icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, सिगरा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, सिगरा पुलिस ने पिलर नं0 50 के पास यादव पेइंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश。 • पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले आरोपी और 2 ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया。 • गेस्ट हाउस के कमरों से 04 पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया。 • पकड़ा गया मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अभिषेक यादव जमानिया, गाजीपुर का रहने वाला है。 • गेस्ट हाउस में भोली-भाली महिलाओं को नौकरी व पैसों का लालच देकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा था。 • थाना सिगरा में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज。 • एसीपी चेतगंज और थाना सिगरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की。 • मौके से 07 मोबाइल फोन, 3800 रूपये नकद, 6 पैकेट कंडोम, 4 प्रयुक्त कंडोम रैपर और 2 रजिस्टर जब्त किए गए。 • गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सिगरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी में उपनिबंधक कार्यालय के पास चैंबर निर्माण विवाद बढ़ा

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में नए उपनिबंधक कार्यालय के पास दस्तावेज नवीसों व अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश कर चैंबर बनाने के लिए जगह दी गई, निर्माण शुरू होने के बाद आज बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन चैंबरों के स्ट्रक्चर और बाउंड्री को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। बता दें कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर मोड़ के पास नए उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण कराया गया, साथ ही पुराने कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री संबंधी काम के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए चैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बताया जा रहा कि लेखपाल भानु प्रताप ने करीब 14,700 वर्गफीट भूमि की पैमाइश की जिसके बाद करीब पांच दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को बैठने का स्थान दिया गया। जगह मिलते ही वकीलों ने आपसी सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मौके पर मिट्टी डलवाने के साथ ही सीमेंटेड बाउंड्री कराई गई और चैंबरों के लिए लोहे के एंगल लगाए गए थे। इस बीच आज अचानक बुलडोजर चलाकर पूरा स्ट्रक्चर हटा दिया गया। सुबह मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने नजारा देख नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निर्माण अवैध होने की दशा में इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। वकीलों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस बारे में उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि निर्माणाधीन भूमि खेल मैदान की है। अधिवक्ता संघ की शिकायत बाहरी लोगों के कब्जा करने की थी, साथ ही जमीन को लेकर पीआईएल भी दाखिल है। इस क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद के चार निकायों में कल अध्यक्ष पद के लिए मतदान, सुरक्षा कड़ी

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले में 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा, चप्पे-चप्पे पर पहरा, धारा 163 लागू; विजय जुलूस और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक राजसमंद जिले के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। केंद्र के अंदर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्हें मतदान करना है या जिनके पास वैध अधिकार और पास हैं। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति या भीड़ को आसपास जुटने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. विशेष रूप से सिविल लाइंस, देव होटल और मंडाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAC रिजर्व जाब्ता और घुड़सवार पुलिस बल को भी मैदान में उतारा गया है. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। बाइट: नेत्रपाल सिंह - DYSP राजसमंद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top