icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

104.14 किलो गांजा जब्त, 52 लाख रुपये कीमत, एक गिरफ्तार

Vidisha, Madhya Pradesh:104 किलो गांजा जब्त ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करारिया चौराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 ग्राम ब्योची में घर के सामने बनी सार से 104.14 किलो गांजा बरामद。 52 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार。 विदिशा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करारिया चौराहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ब्योची में दबिश देकर 104 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी जितेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी
0
0
Report

मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; 348 पाव शराब बरामद

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अंजनिया चौकी क्षेत्र के ग्राम झिंगराघाट में पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान 348 पाव, यानी 62 लीटर से अधिक शराब जब्त करते हुए 54 वर्षीय आरोपी नकुल पटेल को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर बम्हनी थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापा मारा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान सात पेटियों में रखी 348 पाव शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार 600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सरकारी नौकरी के विवाद में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प, एक महिला की मौत

Basti, Uttar Pradesh:सरकारी नौकरी की शिकायत पुरानी रंजिश और फिर खूनी संघर्ष, बस्ती में एक शिकायत ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि दो परिवारों के बीच छिड़ी जंग में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आरोपों के घेरे में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी हैं, जिन पर 51 वर्षीय सुधा यादव के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। लाठी-डंडे और चाकू से किए गए हमले में सुधा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रहीं, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। अब सवाल है कि नौकरी की शिकायत इतनी बड़ी दुश्मनी में कैसे बदल गई आखिर एक महिला की मौत का जिम्मेदार कौन है फिलहाल गांव में तनाव है और पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। खूनी संघर्ष की यह वारदात बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव की है। जहां मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सरकारी नौकरी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की रहने वाली सुधा यादव फैजाबाद के एक सरकारी विद्यालय में नौकरी करती थीं। बताया जा रहा है कि गांव की ही लक्ष्मी देवी ने उनकी नौकरी पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि सुधा फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर সরকারি नौकरी कर रही हैं। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।मंगलवार सुबह यही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मृतका के बेटे अखिलेश यादव का आरोप है कि लक्ष्मी देवी, आलोक और प्रेमचंद ने उनकी मां सुधा यादव पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई सकी।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे 51 वर्षीय सुधा यादव ने दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, उसी ने अब एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया है। बताय जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, हमले में शामिल लोगों और विवाद की वजहों की पड़ताल में जुटी है। बाइट1 बृजेश सिंह, सीओ बाइट2 मृतिका का बेटा बाइट3 मृतिका की बेटी
0
0
Report

महिला अनुयायियों ने संत इंद्रदेव महाराज के आरोप निराधार बताकर बचाव किया

Mathura, Uttar Pradesh:संत इंद्रदेव महाराज के समर्थन में उतरीं महिला अनुयायी, यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया निराधार और षड्यंत्र मथुरा/वृंदावन: श्रीमद्भागवत कथावाचक एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती (संत इंद्रदेव महाराज) पर मुंबई की एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद अब आश्रम की महिला अनुयायी उनके बचाव में सामने आई हैं। आश्रम में रहने वाली महिला अनुयायियों ने महाराज जी पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, झूठा और सोची-समझी साजिश करार दिया है। साजिश के तहत छवि धूमिल करने का आरोप महिला अनुयायियों का कहना है कि स्वामी इंद्रदेव महाराज सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज सेवा के कार्यों में समर्पित हैं। उन्हें और उनके आश्रम को बदनाम करने की नीयत से यह manगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराज जी का जीवन अत्यंत पवित्र और अनुशासित रहा है, और उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। क्या है पूरा मामला? उल्लिखित है कि मुंबई की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने संत इंद्रदेव महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा आपत्तिजनक वीडियो कॉल और धमकी दी गई। जांच की मांग आश्रम से जुड़ी महिला अनुयायियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच जल्द ही सभी के सामने आ जाएगा और महाराज जी को बदनाम करने की कोशिश करने वालों का पर्दाफाश होगा।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों और मतगणना तैयारी का निरीक्षण किया

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भापोर, नवागांव, गनाऊ, देवगढ़, छोटी बदरेल एवं आबापुरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया。 निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, मतदान प्रक्रिया की तैयारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय में मतगणना की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था, कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संपादन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश-निकास प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वत सिंह चुंडावत एवं उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

इंदिरा गांधी नहर में डूबे दो युवकों के शव बरामद, SDRF की खोज पूरी

Sri Ganganagar, Rajasthan:राजियासर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में डूबे दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार शाम SDRF की टीम ने 22 वर्षीय मुकेश का शव RD 363 के पास बरामद किया था। वहीं, लगातार तलाश के बाद में 26 वर्षीय दूसरे युवक अजय का शव RD 356 के पास मिल गया। दोनों युवक गांव गुडली के चक 7BKM के निवासी थे। शनिवार को उनकी बाइक RD 335 के पास नहर किनारे लावारिस मिली थी। पास में ही दोनों की चप्पलें भी पड़ी थीं। इसके बाद पुलिस और बीकानेर से पहुंची SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई दिन तक चले अभियान के बाद दोनों के शव मिले। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों शवों को पोस्टमार्टम और क़ानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
0
0
Report

Kota के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दीपावली जलसा, जनता में खास उत्साह

Kota, Rajasthan:Kota ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दीपावाली सेलिब्रेशन का चित परिचित अंदाज, विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच दीपावली की रामा श्यामी कर रहे मंत्री नागर, समर्थकों में दिखा उत्साह, सांगोद,बपावर,देवली,कनवास एवं सिमलिया क्षेत्र में की रामा-श्यामी, किसानों की फसलों की हुई अच्छी पैदावार,बाजारों में दिखी रौनक,स्वदेशी वस्तुओं का बड़ा उत्पाद, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान देश का तीसरा बड़ा स्टेट बना, आगामी समय में अधिकारियों को प्रथम पायदान पर लाने के लिए किया प्रेरित, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से संवाददाता राहुल जोशी ने की खास बातचीत
0
0
Report
Advertisement

बयाना में निजी बस पानी में गिरी, यात्री राहत बचाव जारी

Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्र सिंह बिग फोनोभरतपुर के बयाना में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी निजी बस बांध बारैठा के पास पानी में गिरी बयाना से बसेड़ी जा रही थी यात्रियों से भरी बस मौके पर मचा हड़कंप, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, बस में सवार थे दो दर्जन से अधिक यात्री, राहगीरों ने संभाला मोर्चा, पानी में गिरी बस से यात्रियों को निकालने का रेस्क्यू शुरू, बांध बारैठा पुलिस चौकी और गढ़ी बाजना थाना पुलिस पहुंची मौके पर, बयाना, रुदावल और गढ़ी बाजना से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, घायलों को तत्काल बयाना अस्पताल पहुंचाया जा रहा, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी
0
0
Report
Advertisement

धान खरीदी के टोकन कटने से किसान चिंतित, रकबा घटने का आरोप

Darogapara, Chhattisgarh:धान खरीदी के लिए आज से टोकन कटना शुरू हो गया है, 15 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। मगर किसानों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। किसी किसान का रकबा शून्य हो गया है तो किसी के खेत में अन्य फसल, धनिया, बैगन जैसा फसल दिखा रहा है। पुसौर क्षेत्र के कोसमंदा गांव के किसान कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंचे है। जिन्होंने बताया कि उनकी धान की फसल खेत में खड़ा है, मगर अलग अलग तरह से रकबा शून्य कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों से रकबा सुधरवाने के लिये घूम रहे है। उनका कहना है कि गांव के बैठक करके फैसला किया गया। जिसके बाद कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे है। गांव के 30 से 40 प्रतिशत रकबा कम हो गया है। वही किसानों ने कहा है खरीदी के लिए टोकन कटना शुरू हो गया है।फसल अभी तैयार भी नहीं है, ऐसा में तय समय में किसान सुधर कराए कि फसल पर ध्यान दे। समय बढ़ाए जाने की मांग भी की है。
0
0
Report

खजुराहो में दिवाली पर्व पर बुंदेलखंड की दिवारी परंपरा और मॉनिया का संगम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में दीपावली पर्व पर आस्था और बुंदेली लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में मोनिया अपने-अपने दलों के साथ पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक दिवारी नृत्य से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। दिवारी पर्व के अवसर पर बुंदेलखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए मोनिया अपने-अपने दलों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मोनिया मौन धारण कर भगवान मतंगेश्वर महादेव की भक्ति में लीन दिखाई दिए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक दिवारी नृत्य और लोकगीतों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। मतंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं और मोनिया दलों की भीड़ ने खजुराहो की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। पूरा खजुराहो भक्तिमय माहौल में विदेशी पर्यटक सराबोर नजर आये।
0
0
Report

जयपुर में चौथे चरण पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, ईवीएम की कमिशनिंग सफल

Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी में मतदान के लिए मंगलवार को ईवीएम की कमिशनिंग का काम पूरा कर लिया गया। इस चरण में 446 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 13 नवंबर को सीकर रोड स्थित श्रीभवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से रवाना होंगी। इससे पहले मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने मंगलवार को भवानी निकेतन परिसर पहुंचकर मतदान दलों की रवानगी, प्रशिक्षण और निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दल को ईवीएम, बैलेट पेपर और अन्य निर्वाचन सामग्री की जांच के बाद ही रवाना किया जाए। चौथे चरण में जिला परिषद के 13 वार्डों (वार्ड संख्या 38 से 50) और चार पंचायत समितियों के 82 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी कराए जाएंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा। इसके अगले दिन 15 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में चारों पंचायत समितियों में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की कमिशनिंग का काम पूरा किया गया। अब प्रशासन का फोकस मतदान कार्मिकों के अंतिम प्रशिक्षण और सुरक्षित रवानगी पर है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, एसडीएम बस्सी दीपक खटाणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top