icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुरानी टोंक में मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी: CCTV से मामले की जांच

Tonk, Rajasthan:टोंक पुरानी टोंक में मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी ए पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के बड़ा चबूतरा के पास एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलने पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लालाराम धोबी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए एमआईयू टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए。 पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पीड़ित लालाराम धोबी ने पुरानी टोंक थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी दी गई है。 फिलहाल पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。
0
0
Report

धंबोला पुलिस ने तेज रफ्तार व स्टंटबाज़ी पर रोक, 15 पावर बाइक जब्त

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- धंबोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेज रफ्तार व स्टंटबाजी करने पर 15 पावर बाइक डिटेन धंबोला थाने पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 पावर बाइकों को डिटेन किया गया है। धंबोला थाने के एएसआई छत्तरसिंह ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन व धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने और स्टंटबाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर पावर बाइक से स्टंट करते हुए आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 15 पावर बाइकों को मौके पर जब्त किया गया है। वही उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बाय-लाइन- छत्तरसिंह ASI धंबोला थाना
0
0
Report

UPSSSC ने 3,446 तकनीकी सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र जारी

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव के करते हैं तो उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। यही पिछले साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, GRP पहचान में जुटी

Alwar, Rajasthan:मथुरा रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, पहचान में जुटी जीआरपी अलवर। जीआरपी थाना क्षेत्र में मथुरा रेलवे लाइन स्थित माल गोदाम के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक युवक ने काले रंग की पैंट और मटमैली चेकदार शर्ट पहन रखी थी। जीआरपी पुलिस युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

नाबालिग छात्राओं की मुंबई ले जाने की साज़िश का खुलासा—आरोपी गिरफ्तार

Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट शहर से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां उन्हे एक युवती मिली जोकि इन छात्राओं को अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आशीष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट लाया जा रहा है, जबकि छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश जारी है。 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े रैकेट की संलिप्तता की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है. थाने सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया. एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका तो नहीं है。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिजाब और यूनिफॉर्म पर मुस्लिम नेताओं की टिप्पणी

Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म कोड के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसला दिया है। ये अर्जी दाखिल की थी इलाहाबाद के मोहल्ला अतरसुइया के रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने। उस पर फैसला देते हुए, फाजिल जजों ने ये हुक्म दिया कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। यहां पर दो चीजें हैं, एक स्कूल यूनिफॉर्म कोड और दूसरा हिजाब, ये दो अलग-अलग चीजें हैं। इन दो अलग-अलग चीजों को एक साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दरअसल, स्कूल की जो चारदीवारी है, उस चारदीवारी के अंदर स्कूल के अपने उसूल हैं। उन उसूलों को अपनाना चाहिए। अब रह गई बात हिजाब की, तो वकील साहेबान सही तरीके से अपनी दलीलें जजों के सामने पेश नहीं कर पाए। चूंकि ये एक बहुत बारीक शरीयत का मसला है, अगर वकील साहब ने उलमा से रूजू किया होता, कुरान और हदीस की दलीलें तलाश की होतीं, जरूर उसमें सुबूत मिल जाता। कुरान शरीफ की एक सूरह नूर है, उसमें स्पष्ट कहा गया है कि औरतें अपने जिस्म को कपड़े से ढकें। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब इस्तेमाल करती हैं। यह एक इस्लामी लिबास है, इस लिबास को वो अपनाकर शरीयत के फरमान पर अमल करती हैं...
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बयान के बाद हिजाब पर शिक्षा संस्थानों ड्रेस कोड पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी 'यह इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा नहीं' पर कहा, 'मुझे लगता है कि हिजाब के नाम पर सांप्रदायिक बवाल या सांप्रदायिक अज़ाब किसी को भी पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। शैक्षणिक संस्थान के अपने ड्रेस कोड, अनुशासन और अपनी व्यवस्थाएं होती हैं। इसी बात को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी कहा है..." दिल्ली: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "यह पहली नहीं बार हो रहा है कि हिजाब के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद और सांप्रदायिक बवाल करने की कोशिश हो रही हो। भारत में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है। जो संवैधानिक व्यवस्था है, जो संस्थाओं की व्यवस्था हो उनके अपने जो भी ड्रेस कोड हैं। जो भी अनुशासन हैं, उसका सभी को सम्मान करना होगा..."
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट के स्कूलों में बुर्का बैन के फैसले पर वीएचपी नेता गुप्ता का स्वागत

Moradabad, Uttar Pradesh:स्कूल मे बुर्का पहनने की याचिका के हाईकोर्ट द्वारा ख़ारिज करने पर वीएचपी नेता राजकमल गुप्ता ने किया स्वागत, वीएचपी नेता एवं केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता का बड़ा बयान, बोले ये निर्णय इस देश के संविधान और पुरे देश कों बचाने मे एहम है, बुर्का इस्लाम का कोई अंग नहीं ये तो सिर्फ इस्लाम का अंग मान कर बोल रहे है, क्या कही लिखा है बुर्का इस्लाम का अंग का है, जबसे इस्लाम पैदा भी नहीं हुआ था तब से बुर्का है, जब रेगिस्तान इलाकों मे जो हवाएं चलती है उसमे आँखों और मुहूं पर रेता आता है उससे इचिंग होती है इससे बचाब कों बुर्का पहनते थे, बोले इसे बुर्का नहीं कहते थे बल्कि इसको अंग वस्त्र प्रोटेक्शन कवर कहते थे, इस कवर मे जाली लगी होती थी तो इन्होने बुर्का बना डाला, स्कूल ही नहीं सभी सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का बैन होना चाहिए, मैं तो इस फैसले का स्वागत करता हूं, देश के सभी स्टेट मे बुर्का बैन होना चाहिए, सार्वजनिक स्थलों पर पहचान खुली होनी चाहिए, मेरा धर्म मेरे घर के अंदर है ना की पार्क या सार्वजनिक स्थल पर, ऐसा नहीं होगा तो अमीर का बच्चा रोज ड्रेस बदलकर आएगा और गरीब का बच्चा क्या सोचेगा
0
0
Report

विदिशा के युवाओं ने अंतरिक्ष इतिहास रचा, CM ने दी बधाई

Bhopal, Madhya Pradesh:मोहन कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचने वाली युवाओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई युवा जिन्होंने आतंरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचा है विदिशा के युवा भी है पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं से मुलाकात की हैं विदिशा के विभोर जैन भी उसमें शामिल हैं ये एमपी के लिए गौरव की बात हैं सीएम ने विभोर को बधाई दी हैं सरकार ऐसे युवाओं की पूरी मदद करेगी एमपी में कई ज्यादा तो कही कम बारिश हुई हैं इस असामान्य स्थित को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव इसकी लगातार मानिटिरिंग कर रहे है जहां ज्यादा बारिश हुई हैं वहां राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं वही अल्प बारिश वाले जिलों के लिए भी अभी से प्लानिंग करने के निर्देश दिए गए हैं जनविश्वास अभियान के तीन सप्ताह पूरे हो गए है सीएम के साथ सभी मंत्री भी फील्ड पर उतर रहे है इस बार रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते दोनो त्यौहारे के अगले दिन जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा एशियन गेम्स में मप्र के 32 खिलाड़ी भारत को रिप्रेजेंट करेंगे,10 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे किसानों के हित में जो निर्णय लिये हैं उस पर भी चर्चा की गई है फार्मर आईडी बनाने का काम २० अगस्त से शुरु किया हैं अब अधिकारी खुद किसानों के पास जाकर फार्मर आईडी बनाएंगे खाद वितरण को लेकर भी व्यवस्था की गई है अब वाट्सएप्प के जरिये भी खाद की बुकिंग की सकेंगी स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, सहित अन्य स्वीकृतियों 10 हजार करोड़ की दी गई 94 किलोमीटर सिवनी बालाघाट क्षेत्र को 6 लेन किया जाएगा सिवनी से बालाघाट की दूरी 2 को जगह 1 घंटे होगी 3458 करोड़,17 वर्ष अवधि होगी 12 सड़कें हाइब्रिड मॉडल पर बनेगी महिला खिलाड़ियों ने नेपाल को हराया है.. महिलाओं को मिलेगी पुरस्कार निर्णय 1440 करोड़ की समाजिक कल्याण और दिव्यांगजनों की योजनाओं के लिए स्वीकृत कैबिनेट के 90% निर्णयों का पालन हुआ है रेस्ट हाउस की बुकिंग में नियम थे पारदर्शिता की कमी थी.अब ऑनलाइन बुकिंग कौन कर सकता है.नियमों के साथ बुकिंग हो सकेगी किसानों से जमीन अधिग्रहित करने के लिए आपसी सहमति के प्रस्ताव को मंजूरी अगर किसान जमीन अधिग्रहण में सहमत होता हैं तो उसे तत्काल चार गुना राशि दी जाएगी
0
0
Report
Advertisement

हिजाब इस्लाम का हिस्सा है: मौलाना ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्टता की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक स्टूडेंट की स्कूल में हिजाब पहनने की अर्जी खारिज करने पर शिया कम्युनिटी के लीडर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, एक ज़रूरी बात जिस पर ध्यान देना चाहिए, वह है हाई कोर्ट का बयान कि 'हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है' मेरा मानना है कि कुरान में साफ कहा गया है कि महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए और यह इस्लाम का एक ज़रूरी हिस्सा है; यह महिलाओं के लिए ज़रूरी और अनिवार्य है। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग हिजाब नहीं पहनते, हम यह दावा नहीं कर सकते कि यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है। ज़्यादातर महिलाएं हिजाब पहनती हैं, और मेरा मानना है कि वे ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि यह इस्लाम का एक ज़रूरी हिस्सा है। यह साफ़ है कि हाई कोर्ट में केस लड़ रहे वकील इस बात को साफ़ नहीं कर पाए। मेरा मानना है कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाना चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि हिजाब वाकई इस्लाम का एक ज़रूरी हिस्सा है।
0
0
Report

खाद्य/खेतียร์: पिछले ऐप से उर्वरक खरीद में बदलाव, वाशिम में फर्टिलायजर सेल प्रायोगिक शुरुआत

Washim, Maharashtra:अखबार: किसानों की रसायनिक उर्वरक खरीद में कठिनाइयों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलायज़र सेल' ऐप विकसित किया है और आज से प्रायोगिक तत्व पर वाशिम जिले में इसकी शुरुआत हुई है। इस एप के जरिये किसान रासायनिक उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग और खरीद कर पाएंगे तथा जिले के उर्वरक स्टॉक मोबाइल पर भी देख सकेंगे। आज इस एप के माध्यम से पहली बार उर्वरक खरीदने वाले किसान का कृषि विभाग और विक्रेताओं के द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें उर्वरक प्रदान किया गया। इस ऐप को वाशिम जिला पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। विक्रेताओं को अब इस ऐप के बिना उर्वरक बिक्री नहीं कर पाएंगे, जिससे उर्वरक के कालाबाजार पर रोक लगेगी और किसानों की सुविधा होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top