852218
पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में NHM कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना
Pipra, Bihar:पिपरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनों एनएचएम कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि FRAS ऐप रजिस्ट्रेशन न होने और समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने सीएचसी प्रभारी और सिविल सर्जन को इसकी लिखित जानकारी दे दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रशासन के कार्यकाल छह माह बढ़े; विकास और कानून-व्यवस्था पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, UP: Daya Shankar Singh (UP Minister) On Tenure Of Panchayat Administrators Extended For 6 Months / SP Chief Akhilesh Yadav देखिए अभी बहुत सारे पिछड़ा वर्ग और सबका आरक्षण तय होना है। इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है, स्वागत योग्य है। अखिलেশ यादव कह रहे हैं भाज़का धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, इस साल में कोई विकास नहीं हुआ है। अब उनको विकास नहीं दिख रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास पूरे देश में सबसे तेज गति से हो रहा है। पूरा दुनिया आज उत्तर प्रदेश के विकास के मॉडल को सराह रही है। अब उनको नहीं दिख रहा है क्योंकि उनके जैसा आरायक्कता नहीं है। उससे उनके समय में जो पुलिस उपाधीक्षक को घसीटा नहीं जा रहा है। जेल के कुख्यात अपराधी डीजीपी से जा करके चाय नहीं पी रहा है। क्योंकि आज की तारीख में अपराधी आज या तो उत्तर प्रदेश छोड़ के भाग गया है या जेल के अंदर है। इसलिए वो चाहते हैं अपने समय में। ka जो कानून व्यवस्था चाहते हैं, आज जो है अपराधी इतने भयभी थे कि उत्तर प्रदेश छोड़ के भाग गया है, या तो जेल में जाना रहना पसंद कर रहा है, आज इस तरह का कानून का राज स्थापित है जो भी जी के राज्य में।0
0
Report
बेतिया के सेनको ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट, पुलिस जांच जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया के सेनको आभूषण शो रूम में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद शहर में दहशत है। अक्सर गुलजार रहने वाला इलाका में सन्नाटा पसरा है। घटना के 5 घंटे बाद भी पुलिस की जांच चल रही है। अभी तक बेतिया पुलिस के हाथ खाली है लुट के बाद पुलिस ने ना ही पुलिस के तरफ से अभी बयान आया है और ना ही कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी हुआ है। बेतिया डीआईजी हर किशोर राय खुद इस घटना की कमान संभाले है; पिछले पांच घंटे शो रुम में खुद डीआईजी जांच कर रहे है। एसपी कुमार गौतम मामले की जांच में जुटे है लेकिन इतनी बड़ी लूट के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस की तफ्तीश जारी है सेनको ज्वेलर्स के अगल बगल के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर दिए है।0
0
Report
महेश कुमार ने संभाला परतावल बीडीओ का कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर रहेगा जोर
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। जिले के पांच खंड विकास अधिकारियों का हाल ही में दूसरे जनपदों में तबादला किया गया था। इसी क्रम में परतावल के खंड विकास अधिकारी कृष्णा कांत शुक्ल का स्थानांतरण बलिया जनपद में हो गया। उनके स्थान पर महेश कुमार ने मंगलवार को परतावल ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नए बीडीओ के कार्यभार संभालने पर ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी ने बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ महेश कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: थार से बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस पर सवाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में थार से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत के मामले में परिजनों ने लगाए आरोप! रखा मीडिया के सामने पक्ष 7 नवंबर छोटी दीपावली को कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आवास विकास वाली रोड पर तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को रौंद दिया था। वही इस मामले में थार चालक युवती को अगले दिन निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस क्लब में मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र राहुल चौहान और पुत्री ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उनका आरोप है कि 7 नवम्बर को पिता संतोष चौहान मम्मी की साड़ी लेकर आ रहे थे, तेज रफ्तार थार सवार युवती ने उन्हें घसीटते हुए रौंद दिया। बिना जानकारी दिए हुए पुलिस ने उनके शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आखिर इतनी क्या जल्दी थी, अंत्योष्टि वाले दिन उस युवती को कुछ घण्टों में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। तबसे हम आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद पुलिस ने समय रहते घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित नहीं किए। शिकायत में आरोपी वाहन चालक के नशे में होने और गाड़ी की रफ्तार भी तेज होने का दावा किया है। साथ ही आरोपी का तत्काल मेडिकल परीक्षण नहीं कराने और गिरफ्तारी के बाद जल्द जमानत मिलने पर भी सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल परिजनों ने मामले में डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और लोकेशन रिकॉर्ड सुरक्षित कराने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की निगरानी में कराने की मांग की है। बाइट। मृतक के पुत्र राहुल चौहान, बाइट। मृतक की पुत्री0
0
Report
बांदा में 300-400 स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी बाधित, 12-सूत्री मांगों पर आंदोलन
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में 300 से 400 वैसे विद्यालय हैं जहां पर शिक्षक कर पूरी तरह से बाधित है बताया जा रहा है कि जिले के कई ऐसे विद्यालय हैं जिनके सभी अध्यापकों की मतगणना व चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। आपको बता दे कि बुधवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर के शिक्षक संघ के बैनर तले 1000 से अधिक शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जिले के अध्यापकों की समस्याओं के समेत प्रदेश भर में कुल 12 सूत्रीय मांगो को लेकर के अध्यापकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने बताया जिले के लगभग 300 से 400 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें सभी अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना या तो चुनाव में लगा दी गई है जिससे 300 से 400 विद्यालय में शिक्षण कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। कलेक्ट्रेट ज्ञापन शॉप में पहुंचे अध्यापकों मैं महिला अध्यापिकाओं की भी संख्या खासी देखने को मिली। शिक्षक संघ के बैनर तले पहुंचे शिक्षकों ने मांग की है कि हमारी इन 12 सूत्री मांगों के साथ-साथ जिले में शिक्षकों के साथ अधिकारियों द्वारा की जा रही अभद्रता पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही शिक्षकों के स्वास्थ्य और अवकाश का भी ध्यान दिया जाए। क्योंकि किसी किसी विद्यालय के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही एक ही शिक्षक की तीन-तीन जगह पर ड्यूटी लगाई गई है जिससे शिक्षक असमंजस में है।0
0
Report
बल्लभ नगर में SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, कप्तानगंज ने बनाए 53 रन
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में बुधवार को SNT कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला किशन इलेवन और कप्तानगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किशन इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। छह ओवरों में कप्तानगंज ने 53 रन बनाए। कैफ ने 21 और बीरू ने 10 रन बनाए, जबकि सूरज ने चार विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 10 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी व किट दी जाएगी। कार्यक्रम में मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल, डॉ. शुभम मिश्रा, अजय कुमार सैनी, जगरनाथ यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति में मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा, अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, महामंत्री निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, व्यवस्थापक अशोक रावत, दुष्यन्त पाण्डेय, महेन्द्र सैनी, शाहरुख खान और विजय यादव सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।0
0
Report
Advertisement
Dillon Precision के क्वाड मिनिगन से 12,000 राउंड प्रति मिनट का धमाकेदार प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Dillon Precision’s quad minigun: four M134 rotary guns firing a combined ~12,000 rounds per minute (about 3,000 rpm per gun): a deafening, brutal display of volume fire.0
0
Report
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सूरजपुर के जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण; सेवाओं पर निर्देश
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को सूरजपुर स्थित जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर आम लोगों को मिल रही सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की व्यवस्था, सफाई, पेयजल और सेवाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि केंद्र आने वाले हर नागरिक को सहज अनुभव मिलना चाहिए। मेधा रूपम ने अधिकारियों और केंद्र संचालकों को जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित रखने और तय प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में रोशनी कम होने पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा。0
0
Report
20 एकड़ जंगल काटे जाने पर तीन वन अधिकारी निलंबित, पुन्हाना मंडी तक पहुंची लकड़ी
Nuh, Haryana:Story :- पौधारोपण की आड़ में काट डाला 20 एकड़ जंगल, तीन वन अधिकारी निलंबित फरीदाबाद के अलीपुर-शिकारगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का मामला, नूंह की पुन्हाना लकड़ी मंडी तक पहुंची जंगल की लकड़ी; 13 आरा मशीनें सील, जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया मामला। हरियाणा में वन संरक्षण और पौधारोपण के दावों के बीच फरीदाबाद के आरक्षित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पौधारोपण की आड़ में अलीपुर-शिकारगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र की करीब 20 एकड़ वन भूमि से हरे-भरे और बड़े पेड़ों को काट दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेंजर अफजल खान सहित दो वनपालों अंकित और संदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। फरीदाबाद के वन क्षेत्र से काटी गई लकड़ी को नूंह जिले की पुन्हाना लकड़ी मंडी में लाकर बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुन्हाना लकड़ी मंडी में कार्रवाई करते हुए 13 आरा मशीनों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान हजारों टन लकड़ी भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के अलीपुर-शिकारगढ़ बीट में करीब 20 एकड़ वन भूमि पर बड़े पेड़ों की कटाई की गई। जिस क्षेत्र में पौधारोपण और वन संरक्षण की जिम्मेदारी थी, वहीं पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है। फरीदाबाद के वन क्षेत्र से काटी गई लकड़ी का पुन्हाना मंडी तक पहुंचना इस पूरे मामले को और गंभीर बना रहा है। वन विभाग की कार्रवाई में 13 आरा मशीनों को सील किया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि विभाग अब लकड़ी के स्रोत और उसके कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 20 एकड़ वन भूमि से काटी गई लकड़ी की कुल मात्रा कितनी थी और इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से लेकर पुन्हाना मंडी तक लकड़ी पहुंचने के मामले ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
शांति सेवा हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा-गोरखपुर मार्ग स्थित पिपरपाती चौराहे के निकट शांति सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर चकिया निवासी शकुंतला देवी (50), पत्नी बंधु सिंह के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, शकुंतला देवी को सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्होंने मंगलवार को ही अस्पताल से छुट्टी देने की मांग की थी, लेकिन डॉक्टर ने छुट्टी नहीं दी। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे डॉक्टर ने गाड़ी मंगवाकर महिला को गोरखपुर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा थाने की पुलिस श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा नें बताया की डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में छह बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
ईरान के Kandovan गांव में 700 साल पुरानी चट्टानी बस्तियाँ की अद्भुत वास्तुकला
Noida, Uttar Pradesh:Nestled at the base of Mount Sahand in Iran, Kandovan is a 700-year-old village renowned for its extraordinary inhabited homes known as karaan. These multi-level cave dwellings are carved straight into natural volcanic tuff cones, resembling beehives.0
0
Report
सालवा कला में स्कॉर्पियो पीछा मामला: गोलीबारी, दो आरोपी डिटेन
Jodhpur, Rajasthan:सालवा कला में बदमाशों ने स्कॉर्पियो से पीछा कर मारी टक्कर, दो आरोपी डिटेन जोधपुर। डांगियावास थाना क्षेत्र के सालवा कला में बुधवार दोपहर चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में आए हनुमानगढ़ के युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दूसरी स्कॉर्पियो से पीछा करते हुए युवकों की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए खेत में जा घुसी। घटना में चार लोग घायल हो गए। एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक अपनी चोरी हुई स्कॉर्पियो की जीपीएस लोकेशन के आधार पर सालवा कला पहुंचे थे। यहां संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आने पर उन्होंने उसका पीछा किया। इसी दौरान मनीष जाट निवासी सालवा कला और सुनील जाट ने दूसरी स्कॉर्पियो से उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली गाड़ी के बोनट पर लगी। ग्रामीणों के अनुसार दो से तीन हवाई फायर भी किए गए। गाड़ी पलटने के बाद भी आरोपियों पर मारपीट का आरोप है। घायलों में सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, भानु खान और स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट शामिल हैं। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
Grooved Razorfish ka samuh pravāl ke beech lambát tair kar shikāriyon se bachata hai
Noida, Uttar Pradesh:A group of Grooved Razorfish swim vertically, using their thin bodies to blend into coral and avoid predators.0
0
Report
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने डांस की जगह लाइटसेबर ड्यूएल किया
Noida, Uttar Pradesh:This couple decided to have a lightsaber duel at their wedding instead of a dance by the bride and groom.0
0
Report
पाटाखेड़ा में शराब छोड़ाने की जड़ी-बूटी से दो मौत, कई घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर दी गई जड़ी-बूटी दो लोगों की मौत की वजह बन गई! इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जड़ी-बूटी के सेवन के बाद रामकिशोर और संजय की मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पाटाखेड़ा गांव का एक बाबा लंबे समय से लोगों को शराब छुड़ाने के नाम पर यह जड़ी-बूटी देता आ रहा था। इसी जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बैतूल रेफर किया जा रहा है। सीएमएचओ खुद चिचोली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और जड़ी-बूटी देने वाले कथित बाबा की तलाश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब छुड़ाने के नाम पर दी जा रही इस जड़ी-बूटी में ऐसा क्या था, जिसमें सेवन से दो लोगों की जान चली गई और कई जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। चिचोली के पाटाखेड़ा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। बाइट - डॉ संजीव शर्मा,सीएमएचओ बैतूल0
0
Report
Advertisement
