852131
सुपौल में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर आयोजित जनता दरबार
Supaul, Bihar:भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में नए पुराने कुल नौ मामले आये जिसमे साक्ष्य और दस्तावेज के अभाव किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मण्डल ने बताया कि आज भी जनता दरबार आयोजित किया गया जिसमे वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े चार नये और चार पुराने मामले आए, वहीं भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले आए लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में चौरासी गुम्बद के सामने वन क्षेत्र में लगी भीषण आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चौरासी गुम्बद के सामने वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, वन क्षेत्र में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते धारण किया विकराल रूप, वन क्षेत्र में आग का दायरा बढ़ता देख रहीगीरों ने दमकल विभाग को दी सूचना, सूचना के बावजूद भी अभी तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के सामने वन क्षेत्र का मामला।0
0
Report
आपत्तिजनक होर्डिंग पर सपा का प्रदर्शन, पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा ने साड़ी पर संदेश लिखकर जताया विरो
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां कथित आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए जाने का मामला बुधवार को राजनीतिक रंग ले गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। बता दे कि इस दौरान सपा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा एक सफेद साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिस पर काले अक्षरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों और भाजपा सरकार पर आरोपों से संबंधित संदेश लिखे थे। डॉ. आंचल वर्मा ने बताया कि उनकी साड़ी महिलाओं पर हुए अत्याचारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन्नाव, हाथरस और लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं में बेटियों के साथ हुई दर्दनाक वारदातों को दर्शाने के लिए उन्होंने यह विरोध स्वरूप साड़ी पहनी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि उन्नाव की उस पीड़िता की पीड़ा आज भी लोगों के दिलों में जीवित है, जिसे सड़कों पर जिंदा जलाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हाथरस और लखीमपुर खीरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं। डॉ. आंचल वर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की भयावह तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों को भी उठाया। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने आरोप लगाया कि जिले समेत कई जनपदों में लगाए गए होर्डिंग भाजपा प्रायोजित हैं। उन्होंने कहा कि यह सब जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मूल समस्याओं से भटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित करने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर लगे होर्डिंग हटा दिए हैं।0
0
Report
जयपुर में बुलडोजर से हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे ढहाए गए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर का ‘अवैध साम्राज्य’ मिनटों में मलबे में तब्दील मुहाना इलाके में सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे हिस्ट्रीशीटर शंकर उर्फ शंकर लुहार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर जयपुर साउथ जिला पुलिस और जेडीए प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई पूरे इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। हिस्ट्रीशीटर ने डिग्गी रोड पर करीब 200 वर्ग गज सरकारी जमीन पर किया हुआ था कब्जा इस जमीन की अनुमानित कीमत है करीब 2 करोड़ रुपये आरोपी पिछले 12-13 साल से यहां कर रहा था अवैध निर्माण आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज इलाके में लोगों को धमकाकर दहशत का माहौल बनाए रखता था हिस्ट्रीशीटर डीसीपी साउथ राजर्षि राज के सुपरविजिन में हुई कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर की जा रही नियमनुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बुलडोजर से हिस्ट्रीशीटर का अवैध कब्जा खत्म
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर का ‘अवैध साम्राज्य’ मिनटों में मलबे में तब्दील\n\nमुहाना इलाके में सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे हिस्ट्रीशीटर शंकर उर्फ शंकर लुहार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर\nजयपुर साउथ जिला पुलिस और जेडीए प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई\n\nपूरे इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।\n\nहिस्ट्रीशीटर ने डिग्गी रोड पर करीब 200 वर्ग गज सरकारी जमीन पर किया हुआ था कब्जा \n\nइस जमीन की अनुमानित कीमत है करीब 2 करोड़ रुपये\n\nआरोपी पिछले 12-13 साल से यहां कर रहा था अवैध निर्माण\n\nआरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज\n\nइलाके में लोगों को धमकाकर दहशत का माहौल बनाए रखता था हिस्ट्रीशीटर \n\nडीसीपी साउथ राजर्षि राज के सुपरविजिन में हुई कार्रवाई0
0
Report
योगी सरकार का ग्राम प्रधानों के 6 माह अतिरिक्त कार्यकाल का निर्णय स्वागत
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- योगी सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाए जाने और प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का बलिया में ग्राम प्रधानों में स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से गांव में विकास को नहीं रफ्तार मिलेगी। ग्राम सभा जनाड़ी के ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने कहा कि पहले वीडियो पंचायत प्रशासक बनाए जाते थे जिससे विकास अवरुद्ध हो जाता था लेकिन योगी सरकार के फैसले से प्रधानों को विकास की रफ्तार को बढ़ाने का मौका मिल गया है। वही कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा गांव की जनता को मिलेगा जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं और वह किसी कारणवश वंचित रह गये है। वही ग्राम सभा जलालपुर के प्रधान अभिषेक सिंह का कहना है कि योगी सरकार के फैसले से ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर है और 6 माह अतिरिक्त कार्यकाल मिलने से गांव के विकास को पूरा करने का बेहतर मौका मिला है। वही कहा कि संसय की स्थिति से बाहर निकलते हुए सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का सभी ग्राम प्रधान बेहतर फायदा उठाते हुए गांव की सरकार को बेहतर तरीके से चलाएंगे।0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक को पीछे से मारी, छह घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार रोडवेज़ बस ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगने से बस में सवार आधा दर्जन लोग हुए घायल, बस में सवार यात्रियों में मची अफरा - तफरी, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, वहीं बस चालक पर यात्रियों ने लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर भेजा थाने, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्सारी चौराहे की घटना。0
0
Report
Advertisement
देहरादून में ईद-उल-जुहा के लिए सुरक्षा कड़े इंतजाम, 05 जोन 11 सेक्टर विभाजन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर क्षेत्र को 05 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी क्रमशः पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उप-निरीक्षकों को सौंपी गई है。 संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही होगी और सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने पूर्व में गौकशी और अवैध पशु कटान में शामिल रहे अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है。 भ्रामक खबरें फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।0
0
Report
उन्नाव : संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर डीएम ने की बैठक
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव में 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश पुस्तिका का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय से पहुंचें और सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अनुचित सामग्री अंदर नहीं जाने दी जाएगी। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों एवं कक्ष निरीक्षकों को सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा आवश्यकता अनुसार महिला पुलिस बल भी तैनात किया जाए। साथ ही सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैग जमा करने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। जनपद में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जनपद में चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अटल बिहारी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सिविल लाइंस, डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए एवं डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर कुल 1550 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
भदोही में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: ट्रक हादसे में दो युवक मौत
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया शादी का सामान लेने निकले तीन युवक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए ,हादसे में सगे और फुफेरे भाई समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के भदोही-वाराणसी हाईवे स्थित रामरायपुर गांव के पास का है जानकारी के मुताबिक हरियांव गांव निवासी 20 वर्षीय करन गौतम की बहन की शादी थी शादी के बाद करन अपने बुआ के लड़के के साथ कपसेठी निवासी 21 वर्षीय अर्जुन और 19 वर्षीय रोहन के साथ बाइक से शादी का सामान लेने इंदिरा मिल चौराहे की तरफ जा रहा था भोर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी अपाचे बाइक रामरायपुर गांव के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक में टकरा गए,हादसा इतना भीषण था कि करन गौतम और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
कानपुर: सपा विधायक के पति पर मारपीट और रंगदारी मांगने का केस दर्ज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर -विधायक पत्नी के गनर ने भी क्रॉस केस लिखवाया -पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज की FIR कानपुर में सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी के पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर बुधवार को मारपीट, गाली-गलौच और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इरफान अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की रात चमनगंज के हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी पहुंचे। बकरा बाजार कमेटी के पदाधिकारी वफा अब्बास से 3 लाख की रंगदारी मांगी। मना करने पर मारपीट की。 पुलिस ने वफा अब्बास की शिकायत पर इरफान सोलंकी पर नामजद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR लिखी है। वहीं, विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के गनर अजीम अहमद की शिकायत पर वफा अब्बास, इमरान, फहद के अलावा उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई है。 पटकापुर के रहने वाले वफा अब्बास ने बताया, हलीम ग्राउंड में कई सालों से बकरा बाजार लगवाई जा रही है। बकरीद के चलते मंगलवार रात बाजार में भारी भीड़ थी। सड़कें जाम हो रही थीं। इसलिए लोगों को रास्ते से हटने के लिए कह रहा था। तभी पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपने कुछ साथियों बाजार आए। मेरा नाम लेकर गाली देने लगे。 लोगों ने जब मुझे यह बात बताई तो मैं उनके पास पहुंचा। इसके बाद इरफान और उनके साथियों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। कमेटी के समीर, फहद, इकराम समेत अन्य लोगों ने विरोध किया तो इरफान सोलंकी ने उनके साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर लात-घूसों से मारा। हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई。0
0
Report
पानीपत में एक लाख से अधिक बकाया बिजली बिल पर राजस्व अधिनियम से कार्रवाई
Panipat, Haryana:पानीपत में बिजली बिल डिफॉल्टरों पर बड़ी कार्रवाई 1 लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया वालों पर कार्रवाई तेज संपत्ति कुर्क करेगा बिजली निगम पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद बिजली निगम ने बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम अब उन उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली भूमि राजस्व अधिनियम के तहत करेगा, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है। पानीपत सर्कल में ऐसे 150 से ज्यादा मामलों की फाइलें तैयार कर संबंधित तहसीलदारों को भेज दी गई हैं। वहीं पूरे जिले में करीब 7 हजार ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता धर्म सुहाग ने बताया कि सभी बड़े डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 113 मामलों को तहसीलदार के माध्यम से भूमि राजस्व अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जबकि सात मामलों में स्टे लगा हुआ है, जिसे हटवाने के लिए निगम हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 48 हजार उपभोक्ता विभिन्न श्रेणीों में डिफॉल्टर हैं, हालांकि निगम लगातार रिकवरी अभियान चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि पानीपत में बिजली बिल रिकवरी की स्थिति काफी बेहतर है और निगम की रिकवरी 100 प्रतिशत से अधिक रहती है। धर्म सुहाग ने कहा कि कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन लंबे समय पहले कट चुके हैं या वे अपनी संपत्ति बेच चुके हैं। ऐसे मामलों में जब नया उपभोक्ता कनेक्शन लेने आता है तो पुराना बकाया चुकाने के बाद ही नया कनेक्शन जारी किया जाता है। आंधी-तूफान में शिकायत के लिए मिस्ड कॉल सुविधा गर्मी के मौसम में आंधी-तूफान के दौरान बिजली शिकायतों के लिए निगम ने विशेष सुविधा भी शुरू की है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि कई बार 1912 हेल्पलाइन पर अधिक कॉल आने से लाइन व्यस्त हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9990231912 पर मिस्ड कॉल देकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह शिकायत सामान्य शिकायत की तरह ही मान्य होगी। 3900 उपभोक्ताओं पर 101 करोड़ से ज्यादा बकाया विभागीय आंकड़ों के अनुसार पानीपत सर्कल के सब अर्बन डिवीजन में एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले 3900 उपभोक्ताओं पर कुल 101.09 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। इनमें सब अर्बन डिवीजन 2132 उपभोक्ताओं पर 59.45 करोड़ सब अर्बन-2 : 1103 उपभोक्ताओं पर 24.30 करोड़ मतलौडा : 270 उपभोक्ताओं पर 6.16 करोड़ इसराना : 395 उपभोक्ताओं पर 11.18 करोड़ रुपये बकाया हैं। निगम की कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है। नोटिस जारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करानी शुरू कर दी है। बाइट धर्म सुहाग अधीक्षक अभियन्ता0
0
Report
शाहाबाद लाडवा रोड पर किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने FIR की मांग पर जाम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- शाहबाद अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने सूरजमुखी की खरीद शुरू न करने और अवैध वसूली करने वाले आढ़तीयो पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर शाहाबाद मारकंडा अनाज मंडी के बाहर लाडवा शाहाबाद शुगर मिल रोड पर लगाया जाम। पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रहे मौजूद。 26 मई को शाहाबाद मारकंडा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने और अवैध वसूली करने वाले आढ़तियों पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर धरना दिया था और जमकर नारेबाजी भी की थी आज भी चढूनी ग्रुप के भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने शाहाबाद लाडवा शुगर मिल रोड पर जाम लगाया और नारेबाजी की जबकि सरकार द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद 25 मई से शुरू कर दी है किसानों का कहना है कि और अभी तक शाहाबाद अनाज मंडी में एक भी दान नहीं खरीदा गया है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर में महतारी वंदन: 25% हितग्राही ईकेवाईसी नहीं करवा पाए, सूची शुद्धिकरण का समय
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में अब तक 75 प्रतिशत महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने ई केवाईसी करवा है, लेकिन ज़िले में अब भी 25 प्रतिशत हितग्राही ई केवाईसी नहीं करवा पाए है, दरअसल सर्वर में आ रही दिक्कत और फिंगर प्रिंट मिसमैच जैसी समस्याओं के चलते हितग्राहियों को ई केवाईसी करवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा इसके अलावा, संबंधित जरूरी दस्तावेजों में नाम में हुई गड़बड़ी के कारण भी कई हितग्राही महतारी वंदन की योजना से दूर होते नजर आ रहे, यहीं कारण है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थियों की सूची से काट दिया है, विभाग के अनुसार इन महिलाओं के द्वारा समय रहते ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई जिनमें से कई हितग्राही महिलाओं की मौत की वजह से भी ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी वहीं अब विभाग जिले में महतारी वंदन योजना की सूची का शुद्धिकरण करने की कवायद में लगा हुआ है, विभाग ने संबंधित हितग्राहियों को 30 जून तक का समय ई केवाईसी के लिए दिया है, इसके चलते चॉइस सेंटर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की लंबी कतार नजर आ रही है, बता दें कि जिले में महतारी वंदन योजना के 1 लाख 90 हजार हितग्राही है, एक महीने के अंदर जिले में 47 हजार हितग्राहियों को ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी वरना इन हितग्राहियों का नाम भी सूची से काटा जा सकता है।0
0
Report
मंदसौर नारायणगढ़ में लग्जरी कार से 252 किलोग्राम डोडा चूरा तस्करी: दो गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में पुलिस ने लग्जरी कार के जरिए तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्मी स्टाइल में लग्जरी कार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ 'डोडा चूरा' की तस्करी कर ले जा रहे थे। दरअसल, मादक पदार्थ की बड़ी खेप की तस्करी की सूचना के आधार पर नारायणगढ़ पुलिस बल पीपलिया मंडी-नारायणगढ़ मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान एक कार सवार अपनी कार को तेज गति से भगाकर ले जाने लगे, लेकिन कार एक दीवार से टकराकर रुक गई। कार में सवार दो लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार से 12 प्लास्टिक के बैगों में भरा कुल 252 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया गया है। नारायणगढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 27.05.2026 को सहायक उपनिरीरीक्षक (सउनि) बाबूलाल डामोर मय पुलिस बल के साथ बरखेड़ा वीरपुरिया फंटा, सगस बावजी मंदिर के पास नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिपलिया मंडी की तरफ से आती एक क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक अपने वाहन को तेज गति और लापवाही पूर्वक चलाकर लाया, जिससे कार यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से टकराकर असंतुलित हो गई और फिर एक पेड़ से जा भिड़ी। गाड़ी रुकते ही उसमें बैठे दोनों लोग उतरकर भागने लगे। भागते समय उनमें से एक आरोपी ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस बल ने घेराबंदी कर आरोपी राजूराम (पिता प्रभुराम बिश्नोई, उम्र 31 साल, निवासी ग्राम बड़ा बाड़वी, थाना बागोड़ा, जिला जालौर, राजस्थान) और सूरज (पिता मंगलाराम बिश्नोई, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम सेवड़ा, थाना चितलवाना, जिला सांचौर, राजस्थान) को पीछा करके पकड़ लिया। नियमों के तहत की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार (क्रमांक: MP 04 KR 1543) से 12 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा और आरोपी सूरज के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ पर अपराध क्रमांक 149/26, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और धारा 281, 109 (1) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध डोडा चूरा के स्रोत (सोर्स) के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राजूराम बिश्नोई, सूरज बिश्नोई और जब्त सामग्री: डोडा चूरा 252 किलोग्राम, हुंडई क्रेटा कार MP 04 KR 1543, मोबाइल्स, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस, नंबर प्लेटों सहित अन्य सामग्री।0
0
Report
जल जीवन मिशन बेमेतरा: तीन साल से टंकी अधूरी, ग्रामीण पानी नहीं पा रहे
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अब सवालों के घेरे में नजर आ रही है। कहीं अधूरे निर्माण, कहीं पाइपलाइन खराबी तो कहीं अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ताजा मामला बेमेतरा ब्लॉक के मुंगेली गांव का है, जहां पिछले तीन वर्षों से पानी टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। हालत यह है कि करोड़ों की योजना गांव में सफेद हाथी साबित हो रही है और ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। जी मीडिया की टीम जब मुंगेली गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से टंकी अधूरी है, जिसके कारण गांव में अब तक नल से पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। लोग आज भी हैंडपंप और निजी बोर के सहारे पानी लेने को मजबूर हैं। कई ग्रामीण दूसरे के घरों से पानी भरकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है।0
0
Report
Advertisement
