icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेशनल हाईवे पर डकैती: रस्सी काटकर माल चुराने वाले गैंग के इनामी बदमाश राजेंद्र कंजर गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों नेशनल हाईवे पर ट्रकों की रस्सियां काटकर माल चुराने व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सक्रिय गैंग के सदस्य इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कंजर रलायती कंजर डेरे का निवासी है, जिस पर पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि बीते दिनों झालावाड़ के नेशनल हाईवे 52 के फोरलेन बाईपास पर ट्रकों व अन्य वाहन चालकों से लूट की वारदातों की शिकायत मिली थी। एक ट्रक चालक द्वारा सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया था कि कुछ बदमाशों द्वारा नेशनल हाईवे फोरलेन पर मिट्टी के कट्टे रखकर ट्रकों को डाइवर्ट किया गया था। ट्रक चालक ने वाहन को नीचे उतरा तो बदमाश ट्रक पर चढ़ गए और रस्सी काटकर माल चुराने लगे। ट्रक चालक ने केबिन से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो हथियार दिखाकर धमका दिया और माल लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गश्त शुरू की गई। इस दौरान लुटेरी गैंग के सदस्य मिट्टी के कट्टों को ले जाते नजर आए। पुलिस टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र कंजर मौके से फरार हो गया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी ईनामी बदमाश राजेंद्र कंजर को रलायती के जंगल से गिरफ्तार कर लिया एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कंजर सदर थाने के टॉप टेन हार्डकोर अपराधियों में शामिल है। आरोपी द्वारा नेशनल हाईवे पर लूट के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी का भी आरोप है। इसके साथ ही फोरलेन पर ही एक बाइक चालक को चाकू मारकर लूट लेने के मामले में भी आरोपी वांछित था। ऐसे में पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी राजेंद्र कंजर पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

दहमी के किसान परिवार की HOK AGRICHEM ने किसानों की पहली पसंद बना दी

Dudu, Rajasthan:जयपुर के दहमी गांव से किसान परिवार से निकले ओम प्रकाश चौधरी और केदार चौधरी ने पिता के कारोबार को बढ़ाते हुए HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED किसानों की पहली पसंद बनाने में सफल हुए है। कंपनी द्वारा किसानों की फसलों के लिए कीटनाशक दवाई बनाकर उचित मूल्य में सप्लाई करने में देश में ही नहीं बल्कि एशिया में अपना नाम स्थापित किया है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा किसानों के लिए सभी प्रकार की फसलों और सब्जियों के लिए कीटनाशक दवाई बनाई जाती है। किसानों का मानना है कि HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा से जमीन की गुणवत्ता बनी रहती है और फसल में से खरपतवार पूरी तरह से नष्ट होती है साथ ही फसल और सब्जियों में ग्रोथ अच्छी होने से किसानों को दोहरा लाभ मिलता है।
0
0
Report
Advertisement

गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी पर हमला किया, इलाके में दहशत

Noida, Uttar Pradesh:भावनगर जिले के पालीताणा तालुका के गराजिया गांव में एक शेर द्वारा माल्धारी पर हमला किए जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल माल्धारी को पहले पालीताणा सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और शेर को पिंजरे में कैद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भावनगर जिले के पालीतાણા तालुका के गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी कालूभाई बोघाभाई गमारा पर हमला कर दिया। माल्धारी जब सिम (खेत) इलाके में अपने घर पर थे, तब पीछे के बाड़े में जाते समय अचानक शेर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गराजिया गांव और आसपास के इलाकों में शेरों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है, लेकिन मवेशियों के बजाय इंसानों पर हुए हमले से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हमले के दौरान शेर ने माल्धारी के पैर और हाथ को पकड़ लिया था, तभी आसपास के लोग दौड़कर आए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें शेर के चंगुल से छुड़ाया। घायल माल्धारी को तुरंत इलाज के लिए पालीताणा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें आगे के इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हमले के कारणों की जांच के साथ ही इंसान पर हमला करने वाले शेर को पिंजरे में कैद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report

नोहर में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, चार नशा तस्करों के घर तोड़े

Jaipur, Rajasthan:नोहर में बुलडोजर कार्रवाई,नशा तस्करों के चार घरों के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त,एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई, हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर मंगलवार को नोहर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों और हिस्ट्रीशीटरों के चार घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चालू कर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। अरसद, अजरूदीन, सद्दाम पठान और आमिर के मकानों को निशाना बनाया गया। नोहर थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अरसद के खिलाफ एनडीपीएस से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। अजरूदीन के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत दो दर्जन से अधिक प्रकरण हैं। वहीं, सद्दाम पठान के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, मारपीट व आबकारी से जुड़े लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम और अजरू दोनों सगे भाई बताए जाते हैं और अरसद उनका मामा है। आमिर के खिलाफ भी एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज हैं। मौके पर प्रशासन की ओर से मौका मजिस्ट्रेट बजरंग लाल, तहसीलदार और कस्बा पटवारी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण और नशे के नए अड्डे बनने से रोकने के उद्देश्य से की गई। प्रशासन ने कहा कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा。
0
0
Report

सीएम ने बाबा मक्खन शाह लुबाना के जयंती समारोह में शिरकत

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा मक्खन शाह लुबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन आज का दिन हरियाणा और पूरे देश के लिए एक गौरवशाली दिन- मुख्यमंत्री आज एक ऐसे समाज को नमन करने के लिए हुए एकत्र, जिसने त्याग को धर्म, सेवा को संस्कार और बलिदान को अपनी पहचान बनाया भाई लखी शाह बंजारा और भाई मक्खन शाह लुबाना केवल दो नाम नहीं सिख इतिहास के, भारतीय इतिहास के दो अमर अध्याय- मुख्यमंत्री महापुरुष किसी एक जाति किसी एक पंथ या किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा धरोहर हमारी सरकार ने प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना की प्रारंभ आज का यह भव्य आयोजन इस संकल्प की एक सशक्त कड़ी- मुख्यमंत्री बंजारा -लबाना समाज का इतिहास त्याग, व्यापार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक सदियों तक इस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी- मुख्यमंत्री बाबा मखन शाह और बाबा लखी शाह का जीवन एक ही संदेश देता है सेवा, समानता और समर्पण इसी संदेश को जमीन पर उतरने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार कर रही है दिन-रात काम- मुख्यमंत्री करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतु परिवारों को दिए प्लॉट मुख्यमंत्री शहरी योजना से 14 शहरों में 15250 परिवारों को घर मिला मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 6 हजार 300 परिवारों को 100 गज के प्लाट पर कब्जा दिया मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 55 हजार से अधिक जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाया 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी और स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग और डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना से 8 से 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है- मुख्यमंत्री बाबा मक्खन शाह लबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के भीतर की वह बलिदान की भावना, सेवा भावना और सत्य निष्ठा हम अपने भीतर भी जगाएं- मुख्यमंत्री पिहोवा में बाबा मक्खन शाह लुबाना नाम पर बन रही धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपए देने की घोषणा की गतौली गाँव में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपए देने की घोषणा की
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग- पत्थरबाजी से पुरानी रंजिश उजागर

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग और पत्थरबाजी, वीडियो वायरल. धौलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। पहले दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और इसके बाद कुछ लोगों ने अवैध तमंचे निकालकर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कोटला मोहल्ले में सुबह अचानक माहौल बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू दिए। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। पत्थरबाजी के बीच ही कुछ युवकों ने जेब से अवैध तमंचे निकाल लिए और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। लोग घरों के अंदर दुबक गए। करीब 20 मिनट तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग पहले पत्थरबाजी कर रहे हैं और बाद में तमंचे लहराते हुए फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि फायरिंग के दौरान 5 से 6 राउंड फायर किए गए। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका है। पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से मोहल्ले की शांति भंग हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
0
0
Report

दमोह के जबेरा सिविल अस्पताल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला

Damoh, Madhya Pradesh:सिविल अस्पताल की छत गिरी टला बड़ा हादसा.. दमोह से बड़ी खबर है, जरा सी बारिश ने जिला जबेरा में सिविल अस्पताल का एक हिस्सा धराशाई हो गया है। इसके साथ ही अस्पताल के कुछ कमरों की छत भी गिरी है। जबेरा अस्पताल में मरीजों को इलाज दिया जा रहा था और अस्पताल के आकस्मिक कक्ष ओपीडी में चिकित्सक बैठे थे कि अचानक तेज आवाज आई और अस्पताल के एक हिस्से की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई और मरीज और उनके तीमारदार बरसते पानी में अस्पताल के बाहर आ गए। गनीमत रही कि जो हिस्सा गिरा उसमें मरीज भर्ती नहीं थे वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। जबेरा सिविल अस्पताल की बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसमें सुधार और मरम्मत के लिए अस्पताल प्रबंधन प्रशासन और सरकार से पत्राचार कर चुका है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मौजूदा दौर में पूरी इमारत खस्ताहाल है और ऐसे में ही यहां मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रामायण चंदा न मिलने पर संतोष साहू को सामाजिक बहिष्कार, बिलासपुर में कार्रवाई की मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नवागांव मोहदा से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आर्थिक तंगी के चलते रामायण आयोजन का चंदा न दे पाने पर 57 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमार साहू को ग्रामीणों द्वारा सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि गांव की बैठक में उनके खिलाफ हुक्का-पानी बंद करने का तुगलकी फरमान सुनाया गया, जिसके तहत उनसे बातचीत, मजदूरी और खेती-किसानी जैसे सामाजिक संपर्कों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि उनसे संपर्क रखने वाले अन्य ग्रामीणों पर भी जुर्माना लगाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पीड़ित का अपनी बीमार पत्नी के साथ जीवन यापन करना कठिन हो गया है। स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए संतोष साहू ने कलेक्टर और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है, साथ ही मांग पूरी न होने पर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है, जिसके बाद अब पूरे मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

धनबाद में मानसून की पहली बारिश से जलजमाव, भूधसान के कारण इलाके में अफरा-तफरी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मानसून की पहली बारिश से जहां शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी जा रही। वही दूसरी ओर कोयला खनन क्षेत्रो में भूधसान की घटना सामने आई है। कतरास बीसीसीएल एरिया-3 अंतर्गत कतरास छाताबाद भंडारीडीह स्थित आकाशकिनारी फुटबॉल ग्राउंड के समीप जोरदार आवाज के साथ अचानक भू-धसान की घटना हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। लोगों का घर का सारा सामान अभी भी अंदर पड़ा हुआ है, लेकिन दहशत के कारण कोई भी घर के अंदर प्रवेश करने की हिम्मत नहीं कर रहा है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू-धसान के दौरान बगल स्थित आकाशकिनारी तालाब पूरी तरह जमीन में समा गया और तालाब का सारा पानी जमीन के अंदर चला गया। इस घटना से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। घरों में दरार आई है। ग्रामीणों ने कहा कि भूधसान के लिये बीसीसीएल, जिला प्रशासन, पुलिस सभी जिम्मेदार है। छाताबाद का अस्तित्व खतरे ने आ गया है। घटना में कई घरों में दरार आई है। गनीमत रही कोई हताहत नही हुआ। लेकिन लोगो को आर्थिक क्षति हुई है। शांतिपूर्ण धरना दे रहे है। बीसीसीएल प्रबंधन के लोग मौके पर आए, यहाँ के लोगो से बात करे। सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास कराये। जहां अवैध माइंंस है उसे बन्द करे। अगर बीसीसीएल, जिला प्रशासन गम्भीर नही होती है तो सोनारडीह, केंदुआडीह जैसा ही घटना हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

स Sukhu ने वर्चुअल उद्घाटन से 33/11 केवी उपकेन्द्र शुरू किया

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रदेश सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 7.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र पटलांदर (अंसला) का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत चबुतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 केवी एचटीएससी लाइन बिछाई गई है, जिससे उप-केन्द्र को सुदृढ़ और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों—पटलांदर, रंगर, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाना, दुहाक, सौद, भटेरा, पनोह, धैल, जियार कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल तथा आसपास के क्षेत्रों के करीब 14 हजार लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उप-केन्द्र से 11 केवी कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर और पलाई फीडरों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी। साथ ही इसे 33 केवी टौणी देवी और सुजानपुर उप-केन्द्रों से भी जोड़ा गया है, ताकि आपात स्थिति में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से भविष्य की बढ़ती बिजली मांग पूरी करने में मदद मिलेगी, विद्युत हानि कम होगी और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि विधायक रणजीत सिंह राणा लगातार इस परियोजना की मांग उठा रहे थे, जिसके लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सुजानपुर जाकर परियोजना का शुभारम्भ करना चाहते थे, लेकिन बारिश के कारण वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करना पड़ा。
0
0
Report

बीजापुर बंगालपारा की हत्या: अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर के बंगालपारा में 50 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बीजापुर- बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नम्बी–गुंजेपरती मार्ग स्थित बंगालपारा में मंगलवार को एक 50 वर्षीय ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हुंगा मुचाकी (50 वर्ष), पिता देवा मुचाकी, निवासी बंगालपारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर उसूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बतादें की यह इलाका कभी सघन माओवाद प्रभावित रहा है। इस इलाके में बस्तर के टॉप माओइस्ट अपनी रणनीतिक बनाया करते थे। पूरा इलाका कर्रेगुट्टा की पहाड़ी से लग हुआ है।
0
0
Report

ABVP का विरोध: प्रैक्टिकल फीस के नाम पर अवैध वसूली, जांच का आश्वासन

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रैक्टिकल फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आईटीआई कॉलेज में प्रदर्शन अमरौहा जनपद के रहरा स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमों के विपरीत छात्रों से धनराशि वसूली जा रही है, जिससे छात्र परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया और पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर छात्रों से कथित रूप से वसूली गई राशि वापस नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top