icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल में मुस्लिम छात्राओं ने मौलाना के हिजाब बयानों पर प्रतिक्रिया दी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। रिएक्शन इनपुट/ मौलाना वसी अशरफ के बयान पर मुस्लिम छात्राओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिजाब में रील पर मुस्लिम छात्रा ने मौलाना का किया समर्थन। मुस्लिम छात्राये बोली, मौलाना की बात सही है, हिजाब में रील बनाना सही है.. टैलेंट दिखाने के लिए जरूरी नहीं है कि चेहरा दिखाया जाए या हिजाब उतारा जाए टैलेंट अलग चीज है। मौलाना के बयान ..हिजाब न होने से रेप जैसी घटनाएं होती है ....इस व्यान पर मुस्लिम छात्राओं का कहना था .. ऐसा कुछ नहीं है...यह सिर्फ इंसान की सोच पर डिपेंड करता है, सिर्फ हमारे चेहरे की वजह से रेप जैसी घटनाएं नहीं होतीं। टेलेंट दिखाने के लिए रील के अलावा भी अन्य तमाम क्षेत्र है ... जहां पर मुस्लिम लड़किया हिजाब के साथ अपना टेलेंट का इस्तेमाल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक डूबा; सुरक्षा में चूक पर आक्रोश

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान नगर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है। भारतीगंज का रहने वाला विकास कुमार दुर्गाकुंड तालाब के गहरे पानी में डूब गया है। बड़ी बात है कि इस दौरान भारी संख्या में प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे और उन सबके सामने ही यहां हादसा हुआ है। घटना के कई घंटे बाद तक गोताखोर तथा SDRF की टीम नहीं पहुंचाने तथा रेस्क्यू शुरू नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने फजलगंज में पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया है। मौके पर अंचलाधिकारी खुशबू गौतम मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़की करपुरवा के पूजा पंडाल का प्रतिमा विसर्जन करने के लिए लोग पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय युवक विकास कुमार गहरे पानी में चला गया। जिस कारण वह पानी में ही डूब गया। बड़ी बात है कि अब तक उसे बरामद नहीं किया गया है। न ही पानी में डूबे विकास को खोजने के लिए कोई गोताखोर या एसडीआरएफ भी लगाई गई है। मूर्ति विसर्जन को लेकर पिछले कई हफ्तों से तैयारी चल रही थी। प्रशासन का दावा था कि जिस तालाब में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा, वहां तमाम तरह की व्यवस्था होगी। इसके बावजूद यह हादसा हो गया है।
0
0
Report

निशीकांत दुबे ने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया

Dumka, Jharkhand:दुमका के परिषदन में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और पूरे विपक्ष पर विदेशी ताकतों व राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का बड़ा आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने अमेरिकी कांग्रेस और अन्य अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि देश में चल रहे हालिया आंदोलन महज संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी अंतरराष्ट्रीय साजिश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन में बैठे नेविल रॉय सिंघम, हवाला फंडिंग नेटवर्क, सोरोस फाउंडेशन और अमेरिकी सांसद इल्हान उमर जैसी भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश के भीतर 'रेजीम चेंज' की पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पिछले 10 वर्षों में 270 बार विदेश जाकर किन शक्तियों के संपर्क में रहे, इसका जवाब उन्हें देश को देना चाहिए।सांसद ने स्पष्ट किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया, क्रिप्टोकरेंसी को वैध मुद्रा मानने से इनकार किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर सख्त नीतिगत नेतृत्व दिया। इसी वजह से इन तीनों क्षेत्रों के वैश्विक कार्टेल और लॉबी भारत सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं और विपक्ष उनके हाथ का औजार बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की सड़कों पर आम नागरिकों, व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को परेशान करने वाले आंदोलनों को मलेशिया में बैठे जाकिर नाइक, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और कराची में बैठे दाऊद इब्राहिम जैसे तत्वों का खुला समर्थन मिल रहा है, जिनका एकमात्र लक्ष्य देश को पाकिस्तान, बांग्लादेश या श्रीलंका जैसे हालात और गृहयुद्ध की तरफ धकेलना है। संथाल परगना के मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने 1951 से 2011 तक के जनगणना आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी आबादी 45 प्रतिशत से घटकर 26-27 प्रतिशत पर आ गई है, जबकि मुस्लिम आबादी 7 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जब घुसपैठियों के फर्जी वोट काटने और मतदाता सूची की शुचिता के लिए कदम उठाया, तो संभावित चुनावी हार से बौखलाकर विपक्ष उन्हें निशाना बना रहा है और कभी नीट तो कभी महंगाई व बेरोजगारी के नाम पर लोगों को भड़का रहा है। सांसद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में पूरी आस्था रखती है और वह इंदिरा गांधी के दौर की तरह आपातकाल लगाने या चुनाव टालने में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को हटाने या पराजित करने की शक्ति केवल जनता के पास है, और भाजपा इन सभी अंतरराष्ट्रीय व विपक्षी षड्यंत्रों का कच्चा चिट्ठा लेकर सीधे जनता की अदालत में जाएगी, जहां चुनाव के माध्यम से जनता ही इस साजिश को पूरी तरह उखाड़ फेंकेगी।
0
0
Report
Advertisement

मारवाड़ जंक्शन में प्रथम चरण पंचायत चुनाव में मतदान सकुशल संचालित

Pali, Rajasthan:पंचायती राज प्रथम चरण मतदान मारवाड़ के गांवो में दिखा उत्साह का माहौल जिले के मारवाड़ जंक्शन विधानसभा में आज पंचायती राज चुनाव 2026 प्रथम चरण के चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा ,प्रातः 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम को 6:00 बजे तक जारी रहेगा ,संवेदनशील बूथो पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है मारवाड़ जंक्शन के 174 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान आयोजित करवाए जा रहे, पर पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में उत्साह देखने को मिला, सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, उपखंड रिटर्निंग अधिकारी महावीर सिंह जोधा तहसीलदार भागीरथ चौधरी थाना सी आई अधिकारी सहदेव चौधरी द्वारा अनेक बूथों का निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्र वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई
0
0
Report
Advertisement

चंदौली कलेक्ट्रेट से विधान परिषद निर्वाचन-2026 मतदान पार्टियाँ रवाना

Chandauli, Uttar Pradesh:- विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए चंदौली कलेक्ट्रेट से मतदान पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना - वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां - डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया - मतदान पार्टियों को निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों और जरूरी दस्तावेजों के साथ किया गया रवाना, अधिकारियों ने प्रक्रिया की जानकारी दी - जिले में कुल 26 बूथ और 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं - डीएम ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए - डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि सभी बूथों पर तैयारियां पूरी हैं और चुनाव व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा - चंदौली कलेक्ट्रेट से विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतदान पार्टियां हुई रवाना. - Byte : चंद्रमोहन गर्ग, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी, चंदौली.
0
0
Report

जौनपुर में विधान परिषद चुनाव के लिए 90 मतदान केंद्र, 9 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

Jaunpur, Uttar Pradesh:विधान परिषद चुनाव की तैयारी पूरी, जौनपुर में 90 मतदान केंद्रों पर कल पड़ेंगे वोट स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे 9 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जौनपुर में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के अनुसार, जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 90 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने और चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। चुनाव की निगरानी और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आरक्षित अधिकारियों सहित 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 100 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करने को कहा गया है। मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मतदान निर्धारित समय पर शुरू हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।
0
0
Report

झाड़ोल में सनसनी: सांडोल माता नर्सरी के एनिकट में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव, क्षेत्र में फैली सन

Vishnu LoharVishnu LoharFollow4m ago
Awarda, Rajasthan:झाड़ोल में सनसनी: सांडोल माता नर्सरी के एनिकट में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी झाड़ोल। पुलिस थाना झाड़ोल क्षेत्र के सांडोल माता नर्सरी स्थित एनिकट में गुरुवार को एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एनिकट में शव तैरता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ग्रामीणों ने सांडोल माता नर्सरी स्थित एनिकट के पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद घटना को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई। एनिकट में अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल युवती की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस की कार्रवाई के बाद ही सामने आ सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब रोडवेज की हड़ताल, सरकार मांगें पूरी होने तक चक्का जाम जारी

Batala, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨ ਬੱਸ ਵੱਲੋਂ ਅਨਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਡੀਪੂ ਦੇ মধ্যে ਪਨਬਸ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੇਟ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹਰ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਟਾਲ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਜਹਾ ਕਰਕੇ ਸਾਨੂੰ ਹੁਣ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੜਤਾਲ ਕਰਨੀ ਪਈ ਹੈ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਸੀ ਪਰ ਮੀਟਿੰਗ ਬੇਸਿੱਟਾ ਰਹੀ ਸਾਨੂੰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਲਾਰੇ ਲਗਾਉਂਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਸਾਡੀ ਸੈਂਟਰਲ ਬੋਡੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਹੁਕਮ ਆਏਗਾ ਉਹ ਮੰਨਿਆ ਜਾਏਗਾ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਰਹੇ
0
0
Report

त्योहारी सीजन में GST विभाग सख्त: पक्का बिल अनिवार्य, रात-रात्री चेकिंग से निगरानी बढ़ी

Chanwal, Himachal Pradesh:त्योहारी सीजन के मद्देनजर जीएसटी विभाग ने व्यापारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से सरप्राइज चेकिंग और निरीक्षण के घंटों में बढ़ोतरी की गई है। रात के समय भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी हमीरपुर में जीएसटी सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह जमवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान दी। कुलदीप सिंह जमवाल ने व्यापारियों से अपील की कि वे सामान की खरीद-फरोख्त के दौरान जीएसटी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी चाहे स्थानीय बाजार से सामान खरीदें या दूसरे राज्यों से, उन्हें हमेशा पक्के बिल के साथ ही खरीदारी करनी चाहिए। इससे लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहती है और कर संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों को किसी भी डीलर या उपभोक्ता को सामान बेचते समय नियमानुसार बिल जारी करना अनिवार्य है। बिना बिल के खरीद-फरोख्त से बचना चाहिए और सभी कारोबारी गतिविधियों का उचित रिकॉर्ड रखना चाहिए。 सहायक आयुक्त ने बताया कि जीएसटी विभाग व्यापारियों को नियमों और प्रावधानों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करने के साथ उन्हें जीएसटी अनुपालन के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में खरीद-फरोख्त बढ़ने के कारण विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। सरप्राइज चेकिंग के साथ-साथ रात के समय निरीक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ फील्ड में तैनात हैं। कुलदीप सिंह जमवाल ने व्यापारियों से विभाग का सहयोग करने, पक्के बिल पर सामान खरीदने और ग्राहकों को बिल जारी करने की अपील की, ताकि जीएसटी नियमों का सही तरीके से पालन हो सके और व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top