852131
बकरीद के मौके पर सुपौल पहुंचे सैयद शाहनवाज हुसैन शहर के ईदगाह मैदान
Supaul, Bihar:पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सुपौल स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे थे और अपने परिवार सहित सुपौल शहर स्थित ईदगाह मैदान भी जाकर ईद उल अजहा (बकरीद) भी मनाया था। वहीं इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को भी ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। शाहनवाज़ ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का पर्व है और इस मौके पर वह तमाम देश वासियों के लिए अमन और चैन की कामना करते है। उन्होंने लोगों को बकरीद की शुभकामनायें दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी से बच्चों ने सड़क बनवाने की मांग, देवसैनी में उम्मीद बढ़ी
Hathras, Uttar Pradesh:सड़क बनवाने की मांग को लेकर इन बच्चों ने सीएम योगी और नगर आयुक्त से अपील की है...इससे पहले भी कई बच्चों की फरियाद ने सड़क को पक्का करवाया है...अब देवसैनी इलाके के लोगों को भी यही उम्मीद है...0
0
Report
IPS ट्रांसफर: पाँच आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:5 IPS का ट्रांसफर0
0
Report
कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवार ने गोयन्का सेवा सदन में श्रद्धांजलि दी
Chandigarh, Chandigarh:स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयन्का जी को श्रद्धांजलि देने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवार हिसार स्थित गोयन्का सेवा सदन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने श्री नंद किशोर गोयन्का जी को याद करते हुए कहा कि वे एक महान समाज सेवी और गौभक्त थे, वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर शामिल होते थे। वे राष्ट्र प्रथम को आगे रखकर काम करते थे। उनकी इन बातों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हिसार के लिए भी बहुत काम किया है। वे हमेशा मानवता भलाई के लिए काम करते थे। आम आदमी की उन तक पहुंच थी। कोई भी आकर उनसे मिल सकता था। उनके जाने से एक खालीपन हुआ है जिसे भरा नहीं जा सकता। वे महान आत्मा थे। वे परमात्मा के चरणों में गए हैं।0
0
Report
Advertisement
गंगा घाट पर 16 वर्षीय शिवम का शव मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Munger, Bihar:प्रेम प्रसंग में दो दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव गंगा घाट में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। मुंगेर : दो दिनों से लापता जमालपुर थाना क्षेत्र खलासी मोहल्ला निवासी बीरेंद्र बिन्द का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का शव शुक्रवार को मनिया चौराहा गंगा घाट में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। वही घटना की सूचना मिलने के बाद जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज पासवान दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और कई साक्ष्य को एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। वही शिवम का शव पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचते ही परिजन आक्रोश हो गए और सदर अस्पताल- लाल दरवाजा मुख्य सड़क जाम कर दिया, सड़क जाम होने से कई घंटे आवागमन प्रभावित हुई। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी डीएसपी राकेश रंजन कोतवाली थाना की पुलिस सदर अस्तपताल पहुंचे। वही जाम कर रहे परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने व आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम को हटाया। परिजनों ने पहले ही आशंका जताई थी कि किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता का आरोप है कि पुत्र के साथ पढ़ने वाली लड़की और उसके परिवार ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को ट्यूशन पढ़कर जब शाम सात बजे शिवम घर लौटा तो परिजनों को कहकर यह निकला कि वह बाहर से आ रहा है, जिसके बाद देर रात जब वह घर नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, वही देर रात उसका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह शिवम का चप्पल और मोबाईल श्री कृष्ण सेतु पुल के पाया संख्या 9 पर मिला, जिसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि शिवम की किसी ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जिसके बाद परिजनों ने अपने बेटे की हत्या और अपहरण की आशंका को लेकर शिवम के सहपाठी युवती और उसके पिता पर जमालपुर थाना में मामला दर्ज किया, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने शिवम की बरामदगी को लेकर काफी खोज बीन की और आज उसका शव गंगा किनारे मिला।0
0
Report
खूंटी के कटहल ने ग्रामीण आय बढ़ाने की नई राह बनाई
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी में कटहल बना ग्रामीणों की आजीविका का सहारा, भोजन से लेकर मवेशियों के चारे तक बढ़ी उपयोगिता। झारखंड के खूँटी जिले में कटहल अब सिर्फ एक मौसमी फल नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बन गया है। कच्चे कटहल की दूसरे राज्यों में भारी मांग है, जबकि पका कटहल ग्रामीण परिवारों के भोजन और मवेशियों के चारे के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। खूँटी के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में कटहल किसानों के लिए अतिरिक्त आय का प्रमुख स्रोत बन चुका है। कच्चे कटहल की अच्छी कीमत मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है और व्यापारी बड़ी मात्रा में इसे बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेज रहे हैं। घास की कमी होने पर बड़े और पके कटहल को मवेशियों के चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कच्चे कटहल की सब्जी ग्रामीण परिवारों के भोजन का अहम हिस्सा है, जिससे यह पोषण का भी महत्वपूर्ण स्रोत बना हुआ है। कटहल के बढ़ते महत्व को देखते हुए खूंटी में प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है, जहाँ कटहल से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हालांकि इन उत्पादों का उत्पादन और बाजार में उपलब्धता अभी भी सीमित है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कटहल उत्पादन और विपणन फैलाया जाए, तो किसानों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और खूंटी का कटहल देशभर में अपनी अलग पहचान बना सकेगा। बाइट - ग्रामीण।0
0
Report
निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग-मारपीट, अभिभावकों का धरना और कार्रवाई की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के एक छात्र के साथ रैगिंग और बेरहमी से मारपीट किए जाने के बाद शुक्रवार को विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि हाल ही में एक छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताकर मामला दबाने की कोशिश की। अब एक और छात्र के साथ रैगिंग और बेल्ट से मारपीट की घटना सामने आने के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक धनबाद के उपायुक्त (डीसी) मौके पर नहीं पहुंचेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कई अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा देंगे। घटना की सूचना मिलने पर निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।स्कूल प्रबंधक ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की जा रही है, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले सभी छात्रों को बर्खास्त कर उन्हें घर भेज दिया गया साथ, ही उन्हें विद्यालय से टीसी निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि वो छात्र पुनः इस विधायक में प्रवेश न कर सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त करने को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय में बहाल करने को लेकर भी पत्राचार किया जा रहा है।वहीं मामले को लेकर जांच करने विधायक पहुंचे निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने कहा कि शिकायत के आधार पर छह छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया। सभी छात्र पीड़ित छात्र के साथ एक ही कमरे में रहा करते थे। उन्होंने बताया कि जांच में रैगिंग का मामला नही पाया गया है, छात्रों के बीच किसी गेम को लेकर पैसों का मामला था, उसी को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं मामले को लेकर विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय के प्रिंसिपल को मामले का मुख्य जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की।फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर रखे हुए है。0
0
Report
Advertisement
सिवनी के मारपीट मामले में नया मोड़: धर्मांतरण के दबाव का आरोप, छात्रा का बयान
Seoni, Madhya Pradesh:युवक के साथ बर्बरता पूर्वक की गई मार पिटाई के मामले में एक नया मोड़ आ गया है पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ धन्मांतरण कर युवती से निकाह करने के लिए दबाव बना रहा था वहीं आईटीआई की एक छात्रा के बयान के बाद मामला यू टर्न ले लिया है। आईटीआई की एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना का यू टर्न ला दिया है। छात्रा का कहना है कि सोहेल खान आईटी का छात्र था जो उसे रोज परेशान करता था और धमकाते हुए जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद मारपीट की घटना घटी है। छात्रा का कहना है कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन सोहेल के डर के मारे उसने आईटीआई जाना छोड़ दी थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सोहेल खान के विरुद्ध धर्मांतरण करने का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है0
0
Report
बीकानेर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है अब गंगाशहर में रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय गुर्गे और हिस्ट्रीशीटर हरिओम Ramावत की संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ा संदेश दिया है पुलिस और बीडीए की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए नोटिस भी चस्पा किया गया। बीकानेर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गंगाशहर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में सीओ हिमांशु शर्मा, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार और बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा की मौजूदगी में प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और घर की अवैध बालकनी को तोड़ते हुए नोटिस जारी किया। पुलिस के अनुसार हरिओम रामावत गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा है और उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, फायरिंग, धमकी सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन के तहत अपराधियों, गैंगस्टरों और उनके अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हैदराबाद में हाई-टेक सिटी अमृत भारत रेलवे स्टेशन के उद्घाटन में रामचंद्र राव की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): RAM CHANDER RAO ATTENDS INAUGURATION OF HI-TECH CITY AMRIT BHARAT RAILWAY STATION. RAM CHANDER RAO (BJP STATE PRESIDENT, TELANGANA), SANJAY KUMAR SRIVASTAVA (GENERAL MANAGER, SOUTH CENTRAL RAILWAY).0
0
Report
Advertisement
कासगंज में अवैध जुआ-सट्टा: 7 गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक नकद बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में पुलिस ने अवैध जुआ/सट्टा खेलते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लाख से अधिक रुपए, 52 ताश के पत्ते, पांच मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र का है. जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सोरों पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को मेला ग्राउंड के पास से एक गेस्ट हाउस के अंदर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1,01,020 नगद, पांच मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं.0
0
Report
कर्नाटक: डिप्टी CM ग. पारमेश्वर ने सूखे निपटाने के लिए पानी-चारा निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:TUMKUR (KARNATAKA): G. PARAMESHWARA (DEPUTY CM KARNATAKA) ON DROUGHT MANAGEMENT/ DRINKING WATER AND FODDER SUPPLY/ INSTRUCTIONS TO OFFICIALS0
0
Report
भिवानी में स्वास्थ्य विभाग का छापा: 52 एक्सपायरी दवाएं जब्त
Bhiwani, Haryana:भिवानी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, मेडिकल स्टोर से 52 एक्सपायरी दवाएं बरामद लोहड़ बाजार के मेडिकल स्टोर पर रेड, बिना वैध लाइसेंस चलता मिला कारोबार स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, एक्सपायरी दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त जुलाई 2025 से लाइसेंस रिन्यू नहीं, मेडिकल संचालक को नोटिस 52 प्रकार की एक्सपायरी दवाएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की भिवानी में दवाओं की बिक्री पर सख्ती, ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में छापेमारी एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, सभी दवाएं जब्त लोहड़ बाजार में औचक निरीक्षण, मेडिकल स्टोर पर मिलीं गंभीर अनियमितताएं स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी—एक्सपायरी दवाएं बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अनू चौधरी और ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुरेंद्र पुनिया के नेतृत्व में टीम ने लोहड़ बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया. दुकान से संचालक मौके से चला गया और उसे वापस बुलाकर लाइसेंस की जांच की गई. लाइसेंस मांगा गया तो संचालक पुराना लाइसेंस दिखा सका; जुलाई 2025 के बाद से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया था. नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता न हो.0
0
Report
Advertisement
ममता बनर्जी के कलिंगहाट निवास पर TMC सांसद सौगता राय पहुँचे, राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC MP SAUGATA ROY ARRIVES AT MAMATA BANERJEE'S KALIGHAT RESIDENCE0
0
Report
मोहन यादव टिकमगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यक्रम में पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:TIKAMGARH (MADHYA PRADESH): MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV ATTENDS PROGRAMME AT REDEVELOPED TIKAMGARH RAILWAY STATION UNDER AMRIT BHARAT STATION SCHEME0
0
Report
रामनगर में दवाई लेकर लौट रहे 41 वर्षीय ग्रामीण बस से कुचला, चालक हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:दवाई लेकर घर लौट रहे 41 वर्षीय ग्रामीण को बस ने कुचला, चालक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच Ramangar Ramnagar में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दवाई लेकर घर लौट रहे एक 41 वर्षीय ग्रामीण की निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई,घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने बस चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने के साथ ही स्कूल प्रबंधन के रवैये पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार ग्राम नई बस्ती लालढंग निवासी 41 वर्षीय हरकेश सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर दवाई लेने के लिए हिम्मतपुर ब्लॉक गए थे,दवाई लेकर वह अपने घर वापस लौट रहे थे,इसी दौरान हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के पास स्कूल बस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी, वहीं दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को भी कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के भाई चंद्र मोहन ने आरोप लगाया कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ,उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद उनके भाई का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन स्कूल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने न तो घटना की जानकारी लेने की कोशिश की और न ही परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया, जिससे परिवार में भारी नाराजी है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. उधर पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। बाइट.-चंद्र मोहन – मृतक के भाई0
0
Report
Advertisement
