852131
सुपौल में टायर फटने से गड्ढे में गिरी स्कार्पियो, एक की गई जान
Supaul, Bihar:सुपौल के राघोपुर थाना इलाके में सिमराही बाजार के पास टायर फटने से तेज रफ्तार स्कार्पियो फोरलेन से पलटकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि स्कार्पियो सवार अन्य दो व्यक्ति जख्मी हो गए। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के खुटवारा निवासी परमेश्वर ठाकुर के पुत्र के रूप में हुई है। दरभंगा जिले के सिमरी निवासी जख्मी शख्स ने बताया कि स्कार्पियो में कुल 3 लोग सवार होकर पूर्णिया से अपने घर दरभंगा जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा में देर रात चोरों ने दीवार तोड़कर 20 बकरियां चोरी की
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग देर रात किसान के घर की दीवार में सेंध मारकार चोरों ने चुराई बकरियां, चोरी की वारदात के समय किसान सो रहा था परिवार साथ, सुबह उठने पर किसान को कमरे का टूटा हुआ ताला मिला तब सेंध मारकर चोरी करने की हुई कोई जानकारी. किसान के मुताबिक सेंध मारकर चोर ने चुराई 20 बकरियां और 5 बकरे , किसान रामनाथ यादव को हुआ लाखों का नुकसान, किसान की शिकायत पर कटघोरा थाना में मामला दर्ज, घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगार रही पुलिस, कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया का मामला...0
0
Report
नृत्यगोपाल दास: अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय
Noida, Uttar Pradesh:नृत्यगोपाल दास ने कहा अपराध करने वाले पर कार्रवाई हो0
0
Report
प्रताप विहार में सिपाही पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में तैनात सिपाही परवेज आलम के खिलाफ थाना विजयनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके ऊपर आरोप लगा है कि उसने प्रताप विहार अपने निवास पर गला दबाकर अपनी पत्नी शमा प्रवीन की हत्या करने की कोशिश की। शमा के पिता क़ासिम अली ने शिकायत दी कि उनकी बेटी का निकाह मुजफ्फरनगर निवासी परवेज आलम के साथ हुआ था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत है। बीती 26 जून को उनके बेटे मुनाव्वर के पास फोन आया कि उसकी बहन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है और परवेज उसे लेकर प्रताप विहार के फ्लोरेंस हॉस्पिटल में पहुंचा है। वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी तो डॉक्टर से नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया था। जब वह होश में आई तो उसने बताया कि परवेज के किसी महिला के साथ पिछले लगभग 4 साल से संबंध है और जब उसने उसका विरोध किया तो उसने बेटी को दूसरे कमरे में बंद करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
15 साल से जर्जर फिरनी: मेवली गांव में रोष और भेदभाव के आरोप
Nuh, Haryana:15 साल से जर्जर पड़ी मेवली गांव की फिरनी, ग्रामीणों में रोष राजनीतिक भेदभाव का आरोप, स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर जनाजे तक पानी से होकर गुजरने की मजबूरी नूंह खंड के गांव मेवली के सिया मोहल्ला की फिरनी पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और राजनीतिक भेदभाव के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच ने भी सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन सड़क नहीं बनी। उनका आरोप है कि निर्माण के लिए आई राशि का भी सही उपयोग नहीं किया गया। वहीं अब ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच पर भी सड़क निर्माण की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौजूदा सरपंच ने बजट का हवाला देते हुए फिलहाल निर्माण कार्य कराने से असमर्थता जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में यह रास्ता तालाब का रूप ले लेता है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और किताबें भी खराब हो जाती हैं। इतना ही नहीं, यदि गांव में किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो अंतिम यात्रा (जनाजा) निकालने के लिए भी लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते पर फिसलकर कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के कारण सिया मोहल्ला की लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण वहीद, रज्जाक, लियाकत, खालिद, जावेद, इलियास, फजर, दिलदार, यूनुस, सौहराब, फजरू और शाहिद सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरपंच वहीद राजनीतिक कारणों से सिया मोहल्ला के लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की, ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होता हुआ चाहिए। इस संबंध में ग्राम सरपंच वहीद से फोन पर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल पंचायत के पास रास्ता निर्माण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं है। बजट की कमी के कारण फिरनी का निर्माण नहीं हो Sका है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आवश्यक बजट उपलब्ध होगा, प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा。0
0
Report
नजफगढ़ के युवाओं ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की
New Delhi, Delhi:नजफगढ़ के युवा साहिल के नेतृत्व में करीब 50 युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने खून से पत्र लिखकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की। पत्र में "गौ माता की जय" लिखते हुए गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन पर हो रहे अत्याचार रोकने तथा गौ हत्या पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की गई। साहिल ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है। उनका कहना है कि देशभर में गौ माता के साथ होने वाले अत्याचारों को रोकने और उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से युवाओं ने प्रधानमंत्री तक अपनी भावनाएं पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया। युवाओं ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और गौ संरक्षण को लेकर प्रभावी निर्णय लेगी। कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण के समर्थन में युवाओं ने लोगों से भी गौ सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।0
0
Report
अंधेरी सबवे के दृश्य वायरल: देखें क्या हो रहा है
Noida, Uttar Pradesh:ANDHERI SUBWAY VISUALS0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत तय: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में NDA की जीत तय है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा जिला प्रधान कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व मंत्री जनक राम मौजूद रहे। अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और सेवा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पूर्व मंत्री जनक राम ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बाइट- विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार। बाइट- जनक राम,पूर्व मंत्री, बिहार सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में ट्रक ने घास लाने जा रही युवती को कुचला, मौत
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक लड़की रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतका की पहचान बखरी केशो निवासी श्रवण सहनी की 20 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है, जो मवेशी के लिए खेत में घास लाने जा रही थी; तभी बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने तत्काल ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी; काफी मशक्कत के बाद सड़क खाली कराई जा सकी. अंशु कुमारी के शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही चालक की गिरफ्तारी संभव है. इस घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
गिरिराज सिंह ने बरौनी रिफाइनरी के सहयोग से मुखर्जी प्रतिमा की स्थापना का ऐलान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की उपेक्षा की। वहीं उन्होंने घोषणा की कि बरौनी रिफाइनरी और बेगूसराय नगर निगम के सहयोग से शहर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर विवादित टिप्पणी भी की। आपको बताते चले कि बेगूसराय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर them को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जनक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं पा सके। उनका आरोप था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने न केवल डॉ. मुखर्जी बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भी उपेक्षा की। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत के मामले में उनकी मां द्वारा जांच की मांग किए जाने के बावजूद तत्कालीन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ऐसे महापुरुषों को उचित सम्मान दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि बरौनी रिफाइनरी और बेगूसराय नगर निगम के सहयोग से बेगूसराय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने इसे डॉ. मुखर्जी के प्रति श्रद्धांजलि बताया और लोगों से उनके जीवन एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से विपक्षी दलों ने डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. ए.पी.जे. now Abdul Kalam आदि व्यक्तियों के नाम पर संस्थानों के विकास पर जोर दिया, जबकि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष कभी खुद को आंबेडकरवादी तो कभी सनातनी बताता है, लेकिन उसके पास अब कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है और जनता सब देख रही है। वहीं, हाल ही में चर्चित कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, "इस मामले को अभी रहने दीजिए, प्लीज। बाइट: गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: चार घायल, पति-पत्नी समेत
Dungarpur, Rajasthan:दो बाइकों की भिड़ंत में पति - पत्नी व बेटे सहित 4 घायल डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ा बस स्टैंड के निकट दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पति पत्नी और बेटा व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर घायल पति व बेटे को रेफर किया गया है。 बॉडी - मामले के अनुसार जिले के भाटपुर निवासी गटू पिता लकसी कटारा अपने बेटे सोहन ओर पत्नी ललिता के साथ डूंगरपुर से अपने दामड़ी स्थित दूसरे घर जा रहे थे। वही पालोदा निवासी दिनेश पिता मंगू मालीवाड जो कि बाइक पर अपने घर से अहमदाबाद से जा रहे थे। तभी खेड़ा बस स्टैंड के निकट दोनों बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाईकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया ओर भर्ती करवाया गया। वही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गट्टू ओर सोहन की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। जबकि अन्य घायल पालोदा निवासी दिनेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है。0
0
Report
जयपुर में बारिश के बाद सड़क धंसने से हादसे, निगमों पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।बारिश का साइड इफेक्ट, जगह-जगह धंस رहीं सड़कیں। पिंकसिटी में बारिश के बाद सड़कें बनीं खतरा। गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने सड़क धंसी। फुटपाथ भी धंसा, पार्क की गई कार फंसी। गड्ढे में धंसने से कार हुई क्षतिग्रस्त। बारिश के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बढ़ा हादसे का खतरा। नगर निगम, जेडीए और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही पर सवाल.0
0
Report
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर टैक्सी में आग, बाल-बाल बचे यात्री
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दौड़ती टैक्सी कार में अचानक लगी आग, सड़क पर मचा हड़कंप。 बोनट से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया。 कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीएनजी कार में शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। श्यामपुर क्षेत्र के टाटवाला गांव जा रही टैक्सी देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई。 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने अवैध बिल्डिंगों पर नोटिस जारी, 45 दिन में जवाब नहीं तो बुलडोजर
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने शहर में बनी लगभग 2000 अवैध बिल्डिंगस को जारी किए गए नोटिस, अवैध निर्माण पर सख्त हुआ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, 45 दिन में अगर नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, अवैध बिल्डिंग में होटल, हॉस्पिटल, मैरज होम, लाइब्रेरी, और हाउसिंग सोसायटी शामिल, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने नोटिस के बारे में दी जानकारी0
0
Report
अलवर के सेटेलाइट अस्पताल में ओपीडी के दौरान छत का प्लास्टर-पंखा गिरा, घायल डॉक्टर
Alwar, Rajasthan:अलवर के कालाकुआं स्थित सेटेलाइट अस्पताल में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के कमरा नंबर 7 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओपीडी के दौरान छत के लेंटर के नीचे का प्लास्टर और चल रहा पंखा अचानक नीचे गिर गया। घटना के समय डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे और कमरे में काफी भीड़ थी। इसी दौरान प्लास्टर गिरने से डॉक्टर सीताराम के सिर में चोट आई, वहीं मौके पर मौजूद एक बालिका भी घायल हो गई। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल की पीएमओ प्रमिला मीणा ने बताया कि कमरा नंबर 7 में ओपीडी चल रही थी, तभी छत से प्लास्टर टूटकर गिरा और पंखा भी नीचे आ गिरा, जिससे डॉक्टर और एक बालिका को चोट लगी। उन्होंने बताया कि छत पर पानी भरने के कारण लेंटर में सीलन आ गई थी, जिससे प्लास्टर कमजोर होकर गिर गया। इस संबंध में पहले भी कई बार पीडब्ल्यूडी को मरम्मत के लिए पत्र लिखे गए थे, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है。0
0
Report
पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में कथित गुस्ताखी पर कार्रवाई की मांग, तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन. Q
Puranpur, Uttar Pradesh:पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में कथित गुस्ताखी पर कार्रवाई की मांग, तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचकर उनसे वार्ता नहीं करता और कानूनी कार्रवाई का भरोसा नहीं देता, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग तहसील परिसर में मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। सूचना लगते ही तहसील में पुलिस भी पहुंच गई है।0
0
Report
Advertisement
