icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सSilkyaara टनल मार्च 2027 तक पूरी, चारधाम यात्रा इसी से शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग - जल्द पूरा होगा सिलक्यारा टनल का निर्माण कार्य आगामी 2027 की चारधाम यात्रा टनल से होगी संचालित उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिलक्यारा टनल का कार्य मार्च 2027 में पूरा हो जाएगा और 2027 चारधाम यात्रा का संचालन इसी टनल से होगा। इस बड़ी अपडेट को Zee मीडिया दे रहा है। परियोजना अधिकारी रविकांत का कहना है कि टनल का कार्य अंतिम चरण में है। टनल के आर-पार निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो गया था लेकिन टनल के अंदर कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया था; अब टनल कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा और आगामी 2027 की चारधाम यात्रा इसी टनल से प्रारंभ होगी। साथ ही टनल से वाहनों का आवागमन शुरू होने पर लगभग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी कम होगी और स्थानीय लोग तथा चारधाम यात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन आराम से कर सकेंगे। यह टर्नल पूरा होने पर उत्तरकाशी जनपद को बड़ी सौगात देगा।
0
0
Report

चुनाव नियमों की धज्जियां: नगरपालिका सुनवाईमें 23 और 26 नवंबर को निर्णय तय

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर  महापालिका निवडणुकीत निवडणूक आयोगाच्या नियमांना डावलून निवडणूक लढवल्याचा गंभीर आरोप असलेल्या  नगरसेवकांची सुनावणी मनपा आयुक्त अमोल येडगे यांच्यासमोर झाली.  या प्रकरणातील 11 नगरसेवकांची दुसरी सुनावणी पार पडली. यामध्ये भाजपच्या 2 आणि एमआयएमच्या 9 नगरसेवकांचा समावेश होता. सर्व पक्षकारांचे म्हणणे ऐकून घेतल्यानंतर आयुक्तांनी 9 नगरसेवकांना पुढील महिन्यातील 23 नोव्हेंबर, तर एमआयएमच्या नगरसेविका तरन्नुम अकील अहमद यांना 26 नोव्हेंबर ही पुढील तारीख दिली आहे. बुधवारी पार पडलेल्या या सुनावणीनाला भाजपचे नगरसेवक मयूर वंजारी हे गैरहजर राहिले... या सुनावणीनंतर या नगरसेवकांवर अपात्रतेची कारवाई होणार की नाही याबाबत निर्णय होईल...
0
0
Report

फरीदाबाद के नारायण गैस एजेंसी पर भीषण आग, सिलेंडर फटने से दहशत, दो घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, कई सिलेंडर फटे; घर छोड़कर भागे लोग सरूरपुर गांव में धमाकों से मची दहशत, दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर पाया आग पर काबू, दो लोगों के झुलसने की सूचना फरीदाबाद। फरीदाबाद के सरूरपुर गांव स्थित नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि एजेंसी में रखे कई गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे के दौरान अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता और सिलेंडरों में विस्फोट के खतरे के बीच दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हादसे में दो लोगों के झुलसने की सूचना इस हादसे में दो लोगों के झुलसने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के हाथ में जलने की चोट आई है, जबकि दूसरे व्यक्ति के शरीर पर जलने के निशान हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों की पहचान और उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी फिलहाल गैस एजेंसी में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और सिलेंडरों में विस्फोट कैसे हुए। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा रामलीला: रावण वध के बाद अस्थियाँ लूटने की होड़, भक्त मान्यता पर विश्वास

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 150 साल से अधिक चली आ रही रामलीला में देर रात रावण का वध हुआ ,रावण की अस्थियों को लूटने की होड़ मची रही। बताया जाता है कि यहां पर रावण को जलाया नहीं बल्कि उसका वध किया जाता है। रावण के वध के बाद उसके पुतले को नीचे गिराया जाता है उसके बाद उसकी अस्थियों को लोग अपने अपने मान्यता अनुसार लूटकर घर ले जाते है। मान्यता है कि अस्थियों को घर में रखने से बच्चों को नजर नहीं लगती, बरकत रहती है भूत प्रेत के साया नहीं रहता है।और अस्थियों को अपने पास सभाल रखने के लिए ले जाते है। रावण के वध से पहले शहर में मैदानी सड़कों पर राम रावण का युद्ध होता है और रावण की पूजा भी की जाती है।
0
0
Report

छत्रपति संभाजीनगर के 85 परीक्षा केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, सुधार के निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यात दहावी-बारावी बोर्ड परीक्षेच्या तयारीअंतर्गत परीक्षा केंद्रांची तपासणी शुरू आहे. यामध्ये ८५ केंद्रांवर मूलभूत सुविधांचा अभाव आढळला आहे. विभागीय शिक्षण मंडळाने नव्या तसेच विद्यमान केंद्रांतील त्रुटी दूर करण्याचे आदेश दिले आहेत. अनेक ठिकाणी सीसीटीव्ही, सुरक्षा भिंत आणि स्वच्छतागृहांची कमतरता निदर्शनास आली आहे. एका महिन्यात सुधारणा न झाल्यास संबंधित केंद्रांना मान्यता न देण्याचा इशारा दिला आहे. मंडळाकडून बारावीची लेखी परीक्षा ८ फेब्रुवारी ते १६ मार्च, तर दहावीची १५ फेब्रुवारी ते ११ मार्च या कालावधीत होणार आहे. बारावीची २२ आणि दहावीची ६३ अशी एकूण ८५ केंद्रे अपुरी ठरली आहेत, अशी माहिती प्रशासनाने दिली. सध्या अर्ज नोंदणी सुरू असून बारावीचे १,२२,०८० आणि दहावीचे १,२०,७७३ अर्ज आले आहेत. कॉपी प्रकरणांमुळे मागील वर्षी रद्द केलेली ७ केंद्रे पुन्हा दिली जाणार नाहीत.
0
0
Report
Advertisement

नौतनवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान आग लगी प्रतिमा, बड़ा हादसा टला

Maharajganj, Uttar Pradesh:महरोजगंज नौतनवा में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान प्रतिमा में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एंकर - महराजगंज के नौतनवा में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक प्रतिमा में आग लग गई। आगे चल रही स्पॉटलाइट से निकली चिंगारी शेर के बाल पर गिरी और देखते ही देखते आग ने पूरी प्रतिमा को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे की हैं जहां बुधवार देर रात करीब एक बजे मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस के आगे चल रही पैरो लाइट से निकली चिंगारी शेर के बाल पर जा गिरी। चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी प्रतिमा को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद जुलूस में सतर्कता बढ़ा दी गई ताकि आगे किसी अनहोनी से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

मालपुरा में विशाल भजन संध्या, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विकास का भरोसा जताया

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका मंडल मालपुरा के तत्वावधान में प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने सांवरिया सेठ सहित बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक श्रोताओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। भजन संध्या में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने धर्मपत्नी राधा चौधरी के साथ शिरकत की। नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन व अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नगरपालिका मालपुरा में भाजपा का बोर्ड बनने पर सभी शहरवासियों का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

दशहरा मेला में पार्किंग को लेकर विवाद, दबंगों ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल।

AKAnand Kumar SinghFollow22m ago
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में लगे दशहरा मेले में पार्किंग को लेकर दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हमारा संस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के कड़रिया मजरे मुरैनी गांव निवासी रामरती पत्नी दशरथ ने चंदापुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा शिवम मंगलवार को शाम लगभग 5 बजे कुशमहुरा में लगा दशहरा मेला देखने गया था। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विपक्षीगण कुसमहुरा गांव निवासी पप्पू व महादेव पुत्रगण रामबहादुर,हिमांशु पुत्र तेजू,रामकृपाल मौर्य पुत्र रघुबीर,राहुल पुत्र रमेश व पांच अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को जाति सूचक शब्द कहे और मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे बड़े भाई अमरेश को भी आरोपियों ने काफी मारा-पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने शिवम के कपड़े फाड़कर उसे मेले में सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर बेइज्जत किया और बड़े भाई से पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई। माफी मांगने पर ही दोनों भाइयों की जान बची। साथ ही धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।वायरल वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि मेले के पास सड़क पर कई युवक दो युवकों को घेरकर पीट रहे हैं, एक युवक के कपड़े फटे हुए हैं और वह अर्धनग्न अवस्था में है। मौके पर भीड़ लगी है और लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। मामले में चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है।
0
0
Report

कैमूर में अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार मुआवजे की मांग

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्रा गांव निवासी 72 वर्षीय बिलाटन सिंह यादव, पिता स्वर्गीय सोभन यादव के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब वे शाम करीब छह बजे घर से डेयरी पर दूध पहुंचाने के लिए निकले थे। रास्ते में किसी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बिलाटन सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नुआंव के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने के बाद जब परिजन उन्हें बुधवार को वापस लेकर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में मृतक के पुत्र दिलराम सिंह ने घटना की पूरी जानकारी दी। दिलराम सिंह ने बताया कि दशहरा के दिन शाम लगभग छह बजे उनके पिता दूध लेकर डेयरी जा रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जहां इलाज के दौरान बुधवार को आज उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कहा कि उनका परिवार बेहद गरीब है। पिता की असमय मौत से परिवार पर भारी विपत्ति आ गई है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए तथा सरकारी नियमों व प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के महागुन मायवुड्स में लिफ्ट गिरने से डिलीवरी बॉय श्याम गंभीर घायल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में मंगलवार देर रात लिफ्ट गिरने से डिलीवरी बॉय श्याम गंभीर घायल हो गया। 15 मिनट फंसा रहा श्याम गेट खोलने की कोशिश में तीन मंजिल नीचे गिर गया। श्याम के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ, मांस बुरी तरह कुचला गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रॉड डाली। कमर, छाती में भी चोटें हैं। श्याम रात 11:28 बजे सोसायटी में डिलीवरी देने पहुंचा। वह टावर की लिफ्ट में सवार हुआ, जो पहली और दूसरी मंजिल के बीच अटक गई। भाई सुमित ने बताया, श्याम ने इमरजेंसी अलार्म बजाया पर 15 मिनट तक कोई मदद नहीं मिली। निराश होकर उसने गेट खोलने की कोशिश की। लिफ्ट तेजी से नीचे आई। लोग उसे अस्पताल ले गए। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, वे बिल्डर से इलाज का खर्च मांगेंगे। एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया, मेंटेनेंस में लापरवाही की शिकायतें पहले भी मिली थीं। लोगों ने लिफ्टों की सुरक्षा जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top