icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852131
Rajeev KumarRajeev KumarFollow2 Aug 2024, 03:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंडलोद डीपीएस निशानेबाज ने दस मीटर AIR पिस्टल गोल्ड जीता, राज्य के लिए चुना

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव का नाम—डूंडलोद, जिला—झुंझुनूं — डीपीएस के निशानेबाजों ने जिला प्रतियोगिता में लहराया परचम — डीपीएस डूंडलोद के निशानेबाजों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया — अभिकर्ष चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता — अभिकर्ष अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेगा — रितुल, आराध्या लाल और मनस्वी ढाका ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया — विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई — डीपीएस खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ
0
0
Report

झुंझुनूं में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: चार दिन के कार्यक्रमों की धूम

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव का नाम—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का चार दिवसीय आयोजन — अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं आयोजित करेगी अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 अग्र उड़ान — अध्यक्ष गणेश हलवाई ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी — महोत्सव आठ से ग्यारह अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे — अग्रसेन भवन में आठ अक्टूबर को ध्वजारोहण से शुरुआत होगी — खेलकूद, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होंगे आयोजित — मेधावी विद्यार्थियों सहित आयोजकों, प्रायोजकों और दानदाताओं का सम्मान होगा
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में कांग्रेस का SIR मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांग

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर और इससे संबंधित मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज पूरे झारखंड में प्रदर्शन कर रही है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। रांची में पुराने विधानसभा परिसर से मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा。 कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि SIR समेत चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। रांची में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने देश के साथ धोखा किया है और उन्हें पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए。 बाइट....राधाकृष्ण किशोर,वित्त मंत्री बाइट...शिल्पी तिर्की,कृषि मंत्री बाइट....केशव कमलेश,प्रदेश अध्यक्ष बाइट....प्रदीप यादव,नेता विधायक दल बाइट....धीरज प्रसाद साहू,पूर्व सांसद बाइट...बंधु तिर्की,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बाइट...राजेश ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष बाइट..इंद्रजीत सिंह,महानगर कांग्रेस
0
0
Report

फरीदाबाद के पार्क में खुला बोरवेल: नगर निगम पर बढ़े सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: मासूम की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर निगम, सेक्टर-8 के पार्क में खुला पड़ा बोरवेल फरीदाबाद में सीही गांव के बोरवेल में मासूम बच्ची के गिरने और करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकालने के बावजूद नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है। सेक्टर-8 स्थित संत सूरदास पार्क में एक बोरवेल खुले में पड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस बोरवेल पर कोई ढक्कन तक नहीं लगाया गया है। संत सूरदास पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्क में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी घूमने आते हैं। ऐसे में खुले पड़े बोरवेल को लेकर यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में सीही गांव में बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची को निकालने के लिए प्रशासन और राहत-बचाव टीमों को करीब 10 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बावजूद अगर शहर के सार्वजनिक पार्क में बोरवेल खुले पड़े हैं, तो यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस बोरवेल को बंद नहीं किया गया तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह है कि नगर निगम अधिकारियों की नजर इस खुले बोरवेल पर कब पड़ेगी क्या अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं या फिर हादसे से पहले ही इसे सुरक्षित तरीके से बंद किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा पुलिस में अगले साल 20 हजार से अधिक भर्ती: बजट बढ़ोतरी से योजना

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - डीजीपी अजय सिंघल ने सेक्टर -17/18 थाने कि नई ईमारत का किया उद्धघाटन अगले एक साल में हरियाणा पुलिस में होंगी 20 हजार से ज्यादा नई भर्ती -अजय सिंघल हरियाणा में नए थाने और पुलिस लाइन बनाने के लिए हरियाणा सरकार से मिले 600 करोड़ रुपए से ज्यादा अगले दो साल में ये बजट 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ जायेगा अपराधियों को बख्शा नही जाएगा, हरियाणा में अपराध सहन नही किया जायेगा जों पुलिस के खिलाफ गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब दिया जायेगा गैंगस्टर को मीडिया ज्यादा तवजों नहीं दे, पुलिस गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी मुहिम चला रही हैं पिछले दो साल में 25 से ज्यादा गैंगस्टर्स को विदेश डिपोट किया हैं नशा एक बड़ी चुनौती, पंजाब से बड़ी मात्र में नशा तस्करी होती हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस बड़े स्तर पर काम कर रही हैं बाइट, अजय सिंघल, डीजीपी हरियाणा
0
0
Report

चिरमिरी में बार-बार जमीन धंसना: महापौर ने सुरक्षा कदम उठाने की बात कही

Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेक : नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 12 में एक बार फिर जमीन धंसने का मामला सामने आया है। हल्दीबाड़ी क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान के सामने अचानक जमीन धंसने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अंग्रेजी और देसी शराब दुकान को बंद कर दिया गया और दुकान में रखी शराब को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 4 साल पहले भी इसी क्षेत्र में जमीन धंसने की घटना सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां SECL चिरमिरी क्षेत्र की अंडरग्राउंड माइंस संचालित थी, जहां आग लगने के बाद खदान को बंद कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर चिरमिरी महापौर रामनरेश राय मौके पर पहुंचे और SECL अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। महापौर ने तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के गेट और दीवार पर कालिख पोतकर विरोध जताया है। गेट पर ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। ये तस्वीरें आगरा के विजय नगर की हैं, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव और वोट से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर के गेट और दीवार पर कालिख पोत दी। गेट पर ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार’ लिखकर विरोध जताया गया। कांग्रेस की ओर से लगाए गए ये आरोप और नारे राजनीतिक विरोध के तौर पर सामने आए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घर की तरफ आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आगरा में भी इसी विरोध की तस्वीरें सामने आईं हैं। विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार का ये पैतृक आवास पहले भी चर्चा में रहा है। ज्ञानेश कुमार आगरा में जन्मे हैं और उनका पैतृक घर विजय नगर कॉलोनी में है। अब इसी घर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन ने स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से रोक दिया है। वहीं घर के गेट और दीवार पर लिखे गए नारों और कालिख के बाद इस प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं।
0
0
Report

वाल्मीकिनगर गण्डक बराज से रिकॉर्ड पानी, NH-727 तक बाढ़ फैल गई

Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हुई भारी बारिश का असर अब गंडक नदी में दिखने लगा है । वाल्मीकिनगर गंडक बराज से इस मानसून सत्र में सार्वाधिक 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद गंडक का पानी अब NH-727 बेतिया-गोरखपुर इंटर स्टेट मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है। वहीं नारायणी गंडक नदी का पानी आधा दर्जन गावों के साथ शहर के करीब दस मोहल्लों में घुसकर तबाही मचा रहा है। आलम यह है की मंगलपुर औऱ मलकौली से लेकर कैलाशनगर, गोड़ियापट्टी, मिर्ज़ा टोला, पुअर हाउस औऱ चखनी समेत एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन, BRC भवन समेत कई सरकारी स्कूलों में सैलाब सितम ढा रहा है। जबकि VTR जंगल में जीव जंतुओं में बाढ़ के कारण अफरा तफ़री मची है। हालाकी पश्चिम चम्पारण के डीएम तरणजोत सिंह नें आज शाम तक हालात सामन्य होने के साथ पानी उतरने का दावा किया है । दरअसल नेपाल के देवघाट से कल 6.74 लाख क्यूसेक पानी का बहाव किया गया जिसके बाद नारायणी गंडक नदी खतरे की निशान को पार कर गईं यहीं वज़ह है की अब वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ से छोड़ा गया रिकॉर्ड तोड़ पानी नदी किनारे बसे इलाकों समेत दियारा के निचले हिस्सों के साथ साथ नेशनल हाई वे की सड़क तक चढ़ गया है नतीजतन बाढ़ से हाहाकार मचा है। बताया जा रहा है की मुख्य सड़क पर पानी पहुंचने के बाद इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। वाहनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर पानी का बहाव तेज़ होने से कभी भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है। क्योंकि वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के बाद गंडक का जलस्तर परेशानी बढ़ा दिया है। नदी के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। क्योंकि लोगों का कहना है की अपनी उम्र में इतना अधिक पानी का बहाव पहले कभी नहीं देखा है। बता दें की अब गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज़ किया जा रहा है क्योंकि सुबह 5.43 लाख के बाद अब 4.28 लाख क्यूसेक तक उतार दर्ज़ किया गया है लेकिन जो पानी पिछले 24 घंटे से ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों में प्रवेश किया है उससे चिंता बढ़ गईं है लिहाजा जन जीवन अस्त व्यस्त हों गया है लिहाजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोग जल निकासी समेत राहत बचाव की गुहार लगा रहें हैं। देखिए ग्राउंड जीरो से ज़ी मीडिया संवाददाता की ख़ास रिपोर्ट, wt इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा
0
0
Report
Advertisement

गुरसौली में एचआईवी और वीडीआरएल को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के ग्राम पंचायत गुरसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एचआईवी और वीडीआरएल (सिफलिस) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आईसीटीसी परामर्शदाता गौरव शर्मा ने ग्रामीणों को इन बीमारियों के फैलने के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरव शर्मा ने बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और संक्रमित सुई के इस्तेमाल से फैल सकता है। वहीं, वीडीआरएल जांच का उपयोग सिफलिस जैसी यौन संचारित बीमारी की पहचान के लिए किया जाता है। उन्होंने लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। बैठक के बाद सामुदायिक हेल्थ केयर टीम ने गांव में घर-घर जाकर भ्रमण किया और ग्रामीणों को एचआईवी, वीडीआरएल सहित अन्य यौन संचारित संक्रमणों के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने, समय पर जांच कराने और बचाव के उपाय अपनाने की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामा देवी, प्रधान पुत्र तेजपाल गंगवार, शिक्षक विनोद कुमार, अब्दुल वहीद, फरीन जहां, नरेश कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य टीम से सीएचओ शालिनी और सीएचओ नीतू मौजूद रहीं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री उषा तथा आशा कार्यकर्ता कुसुम रानी, प्रवेश कुमारी, सावित्री देवी, मंजू, कृष्ण पाल दिवाकर, प्रेम प्रकाश सक्सेना, सुमित कश्यप, महेश कश्यप, रिंकू कश्यप और आयुष सक्सेना सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top