड़े किए सवाल दबंगो पर कई मुकदमे है दर्ज,लंबे समय बाद जेल से छूट कर आया था अभिमन्यु यादव उर्फ पहलवान मर्डर के मामले जेल काट रहा था आरोपी,उसका लड़का कपिल भी असलाह लेकर पहुँचा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सलावतपुर गांव की घटना
0
0
Report

महाराजपुर में अज्ञात महिला का शव रेलवे किनारे मिला; पीएम से मौत के कारण स्पष्ट

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव रेलवे पटरी के पास नाले में डीकंपोज हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया। महिला की मौत कैसे और क्यों हुई इस संबंध में अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस फिलहाल महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है। दरअसल महाराजपुर थाना क्षेत्र के महू जवाहर गांव के पास रेलवे पटरी के किनारे एक महिला का शव पुलिस को पड़े होने की सूचना आज सुबह मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। महिला का शव डीकंपोज हालत में था और उसके बदन पर कपड़े भी आधे अधूरे थे । ऐसे में उसकी पहचान होना भी मुश्किल हो रही थी। महिला के शव पर कीड़े रंग रहे थे। ऐसे में मौके से उठती दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को शव यहां नाले में पड़े होने की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीएसपी महाराजपुर नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया है महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। जिससे महिला की जल्द से जल्द पहचान की जा सके। महिला की मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement

Raipur में दशहरा: 101 फीट रावण दहन और भव्य आतिशबाजी

Raipur, Chhattisgarh:इसबार भी रायपुर में दशहरा उत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा. रायपुर में दशहरे के दिन रावण दहन का भी भव्य आयोजन होता है, खासकर WRS मैदान में और इसबार भी यहां खास आयोजन होने वाला है, इस आयोजन को लेकर आज आयोजन समिति और क्षेत्र के भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसबार 101 फीट ऊंचे दशानन रावण के पुतले का होगा दहन, साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन भी होगा. वहीं भव्य आतिशबाजी भी डब्ल्यूआरएस दशहरा मैदान में होगी, जिसमें इसबार बारूदी पटाखे के साथ ही इलेक्ट्रिक पटाखों का भी इस्तेमाल होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रहेगी
0
0
Report

गोलघर की चटोरी गली के सौंदर्यीकरण के बाद कारोबार घटा, रास्ता खोलने की मांग तेज

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। गोलघर की ‘चटोरी गली’ के सौंदर्यीकरण के बाद व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ने का आरोप है। करोड़ों रुपये खर्च कर गली को खूबसूरत बनाने की योजना से कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अब वही व्यापारी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। व्यापारियों का दावा है कि पहले जहां रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते थे, वहीं अब वाहनों की आवाजाही बंद होने से ग्राहकों की संख्या घट गई है। व्यापारियों ने रास्ता खोलने और समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। गोरखपुर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके गोलघर की चटोरी गली में सौंदर्यीकरण के बाद व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने का मामला सामने आया है। व्यापारियों का कहना है कि करीब डेढ़ से दो साल पहले जब उन्हें सौंदर्यीकरण की योजना की जानकारी मिली थी, तब सभी को उम्मीद थी कि इससे इलाके की रौनक बढ़ेगी और कारोबार को नई गति मिलेगी। लेकिन व्यापारियों के मुताबिक, निर्माण पूरा होने के बाद स्थिति इसके उलट हो गई। उनका आरोप है कि पहले तीन लेन की चौड़ी सड़क थी, जिसे घटाकर संकरा रास्ता बना दिया गया। साथ ही आगे का रास्ता बंद होने से वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल का कहना है कि पहले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, कचहरी के वकील, विद्यार्थी और पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी गाड़ियों से आते थे। खरीदारी करते, खाने-पीने का सामान लेते और आगे निकल जाते थे। व्यापारियों के मुताबिक, इस रास्ते का इस्तेमाल रोजाना करीब 20 हजार लोग करते थे। व्यापारियों का दावा है कि सौंदर्यीकरण के बाद कारोबार बढ़ने के बजाय आधे से भी कम रह गया है। दुकान का किराया और दूसरे खर्च पहले जैसे ही हैं, लेकिन आमदनी में भारी गिरावट आई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन डिलीवरी के सहारे ही कई दुकानें चल पा रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि वे पिछले एक से डेढ़ साल से अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख रहे हैं और कई बार लिखित आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अब उनकी मांग है कि रास्ते की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि चटोरी गली में ग्राहकों की आवाजाही बढ़े और कारोबार फिर से पटरी पर लौट सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top