icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकुला में गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला: मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:पंचकूला पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव... पंचकूला में आज होगा राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन... केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव पंचकूला मे आज अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर ‘From Crisis to Recovery – Conserving India’s Vultures’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि कर रहे हैं शिरकत... 'अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026’ पर देशभर के विशेषज्ञ जुटे... पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) तथा प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गिद्धों के संरक्षण, उनके सामने मौजूद चुनौतियों और इनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं गणमान्य व्यक्ति गिद्ध संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखते हैं। गौरतलब है कि गिद्ध प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में मृत जीवों के अवशेषों को तेजी से नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनके संरक्षण को जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थिकी तंत्र के लिए बेहद अहम माना जाता है।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट दौरे में सीएम योगी बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे, हवाई सर्वे होगा

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट के दौरे पर पहुंचेंगे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थिति की जानकारी लेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं और मंडल व प्रदेश स्तर के अधिकारी भी इन तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी चित्रकूट दौरे पर रहेंगे और दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रभावितों से संवाद करेंगे।
0
0
Report

घाघरा के जलस्तर बढ़ने से गोंडा के तटीय इलाकों में बाढ़, 5000 लोग प्रभावित

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों के रहने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्योन्दा माझा,ऐली परसौली,गढ़ी,दत्त नगर,साखीपुर,जबरनगर,नई बस्ती समेत 10 मजरों की लगभग 5000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर 30 से अधिक नाव लगाई है नाविक की भी तैनाती की गई है जिसमें लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। इन गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है सड़क और पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है बच्चे बाढ़ के पानी में तैर रहे हैं आने-जाने में लोगों की दिक्कत हो रही है। लोग जल भराव से होकर के जा रहे हैं इन गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। कुछ गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है और कुछ गांव में आज देर शाम तक बाढ़ का पानी पूरी तरीके से घुस जाएगा। ऐली परसौली,बहादुरपुर के रहने वाले कई ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर भी पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। आज रविवार सुबह 8.30 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 106.360 मीटर दर्ज किया गया यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है घाघरा नदी में आज 367600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें गिरजा बैराज से 183738,शारदा बैराज से 168408,सरयू बैराज से 15454 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इन गांवों के आसपास पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है चारे के लिए किसानों को नाव का सहारा लेकर के जाना पड़ रहा है। पर्याप्त चारा भी नाव से नहीं ला पा रहे है दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा नाव, स्टीमर और हनुमान रथ के माध्यम से इन बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर के लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध करवाया जा रहा है साथ ही साथ इन लोगों को दवाई भी वितरण की जा रही है। हालांकि अभी लोगों के घरों के अंदर पानी नहीं घुसा है गांव के चारों तरफ और मुख्य मार्गों पर ही पानी है.
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव: क्या भाजप आठवीं बार विजय पायेगी, या कांग्रेस रोक पाएगी?

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव, क्या भाजपा eightवीं बार विजय पायेगी, या कांग्रेस रोक पाएगी भाजपा का विजय रथ? डूंगरपुर जिले की डूंगरपुर नगरपरिषद में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड में चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है। डूंगरपुर नगरपरिषद में जहां भाजपा पिछले 35 सालों में शहर में करवाए गए विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार के भरोसे लगातार आठवीं बार बोर्ड बनाने की कवायद में जुटी है, तो वहीं कांग्रेस पिछले 35 सालों के कथित कुशासन और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरी है। बॉडी-डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। डूंगरपुर नगरपरिषद के दो वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 38 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 97 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में हर वार्ड में मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। 20 वार्डों में सीधा मुकाबला, 12 में त्रिकोणीय टक्कर नगरपरिषद के 38 वार्डों में से 20 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं 12 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के साथ भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में इन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा दो वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने भी ताल ठोकी है। ऐसे में इन वार्डों में मुकाबला और भी रोचक हो गया है। वहीं नगरपरिषद के वार्ड संख्या 20, 21, 22 और 31 में भाजपा के बागी प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन वापस नहीं लेने के कारण इन वार्डों में भाजपा के सामने अपने ही बागियों की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में इन सीटों के नतीजे भाजपा के लिए खासे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 35 साल के विकास कार्य और डबल इंजन सरकार के भरोसे भाजपा डूंगरपुर नगरपरिषद में पिछले सात कार्यकाल यानी करीब 35 सालों से भाजपा का बोर्ड और सभापति बनता आ रहा है। भाजपा नेता शहर में पिछले वर्षों के दौरान करवाए गए विकास कार्यों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर जनता के सामने रख रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं, उपलब्धियाँ और नीतियों को भी चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि शहर में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी और नगरपरिषद में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनेगा। कांग्रेस ने भाजपा के 35 साल के शासन को बनाया मुद्दा दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा के लंबे शासन को ही चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतर आई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 35 वर्षों तक नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड रहने के बावजूद शहर की कई मूलभूत समस्याएं today भी जस की तस बनी हुई हैं। कांग्रेस विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, शहर की समस्याओं और पिछले 35 सालों के नगरपरिषद शासन को लेकर भाजपा को घेर रही है। कांग्रेस का कहना है कि जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार नगरपरिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मौका मिलेगा।
0
0
Report

शीशम का पेड़ गिरने से सड़कें बंद, यातायात प्रभावित

Munger, Bihar:सड़क पर शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित मुंगेर: सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग के शाहकुंड मोड़ के समीप देर रात विशाल शीशम का पेड़ गिरने से दोनों ओर का आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों लेन पूरी तरह बंद हो गए, जिससे राहगीरों और बड़ी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ वाहन चालक सड़क के किनारे से निकलते नजर आए। पेड़ गिरने के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वही लोगों ने बताया कि यदि उस समय कोई वाहन वहाँ से गुजर रहा होता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर असरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। दोनों ओर आवागमन बंद रहने से वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वही फॉरेस्टर विभाग के रवि कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना असरगंज के थानाध्यक्ष विपुल कुमार द्वारा प्राप्त हुई थी। सूचना थी कि असरगंज से आगे साह कुंड मोड़ के पास देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ पर बारिश के कारण शीशम का एक विशाल पेड़ गिर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एक टीम गठित की गई और बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को चालू करवाया गया ताकि यात्रियों को रात में कोई असुविधा न हो। बाइट: विपुल कुमार थानाध्यक्ष असरगंज
0
0
Report

महराजगंज के वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 का डीएम-एसपी निरीक्षण, ड्यूटी मुस्तैद रहने के निर्देश

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना समेत एसिड अटैक यौन हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं को लेकर बने वन स्टॉप सेंटर पर ड्यूटी कर्मियों को मुस्तैद रहने का अधिकारियों ने दिए निर्देश. प्रशासन ने नौतनवा में बने सखी वन स्टाफ सेंटर यूनिट 2 का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया अभी हाल ही में वन स्टाफ सेंटर का निर्माण हुआ है और उसकी क्रियाशीलता को देखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया गया है. इस वन स्टॉप सेंटर पर डोमेस्टिक वायलेंस एसिड अटैक समेत किसी भी प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया गया है. इसके निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों के कई थानों के इलाके में महिलाओं से संबंधित प्रताड़ना के जो भी केस आते हैं तो उनका नौतनवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने वन स्टॉप सेंटर पर सुविधा दी जाएगी. यहां पर तैनात सभी ड्यूटी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे.
0
0
Report
Advertisement

आरा जंक्शन पर महानन्दा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रेन परिचालन प्रभावित

Mumbai, Maharashtra:डी डी यू रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर आज अहले सुबह बड़ा रेल हादसा होने से टला। न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार के रास्ते आरा जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। घटना आज सुबह करीब 4:10 बजे की बताई जा रही है। महानंदा एक्सप्रेस की पटरी से उतरने वाली दोनों बोगियां इंजन के ठीक पीछे जनरल कोच की बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दानापुर रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। रेलवे के वरीय अधिकारी और तकनीकी कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच घटना की स्थिति का जायजा लेने में जुट गए हैं। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है जिसको पुनः बहाल करने में रेल प्रशासन जुट गया है। ट्रेन ड derail हादसा आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास अप लाइन में हुआ है। दानापुर कंट्रोल से तकनीकी टीम आरा पहुंचकर जांच में जुट गई है। रेलवे की ओर से पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल परिचालन सामान्य कराने के लिए राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना से संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों की जांच में जुटी हैं। हालांकi महानंदा एक्सप्रेस के पत्‍री से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। डी डी यू रेल खंड के रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है। ट्रैक को दुरुस्त करने और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। प्रभावित ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माना जा रहा है ही ट्रेन की स्पीड कम थी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालाँकि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

जयपुर RTओ निरीक्षक से जुड़ा विवाद: गाड़ी सीज करने पर भीड़ ने किया विरोध

Jaipur, Rajasthan:गाड़ी बंद करने की कार्यवाही, 2 घंटे हुआ विवाद। जयपुर आरटीओ द्वितीय के निरीक्षक अनिल बसवाल से जुड़ा विवाद। बसवाल कल शाम कर रहे थे कार्यवाही। मुरलीपुरा क्षेत्र में एक गाड़ी को रोका तो भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप यह कि गाड़ी में बैठे थे परिवारजन... लेकिन गाड़ी को सीज करने पर अड़े रहे परिवहन निरीक्षक। विवाद बढ़ा, मौके पर हुई भीड़ जमा। पुलिस ने पहुंचकर समझाइश का प्रयास किया। निरीक्षक अनिल बसवाल ने कहा, मॉडिफाइड गाड़ी थी, सीज करने में भीड़ ने विवाद किया। आज दोषियों पर FIR दर्ज करवाएंगे। बसवाल के पूर्व में भी कई विवादित ऑडियो-वीडियो आ चुके हैं सामने
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी बरामद

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। फिलहाल आबकारी विभाग शराब के स्रोत और गंतव्य के साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है। इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने देव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पं Chuck पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईं तरफ एक संदिग्ध वाहन खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर आबकारी टीम ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन एम बूस्टर प्लस आयशर, क्रमांक MP 09 GH 2370 से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। वाहन में पेरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की के 180 एमएल वाले पाव की करीब 500 पेटियां मिलीं। आबकारी विभाग के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। बड़ी मात्रा में शराब की खेप मिलने के बाद अब आबकारी विभाग की जांच का दायरा बढ़ गया है। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस अवैध परिवहन में कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है, इसकी भी जांच की जा रही है। खास बात यह है कि इंदौर में महज दो दिन के भीतर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल आबकारी विभाग की कार्रवाई और जांच जारी है。
0
0
Report

टोंक के वार्ड 17 में अशरफ गूंंज को समर्थन, मॉडल वार्ड बनाने का दावा

Tonk, Rajasthan:टोंक वार्ड नंबर 17 में अशरफ गूंज के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब लड्डुओं से तौलकर किया भव्य स्वागत, जयकारों से गूजा पूरा मोहल्ला जनसमर्थन से विरोधियों की बढ़ी बेचैनी, मॉडल वार्ड बनाने का किया दावा टोंक नगर निकाय चुनाव को लेकर टोंक शहर में सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज के चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जनसंपर्क देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वार्डवासियों और समर्थकों ने अशरफ गूंज का लड्डुओं से तौलकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन और समर्थक मौजूद रहे। अशरफ गूंज के स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की। अशरफ गूंज के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया। निर्धलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज का कहना है कि उनका चुनाव किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन्हें जो प्यार और विश्वास दिया है, वह उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। अशरफ गूंज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्डवासियों के काम करवाना और वार्ड को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है। उनका प्रयास रहेगा कि वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजल, नाली व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी वे जनता के बीच रहकर काम करेंगे और वार्डवासियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता के बीच रहना और जनता के काम आना ही उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, समर्थकों का दावा है कि वार्ड नंबर 17 में अशरफ गूंज को लगातार मिल रहे जनसमर्थन से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। प्रचार के दौरान लोगों की मौजूदगी और स्वागत कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को समर्थक अपनी मजबूत स्थिति के तौर पर देख रहे हैं। समर्थकों का यह भी कहना है कि जिस तरह से वार्डवासी अशरफ गूंज के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, उससे विरोधी खेमे की चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 17 से अशरफ गूंज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं और लगातार वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। अब चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन ने वार्ड नंबर 17 के मुकाबले को खासा रोचक बना दिया है。
0
0
Report

तखतगढ़ वार्ड-22: नाम वापसी के बाद राजेश कुमावत पर भाजपा ने निष्कासन

Pali, Rajasthan:तखतगढ़ वार्ड 22 में भाजपा का बड़ा एक्शन, राजेश कुमावत 6 साल के लिए निष्कासित नाम वापसी के बाद भाजपा की कार्रवाई, राजेश कुमावत पर गिरी गाज पत्नी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा ने राजेश कुमावत को किया निष्कासित तखतगढ़ निकाय चुनाव में सियासी हलचल, राजेश कुमावत पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई पाली जिले की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तखतगढ़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 22 में नाम वापसी के बाद हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने सख्त कार्रवाई की है। नाम वापसी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश कुमावत ने भी नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद उनकी पत्नी शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। घटनाक्रम से भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और चुनाव प्रभारी में नाराजगी जताई गई। राजेश कुमावत का कहना था कि वे आज भी भाजपा के साथ हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने राजेश कुमावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से तखतगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top