icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खरगोन के निमरानी इंडस्ट्रियल एरिया में आग, 25 लाख नुकसान—शॉर्ट सर्किट कारण?

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के निमरानी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के महाराजा फ्रूट्स फैक्ट्री में आग लगने से लगभग 25 लाख रुपए के नुकसान की खबर है. आग के कारण अज्ञात हैं. फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, चाय पत्ती और मशीनरी भी जल गई. ठीकरी और कसरावद से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. घटना खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के नीमरानी इंडस्ट्रियल एरिया की है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि आग लगने के घंटों बाद तक फायर फाइटर नहीं पहुंचे; यहाँ फायर स्टेशन नहीं है और कई बार मांग की जाती है पर सुनवाई नहीं होती. कंपनी संचालक शिवम जायसवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से काफी नुकसान हुआ.
0
0
Report

डिलीवरी के बाद भी मतदान: मां ने नवजात के साथ पलसाना मतदान पर किया वोट

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मदनी में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रेमनगर मदनी निवासी मंजू देवी पत्नी प्रकाश चंद फरडोलिया ने प्रसव पीड़ा के बाद पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद उनकी जज्बे को देखते हुए एम्बुलेंस से उन्हें मतदान केंद्र पहुंचाया गया। यहां सब इंस्पेक्टर सरोज पिपलोदा ने पुलिस वर्दी का फर्ज निभाते हुए वार्ड संख्या 6 के बूथ पर प्रसूता मंजू देवी का मतदान करवाने में सहयोग किया। इस तरह बेटे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मंजू देवी ने मतदान कर गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। उनका यह जज्बा लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और मतदान के महत्व का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।
0
0
Report

सूरजपुर के मिलपारा में बोरी से विशाल अजगर मिलने से हड़कंप

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिलपारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन में सवार एक अज्ञात व्यक्ति घर के सामने सड़क पर संदिग्ध बोरी फेंककर मौके से फरार हो गया, सड़क पर पड़ी बोरी के अंदर से हलचल होती देख स्थानीय लोग घबरा गए और किसी अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरी खोलकर देखा तो अंदर विशालकाय अजगर मौजूद था, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए, इसके बाद स्थानीय लोगों ने सावधानीपूर्वक अजगर को बोरी से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, हालांकि अजगर को इस तरह रिहायशी इलाके में लाकर सड़क पर फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है, आखिरकार विशालकाय अजगर को इस तरह बोरी में भरकर रिहायशी इलाके में कौन और किस मकसद से छोड़कर गया, यह जांच का विषय है
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में भाजपा ने जनजागरण पदयात्रा से विपक्ष की दिल्ली रैली का पलटवार किया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में बीजेपी ने जनजागरण पदयात्रा निकाल कर विपक्ष की दिल्ली में आयोजित रैली का पलटवार किया है.. विपक्ष के विरोध में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को जमकर कोसा.. भाजपा के राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अनेक नेताओं की अगुवाई में आयोजित जनजागरण पदयात्रा में भाजपा के नेता और कार्यकताओं ने सहभागिता निभाते हुए हाथों में पार्टी झंडा लेकर शहर की आंकों पर निकले और वोट चोरी के3 नाम पर देश की जनता को भ्रम में डालने वाले विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की.. रैली सूचना के केंद्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गोल प्याऊ पहुंची जहां सभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ....आपको बता दें कि कांग्रेस देशभर में एसआईआर के मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र सरकार ओर चुनाव आयोग पर हमलावर है... जिसके विरोध में बीजेपी भी देशभर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के संदेश के साथ पदयात्राएं निकाल रही है
0
0
Report

अलवर के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध योजनाओं पर कड़ाई से निर्देश

Alwar, Rajasthan:अलवर के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश. अल्वर शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा को लेकर गुरुवार को नगर विकास न्यास (UIT) कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। UIT अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य बेहतर प्लानिंग और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर भी प्रभावी रणनीति तैयार करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कार्यवाहक UIT सचिव बीना महावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
0
0
Report

तालाब में शव मिलने से बहरी क्षेत्र में सनसनी, हत्या की आशंका

Sidhi, Madhya Pradesh:जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोराही में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रामाधार सोंधिया, पिता राजबहोर सोंधिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम चोराही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था। हैरानी की बात यह है कि जिस तालाब में उसका शव मिला, वह उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों की सूचना पर बहरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। वहीं, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिससे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है। फिलहाल युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

PoJK में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 7 नागरिकों की मौत, मृतकों की संख्या 153 पहुंची

SShyamFollow2m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के रावलाकोट में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) ने पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। सुबह करीब 8 बजे फज्र की नमाज के बाद प्रमुख प्रदर्शन स्थलों को निशाना बनाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर भारी गोलीबारी की।

 

9 जून से रावलाकोट बस टर्मिनल पर 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारी 38 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर धरने पर बैठे थे।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक रिहायशी इलाकों में ड्रोन हमले भी किए गए। स्थानीय निवासी वसीम शकील का घर हमले में नष्ट होने की खबर है।

 

ऑपरेशन के शुरुआती दो घंटों (सुबह 8 से 10 बजे) में कम से कम 7 नागरिकों की मौत और 23 लोगों के घायल होने की खबर है।

7 जून से अब तक PoJK में मरने वालों की संख्या 153 पहुंचने का दावा किया गया है।

 

उमर फारूक चौक के पास हजारों लोग जमा हैं। महिलाओं के सुरक्षा बलों का सामना करने और मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध करने की अपील किए जाने की खबर है।

 

ड्रोन हमले के बाद बम के टुकड़े दिखाए

 

JAAC नेता सरदार उमर नजीर ने रावलाकोट में कथित पाकिस्तानी सैन्य ड्रोन हमले के बाद बरामद बम के टुकड़े दिखाए। दावा है कि हमले में नागरिकों के घरों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया।

 

(नई द‍िल्‍ली से जी बि‍जनेस एंड ड‍िफेंस र‍िपोर्टर अनुवेश रथ की र‍िपोर्ट)

0
0
Report

सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 53 स्वर्ण पदक, टॉपरों को गोल्ड मेडल

Dumka, Jharkhand:दुमका के कान्वेंशन सेंटर में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 10वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत किया गया और उसके बाद शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षांत समारोह में कुल 53 स्वर्ण पदक विभिन्न विषय के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के हाथों प्रदान किया गया। सबसे खास बात यह है कि पहली बार सीधो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा फूलो झानों मेडिकल कॉलेज के MBBS और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने मेहनत और लगन से आज छात्र इस मुकाम को प्राप्त किया है। सीधो कान्हू की धरती में स्थापित सीधो कान्हू विश्वविद्यालय शिक्षा की अलख जलाने में निरंतर आगे बढ़ रही है; यहाँ के छात्र संघर्ष कर आगे बढ़ते हुए नये मुकाम को छू रहे हैं। भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए शासनगत और आगे बढ़ रहा है; विकसित भारत 2047 बनाने का लक्ष्य युवाओं की भूमिका को सबसे बड़ा माना जाना चाहिए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि युवा आगे बढ़ें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे से करें; झारखण्ड के कई बच्चे आज अच्छे जगह कार्यरत हैं और सरकार कई योजनाएं चला रही है। पहली बार सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के अधीन फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल की छात्रा को गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्रा ने खुशी जाहिर की।
0
0
Report
Advertisement

फलोदी में युवती अपहरण मामला: एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चला

Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी 8118802381 फलोदी एक सप्ताह बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर आक्रोशित लोग पुलिस थाने के सामने धरना दे रहे थे। बापिणी गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में 29 अक्टूबर की देर रात को बापिणी गांव में पाकिस्तानी शरणार्थी हाल कालीबेरी जोधपुर निवासी लालुराम उर्फ मीदूराम सहित तीन अन्य लोगों पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप बताया है। फलोदी थाने में युवती के अपहरण का नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी युवती का कुछ भी पता न चलने पर आक्रोशित युवती के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आज फलोदी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस युवती का पता नहीं लगा पाई है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल गुमटी के पास छापेमारी कर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 2 जिंदा गोली और करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजापुल के पास एक गुमटी में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि युवक के पास हथियार मौजूद है। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमटी पर छापेमारी कर शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था। इस कार्रवाई की जानकारी SDPO-2 साकेत कुमार और थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report

नंदी ने प्रयागराज के गरीब परिवारों के साथ दीपावली शॉपिंग कराई

Prayagraj, Uttar Pradesh:योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गरीब परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, दीपावली में गरीब परिवारों के बीच हर साल खुशियां बांटते हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी दीपोत्सव की खुशियां गरीब परिवारों के साथ मनाते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों के साथ सिविल लाइंस स्थित शॉपिंग मॉल पहुंचे हैं।यहां पर उन्होंने गरीब परिवारों को दीपावली में नए कपड़ों की खरीदारी करवाई। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तरफ से दीपावली की खरीदारी करने के बाद गरीब बच्चों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बचपन में उन्होंने भी गरीबी का दंश झेला है, गरीबी क्या होती है इसको वह करीब से देखे हैं। गरीब परिवारों में बच्चों में भी लालसा रहती है कि वह भी नए कपड़े पहन सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके सामने मुश्किलें होती हैं। इस लिए उनकी कोशिश रहती है कि गरीब परिवारों में भी त्योहारों के मौके पर खुशियां रहें, वह भी दीपावली जैसा पर्व खुशियों के साथ मना सके। इस लिये गरीब परिवारों को दीपावली की खरीदारी कराने के लिए वह यहां पहुंचे हैं मंत्री नंदी ने कहा कि बच्चे अपने मन और पसंद के कपड़े खरीद सकें। इस लिए वह बच्चों और उनके परिवारों को साथ लेकर आएं हैं। मंत्री नंदी ने कहा उनकी कोशिश है कि खुशियां गरीब परिवारों में भी रहे, उसी मकसद से वह हर साल इन परिवारों को दीपावली की शॉपिंग कराते हैं。
0
0
Report

दीपावली महोत्सव:नेशनल अकादमी में रामलीला का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए प्रभु राम के आदर्श

Rajeev DixitRajeev DixitFollow16m ago
Dhimloni, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर। नेशनल अकादमी सेकेंडरी स्कूल, मऊरानीपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह झांकरी, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, उप प्रधानाचार्य रिचा मिश्रा सहित डोली यादव, नेहा रजक, अमृता रिछारिया, श्रुति गुप्ता, इशिता गुप्ता, नीलम नेगी, वैशाली अहिरवार, साधना नामदेव, फरजाना अख्तर, सोनिया पाठक, सुमित द्विवेदी, गिरिजेश रिछारिया, अभिषेक पटेल, कृपेंद्र सुरतिया, संतोष कुमार, कार्तिक सैनी, शुभम राजपूत, आनंद भदौरिया, हरिओम रैकवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top