854340
सुपौल में एसएसबी ने नाबालिग लड़की को मानव तस्करी से बचाया
Birpur, Bihar:बिहार के सुपौल में एसएसबी की 45वीं बटालियन ने कुनौली सीमा चौकी पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। सीमा स्तंभ 223 के पास, गश्ती दल ने एक संदिग्ध युगल को रोका। पूछताछ में पता चला कि 17 वर्षीय लड़की को नेपाल से भारत लाया जा रहा था। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि यह मानव तस्करी का मामला था। एसएसबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मुक्त कराया और आगे की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग समेत 8 युवतियों सहित 7 युवकों की हिरासत: शांति गेस्ट हाउस पर छापेमारी
Danapur, Bihar:नौताबपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग समेत 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांति गेस्ट हाउस में पिछले कई दिनों से कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से एक नाबालिग लड़की समेत 8 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जबकि उनके साथ मौजूद 7 युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के बिहटा, बिक्रम, नौबतपुर समेत अन्य इलाकों से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग, आने-जाने वाले लोगों और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ जारी है।0
0
Report
फ्रंट ड्राइव से मैन्युअल व्हीलचेयर को इलेक्ट्रिक में बदला गया
Noida, Uttar Pradesh:front drive turns manual wheelchair into an electric0
0
Report
जमुई में अपराध बेकाबू: फेरीवाले को गोली, चोरी और छेड़छाड़ की घटनाएं
Jamui, Bihar:जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के बाद मानिआड्डा इलाके में ज्वेलर्स दुकान में चोरी,बुढ़वंत तालाब इलाके में चेन स्नेचिंग और अब टाउन थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास मोबाइल छीनने के दौरान फेरी दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आई है। बुधवार को करीब 11:34 बजे कुंदरी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने फेरी का काम करने वाले मांडू को मोबाइल छीनने के लिए रोका। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल मांडू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक का पुत्र है। वह करीब सात लोगों के साथ जमुई शहर के महीसौढ़ी में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता है। घटना के बाद साथी बब्बन शेख ने बताया कि मांडू ने फोन कर कहा कि कुछ लोग उसका मोबाइल छीन रहे हैं। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और भाग गए। इसके बाद साथी उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला अभी संदिग्ध है और इलाज जारी है। एक्स-रे कराने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गोली लगी है या नहीं। गोली शरीर के बाहर है या अंदर फंसी हुई है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में एक दिन में पाँच खतरनाक साँप पकड़े गए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में एक दिन में पाँच खतरनाक साँप पकड़े गए। नजीबाबाद रोड पर स्टेट बैंक के सामने चार साँप दिखे—दो Russell viper, एक rat snake और एक cobra। वन विभाग की टीम ने सभी साँपों को सुरक्षित पकड़कर आरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जिला अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में भी एक Russell viper मिला, जिससे स्टॉफ में हड़कंप मच गया। टीम ने वहाँ भी साँप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी; टीम मौके पर पहुँचकर सभी साँपों का रेस्क्यू कर लिया गया।0
0
Report
फतेहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भाइयों को आजीवन कारावास और अर्थदंड
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा कोर्ट ने दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास व 2 लाख 8 हजार रुपए अर्थदंड से किया दंडित वर्ष 2023 में अभियुक्त रामलखन त्रिवेदी व शिवलखन त्रिवेदी ने गांव के ही रज्जन को पीट-पीटकर किया था मरणासन्न उपचार हेतु अस्पताल ले जाते वक्त रज्जन की हो गई थी मौत घटना के बाद से ही दोनों सगे भाई जेल थे बंद फॉस्ट ट्रैक कोर्ट-2 के न्यायाधीश अजय सिंह प्रथम ने सुनाई सजा शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने दी जानकारी किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में हुई थी घटना0
0
Report
सायला पुलिस ने 319 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त के साथ कार जब्त की
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर सायला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 319 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक कार को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार से छह फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार सायला के सनसाईन होटल के पास गली में संदिग्ध कार खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार में 18 प्लास्टिक कट्टों में डोडा पोस्त भर हुआ मिला। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने की सूचना भी सामने आई है। एक संदिग्ध आरोपी की पहचान भुराराम जाट के रूप में हुई है। सायला पुलिस ने NDPS अधिनियम की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ, कार और फर्जी नंबर प्लेटें जब्त की हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड: विपक्ष की विशेष सत्र मांग पर कैबिनेट आज बैठक
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में सत्ताधारी दल एमएमडीआर के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा, विशेष सत्र के जरिए राज्य सरकार से सदन से प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजने की मांग किया। तो बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा , विशेष सत्र के लिए मांग करने की क्या आवश्यकता है, सरकार तो उनकी ही है। आज होने वाली झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में दो दिवसीय विशेष सत्र पर मोहर लग सकती है।0
0
Report
OBC जनगणना के लिए वैज्ञानिक डेटा: हरियाणा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जातीय जनगणना की मांग हुई तेज हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रप्रकाश, कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,कांग्रेस नेता राजबब्बर, विधायक आफताब अहमद, बीवी बत्रा औऱ अशोक अरोड़ा समेत कई विधायक शामिल हुए मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा केंद्र सरकार ने पिछली 14 अगस्त को जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें ओबीसी की गणना का कोई कॉलम नहीं है जातिगत जनगणना का मसला जब संसद में उठा था तब बीजेपी ने ओबीसी की जनगणना का भी भरोसा दिया था लेकिन अब भाजपा अपने वादे से पीछे हट रही है राज्यपाल को दिए ज्ञापन में हमने राष्ट्रपति महोदय से ओबीसी की गणना वैज्ञानिक तरीके से करवाने की मांग की है ओबीसी में कुछ ऐसी जातियां हैं जिनको अलग-अलग नाम से जाना जातें हैं इनको एकत्रित करने, एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी ज्ञापन में मांग की है पूरी तैयारी के बाद ओबीसी वर्ग का जो डाटा आएगा उसी के हिसाब से सही नीतियां बनेगी-- चंद्रप्रकाश ओबीसी की जनगणना में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक जैसे सभी आंकड़ों को भी शामिल करना चाहिए-- चंद्रप्रकाश सरकार ने एससी और एसटी की गणना में भी कुछ भ्रांतियां रखी हुई है, इनका भी समाधान किया जाए-- चंद्रप्रकाश0
0
Report
जालौर में भाजपा की रैली के बाद पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जालौर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जालौर में विशाल रैली के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।बैठक में स्थानीय स्तर पर आमजन की राय को महत्व देने तथा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। साथ ही पंचायत राज चुनाव में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में विधायक छगन सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष पूरे, सेवा संकल्प अभियान देशभर में शुरू
Ambala, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अंबाला में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. अंबाला में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ हुई. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और फिर मशाल यात्रा निकाली गई. इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए उनके 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है.अनिल विज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प दिलाना है कि वह 사회 और देश के लिए किस क्षेत्र में अपनी सेवा दे सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा मैं की बजाय हम की बात करते हैं, जिसमें देश का हर नागरिक शामिल है. प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए हर क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है.अनिल विज ने कहा कि विकसित भारत के इस संकल्प को साकार करने के लिए अब प्रत्येक नागरिक को इस सेवा अभियान से जुड़कर अपना योगदान देना होगा.0
0
Report
Bandipora BJP की Jan Sampark यात्रा: 2045 तक भारत को विश्व नेता बनाने संकल्प
BJP Bandipora Holds Jan Sampark Programme, Seva Sankalp Yatra The Bharatiya Janata Party (BJP) Bandipora unit on Wednesday organised a public outreach programme at Wular Vantage Park, followed by a Seva Sankalp Yatra to the party office in Bandipora. The programme was held as part of the party’s Jan Sampark initiative, during which students and BJP workers watched Prime Minister Narendra Modi’s address live at the Wular Vantage Park. Speaking during the programme, a BJP representative said the Prime Minister spoke about his 25-year public life and the challenges faced during the period, besides outlining a vision of taking India towards becoming a developed and self-reliant country. He said the BJP team in Bandipora had resolved to work towards the Prime Minister’s vision of taking India to a leading position globally by 2045. The speaker also highlighted areas including youth development, innovation, technology, artificial intelligence, sports, infrastructure and education, saying these sectors would remain important to the country’s development. Following the live programme, BJP workers and participants took part in the Jyoti Sankalp Yatra, which began from Wular Vantage Park and proceeded towards the BJP party office in Bandipora. The yatra was organised to strengthen public outreach and engagement and encourage participation in the party’s programmes.0
0
Report
कटिहार में सेवा ज्योति यात्रा के साथ मोदी के 25 वर्ष का संदेश प्रभावी
Katihar, Bihar:कटिहार में आज निकला सेवा ज्योति यात्रा, हुआ प्रभारी मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री का सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा विकसित भारत संकल्प सभा में दिखा सेवा और विकास का संदेश सेवा से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में 7 अक्टूबर 2026 को कटिहार में विकसित भारत संकल्प सभा सह सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह भरा रहा । कटिहार नगर क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर चौक पर सेवा ज्योति चौक के रूप में भी चिन्हित कर आयोजन के रूप में बनाया गया है। यहां पर नरेन्द्र मोदी के सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश भी सुना गया । यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है। इसके तहत सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लेने पर जोर दिया जा रहा है । आयोजन का उद्देश्य केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। अभियान के तहत पिछले वर्षों में हुए विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। सेवा ज्योति और मशाल के माध्यम से सेवा से राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रदर्शित किया जा रहा है । कटिहार में आयोजित होने वाली इस यात्रा में कटिहार सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री डॉ प्रमोद कुमार, बिहार कारा समिति के सभापति सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह प्राणपुर विधायक निशा सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के सभी हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संवाद सुना ।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा हादसे पर डिप्टी सीएम की बेरुखी से भारी उबाल
Jaipur, Rajasthan:दो बच्चों की मौत मामले में डिप्टी सीएम की बेरुखी से लोगों में रोष बीती रात्रि से ही परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे , भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के तालाब में मिले शव, के बाद से ही मचा हुआ हैं हड़कंप परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आआरोप लगाया है वही सर्व समाज के लोग भी शहर में हुई इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध हैं डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा और सांसद दामोदर अग्रवाल की बेरुखी भरे व्यवहार से भी परिजन ओर मोर्चरी के बाहर उपस्थित लोग खासे नाराज नजर आए । भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना के किलकीपुरा वार्ड नंबर 38 से पिछले तीन दिनों से लापता दो मासूम बच्चों के शव मंगलवार शाम सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के पास स्थित तालाब में मिलने के बाद से ही 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परिजनों ओर प्रशासन में सहमति नहीं बनने से दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया हैं वही जाट समाज ओर अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने जब तक सहमति नहीं बनती हैं तब तक पोस्ट मार्टम नहीं होने की बात पर जोर दिया वही डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने मिलने से मना कर देने से भी लोगों में खासा रोष देखने को मिला है । से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिव्यांशु सोनी 10 वर्षीय और रजत जाट 12 वर्षीय के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों बच्चों के तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब के बाहर बच्चों के कपड़े पड़े हुए पाए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस के जरिए जिला महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया。 बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस पर बच्चों की तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।0
0
Report
सूरजपुर में ट्रक ड्राइवर के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर कर्मचारी की दादागिरी, ट्रक ड्राइवर के साथ सरेआम मारपीट, मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल, मामूली विवाद पर ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, प्रतापपुर इलाके के महान 3 खदान के पास का मामला,0
0
Report
भोपाल गांधीनगर में युवक ने युवती से मिलने पर एयरगन से फायर, आत्महत्या प्रयास
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देर रात गांधीनगर इलाके में विवाद युवती से मिलने पहुंचे युवक ने मचाया उत्पात युवती से मिलने से इंकार करने पर युवक ने एयरगन से किया फायर घटना के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास घायल और आरोपी तीनों डाक्टर आरोपी राजगढ़ का रहने वाला, एक युवती सूरत गुजरात की रहने वाली तीनों निजी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रात करीबन डेढ़ बजे की घटना, युवती अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर लौटी थी तभी युवक उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान किया फायर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किया धारा 307 के तहत मामला दर्ज गांधी नगर थाना पुलिस कर रही मामलें की जांच0
0
Report
Advertisement
