icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ में विवाहिता की हत्या: पुलिस जांच शुरू

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरचीर जेटकाटोला में एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव घर के भीतर मिला था. शव खून से लथपथ था और उसके सिर से खून निकल रहा था. पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतका की माता मरांगमाई हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि मारुति उनकी इकलौती बेटी थी. उन्होंने सुबह अपनी बेटी को बिस्तर पर खून से लथपथ देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गए. मां के अनुसार, मारुति की तीन शादियां हुई थीं और वह वर्तमान में अपनी मां के साथ ही रहती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना स्थल से पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस मोबाइल डेटा के विश्लेषण के जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के सिर पर किसी नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस महिला की तीन शादियों सहित सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है.
0
0
Report

भिवंडी में बारिश से कामवारी नदी बाढ़, पुलिस ने सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी

Thane, Maharashtra:भिवंडी में संततधार पावसामुळे कामवारी नदीला पूर आला आहे. पुराचं पाणी भिवंडीतील अनेक भागात शिरलं असून जनजीवन विस्कळीत झालं आहे. कामवारी नदी दुथडी भरून वाहू लागली आहे. नदीच्या पाण्यामुळे आजूबाजूचे रस्ते आणि सखल भागात पाणी साचलं आहे. पावसामुळे रस्त्यावर फक्त थोड्याच वाहनांची वर्दळ आहे. कोणतीही जिवीत हानी घडू नये म्हणून निजामपूरा पोलिस स्टेशनकडून सुरक्षेच्या दृष्टिकोनातून विशेष आवाहन करण्यात आलं आहे. निजामपूरा पोलीस बंदोबस्ता करीता रस्त्यावर तैनात आहेत. ते नागरिकांना पाण्यात जाऊ नका, लहान मुलांना बाहेर सोडू नका असं सांगत आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तास पावसाचा इशारा दिला आहे. प्रशासनाने नागरिकांना सतर्क राहण्याचं आणि अनावश्यक प्रवास टाळण्याचं आवाहन केलं आहे.
0
0
Report

पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ने घायल युवकों को अस्पताल पहुँचाकर इंसानियत की मिसाल दी

Naya Chak, Bihar:एंकर - पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू कराया। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से भी मुलाकात की और दोनों घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान मिर्जाचौकी क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे। इसी दौरान कटुआ पहाड़ के समीप सड़क किनारे दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। दोनों युवक बसंतपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी पहचान बिजली राय के पुत्र तथा दिनेश राय के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचवाया। इसके बाद वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मुलाकात कर दोनों का त्वरित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया। विधायक मुरारी पासवान ने दोनों घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। Byte- मुरारी पासवान, भाजपा विधायक,पीरपैंती
0
0
Report
Advertisement

पिछड़ा वर्ग के लिए शिक्षण-कोचिंग, लैपटॉप योजना से शिक्षा सशक्तिकरण तेज

Patna, Bihar:पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग प्रेस वार्ता..रमा निषाद मंत्री.... विभाग के द्वारा 520 अवसान वाले 12 पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करते हुए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा... राज्य के सभी अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न कोटि के कुल 1365 पद के विरुद्ध 408 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है बाकी कार्रवाई की जा रही है... विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं के विकास हेतु कार्यक्रम की योजनाएं चलाई जा रही है... वर्ष 2008 से 2009 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026 से 27 में वार्षिक योजना बजट का आकार लगभग 42 गुना से अधिक बढ़ा है.. छात्र-छात्राओं को आई और डाटा साइंस कोर्स के लिए आईआईटी मद्रास से कनेक्ट प्रोग्राम से जोड़ा गया है.... 9th से 12 तक की छात्राओं को JEE और NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी हेतु कोचिंग प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है... वर्तमान में संचालित 38 जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की कुल क्षमता 3800 के विरुद्ध 2962 छात्र ने नामांकित कराया है... छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है... दसवीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले बिहार राज्य की स्थाई रूप से निवास करने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्रों को ₹10000 की छात्रवृत्ति दी जाती है... बीएससी परीक्षा प्री उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को आगे की तैयारी के लिए 50000 की राशि दी जाती है... अनुमंडल स्तर पर भी आवासीय विद्यालय खोलने की योजना पर सरकार काम कर रही है.... केंद्र और राज्य सरकार से विशेष अनुरोध किया गया है... परीक्षा तैयारी करने वाले छात्रों को 50000 तक का लैपटॉप देने का आग्रह किया है... जल्द ही सरकार ऑनलाइन शिकायत पोर्टल लॉन्च करने जा रही है...
0
0
Report

झज्जर के बैंक रोड पर मानसून दस्तक से दुकानदार बेहाल, निर्माण देरी बनी समस्या

Jhajjar, Haryana:झज्जर का बैंक रोड बना आमजन के लिए परेशानी का सबब मानसून शुरू होने से पहले परिषद ने उखाड़ दिया था बैंक रोड, 2 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ निर्माण बरसाती पानी की वजह से दुकानदारों के साथ-साथ आम जन भी परेशान इसी रोड पर है आधा दर्जन बैंक, शोरूम, कैफे और सैलून सैकड़ो लोगों का हर रोज होता है आवागमन सड़क का निर्माण न होने की वजह से दुकानों में घुसता है बरसात का पानी दुकानदारों की मांग जल्द से जल्द बनाया जाए रोड़ बैंक उपभोक्ता बोले, जब मानसून था सर पर तो परिषद ने क्यों उखाड़ डाली बैंक रोड वाली सड़क लोगों और दुकानदारों की परेशानी के लिए नगर परिषद को ठहराया जिम्मेवार
0
0
Report
Advertisement

मानसून अलर्ट जारी: दिल्ली में येलो, देश के अन्य हिस्सों में ऑरेंज/रेड, बरसात तेज

Noida, Uttar Pradesh:देशभर में मानसून की स्थिति और अलर्ट पर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश से बातचीत दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, कल भी दिल्ली में होगी तेज बरसात देश भर में अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं जहां दिल्ली और नॉर्थ में येलो अलर्ट है तो वहीं मध्य भारत में ऑरेंज अलर्ट है गोवा महाराष्ट्र में और नॉर्थ ईस्ट में रेड अलर्ट जारी किया गया है तेज वर्षा के कारण लगभग 12 जुलाई तक इसी तरीके की स्थिति रहने वाली है और अभी देश भर में लो प्रेशर एरिया जिस तरीके से बना हुआ है सारे कंडीशन मानसून के लिए फेवरेबल हैं पर 13 जुलाई से थोड़ी बारिश कम हो सकती है और पिछले सालों के मुकाबले अनुमान है कि इस साल वर्ष सामान्य से थोड़ी कम रहेगी
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

इलाहीबाग में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, इलाके में घेराबंदी जारी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बुधवार की सुबह एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS की कार्रवाई से पूरे इलाहीबाग इलाके में हड़कंप मच गया। इस इलाके में कई वाहनों से पहुंची ATS और तिवारीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब पांच बजे इलाहीबाग स्थित एक संदिग्ध मकान पर अचानक छापेमारी शुरू कर दिया जो दोपहर बाद तक जारी है। वहीं कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस ने घेर रखा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिस मकान पर कार्रवाई हो रही है, उसे स्थानीय कारोबारी जमाल अहमद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जळगाव के राहुल नगर में गोलीबारी; निशाना चूकने से युवक बचा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव भुसावळ जळगाव जिल्ह्यातील भुसावळ येथे राहुल नगर परिसरात व्यवसायाच्या वादातून 30 वर्षीय तरुणावर गोळीबार झाल्याची धक्कादायक घटना समोर आली असून सुदैवाने या घटनेत निशाणा चुकल्याने तरुण थोडक्यात बचावला आहे. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार धरम सिंग पंडित हा आपल्या राहुल नगर परिसरात घराजवळ असताना संशयित विनोद देवरे व अनिकेत जाधव हे दुचाकी वर येऊन त्यांनी थेट गावठी पिस्तौल मधून धरम सिंग पंडित याच्या दिशेने दोन गोळ्या झाडल्या मात्र निशाणा चुकल्याने धरमसिंह पंडित हा तरुण थोडक्यात बचावला.. दरम्यान या प्रकरणी दोन्हीही संशयतांना पोलिसांनी अटक केली असून या घटनेचा पोलिसांकडून सखोल तपास सुरू आहे.
0
0
Report

जबलपुर के बड़ा फुहारा में पांच मंजिला इमारत गिरते ही इलाके में हड़कंप

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के व्यस्ततम इलाका बड़ा फुहारा में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ जिसे वक्त तक गया। जब यहां पर पांच मंजिला इमारत धराशाई होकर गिर गई। गनीमत यह रही कि मंगलवार को बड़ा फुहारा इलाका की अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इसके बाद मलवा हटाने का काम प्रशासन के द्वारा शुरू किया गया है, साथ ही आसपास की दुकानों को भी आसान बंद कर दिया गया है। पांच मंजिला इमारत के बाकी हिस्से को भी प्रशासन के द्वारा गिराया जाएगा ताकि किसी प्रकार का खतरा न हो। प्रशासन के द्वारा आसपास के दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं; इस मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार का जोखिम न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंगलवार का दिन ना होता तो फिर बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top