icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DU चुनाव पर छात्रों का हक़: पानी, क्लासरूम और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ी

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव का बिगुल बज चुका है... 18 सितंबर को छात्र अपने प्रतिनिधि चुनेंगे... लेकिन चुनाव से पहले बड़ा सवाल है कि पिछले एक साल में छात्रों के लिए कितना काम हुआ? क्या उनकी समस्याएं दूर हुईं या फिर अब भी कई सवाल बाकी हैं? इसी को लेकर हमने DU कैंपस में छात्रों से बात की और जाना कि आखिर वो मौजूदा डूसू से कितने संतुष्ट हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं... चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। लेकिन इस बार छात्र सिर्फ वादे नहीं, बल्कि पिछले एक साल का हिसाब भी मांग रहे हैं।छात्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय में काम तो हुआ है, लेकिन समस्याएं अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। छात्रों की मानें तो करीब 40 फीसदी काम हुआ है, जबकि 60 फीसदी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। छात्रों से सवाल — पिछले एक साल में डूसू ने छात्रों के लिए कितना काम किया? क्या आप मौजूदा डूसू के काम से संतुष्ट हैं?सबसे बड़ा मुद्दा है पानी की किल्लत... गर्मी के मौसम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कैंपस में छात्रों को पीने के पानी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।दिलचस्प बात ये है कि पानी की समस्या हर डूसू चुनाव में बड़ा चुनावी मुद्दा बनती है। उम्मीदवार छात्रों के बीच पहुंचते हैं, पानी की समस्या दूर करने का वादा करते हैं... लेकिन चुनाव के बाद क्या हालात बदलते हैं, यही सवाल छात्र इस बार पूछ रहे हैं। छात्राएं सिर्फ पानी ही नहीं... क्लासरूम और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी छात्र परेशान हैं। कई जगह छात्रों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। क्लासरूम की क्षमता, सुविधाएं और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर छात्रों को अब भी बेहतर व्यवस्था की उम्मीद है।छात्रों से सवाल — इस बार डूसू के उम्मीदवारों से आपकी सबसे बड़ी मांग क्या है? यानी इस बार डूसू चुनाव में सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं... बल्कि मुद्दों और काम का हिसाब भी अहम रहने वाला है।छात्र चाहते हैं कि जो समस्याएं हर साल चुनावी मंच से उठती हैं, उन पर सिर्फ वादे न हों... बल्कि जमीन पर काम दिखाई दे। डूसू चुनाव की तारीख तय है... अब उम्मीदवार मैदान में होंगे और छात्र अपने सवालों के साथ तैयार हैं। पानी, क्लासरूम, बैठने की व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर... इस बार छात्रों की प्राथमिकता क्या रहती है, इसका फैसला 18 सितंबर को वोटिंग के साथ होगा। रिपोर्ट / नसीम अहमद उत्तरी दिल्ली विश्विद्यालय उत्तरी दिल्ली
0
0
Report

कुलतार संधवान बोले—सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी राजनीतिक है, डर नहीं होगा

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने कहा, "सत्येंद्र जैन पहले भी 2 साल जेल में रह चुके हैं, फिर भी कोर्ट में उन पर लगा एक भी आरोप साबित नहीं हुआ। यह किसी अपराध के खिलाफ की गई कार्रवाई नहीं है, बल्कि अमित शाह का चुनाव लड़ने का तरीका है... हालांकि, पंजाब के लोग डर पर काबू पाते हैं, वे उसका सामना करते हैं और लड़ते हैं, इसलिए वे डरने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक है... ED, BJP के चुनाव अभियान की एक शाखा की तरह काम कर रही है। जो मुद्दा उठाया जा रहा है, वह उस समय का है जब वे पहले से ही जेल में थे…"
0
0
Report
Advertisement

लोंगजांग गांव में भीषण आग, तीन मकान जलकर खाक; एक क्षतिग्रस्त

Guwahati, Assam:लोंगजांग गांव में भीषण आग, तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक नागालैंड के मोन जिले के लोंगजांग गांव में 18 अगस्त को शाम करीब 4:22 बजे अचानक आग लगने से तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के घायल होने, मौत होने या मवेशियों के मारे जाने की सूचना नहीं है। लोंगजांग गांव के मुख्य आंग (Chief Angh) लोवांग के अनुसार, गांव के आसपास कोई अग्निशमन केंद्र नहीं है। निकटतम फायर सर्विस मोन टाउन में स्थित है, जो गांव से करीब 43 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी के कारण आपात स्थिति में दमकल कर्मियों के समय पर गांव पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। नागालैंड ट्रिब्यून से बातचीत में लोवांग ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और आग कैसे लगी, इसे लेकर फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के समय गांव के कई परिवार जॉब कार्ड के लिए आयोजित फोटो खिंचवाने के सत्र में शामिल होने के लिए अपने घरों से बाहर गए हुए थे। यह फोटो सत्र प्रभावित मकानों से करीब आधा किलोमीटर दूर आयोजित किया गया था। घरों में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया और लोगों को इसकी जानकारी दी। लोंगजांग ग्राम परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हुए तीन मकान आइचुह, एल. अनाम और अचुह के थे। आग में इन परिवारों के घरेलू सामान, कपड़े, रसोई के बर्तन और महत्वपूर्ण निजी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई अस्पताल में अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी: संदीप देशपांडे

Navi Mumbai, Maharashtra:anchor- नवी मुंबई महापालिका रुग्णालयात महाराष्ट्र्र नवनिर्माण महानगर कामगार सेनेचा वैद्यकीय कक्ष स्थापना करण्यात आली, याच उदघाटन आज मनसे नेते संदीप देशपांडे यांच्या हस्ते करण्यात आले, 200 कामगार या रुग्णालयात काम करत असून त्याच्या अनेक समस्या आहेत त्यासाठी काम करणार असल्याचे संदीप देशपांडे यांनी सांगितले, त्याचप्रमाणे संदीप देशपांडे * 19 जून 2026 ला सभागृहात कामगारांना अतिरिक्त साडेसात हजार रुपये भत्ता वाढवावा असं मंजूर झाले पण त्याची अंमलबजावणी झाली नाही ,सत्ताधारी फक्त प्रसिद्धीकरता हे करत असतील तर त्यांनी ते करू नये ,दिलेला शब्द पाळावा आम्ही यासाठी एक महिना वेळ देतो पण जर एक महिन्यात झाला नाही तर मात्र आम्ही पालिकेत आंदोलन पुकारू असा इशारा संदीप देशपांडे यांनी दिला आहे। बाईट- संदीप देशपांडे- मनसे नेते vo2- . जे जे हॉस्पिटलमध्ये मेडिकल ला फ्री जागा देण्यात आल्या आहेत यामुळे औषधे कमी दरात रुग्णांना उपलब्ध केली जातात त्या पद्धतीने आरोग्य सेवा पुरवण्यची मागणी यावेळी मनसे ने केली असून, * राज्यात आणि देशात शाळेसदर्भात आंदोलन सुरू आहेत त्या आंदोलनाला आमचा मनसे चा पाठिंबा असेल असे त्यांनी स्पष्ट केले। बाईट- संदीप देशपांडे
0
0
Report

दोहरे हत्याकांड पर सनसनी: पति पर हत्या का शक, फरार आरोपी

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पुरुष और महिला के शव को पुलिस ने एक मकान से बरामद किया है। मृतकों की शिनाख्त बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रुप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की शाम मृतक, मृतिका और उसका पति बाबूलाल मझवार शराब के नशे में मकान में मौजूद थे। इसी दौरान तीनों के बीच विवाद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी और युवक पर फावड़े से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतिका के पति पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। वारदात के बाद से मृतिका का पति फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रेम-प्रसंग के शक में 10वीं की छात्रा की हत्या, 8 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के अलीगंज क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के शक में 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को शक था कि छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और कहासुनी होती थी। आरोप है कि इसी रंजिश में 28 जुलाई की रात छात्रा के चाचा जय प्रकाश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने खेत में करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया छात्रा के अचानक लापता होने पर उसके प्रेमी को अनहोनी की आशंका हुई। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर छात्रा के चाचा जय प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आरोपी की निशानदेही पर खेत की खुदाई कराई। करीब आठ फीट गहराई में छात्रा का शव बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

CM के निर्देश: सराफा कन्या विद्यालय यथावत, छात्राओं की पढ़ाई जारी रहेगी

Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री ने लिया छात्राओं की समस्या का संज्ञान, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सराफा कन्या विद्यालय यथावत रहेगा उज्जैन में शासकीय सराफा कन्या विद्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्राओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूल पहुंचे और छात्राओं से मुलाकात की。 कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह तय किया गया है कि जब तक छात्राओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनकी पढ़ाई इसी स्कूल में निर्बाध रूप से जारी रहेगी। छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी。 दरअसल, महाकाल मंदिर के पास स्थित शासकीय सराफा कन्या विद्यालय की छात्राएं 14 अगस्त को लामबंद होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं। छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान छात्राओं के कई भावुक वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें वे स्कूल को यथावत रखने की मांग करती नजर आईं। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं की समस्या का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार को जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूल पहुंचे तथा छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही दो अन्य सीएम राइज स्कूल खोले जाने की भी घोषणा की गई है। इनमें एक स्कूल उत्तम नगर और दूसरा मुरलीपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित है। प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्राओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि उनकी बात सुनी गई और उनकी मांग को स्वीकार किया गया。
0
0
Report

मनसा जिले के नंगल कलां गांव में हत्या मामले में सरपंच सहित तीन गिरफ्तार

Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੰਗਲ ਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਐਸਐਸਪੀ ਮਾਨਸਾ ਭਗੀਰਥ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਪਿੰਡ ਨੰਗਲ ਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨਾਮ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਬੱਸ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਉਤਾਰ ਕੇ ਸਰਪੰਚ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਬੇਰਹਿਮੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੀ ਬਠਿੰਡਾ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਰਪੰਚ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਜਿੰਦਾ ਸਮੇਤ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਰਪੰਚ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਜਿੰਦਾ ਸਮੇਤ ਉਸ ਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਪੰਚ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਜਿੰਦਾ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ 16 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਪਕੜੇ ਗਏ ਉਸਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀਆਂ ਤੇ ਦੋ ਦੋ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੂਸਰੇ ਨਾਮਜਦ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਹੀ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ。
0
0
Report
Advertisement

टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों की पदोन्नति जल्द पूरी कराने की मांग तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बुधवार को सहायक शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर से मुलाकात कर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की, सहायक शिक्षक संघ ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में टीईटी सहायक शिक्षक वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नत की कार्यवाही पूरी की जाए, दरअसल नियमों के अनुसार टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को योग्यता के आधार पर मिडिल स्कूल में हेड मास्टर के पद पर पदोन्नति की जानी है, लेकिन नॉन टीईटी सहायक शिक्षकों के एक वर्ग ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग की है जिसकी वजह से पदोन्नति की प्रक्रिया बीते 2 महीने से कछुए की गति से की जा रही है, योग्यता और वरिष्ठता की लड़ाई के चलते बस्तर संभाग में 1500 टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को अपने पदोन्नति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बाइट धनीराम मरकाम सहायक शिक्षक बाइट खगेश्वर देवांगन सहायक शिक्षक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top