852131
राघोपुर में मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Supaul, Bihar:राघोपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दौलतपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सुपौल सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: 38 वार्डों में 65.06% मतदान, 95 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण में डूंगरपुर नगर परिषद के 38 वार्डो में मतदान संपन्न हो गया है। इस बार 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ। ये पिछली बार से 1.06 प्रतिशत ज्यादा है। इधर इसके साथ ही 38 वार्ड के 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। वही मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने एसबीपी कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रुम में जमा करवाई। डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों को लेकर आज बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। दिनभर मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 6 बजते ही मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। लेकिन जो मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे उनका मतदान करवाया गया। हालांकि मतदान केंद्रों पर इक्का दुक्का मतदाता ही लाइनों में थे। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया। इसके बाद मतदान दल मशीनों को लेकर शहर के श्री भोगीलाल पण्ड्या कॉलेज में ईवीएम मशीनों का संग्रहण केंद्र पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों को जमा करवाया गया। डूंगरपुर नगर परिषद में 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछली बार नगर परिषद चुनावों में 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इधर इसके साथ ही डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्ड के 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 14 सितंबर को मतगणना के बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।0
0
Report
Muzaffarpur के DM कुमार गौरव ने मॉडल स्कूल में शिक्षकों की भूमिका निभाकर पढ़ाई कराई
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव बुधवार को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए गए जिला स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां डीएम ने छात्रों के साथ बेंच पर बैठकर पढ़ाई की और शिक्षक की भूमिका में आए छात्रा से गणित के प्रश्न को ब्लैक बोर्ड पर हल करवा कर पढ़ाई की. डीएम के इस कार्यशैली को लेकर छात्रों के बीच काफी चर्चा का विषय बना रहा. दरअसल जिला स्कूल को अब मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है और इस स्कूल को डीएम ने गोद भी लिया है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की स्थिति देखी और बच्चों से बातचीत कर उनके लर्निंग लेवल को समझने की कोशिश की.इस दौरान उन्होंने छात्रों की कॉपियां भी जांचीं और शिक्षकों से पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली.डीएम ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बातचीत की.खासकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा की और उन्हें बेहतर तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया.डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नजदीक है.ऐसे में दसवीं के विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे.स्कूल और विद्यार्थियों की ओर से रखी गई जरूरतों को भी जल्द पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा.0
0
Report
गुमला में 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का धमाकेदार आगाज, उत्साह का माहौल
Gumla, Jharkhand:गुमला में 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को विद्या भारती से संबद्ध विद्या विकास समिति, झारखंड के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजन के साथ हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने मशाल के साथ स्टेडियम तक march किया। घोष दल की आकर्षक कदमताल ने समारोह में जोश और अनुशासन का रंग भर दिया। स्टेडियम में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स की शानदार परेड और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्या विकास समिति के उपाध्यक्ष राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता का विकास करता है। वहीं डीडीसी अनिमेष रंजन ने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीत-हार से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, पूर्व सांसद समीर उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथिथों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
ममता चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मुआवजे की मांग उठाई
Munger, Bihar:मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा पीड़ितों से मिलकर जाना हालचाल, सामुदायिक किचन का भी किया निरीक्षण मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता चौधरी ने बुधवार को असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित चौरगांव उत्तरवारी टोला, बिंद टोला, ढोलपहाड़ी और अमैया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया । इस मौके पर पीड़ितों से भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित किसानों ने बताया कि करीब 20 दिनों से उनके खेतों में धान की फसल बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। लगातार तीसरे साल बाढ़ की मार झेलने एवं धान की फसल की बर्बादी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। किसानों ने कहा कि सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि काफी कम है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। ममता चौधरी ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में महिलाओं की भीड़ जगह-जगह अपनी समस्यायों की जानकारी दी। ढोल पहाड़ी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने क्षतिपूर्ति राशि एवं अस्थाई शौचालय की मांग की。 बाइट: बेबी देवी बाढ़ पीड़ित महिला बाइट : बबिता देवी बाढ़ पीड़ित महिला बाइट : गीता देवी बाढ़ पीड़ित महिला बाइट पिंकू महेता प्रमुख तारापुर मौके पर अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, बीडीओ श्वेतमेता आनंद, प्रभारी थानाध्यक्ष भोला सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि कुणाल चौधरी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बंटी सिंह भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, सदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष मैनन सिंह, सरपंच चंद्रशेखर आजाद, अरविंद सिंह, प्रमुख पिंकू मेहता सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
नवटोलिया गोलीकांड: प्रिंस यादव की चेन्नई से गिरफ्तारी मुंगेर पुलिस की बड़ी सफलता
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर चर्चित नवटोलिया गोलीकांड एवं हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार यादव गिरफ्तार। मुंगेर : तारापुर थाना क्षेत्र के चर्चित नवटोलिया गोलीकांड एवं हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव,को तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। तारापुर एसडीपीओ निशांत गौरव ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी मुंगेर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के आवडी स्थित कमराज नगर में छापेमारी कर 5 सितंबर को प्रिंस कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसे बिहार लाया गया। उन्होंने बताया कि तारापुर थाना कांड संख्या 41/25 हत्या एवं आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में दर्ज है। मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी अभिनंदन कुमार उर्फ प्रजा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया की 27 फरवरी 2025 को नवटोलिया में हुई गोलीबारी में बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। बाइट: तारापुर एसडीपीओ निशांत गौरव0
0
Report
मतदान के बाद वार्ड 26 में बवाल, 8 घायल; पुलिस ने मोर्चा संभाला
Jaipur, Rajasthan:सादुलपुर मतदान के बाद वार्ड 26 में बवाल लाठी-पत्थरबाजी में महिला सहित 8 घायल तलवारबाजी के भी लगाए गए आरोप महिला सहित करीब 8 लोग घायल सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में जुटी लोगों की भारी भीड़ सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा आपसी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात सामने आई लाठी-डंडों और पत्थरबाजी से मचा हड़कंप पुलिस ने संभाला मोर्चा, मामले की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
रेड फोर्ट पर आतंकी साजिश: NIA चार्जशीट में बार-बार मौजूदगी, IED के लिए तैयारी
New Delhi, Delhi:लाल किले को लोकतंत्र की निशानी के तौर पर मानते थे आतंकी..इसलिए ब्लास्ट के लिए लाल किले को चुना... कई बार कर चुके थे लाल किले के आस पास की रेकी...भारत मे लागू करना चाहते थे सरिया कानून..इसलिए छेड़ा भारत के खिलाफ युद्ध.... रेड फोर्ट इलाके को लेकर NIA की चार्जशीट में कई अहम दावे किए गए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी A-1, A-4 और A-6 कई बार रेड फोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में पहुंचे थे। चार्जशीट में कहा गया है कि इनका मकसद सिर्फ वहां घूमना नहीं था, बल्कि IED तैयार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी था。 चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वे पहले भी अलग-अलग तारीखों पर रेड फोर्ट इलाके में मौजूद रहे थे। दस्तावेज में इनकी लोकेशन का ब्यौरा भी दिया गया है। NIA के अनुसार, A-1 और A-4 की एक खास आदत सामने आई। जब भी A-6 उनके साथ होता था और A-6 के मोबाइल फोन का इस्तेमाल सर्चिंग या ब्राउजिंग के लिए किया जाता था, तब A-1 और A-4 अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे। जांच एजेंसी ने इस व्यवहार को भी अपनी जांच का हिस्सा बनाया है。 कई तारीखों पर रेड फोर्ट इलाके में मौजूदगी... चार्जशीट में A-1, A-4 और A-6 की रेड फोर्ट इलाके में मौजूदगी से जुड़ी तारीखें दर्ज की गई हैं। इनमें 20 दिसंबर 2023, 23 दिसंबर 2023, 26 मई 2024, 8 जून 2024, 14 जून 2024, 27 जून 2024, 11 जुलाई 2024, 17 जुलाई 2024, 9 अगस्त 2024, 4 दिसंबर 2024, 1 जनवरी 2025 और 10 मई 2025 शामिल हैं। NIA का दावा है कि इन गतिविधियों से आरोपी की आपसी आवाजाही और उनके बीच समन्वय की तस्वीर सामने आती है। रेड फोर्ट को बताया गया 'भारतीय राज्य' का प्रतीक... चार्जशीट में जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपी रेड फोर्ट को भारतीय राज्य के प्रतीक के तौर पर देखते थे। एजेंसी के मुताबिक, A-1 के अल फलाह यूनिवर्सिटी स्थित परिसर से बरामद हाथ से लिखे नोट्स में कथित तौर पर AGuH के सदस्ययों के लोकतंत्र के खिलाफ होने और भारत में शरिया कानून लागू करने की इच्छा का जिक्र मिला। NIA का आरोप है कि इसी सोच के तहत रेड फोर्ट के पास धमाका करना केवल एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, इसी वजह से आरोपी पहले भी रेड फोर्ट से सटे इलाकों में कई बार पहुंचे थे। गिरफ्तारियों के बाद तेज हुई साजिश की जांच चार्जशीट में कहा गया है कि कथित साजिश के ऑपरेशनल हिस्से को अंजाम देने की तैयारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और तेज हो गई। NIA के मुताबिक, A-4, A-6 और A-7 की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ दर्ज केस और बाद में AGuH सदस्यों के ठिकानों से विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद साजिश की गतिविधियां तेज हुईं। एजेंसी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को A-1 ने उन खुफिया और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए, जो उसकी तलाश में थीं, कथित तौर पर रेड फोर्ट के पास धमाका करने के लिए ऊपर बताए गए स्थान को चुना। यानी NIA की चार्जशीट के मुताबिक, रेड फोर्ट इलाके में आरोपियों की बार-बार मौजूदगी, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद, मोबाइल फोन बंद करने जैसी गतिविधियां और बाद में कथित विस्फोट की तैयारी इन सभी को एक ही बड़ी साजिश की कड़ियों के तौर पर देखा जा रहा है。0
0
Report
विज़ुअल खबर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, जानें क्या है मामला
Ansar Nagar, Jharkhand:विज़ुअल खबर की0
0
Report
दिल्ली के 12 जिलों में MCD ने अवैध भवनों के खिलाफ तेज कार्रवाई
New Delhi, Delhi:*खतरनाक और अवैध भवनों के खिलाफ दिल्ली के सभी 12 जोनों में एमसीडी की कार्रवाई तेज* आज 34 भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 17 संपत्तियां सील एमसीडी ने 22 कारण बताओ नोटिस और 4 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए कल भी 17 संपत्तियां ध्वस्त और 5 संपत्तियां सील की गई थीं जामा मस्जिद के कूचा चेलन में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई बाजार सीताराम और विकास नगर समेत कई इलाकों में अवैध एवं खतरनाक भवनों पर कार्रवाई राणा प्रताप बाग में आरसीसी छत के पैनल और स्लैब किये गए ध्वस्त मॉडल टाउन के सरदार नगर में भी आरसीसी स्लैब तोड़े गए अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज होगी दिल्लीभर में पीजी भवनों का व्यापक फील्ड सर्वेक्षण कर रही एमसीडी अब तक करीब 1,243 पीजी भवन चिन्हित, लगभग 24 हजार लोग रह रहे हैं 5 से अधिक मंजिल वाले आरसीसी और 4 से अधिक मंजिल वाले लोड-बेयरिंग भवनों की विशेष पहचान पीजी भवनों को सुरक्षित, मामूली मरम्मत, व्यापक मरम्मत और संवेदनशील/खतरनाक श्रेणियों में बाँटा जा रहा पीजी भवनों का सर्वेक्षण 10 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश नियमों के उल्लंघन और संरचनात्मक कमजोरी मिलने पर लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी0
0
Report
Advertisement
नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के तीन विमान पहली बार उतरे
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान उतरे हैं। नए एयरपोर्ट पर किसी भी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है। इन विमानों की लैंडिंग को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर ही उतर सकता है। एयरपोर्ट प्रबंधन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है। तीनों सैन्य विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे। इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल था। इन विमानों में रूसी सेना की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत आए हैं。 बुधवार को भी तीनों हवाई जहाज एयरपोर्ट के रनवे पर पूरे दिन खड़े रहे। इससे पहले विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग ज्यादातर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होती थी। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी और रूसी टीमें विमानों की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा देख रहे हैं。 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसमें शामिल होंगे। सैन्य विमानों की लैंडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी है। एयरपोर्ट पर इनके उतरने के बाद विदेशी राष्ट्रपति के विमान के उतरने की संभावना और बढ़ गई है।0
0
Report
पत्नी के मायके से न आने पर युवक टावर चढ़ा; तीन घंटे बाद नीचे नीचे उतर आया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में पत्नी के मायके से ससुराल वापस न आने से नाराज एक युवक हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाने की काफी कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतर आया। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव का है। गांव निवासी अनूप की पत्नी गुड्डी देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर अनूप ने पत्नी से फोन पर बात की और उसे वापस ससुराल आने के लिए कहा। पत्नी के वापस आने से इनकार करने पर अनूप नाराज हो गया और कुछ देर बाद गांव के पास स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह कई घंटे तक टावर पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने लगातार युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अनूप सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के सकुशल नीचे आने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर दौरे में पेंशनधारियों के DBT से भुगतान का शुभारम्भ
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कल मुंगेर दौरा, तारापुर में मां की प्रतिमा पर करेंगे पुष्पांजलि - गंगटा में पेंशनधारियों को DBT से राशि अंतरण कार्यक्रम में होंगे शामिल. मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मुंगेर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी kar ली है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे केएम कॉलेज, बेलारी, असरगंज स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे लखनपुर स्थित निजी आवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बीएड कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचेंगे। यहां वे अपनी मां पूर्व विधायक पार्वती देवी की प्रतिमा पर नमन करते हुए पुष्पांजलि व माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद गंगटा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की पेंशन राशि का DBT के जरिए अंतरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भीम बांध पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में वे गंगटा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से स्टेट हैंगर, पटना के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर के बूथ 48 पर हंगामा: पारस माली के आरोपों के बीच पुलिस सक्रिय
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 48 में मतदान के बीच हंगामे की स्थिति सामने आई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पारस माली ने कुछ अज्ञात युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पारस माली का आरोप है कि कुछ अज्ञात युवक बूथ के बाहर पहुंचे और उन्हें बूथ से उठाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद मौके पर माहौल गरमा गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस माली को सुरक्षा प्रदान की और उन्हें पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा गया। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बूथ के बाहर पहुंचे ये युवक कौन थे और वहां आने की वजह क्या थी। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। बाड़मेर में नगर परिषद के 55 वार्डों में मतदान के दौरान कई जगहों पर राजनीतिक गतिविधियां और विवाद सामने आए हैं। ऐसे में वार्ड 48 की यह घटना भी चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर प्रशासन बनाम भक्तों में सहमति की कवायद
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन- खड़े हनुमान मन्दिर अंततः प्रशासन झुका, बयान जारी कर कहा सभी लोगो की भावनाओ का ध्यान रखा जाएगा, बगैर सहमति के नही हटेगी प्रतिमा, चमत्कारिक खड़े हनुमान मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अलग अलग संगठनों द्वारा किया गया हनुमान चालीसा का पाठ, जिला प्रशासन ने प्रेसनोट जारी कर कहा भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ नही किया जाएगा, आपसी सहमति से होगा निर्णय, कांग्रेस के दो विधायको के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने गाए हनुमान भजन, मन्दिर नही हटाने की मांग की, हिंदूवादी कार्यकर्ताओ ने दी चेतावनी, मर जाएंगे परंतु प्रतिमा नही हटने देंगे, उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही लंबी कतारें देखी गई। दोपहर तक अलग अलग संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, महामंडलेश्वर सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस विधायक सैकड़ो कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे। हनुमान जी के जयकारे लग रहे है। सभी लोगों का एक स्वर में यही कहना है कि शासन प्रशासन लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें । श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करें। यदि खुद हनुमान अपने स्थान से हटने को तैयार नहीं है तो प्रशासन जीद छोड़े और मन्दिर यहीं बना रहने दें। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर यह स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की भावना के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा । किसी की भी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। मंदिर व प्रतिमा अन्य जगह स्थापना का कार्य बगैर सहमति के नहीं होगा। महामंडलेश्वर गुरुकुल के छात्रों के साथ पहुंचे, हनुमान चालीसा का किया पाठ, आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज अपने समर्थकों और गुरुकुल के छात्रों के साथ मंदिर पहुंचे। गुरुकुल के छात्रों ने एक स्वर में प्रतिमा के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि खड़े हनुमान 200 वर्षों से यहां है और यही रहेंगे। जिन लोगों को अपनी कुटिल बुद्धि के अनुसार प्रयास करना था उन्होंने कर लिया और हनुमान जी ने खुद जवाब दे दिया है। सभी मशीनरी फेल हो चुकी है। इंजीनियरिंग फेल हो चुकी है। हनुमान जी ने अपना स्वरूप दिखा दिया है हमारा यही कहना है की प्रतिमा को ना छेड़ जाए यही रखा जाए। भगवा ध्वज लेकर कांग्रेस के दो विधायकों ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ किया हनुमान पाठ, Congresso के विधायक महेश परमार और दिनेश जैन बॉस अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली के रूप में खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे । यहां कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में भगवा ध्वज और ढोल नगाड़ों के बीच जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस के दोनों विधायकों के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कांग्रेस विधायक महेश परमार का कहना है कि हमने खड़े हनुमान के दर्शन किए हैं। पाठ किया है हमारी एक ही मांग है कि जनता जनार्दन की धार्मिक भावना का ध्यान रखा जाए। भावना को ठेस नहीं पहुंचाई जाए। जनता नहीं चाहती है की प्रतिमा हटें। संभाग आयुक्त , एसपी, कलेक्टर, निगम आयुक्त सभी नोसिखिये अधिकारी हैं। सभी हनुमान अंश मूवी देखें। इस मूवी में बताया गया है कि यदि भावना आहत होती है तो अमंगल होता है नाश होता है। जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया भक्तों की भावना का ध्यान रखा जाएगा, एसडीएम एल एन गर्ग ने बयान दिया कि खड़े हनुमान जी से संबंधित विषय में प्रशासन सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की भावनाओं और आस्था का पूर्ण सम्मान करता है। सभी संबंधित पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखे बिना कोई भी निर्णय अथवा कदम नहीं उठाया जाएगा। सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं, साथ ही उज्जैन की आस्था और विरासत का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रशासन श्रद्धालुओं एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद कर सर्वसम्मत समाधान निकालेगा।0
0
Report
AISA पटना यूनिवर्सिटी ने दिल्ली हादसे की जवाबदेही के लिए कैंडल विजिल आयोजित किया
Patna, Bihar:दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के साथ हुए हादसे और दिल्ली सरकार व दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), पटना यूनिवर्सिटी यूनिट द्वारा पटना के भिखना पहाड़ी छात्र क्षेत्र में कैंडल लाइट विजिल आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें शामिल होकर हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए छात्रों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल लाइट विजिल का नेतृत्व AISA पटना यूनिवर्सिटी की सचिव सबा आफ़रीन और उपाध्यक्ष आशीष राज ने किया। कार्यक्रम में AISA पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष नितीश, AISA बिहार की राज्य उपाध्यक्ष मनीषा सहित AISA पटना यूनिवर्सिटी के साथी आदर्श, दीपु, विवेक आनंद सुंदर, रणवीर, मोनू, अनुज, रजनीश, सुभद्रा, अमृता समेत बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सबा आफ़रीन ने किया। इस अवसर पर AISA पटना यूनिवर्सिटी के साथियों ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में अगर कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर, इमारतों की जर्जर हालत, दरार और सीलन की वजह से हॉस्टल ढह सकता है और छात्रों की जान जा सकती है, तो पटना के भिखना पहाड़ी, मुसल्लहपुर हाट जैसे छात्र इलाकों में भी ऐसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। छात्रों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली जर्जर इमारतों और असुरक्षित हॉस्टलों को लेकर सरकारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। AISA ने कहा कि एक तरफ सीएम रेखा गुप्ता की भाजपा-आरएसएस सरकार में हॉस्टल इमारतों की जर्जर हालत और पीजी माफियाओं को दिए जा रहे संरक्षण के कारण छात्रों की जान जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार मृत छात्रों के आंकड़ों पर लीपापोती करने में लगी हुई है। दिल्ली से लेकर बिहार तक, भाजपा की सरकारें शिक्षा और छात्रों की सुरक्षा के सवाल पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। AISA पटना यूनिवर्सिटी के साथियों ने मांग की कि सभी छात्रों को सस्ते, सुरक्षित और मजबूत हॉस्टल उपलब्ध कराए जाएं, घायल छात्रों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, छात्रों की सुरक्षा के लिए जर्जर हॉस्टल और छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाए लॉज एक्ट लागू किया जाए।0
0
Report
Advertisement
