icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीमलवाड़ा पुलिया निर्माण में गुणवत्ता और डिजाइन की अनियमितताओं के आरोप

Dungarpur, Rajasthan:सीमलवाड़ा कस्बे के धंबोला मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के समीप सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसमें कई अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। कस्बेवासियों का कहना है कि पुलिया निर्माण में लगाए जा रहे सीमेंट के बॉक्स की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर पुलिया को संकरा कर दिया गया है, जबकि सामने की ओर आवासीय मकानों के कारण पुलिया का स्तर ऊंचा कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि इससे बरसात के दौरान जल निकासी प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह मार्ग घुमावदार होने के बावजूद पुलिया का निर्माण सड़क की डिजाइन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। संकीर्ण पुलिया बनने से भविष्य में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। कस्बेवासियों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन हो रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा कार्य केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, गुणवत्ता की जांच करवाने तथा नियमानुसार और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी के चोरों के निशाने बड़े घर, 30 लाख के गहने बरामद

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:आपने अब तक कई तरीके की चोरी की घटनाएं देखी और सुनी होगी लेकिन लखीमपुर खीरी से पकड़े गए दो ऐसे हाई प्रोफाइल चोरों के बारे में बताते है जिनके निशाने पर बड़े शिकार रहते थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया मनी गौतम पर कुल 51 मामले दर्ज है। जबकि मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी पर यह पहला मामला है। अभियुक्त की निशानदेही पर करीब 30 लाख के गहने जेवर बरामद किए गए है। 21 मई की रात हैदराबाद थाना इलाके में अज्ञात चोरों द्वारा घर की खिड़की तोड़कर की गई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चोरों के निशाने पर बड़े घर रहते थे。
0
0
Report

केंद्र से दो साल और मांगे मौलाना, वक्फ पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाने पर जोर

Lucknow, Uttar Pradesh:वक़्फ़ संपत्तियों का समय उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने के लिए समय सीमा 2 साल बढ़ाया जाए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने केंद्र सरकार से करी मांग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने केंद्र सरकार से वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की समयसीमा दो साल बढ़ाने की मांग की है उनका कहना है कि देशभर में दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां तय समय सीमा तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकीं, जबकि उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में आवेदन जांच और अप्रूवल के दौरान निरस्त हो गए हैं मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 थी, लेकिन समय कम होने के कारण बड़ी संख्या में संपत्तियों का पंजीकरण नहीं हो सका उन्होंने दावा किया कि देशभर में दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां अभी भी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाई हैं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड की हजारों संपत्तियां जांच और अप्रूवल की प्रक्रिया में रिजेक्ट हो गई हैं। ऐसे मामलों का भविष्य क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है मौलाना ने कहा कि अगर केंद्र सरकार वास्तव में सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करना चाहती है, तो उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कम से कम दो वर्ष का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए उनका कहना था कि सिर्फ उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में ही सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास एक लाख से अधिक संपत्तियां हैं, जिनका समय पर पंजीकरण कर पाना संभव नहीं हो Saka
0
0
Report
Advertisement

आपणी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन: जमीनी स्तर मजबूत बनाने की रणनीति

Gulmarg, Jammu and Kashmir Apni Party organized a massive workers' convention at Town Hall Kunzer, witnessing the participation of hundreds of party workers, senior leaders, and supporters from across the Tangmarg-Kunzer constituency. The convention was led by Apni Party President Syed Mohammad Altaf Bukhari, Senior Vice President Ghulam Hassan Mir, and Provincial President Mohammad Ashraf Mir, along with several senior party functionaries. The primary objective of the convention was to strengthen the party's grassroots organization, energize workers, and prepare the cadre for future political challenges. Addressing the gathering, party leaders urged workers to intensify public outreach and further expand the party's presence at the grassroots level. Speaking on the occasion, Senior Vice President Ghulam Hassan Mir strongly criticized the National Conference-led government, alleging that it has failed to safeguard public interests and deliver on the promises made during the Assembly elections. He said the government had assured the restoration of Article 370, Article 35-A, statehood, free ration, free electricity, and a fair reservation policy, but claimed that these commitments remain unfulfilled. Apni Party President Syed Mohammad Altaf Bukhari also criticized the National Conference, alleging that Jammu and Kashmir's natural resources and public assets have not been adequately protected. He claimed that sectors such as mining, geology, employment opportunities, and other valuable resources have suffered under the present administration, while unemployment among the youth continues to rise. He said the government has failed to protect the interests of the people of Jammu and Kashmir. Bukhari appealed to party workers to remain united and work tirelessly to strengthen the Apni Party at the grassroots level. Expressing confidence in the party's future, he said the Apni Party is committed to serving the people and aims to form the next government in Jammu and Kashmir with the support of the public. Provincial President Mohammad Ashraf Mir also addressed the convention and emphasized the importance of organizational unity, disciplined teamwork, and sustained public engagement to further strengthen the party across the region. The convention concluded with a large number of prominent political and social personalities joining the Apni Party in the presence of the senior leadership. The new entrants expressed confidence in the party's vision and pledged to work for the welfare and development of the people. The event witnessed an enthusiastic response from party workers and supporters, reflecting the party's efforts to expand its organizational base across North Kashmir.
0
0
Report

पंजाब के फैसले से कश्मीरी कारोबार में मटन संकट, डीलर स्ट्राइक जारी

Srinagar, Uttarakhand:Mutton Crisis in Punjab: पंजाब सरकार के एक फैसले से कश्मीरी लोगों की चिंता बढ़ गई है. यहां शादी-विवाहों के लिए पूरी तैयारी कर चुके लोगों ने अचानक इनविटेशन कार्ड तक बांटना बंद कर दिया है. दरअसल पंजाब में पशु ले जाने वाले वाहनों पर शुल्क बढ़ा दिया गया है, इससे कश्मीर में मटन की कमी हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं, जबकि मटन क Kashmir में होने वाली शादियों में दिया जाने वाला प्रमुख भोजन है. एक मटन डीलर की खुद की जो शादी पीछे लेनी पड़ी. डीलर पूरे घाटी में स्ट्राइक पर हैं. डीलर कहते हैं कि घोषित सप्लाय बंद जब तक मामला ठीक नहीं होगा तब तक स्ट्राइक जारी रहेगी. पंजाब सरकार ने दिया जवाब ;- वहीं इस मुद्दे पर पंजाब सरकार का कहना है कि यह कोई नया टैक्स नहीं है, बल्कि पशु मंडी शुल्क है. अधिकारियों के मुताबिक कुछ व्यापारी नियमों का पालन किए बिना पशु बाहर ले जा रहे हैं, जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है. बढ़ रहा विवाद जबकि जम्मू-कश्मीर के व्यापारी कहते हैं कि पंजाब सिर्फ रास्ते में पड़ने वाला राज्य (ट्रांजिट स्टेट) है, इसलिए वहां टैक्स नहीं लगना चाहिए. उनका कहना है कि पहले 5,000 रुपये लिए जाते थे, लेकिन अब कई बार 25,000 रुपये तक मांगे जा रहे हैं. घाटी के सभी मटन डीलर्स पंजाब सरकार से बात-चीत करने के लिए वहां मौजूद हैं और रास्ता तलाश रहे हैं. डीलर्स का खुद कहना है कि कई शादियों के कारण इसके कारण नहीं हो पा रही हैं.
0
0
Report

बिहार स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स नीति पर तीनों दलों का भारी विरोध

Patna, Bihar:बिहार के स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लगाने की प्रस्तावित नीति पर भाजपा ने कहा कि जो लोग आज टोल का विरोध कर रहे हैं वे जनता को यह भी बताएँ बिना संसाधन के विश्वस्तरीय सड़क कैसे बनेगी... उनका रख-रखाव कैसे होगा जब नेशनल हाईवे पर टोल देना स्वीकार है तो बेहतर स्टेट हाईवे और बाईपास के रख-रखाव शुल्क पर आपत्ति क्यों ये नया शुल्क नहीं है। भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है विपक्ष का विरोध केवल विरोध के लिए यह समाधान के लिए नहीं... बिहार के स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लगाने की प्रस्तावित नीति का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार और अधिकारियों ने मिलकर बिहार को और गरीब बनाने का काम किया है। सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन लगातार नई-नई विकास योजनाओं की घोषणाएं कर रही है। अब आम जनता पर स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स का बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। क Congress का आरोप है कि यह सरकार आम लोगों के हित में नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। पार्टी ने कहा कि बिहार की जनता ने 10 हजार रुपये के लालच में अपना वोट और अपना भविष्य बेच दिया, जिसका खामियाजा अब उन्हें नए-नए टैक्स और बढ़ते आर्थिक बोझ के रूप में भुगतना पड़ रहा है। बिहार के स्टेट हाईवे पर टोल टैקס लगाने की प्रस्तावित नीति का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी विरोध किया है। राजद ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या बिहार की डबल इंजन सरकार, दोनों जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ाने का काम कर रही हैं। सुविधा के नाम पर लोगों से लगातार वसूली की जा रही है। अब बिहार सरकार ने भी स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। राजद का आरोप है कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे साफ है कि उसे आम जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। सरकार जनता के बजाय उद्योगपतियों और बड़े पूंजीपतियों के हित में फैसले ले रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी पुलिस का सेफ क्लिक 2.0 अभियान: साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ी

Katni, Madhya Pradesh:सेफ क्लिक 2.0 अभियान: कटनी पुलिस ने तेज की साइबर जागरूकता मुहिम बैंक, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय कटनी। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए कटनी पुलिस ने “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आमजन को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बैंकों, सार्वजनिक स्थलों और शहर के प्रमुख चौराहों पर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी, फेक कॉल और अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान से संबंधित साइबर जागरूकता पंपलेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, मस्जिद, स्कूल, कॉलेज, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर और पंपलेट चस्पा किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर स्वयं को सुरक्षित रख सकें। कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या शिकायत दर्ज कराएं: कटनी पुलिस का यह अभियान सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने और आमजन को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

द्वारका के बहुमंजिला सोसायटियों में EV चार्जिंग से खरीद बढ़ाने की मांग

New Delhi, Delhi:द्वारका की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों के निवासियों ने दिल्ली सरकार से नई ईवी पॉलिसी के तहत सोसाइटियों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि द्वारका में बड़ी संख्या में बहुमंजिला सोसाइटियां हैं और यदि प्रत्येक सोसाइटी की पार्किंग में सार्वजनिक या साझा चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएं, तो यहां सबसे अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए आगे आएंगे. निवासियों का कहना है कि फिलहाल फ्लैट की पांचवी, दसवीं या उससे भी ऊंची मंजिल से पार्किंग तक चार्जिंग के लिए केबल ले जाना न तो व्यावहारिक है और न ही सुरक्षित. इसी कारण कई लोग ईवी खरीदने का फैसला टाल रहे हैं. उनका मानना है कि यदि सरकार और संबंधित एजेंसियां सोसाइटियों में चार्जिंग स्टेशन लगाने की व्यवस्था करें, तो ईवी अपनाने में बड़ी तेजी आएगी. द्वारका के लोगों ने सरकार से अपील की है कि नई ईवी पॉलिसी में बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं, ताकि चार्जिंग की सुविधा हर निवासी तक आसानी से पहुंच सके. उनका कहना है कि बेहतर चार्जिंग नेटवर्क बनने से न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण कम करने के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी.
0
0
Report

एटा में पति ने पत्नी और प्रेमी को होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जांच

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ OYO होटल में पकड़ा, पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़े देख पति के उड़े होश, पीड़ित पति की शादी 2 महीने पहले हुई थी, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी रविंद्र कुमार निवासी खैर अलीगढ़ पर 6 साल से प्रेम प्रसंग में रहने का लगाया आरोप, पीड़ित पति ने थाना देहात पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर भेजा थाने, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड़ स्थित बाईपास ब्रिज के पास का पूरा मामला。
0
0
Report
Advertisement

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: MDMA, कोकीन और एक्स्टसी बरामद

Delhi, Delhi:MDMA, कोकीन और एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट की कमर्शियल मात्रा के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम ने 11.57 ग्राम MDMA (व्यावसायिक मात्रा) 10 ग्राम कोकीन 9 एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट (वज़न 6.67 ग्राम) बरामद किया है प्रमुख सप्लायर का पता लगाने और उसे पकड़ने, साथ ही ड्रग सप्लाईनेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं आरोपी दिल्ली में रहने वाले एक अफ्रीकी नागरिक (मुख्य सप्लायर) के लिए काम कर रहा था। राजेश शर्मा west district anti narcotics squad ने 11.57 ग्राम MDMA (व्यावसायिक मात्रा) 10 ग्राम कोकीन 9 एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट (वज़न 6.67 ग्राम) के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स तस्कर की पहचान संदीप चौहान, उम्र: 37 साल, निवासी: गांव किशनगढ़, साउथ दिल्ली के रूप में हुई। पश्चिमी जिला डीसीपी हरேश्वर वी स्वामी ने जानकारी दी कि PS राजौरी गार्डन में NDPS एक्ट की धारा 22/25/29 के तहत दर्ज FIR की जांच के सिलसिले में, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को एक और बड़ी कामयाबी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास छापा मारा और ऑटो के साथ आरोपी राम कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान, 6.62 ग्राम MDMA बरामद हुआ और नशीले पदार्थ के साथ ऑटो को ज़ब्त कर लिया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान, राम कुमार ने बताया कि उसने बरामद MDMA दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले स्टेनली नाम के एक अफ्रीकी नागरिक से लिया था और उसके कहने पर ही नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। मुख्य सप्लायर का पता लगाने और उसे पकड़ने, साथ ही ड्रग सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।
0
0
Report

बालोद लूटकांड: चारों में से एक गिरफ्तार, बाकी तीन फरार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। झलमला-रानीमाई रोड पर राहगीर से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों में से एक को पुलिस ने दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है。 बालोद के झलमला तालगांव रोड पर 14 जून की अलसुबह हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजनांदगांव से लौट रहे कांकेर निवासी रामेश्वर साहू जब शौच के लिए रुके थे, तभी एक बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डंडे से मारपीट कर और गले पर चाकू अड़ाकर बदमाशों ने 4500 रुपये और एक स्मार्टफोन लूट लिया था。 एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर बालोद पुलिस और साइबर सेल ने मुखबिरों का जाल बिछाया और दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सचिन सिंह राजपूत को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने चिखलाकसा में लूट की प्लानिंग की थी। लूटे गए रुपयों को चारों ने आपस में बांट लिया और मोबाइल रास्ते में फेंक दिया。 पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
0
0
Report

ओखला फेज-2 में एक्सपायरी डेट बदलकर खाद्य सामग्री पर घोटाला, NHRC-पुलिस कार्रवाई

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के ओखला फेस टू इलाके में खाद्य सामग्री का एक्सपायरी डेट बदलने का कार्य एक फैक्ट्री के अंदर बड़ी तेजी से चल रहा था। इस रैकेट का भंडाफोड़ एनएचआरसी की टीम के द्वारा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर किया गया जहाँ बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्रियों का एक्सपायरी डेट बदलकर नई एक्सपायरी डेट का लेबल लगाया जा रहा था। एनएचआरसी के द्वारा कहा गया है कि यह बहुत बड़ा अपराध है; लोगों के जान के साथ यह फैक्ट्री मालिक खिलवाड़ कर रहे थे और इनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वही एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो बताते हैं कि उन्हें पता चला था कि इस फैक्ट्री के अंदर बाल मजदूर थे; इसके बाद जब वह अपनी टीम के साथ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि यहाँ कुछ और ही काम हो रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस को और तहसीलदार को मौके पर बुलाकर फैक्ट्री के अंदर रेड करवाया गया जिसमें पता चला कि ये लोग गलत तरीके से खाद्य सामग्री जैसे कोल्ड ड्रिंक, देसी घी, चाऊमीन, नमक, टोमेटो सॉस आदि जैसी कई खाद्य सामग्रियों की एक्सपायरी डेट को थिनर से मिटा कर नई एक्सपायरी डेट का लेबल लगा रहे थे। यह काम बड़े पैमाने पर यहां किया जा रहा था—जो बहुत गलत है। अभी मैं फूड इंस्पेक्टर को भी बुलाया है और हमें उम्मीद है कि इस फैक्ट्री को सील किया जाएगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह जो काम कर रहे हैं उससे दूसरे का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन लोगों के साथ जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसलिए इन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी में परिवर्तन संकल्प यात्रा: कांग्रेस ने बीजेपी के घोटालों पर हमला

New Tehri, Uttarakhand:Tehri प्रताप नगर के डोबरा पुल के पास आयोजित हुई कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा。 टिहरी पहुंची कांग्रेस परिवर्तन संकल्प यात्रा द्वारा डोबरा पुल के पास एक जन सभा को संबोधित किया गया इस मौके पर यात्रा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बरसे और कहा अब उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना لیا है और बीजेपी की असलियत पहचान चुकी है। प्रतिम सिंह ने कहा घोटालों की सरकार में बेरोजगारी और अपराध अपनी सीमा पार कर चुका है। वही संगठन में नाराजगी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कांग्रेस बड़ा परिवार है और थोड़ी बहुत नोक झोंक होती रहती है लेकिन पिथौरागढ़ की घटना में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वही भुवन कापड़ी ने कहा आज प्रदेश की हालत बेहद खराब है और महंगाई जैसे अन्य आम जनों की परेशानियों से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी के नेता अपनी जेब भरने में लगे है। अब हाल ही में राम मंदिर दान घोटाला इसका सबसे बड़ा सबूत है जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वो आम जनता का क्या उद्धार करेंगे। वही प्रताप नगर विधायक ने कहा डोबरा- मोटना सड़क के लिए कई बार विधानसभा से लेकर सीएम से मुलाकात की लेकिन कुछ नहीं हो पाया और अब इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले इस सड़क का डामरीकरण किया जाएगा。
0
0
Report

आकाशीय बिजली गिरने से ललपुर गाँव के दो किसान की मौत, गाँव में मातम

Barh, Bihar:भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे दो किसानों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की खबर सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौसम में बदलाव के कारण अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे दोनों किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दोनों किसान सीताराम और गुप्त महतो ललपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साथ खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटित हुई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो दोनों को मृत पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है; पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दोनों किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top