icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती का कुएं में शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता युवती का शव एक कुएं से बरामद हुआ है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतित हो रहा है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिदकी गांव की है। मृतका की पहचान इसी गांव के महेंद्र भारती की 18 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही छोटू कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध था। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। उक्त विवाद के 5 दिन बाद युवती का शव कुवें से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है。
0
0
Report

बद्रीनाथ धाम मामले में गढ़वाल कमिश्नर ने समिति से जाँच और पारदर्शिता की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: श्री बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले पर गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा, "...शासन ने एक कमेटी बनाई है। मुझे इसका अध्यक्ष बनाया गया है और दो और सदस्य भी हैं- संदीप तिवारी और जगत सिंह चौहान। यह तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी और व्यवस्था को कैसे ठीक रखा जाए, कैसे पारदर्शी और विवाद रहित रखा जाए, उसके लिए सुझाव मांगे गए हैं। हमारी टीम जल्द ही शिकायत करने वालों और दूसरे संबंधित लोगों से संपर्क करेगी, उनसे बात करेगी और उसके बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

दिसंबर 2026 में नगरीय निकायों और निगम के चुनाव: 15 निकायों में मतदान

Begun, Rajasthan:रायपुर 2026 दिसंबर में होगा नगरीय निकायों और निगम का चुनाव 4 नगर निगम समेत 15 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू की आम चुनाव के साथ उपचुनाव की तैयारी भी शुरु की 15 नगरीय निकायों में, 4 नगर पालिका निगम, 5 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत शामिल बिरगांव नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा और रिसाली नगर पालिका परिषद जामुल, सारंगढ़, बैकुंठपुर शिवपुर चर्चा और खैरागढ़, नगर पंचायत प्रेमनगर, मारो, कोटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपटनम में होना है चुनाव नवगठित नगर पंचायत तमनार और बड़ी करेली में पहली बार होगा चुनाव
0
0
Report

खिमलासा में अवैध बीज विक्रय का मामला: FIR दर्ज, लाइसेंस नहीं मिलने पर कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:खिमलासा में अवैध बीज विक्रय पर FIR दर्ज.. एंकर/ खरीफ की फसल की बुआई के पहले बीज की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच अब कृषि विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया है और शिकायतों के आधार पर कार्यवाहियों को अंजाम दे रहा है। सागर जिले के खुरई विकासखंड के खिमलासा में अवैध रूप से सोयाबीन बीज बेचने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते बाहुबली जैन के विरुद्ध खिमलासा थाने में FIR दर्ज कराई है। किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने बीज विक्रय का वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने,निरीक्षण के दौरान खाली बीज बोरियां मिलने व किसानों के बयानों के आधार पर अवैध बीज विक्रय की पुष्टि होने पर बाहुबली जैन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा बीज (नियंत्रण) आदेश, 1983 की धारा 3 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
0
0
Report

NH-9 पर स्टंटबाज़ी वीडियो वायरल, अमरोहा पुलिस ने कार सीज कर चालक हिरासत लिया

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 पर चलती कार से खतरनाक स्टंटबाजी करना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कार संख्या UP 23 AV 2454 का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अमरोहा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। यातायात पुलिस और थाना रजबपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार चालक समीर पुत्र मुनव्वर, निवासी मोहल्ला अतरपुरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन का चालान करते हुए भारी जुर्माना लगाया और कार को सीज कर दिया। साथ ही चालक के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करने के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमरोहा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, क्योंकि ऐसे कृत्य कानूनन अपराध होने के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top