icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852218
Amresh PiNewzAmresh PiNewzFollow20 Jul 2024, 03:19 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा के रामनगर रामरेखा घाट पर छठ महापर्व की भव्य तैयारी, मंत्री पहुंचे

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:रामनगर के रामरेखा नदी किनारे छठ घाट को भव्य सजावट किया गया है, जहां पौराणिक मान्यताओं से जुड़े छठ पर्व की भव्यता हर साल की तरह इस बार भी देखने को मिलती है। नारायणी गंडक नदी तट पर स्थित बगहा के दीनदयाल नगर छठ घाट और रामनगर स्थित रामरेखा नदी छठ घाट को आकर्षक तरीकों से भव्य लाइटिंग कर सजाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि लोक आस्था का केंद्र बिहार का महापर्व छठ पूजा है, जिसे देश-विदेश में बिहारी पहचान के तौर पर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला महापर्व आज नहाय-खाये के साथ शुरू हो रहा है और प्रशासनिक व स्थानीय स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छठ घाटों की निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। भगवान छठी मइया से समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।
0
0
Report

बिहार पुलिस ने AI तकनीक से धोखाधड़ी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

Patna, Bihar:बिहार पुलिस के साइबर सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने अपनी प्रेसवार्ता और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां और बातें साझा की उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी वर्तमान में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में काफी तेजी आई है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, डीपफेक/एआई कंटेंट, भ्रामक खबरों तथा संवैधानिक पदों या न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर 24 घंटे काम कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़ी बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी थी, जिसमें अवैध वेबसाइटों और सॉफ्टवेयर (जैसे ईसीएमपी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और पैन कार्ड बनाने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया था। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उनका जोर इस बात पर रहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए तकनीकी सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता में जागरूकता का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट वायरल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट वायरल हुआ मारपीट का वीडियो सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड का मामला हाथरस में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। इसका नजारा हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर देखने को मिला, जहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाते रहे। पुलिसकर्मी लगातार उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। दरअसल, हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट का सिलसिला जारी रहा। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर थप्पड़, लात और घूंसे बरसाते नजर आए। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की संख्या महज दो थी, जबकि मारपीट करने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी काफी देर तक अकेले ही दोनों पक्षों को समझाने और अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। गुरुवार शाम की बताई जा रही इस मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच मारपीट की असली वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस के सामने ही इस तरह खुलेआम मारपीट होने का वीडियो कानून के खौफ को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।
0
0
Report

अलीगढ़ के सराय काबा में अवैध कुट्टू बिक्री के विरोध में भारी प्रदर्शन

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अवैध कुट्टू की बिक्री से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे कोतवाली, अलीगढ़ के ऊपरकोट इलाके की सराय काबा में अवैध कुट्टू की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, स्थानीय लोगों का आरोप, दलित और मलिन बस्ती में लंबे समय से खुलेआम बेचा जा रहा अवैध कुट्टू, कुट्टू के सेवन से एक व्यक्ति की मौत होने का भी स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध, अवैध कुट्टू की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार, आखिर कब रुकेगा अवैध कुट्टू का कारोबार, मामला अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र स्थित सराय काबा का
0
0
Report

झुंझुनूं के वार्ड-5 चुनाव में कांग्रेस-NSUI आंतरिक कलह, भाजपा से भिड़ंत तय

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - वार्ड-5 के चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने - कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ में जुबानी जंग - रीटा बोलीं— सांसद बृजेंद्र ओला और मेरे सहयोग से बने जिलाध्यक्ष - राहुल का पलटवार— क्या मुझे मेरी मां ने जन्म नहीं दिया? - रीटा ने कहा— टिकट मांगा, लेकिन पांच साल काम करने की सलाह दी - राहुल बोले— गरीब युवाओं के सपनों को रगड़ने की बात कर रहे नेता - दोनों के बयान वाले वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल। - कल मतदान, भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरि और कांग्रेस के शीशराम बुरड़क आमने-सामने झुंझुनूं जिला परिषद के वार्ड नंबर पांच में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों के एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए दिए गए बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के बीच होने वाले मुकाबले के साथ कांग्रेस की अंदरूनी बयानबाजी भी चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। दरअसल, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के इस वार्ड से भाजपा ने पूर्व जिला प्रमुख एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने शीशराम बुरड़क को टिकट दिया है। इसी सीट पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ के बागी तेवरों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने राहुल जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह वहम नहीं रखना चाहिए कि वे अपने दम पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बने हैं। सांसद बृजेंद्र ओला और उनके सहयोग से ही राहुल जाखड़ इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जाखड़ जिला परिषद चुनाव का टिकट मांगने आए थे। तब उन्हें पांच साल तक जनता के बीच रहकर काम करने और अगली बार मौका मिलने की बात कही थी। रीटा चौधरी ने कहा कि जिला परिषद का चुनाव बड़ा चुनाव है और राहुल पर मुकदमे भी हैं, ताकि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने। दूसरी ओर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने विधायक रीटा चौधरी का नाम लिए बिना पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि राहुल जाखड़ को रगड़कर रख देंगे। क्या रख देंगे? क्या मुझे मेरी मां ने जन्म नहीं दिया, क्या मैं ऊपर से पड़ा हुआ हूं? राहुल ने कहा कि आम और गरीब परिवारों के युवा जब आगे बढ़ने और सपने देखने की कोशिश करते हैं, तो कुछ परिवारों को परेशानी होने लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रगड़ने की बात की जा रही है। यह राहुल जाखड़ को नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को रगड़ने की बात है। वार्ड नंबर पांच में अब चुनावी मुकाबला भाजपा की हर्षिनी कुलहरि और कांग्रेस के शीशराम बुरड़क के बीच है, लेकिन कांग्रेस के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी ने चुनाव को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सामने आए इन बयानों के बाद अब सबकी निगाहें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं। सवाल यही है कि इस चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के साथ-साथ अपनी अंदरूनी चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा? बाइट 01 : रीटा चौधरी, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाइट 02 : राहुल जाखड़, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई
0
0
Report
Advertisement

कोटा ग्रामीण पुलिस राजस्थान में स्मार्ट पुलिसिंग में नं.1, 97.16 अंकों से पहला स्थान

Kota, Rajasthan:कोटा - CHATEN GURJAR स्मार्ट पुलिसिंग में कोटा ग्रामीण राजस्थान में नंबर-1, 97.16 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान कोटा। स्मार्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में कोटा ग्रामीण पुलिस ने राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी ताजा कार्यकुशलता रैंकिंग में कोटा ग्रामीण प्रदेश में अव्वल रहा है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में जिले ने 97.16 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशासनिक सुधार, ऑपरेशनल एफिशियोंसि और तकनीकी दक्षता सहित विभिन्न मानकों पर किए गए मूल्यांकन में कोटा ग्रामीण ने प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को जिले की बेहतर पुलिसिंग, कार्यप्रणाली और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का परिणाम माना जा रहा है। इंटरव्यू - कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर
0
0
Report

राजस्थान बोर्ड 2026-27 से डाक विभाग के जरिए उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन करेगा

Jaipur, Rajasthan:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कुछ एग्जाम के फाइल विजुअल लगाए,, डाक विभाग के विजवल और पीटीसी OFC se भेजी हैं,,, जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के परिवहन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अब तक निजी वाहनों के जरिए नोडल केंद्रों से बोर्ड तक पहुंचाई जाने वाली कॉपियां आगामी सत्र से डाक विभाग के पार्सल वाहनों के जरिए मंगवाई जा सकती हैं। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि ऑनलाइन ट्रैकिंग के जरिए प्रत्येक पार्सल की लोकेशन और डिलीवरी की जानकारी भी मिल सकेगी। इस संबंध में बोर्ड और डाक विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। डाक विभाग की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है और बोर्ड स्तर डाक विभाग द्वारा बिछाए जाने वाली गोपियों के एंगल पर मंथन चल रहा है, अब दोनों विभागों के बीच एमओयू होना है। संभावना है कि सत्र 2026-27 से ठेका प्रथा समाप्त कर डाक विभाग के माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन शुरू किया जाएगा। अब बोर्ड की कॉपीयां डाक विभाग के जिम्मे, दसवीं-बारहवीं की उत्तर-पुस्तिकाएं अब निजी वाहनों से नहीं आएंगी। 41 जिलों के नोडल केंद्रों से डाक पार्सल वाहनों में होगा परिवहन। ऑनलाइन ट्रैकिंग से हर पार्सल की लोकेशन पर रहेगी नजर। कॉपियों की सुरक्षा बढ़ेगी, गुम होने और बदलने की आशंका होगी कम। निजी वाहनों के टेंडर खत्म होने से सालाना 2.50 करोड़ रुपए तक की बचत की उम्मीद। वर्तमान व्यवस्था में बोर्ड को सालाना करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं। प्रदेश के 41 जिलों के नोडल केंद्रों से कॉपियां लाने के लिए 12 से 15 निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है। प्रत्येक वाहन के साथ दो से तीन कार्मिक भी तैनात रहते हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर निजी वाहनों के टेंडर, कार्मिकों की तैनाती और लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था से भी राहत मिलेगी। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पार्सल सेवा के जरिए उत्तर-Pustikाओं का परिवहन किया जाएगा। प्रत्येक पैकेट की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कॉपियों के गुम होने, बदलने या परिवहन में देरी जैसी आशंकाएं कम होंगी। डाक वाहनों की रवानगी और निर्धारित स्थान पर पहुंचने का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। सीबीएसई पहले से ही परीक्षा सामग्री और उत्तर-पुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन के लिए डाक विभाग की सेवाएं ले रहा है। इसी मॉडल को राजस्थान बोर्ड भी अपनाने की तैयारी में है। बोर्ड सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा के का कहना हैं कि कॉपियों को डाक विभाग से मंगवाने की योजना पर बात की जा रही हैं, डाक विभाग की तरफ से प्रस्ताव आया है । तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद जल्द निर्णय किया जाएगा.... PTC
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के चतुर्थ चरण चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, सुरक्षा भारी तैनाती

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायतीराज चुनाव चतुर्थ चरण हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड से मतदान दलों की रवानगी हो रही है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। बसेड़ी राजाखेड़ा सरमथुरा तीनों ब्लॉकों के लिए टीमें रवाना की गई हैं। 305 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हेतु व्यापक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगा। कुल 1700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश
0
0
Report

बीकानेर के चौथे चरण में 92 पंचायतों पर मतदान आज, 3.05 लाख मतदाता

Bikaner, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान दलों की रवानगी कल नोखा, पांचू और जसरासर की 92 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान 426 मतदान केंद्रों के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज से रवाना हो रहे दल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन कर रहे तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग पूर्वकल्पना: पंचायती राज चुनाव अब अपने चौथे और अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं बीकानेर जिले में कल नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्र की 92 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा इसके लिए आज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों की रवानगी की जा रही है 426 मतदान केंद्रों पर होने वाले इस चुनाव में 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं बीकानेर में पंचायती राज चुनाव का चौथा चरण अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है मतदान से एक दिन पहले आज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया जारी है नोखा, पांचू और जसरासर की 92 ग्राम पंचायतों में कुल 426 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान सामग्री सौंपी जा रही है इसके बाद सभी दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे चौथे चरण में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीमें भी अलर्ट हैं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन पूरी चुनाव प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं अब प्रशासन के सामने चुनौती शांतिपूर्ण मतदान कराने और सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की है
0
0
Report
Advertisement

2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बागेश्वर में संगठनात्मक तैयारी तेज

Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बागेश्वर में संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला प्रभारी पुष्कर जैन और विधानसभा प्रभारी महेश चंद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया। बैठक में भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में गिरावट, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जल, जंगल, जमीन और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाएगी। इसके लिए 20 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के जरिए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top