icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डॉ. नारोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला, दतिया में विकास पर जोर

Datia, Madhya Pradesh:डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— चुनाव के बाद जनता के बीच नजर नहीं आते कांग्रेसी नेता अहिरवार जाटव समाज के समारोह में ग्राम रिछरा पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर और तुलादान कर किया स्वागत दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को अपने एक दिवसीय दतिया प्रवास के दौरान अहिरवार जाटव समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने ग्राम रिछरा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर एवं तुलादान कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं और भाजपा पर संविधान बदलने जैसे आरोप लगाते हैं, लेकिन विकास के मुद्दे पर उनकी भूमिका स्पष्ट नजर नहीं आती। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस के नेता कहां चले जाते हैं, इसका जनता को पता ही नहीं चलता। पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांगते हैं, लेकिन चुनाव के बाद जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए उनकी सक्रियता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना और क्षेत्र का विकास करना होना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कार्य हो रहे हैं तथा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जनसेवा और विकास को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

धरमपुरी-मांडू रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, दो घायल

Dhar, Madhya Pradesh:एंकर-: धरमपुरी-मांडू रोड पर भीषण सड़क हादसा, तारापुर के समीप गिट्टी खदान के पास अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको कार... हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल... सभी मृतक मांडव के निवासी बताए जा रहे हैं। वीओ-: धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू रोड पर ग्राम तारापुर के समीप गिट्टी खदान के पास तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट gæी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान गिट्टी खदान के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं धरमपुरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव धरमपुरी अस्पताल लाए गए। मृतकों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम, तीनों निवासी मांडव के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाइट: 01 सरदार सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी, धरमपुरी (धार)
0
0
Report

सरवई में जुआ फड़ पर छापा: 12 गिरफ्तार, 6.85 लाख कीमत की संपत्ति बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के थाना सरवई पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 75 हजार रुपये से अधिक नगद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 85 हजार की संपत्ति बरामद की गई है। थाना सरवई पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान गौरिहार रोड पर एक ढाबे के पीछे जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जुए के फड़ पर छापा मारा और 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने फड़ से 75 हजार 100 रुपये नगद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 85 हजार रुपये है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

भिंड में अवैध शराब के कारोबार पर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंटर कार जब्त

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,सेंट्रो कार से हो रही थी शराब की तस्करी! भिंड के मेहगांव पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स Cento कार जब्त की है। कार से देशी और अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद हुई हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 27 हजार रुपये, जबकि कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल 3 लाख 27 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर एक संदिग्ध को पकड़ा है। दरअसल, 31 अक्टूबर को मेहगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे में एक सेंटरों कार में शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध कार की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान कार से 54 लीटर देशी मदिरा और साढ़े पाँच लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत सेंटरों कार जब्त कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोरिया में 26वां राज्योत्सव, बैकुंठपुर मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी महफिल

कोरिया ब्रेकिंग ! कोरिया में कल mनेगा 26वां राज्योत्सव, तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन... बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में सजेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महफिल.... विधायक भैयालाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने परखी तैयारियां... लोकगायक संजय सुरीला के छत्तीसगढ़ी गीतों से सजेगी सांस्कृतिक शाम.... महारास, मोर नृत्य, कथक, पंडवानी और वेस्टर्न डांस होंगे मुख्य आकर्षण... शाम 4 बजे से शुरू होंगी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम.... राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनियां भी लगेंगी.... कलेक्टर रोक्तिमा यादव की जिलेवासियों से अपील—सपरिवार पहुंचकर राज्योत्सव की खुशियों में बनें सहभागी।
0
0
Report

थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 09 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow4m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम खड़ोबरा से अभियुक्त लालसिंह पुत्र घनश्याम उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम खड़ोवरा थाना कोवताली जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से 2 अदद प्लास्टिक पिपियो में करीब 9 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 1148/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन जागृति" के तहत काउंसलिंग कर टूटते 02 परिवार का कराया गया पुनर्मिलन

AKAshok KumarFollow7m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल "ऑपरेशन जागृति" के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 02परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत सभी परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 04अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई।
0
0
Report

शाहजहांपुर में चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटकर जमीन पर पटका

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow8m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक किशोर को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई। आरोप है कि किशोर को बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे रस्सी से बांधकर बंधक भी बना लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बाजार में चोरी की घटना हुई थी। इसी चोरी के शक में किशोर को पकड़कर उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर के पास से चोरी का कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ, तो आखिर किस आधार पर किशोर को सजा देने का अधिकार इन लोगों ने अपने हाथ में ले लिया? कानून व्यवस्था के बीच इस तरह की तालिबानी मानसिकता आखिर कब तक चलती रहेगी? घटना ने मानवता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

जालौन ब्लॉक में बारिश और तेज हवा से धान की फसल में भारी नुकसान, खेतों में बिछी फसल

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - जालौन ब्लॉक में बारिश और तेज हवा से धान की फसल में भारी नुकसान, खेतों में बिछी फसल जालौन ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर खेतों में खड़ी धान की फसल पर देखने को मिल रहा है। बारिश और हवा के चलते कई किसानों की धान की फसल खेतों में गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही बारिश और हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गिरी धान की फसल को काटने और समेटने में भी काफी परेशानी हो सकती है। किसानों को डर है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो गिरी हुई फसल में नमी बढ़ने से धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इससे उपज और बिक्री दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से क्षेत्र में फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना

AKAshok Kumar SenFollow12m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद ललितपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “यातायात माह नवम्बर–2026” का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तवारक हुसैन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन एवं यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी सहित यातायात पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

जालौन में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने शुरू की तैयारियां,

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने शुरू की तैयारियां, कालपी के होटल में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर अध्यक्षों और महासचिवों के साथ हुई अहम चर्चा, कालपी के प्रभारी प्रत्याशी वीरपाल सिंह चौहान को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन, दिवाली से पहले आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित, लालाराम अहिरवार ने कहा- 2027 के चुनाव की तैयारियां 2022 से अलग स्तर पर चल रही हैं, उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में बसपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला होगा, बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, पूर्व मंत्री चैन सुख भारती, जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद, कालपी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top