icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852131
MPMohan Prakash Follow20 Jun 2024, 10:41 am

सुपौल में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर शादी की दी नसीहत तो प्रेमिका ने दे दी जान

Supaul, Bihar:

सुपौल के भीमपुर अंतर्गत एक युवती ने अपनी जान दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी को भीमपुर निवासी 20 वर्षीय युवक प्रवीण कुमार के साथ बीते रात ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और ग्रामीणों ने कहा कि दोनों की शादी कर दी जाए। इसके बाद कल दोपहर युवती का छेका होना था। लेकिन इसी बीच युवती के मोबाईल पर प्रवीण कुमार का फोन आया और उसने अपनी जान दे दी। आशंका है कि प्रेमी द्वारा दहेज की मांग किए जाने पर युवती ने अपनी जान ली।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांके बिहारी मंदिर में पहली मंगला आरती, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

Mathura, Uttar Pradesh:साल में सिर्फ एक बार होने वाली बांके बिहारी की मंगला आरती संपन्न, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर वृंदावन स्थित विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार तड़के वह अलौकिक क्षण आया, जिसका इंतजार देश-दुनिया के भक्तों को पूरे साल रहता है। मंदिर में वर्ष में केवल एक बार होने वाली बांके बिहारी जी की प्रसिद्ध मंगला आरती पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। वर्ष में केवल एक बार क्यों होती है मंगला आरती? ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की यह परंपरा बेहद अनोखी है। आम दिनों में यहाँ केवल श्रृंगार और राजभोग आरती ही की जाती है, मंगला आरती नहीं होती। मान्यता है कि ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और वे रात्रि में रासलीला रचाने के बाद विश्राम करते हैं, इसलिए उन्हें सुबह जल्दी नहीं जगाया जाता। हालांकि, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को कान्हा के प्राकट्य के बाद तड़के यह विशेष मंगला आरती उतारी जाती है。 पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के बाद सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर जी का गोपनीय महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा (पंचामृत) के साथ-साथ दुर्लभ औषधियों से बांके बिहारी का स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को सुनहरी पीतांबरी पोशाक, केसरिया वस्त्र और हीरे-माणिक्य जड़े आभूषणों से सजाया गया。 जयकारों से गूंज उठा वृंदावन भोर के समय जैसे ही मंदिर के पट खुले और मंगला आरती शुरू हुई, पूरा प्रांगण शंखनाद, घड़ियाल की टंकार और मंजीरों की गूंज से सराबोर हो उठा। लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'बांके बिहारी लाल की जय' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारे लगाए। बांके बिहारी की एक झलक पाते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे。 प्रशासन की कड़ी चौकसी मंगला आरती के दौरान उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया और सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। आरती संपन्न होने के साथ ही अब समूचे ब्रज क्षेत्र में नंदोत्सव की धूम शुरू हो गई है。
0
0
Report

हमीरपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का नगरपालिका अभियान सफल

Chanwal, Himachal Pradesh:तहसील रोड पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान। यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया है जिससे सड़क पर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। वहीं नगर पालिका ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोहे की दुकानों का निर्माण कराया है, जिनकी नीलामी 10 सितंबर को होगी। हमीरपुर शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें और सामान रख रखा था, जिसके चलते सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी।
0
0
Report

अलीगढ़: इगलास CHC निरीक्षण में CMHO ने सुविधाओं पर संतोष जताकर स्टाफ को प्रोत्साहित किया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सीएमओ ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि वे बीते 2-3 सालों से यहीं इलाज करा रहे हैं और किसी अन्य अस्पताल नहीं जाना चाहते। मरीजों के इस सकारात्मक फीडबैक पर सीएमओ ने इगलास सीएचसी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की। सीएमओ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है ताकि वे सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें। उन्होंने स्टाफ की किसी भी समस्या में पूरा सहयोग देने और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़पुर समेत क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में और सुधार करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा के छाता में यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट: योगी शिलान्यास

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता में लगेगा यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास ​ मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला अनोखा 'मल्टीयूनिट प्लांट' स्थापित होने जा रहा है। 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे。 बाइट-केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report

आजमगढ़ में योगी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद。 प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद आजमगढ़ में लालगंज क्षेत्र के बरदह अंतर्गत जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विनोद राय की दिवंगत माता जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया。 श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवली गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, जलभराव से शहर सहम गया

Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर बारिश के दौरान अंसारियान मोहल्ला के नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव रहा. हम्माद पुत्र अफजाल (11) शनिवार को करीब 12:30 बजे अंसारियान इंटर कॉलेज के गेट के पास अन्य बच्चों के साथ बारिश में नहा रहा था. इसी दौरान वह नाले में गिर गया. परिजनों और आसपास के लोगों ने खोज कर उसे करीब 400 मीटर आगे नाले से बाहर निकाला. उसे kiratpur के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची; परिजनों ने शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. हादसे के बाद परिवार में मातम.
0
0
Report

श्रावस्ती में झमाझम बारिश से उमस-गर्मी की राहत

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ली है। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। तस्वीरें श्रावस्ती की हैं, जहाँ लंबे इंतजार के बाद आसमान से राहत की बूंदें बरसनी शुरू हुईं। उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर स्वागत किया। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश का सबसे ज्यादा इंतजार किसानों को था। फसलों को पानी की जरूरत थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। समय पर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा मिलेगा और सिंचाई को लेकर भी राहत मिलेगी। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। बारिश ने जहां आम लोगों को उमस से राहत दी, वहीं किसानों की उम्मीदों को भी मजबूत किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

NGT ने जयपुर के प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किये

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, ग्रीन टैक्स के इस्तेमाल पर उठाए सवाल जयपुर: जयपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण और वाहनों से वसूले जा रहे ग्रीन टैक्स के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने राजस्थान सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। ग्रीन टैक्स की राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 10 साल में मिले ₹2,283.97 करोड़ मामले की सुनवाई के दौरान संयुक्त समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि पिछले 10 वर्षों में राजस्थान के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को ₹2,283.97 करोड़ की ग्रीन टैक्स राशि प्राप्त हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इस राशि का कुछ हिस्सा बसों के संचालन, संचालन संबंधी घाटे की भरपाई और कर्मचारियों तथा ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए आवंटित किया गया। NGT ने इस तरह के इस्तेमाल को राजस्थान ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (RTIDF) के अधिसूचित उद्देश्यों के अनुरूप नहीं माना। अधिकरण ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ग्रीन टैक्स से प्राप्त राशि का कथित तौर पर इस तरह इस्तेमाल किया जाना वर्ष 2012 में जारी अधिसूचना के अनुरूप नहीं है। जयपुर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोत अधिकरण ने जयपुर में वायु प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों पर भी विचार किया। रिकॉर्ड के अनुसार सड़क और मिट्टी की धूल, वाहनों का उत्सर्जन, बायोमास जलाना, नगर ठोस कचरा जलाना, कोयला एवं फ्लाई ऐश, औद्योगिक गतिविधियां और निर्माण कार्य प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। NGT ने सड़क और मिट्टी की धूल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण प्रदूषण स्रोत माना। साथ ही खुले में कचरा और बायोमास जलाने पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत बताई। प्रदूषण वाले इलाकों की होगी निगरानी NGT ने जयपुर के अलग-अलग क्षेत्रों की पर्यावरणीय गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों की समय रहते पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करना है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने और निर्धारित मानकों से अधिक प्रदूषण पाए जाने पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। GRAP लागू करने के निर्देश अधिकरण ने जयपुर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) तैयार कर जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीजल जनरेटर का इस्तेमाल कम करने और सौर ऊर्जा आधारित विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में कच्ची और बिना पक्की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने तथा धूल नियंत्रण के लिए वैक्यूम-असिस्टेड स्वीपिंग मशीनों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। PUC केंद्र बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश NGT ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उद्योगों को स्वच्छ ईंधन जैसे CNG और LPG तथा इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन सुनिश्चित करने और ऐसे यातायात चौराहों की पहचान करने के निर्देश दिए गए जहां बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट से प्रदूषण कम किया जा सकता है। ग्रीन टैक्स सिर्फ निर्धारित उद्देश्यों पर खर्च होगा NGT का सबसे अहम निर्देश राजस्थान के परिवहन विभाग को लेकर है। अधिकरण ने RTIDF नियम, 2012 का कड़ाई से पालन करने और ग्रीन टैक्स से प्राप्त राशि का इस्तेमाल केवल अधिसूचित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि इन उद्देश्यों में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उपाय भी शामिल हैं। इन निर्देशों के साथ NGT ने मूल आवेदन का निस्तारण कर दिया।
0
0
Report

भाजपा का अजमेर रोड शो चुनाव प्रचार की धार तेज कर गया

Ajmer, Rajasthan:नगर निगम चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है... निकाय चुनाव के चलते अजमेर में कल रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और कार्यकर्ताओं के साथ मनोबल बढ़ाने के लिये राखी गयी बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है... सीएम शर्मा का रोड शो मुख्यतः अजमेर उत्तर क्षेत्र में रहेगा.. शहर के मध्य सघन रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र से रोड शो की शुरुआत होगी .. रोड शो गांधी भवन चौराहे पर समाप्त होगा...सीएम शर्मा के चुनाव प्रचार अवधि के मध्य आयोजित दौरे को लेकर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि अजमेर आगमन पर सीएम भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top