854340
सुपौल में भाई-भाई के विवाद के चलते हुई गोलीबारी वहीं एक की गई जान
Bhimnagar, Bihar:सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के दो भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डहरिया वार्ड-09 में हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिनोद यादव और प्रमोद यादव के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है। सम्राट पुलिस को चुनौती देना अपराधियों को महंगा पड़ गया है। बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है; एक कट्टा और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। कुख्यात शूटर रवि मियां, भूमाफिया धीरज शुक्ला, और राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है; हथियार और गोली भी बरामद हुए हैं। कल सुबह गुरुवलिया चौक पर अपराधियों ने लव मिश्रा के घर पर तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कुख्यात शूटर और भूमाफिया को गिरफ्तार कर लिया है। भूमाफिया धीरज शुक्ला साढ़े तीन करोड़ की जमीन सात लाख में लेने के लिए लव मिश्रा के घर पर फायरिंग कराना चाहता था। बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने यातायात डीएसपी अत्तून दत्ता के नेतृत्व में टीम बनाई; पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेतिया पुलिस ने यह दिखा दिया है कि अपराध की घटना का उद्भेदन 24 घंटे में हो सकता है।0
0
Report
रामगंगा नहर में 17 वर्षीय किशोर डूबा; गोताखोरों की टीम खोज में जुटी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए रामगंगा पोषक नहर के साइफन पर नहाने गया 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते किशोर गहरे पानी में समा गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी जसरुद्दीन सैफी का बेटा तसव नहर में नहा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तेज धार में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन किशोर कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय किशोर के पिता बिहार गए हुए थे। बेटे के डूबने की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नहरों और गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।0
0
Report
बीरभूम के नानूर में पुराने वोटर कार्ड रखने के आरोप में BLO हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:बीरभूम के नानूर में सुबह सुबह देखे गए भारी तादाद में वोटर कार्ड .चुनाव खत्म होते ही बीरभूम के नानूर के कार्निहार BLO के घर के पास से भरी तादाद में पुराने वोटर कार्ड बरामद किए गए कुछ ग्रामीणों द्वारा जब वो वहां से गुज़र रहे थे .स्थानीय एवं पुलिस स्त्रो द्वारा पता चला की उस इलाके के लोग सुबह होते ही मैदान में जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की भारी तादाद में यहां पर कुछ वोटर कार्ड पड़े है .उसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी और पुलिस उन कार्ड को अपने साथ ले गई .पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम ब्लॉक के चिनीशपुर ग्राम के पूर्व BLO वर्तमान में बीरभम के इसी कार्निहार पश्चिम पाड़ा के रहने वाले हैं और जब वो BLO की पद पर थे तब उन्होंने जनता को नए वोटर कार्ड के बदले पुराने वोटर कार्ड रख लिए थे और ब्लॉक में जमा न करवा के अपने पास ही रख लिए थे जिन्हे अब मैदान में फेंक देने का आरोप लग रहा है . पुलिस ने BLO को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ कर रही है .0
0
Report
Advertisement
कैमूर हत्याकांड: भाई ने मिलकर पूरे परिवार को मौत के घाट क्यों उतारा?
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में सनसनीखेज हत्याकांड: भाईयों ने ही की पूरे परिवार की हत्या दुर्गावती नदी पुल के पास सूटकेस में मिले थे शव के टुकड़े, पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास गुप्ता को दबोचा वी ओ - कैमूर पुलिस ने मोहनियाँ-रामगढ़ मार्ग पर दुर्गावती नदी पुल के नीचे मिले अज्ञात शवों के टुकड़ों की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझाते हुए एक खौफनाक पारिवारिक हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सूटकेश और बोरियों में मिले थे शव बीती 10 May 2026 को नदी के पास दो सूटकेस में मानव अंगों के टुकड़े बरामद हुए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआती जांच में यह शव 3-4 व्यक्तियों के प्रतीत हो रहे थे। इसके बाद 12 May को अभेदे थाना-रामगढ़ के पास नहर किनारे दो और बोरियों से शवों के बाकी हिस्से बरामद किए गए। शिनाख्त के दौरान पता चला कि मृतक स्थानीय डहरक गांव के थे। जब पुलिस कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर पहुँची, तो वे, उनकी पत्नी और दो बच्चों लापता मिले। भाई ही निकला कातिल, दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश संदेह के आधार पर जब पुलिस ने कृष्ण मुरारी के भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी विकास ने बताया कि उसने अपने मित्र दीपक कुमार राजपूत (महाराष्ट्र निवासी), छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने सगे भाई कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाभी दुर्गेश कुमारी और उनके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी। साक्ष्य छिपाने के लिए किए टुकड़े अपराध छुपाने की नीयत से शवों को टुकड़ों में काटकर सूटकेस और बोरियों में भरा गया और स्कूटी से ले जाकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। विकास गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने दो मृतकों के सिर, घटना में इस्तेमाल चाकू, स्कूटी, एक देसी कट्टा, तीन कारतूस और लोहे का फाइटर बरामद किया है। घटना स्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बाइट - हरिमोहन शुक्ला - एसपी कैमूर0
0
Report
गंगापुर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शानदार शपथ ग्रहण समारोह
Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर में संपन्न। गंगापुर :- अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आज सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाई सा महारानी की पावन नगरी गंगापुर के सोहस्ती वाटिका में समाज के प्रबुद्धजनों के साथ ही संत श्याम सुंदर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आगन्तुक अतिथियों द्वारा महर्षि गौतम की प्रतिमा को पुष्पमाला पहना दीप प्रज्वलित करके की गई। बाद इसके स्वागत सम्मान का दौर चला जिसमें आगन्तुक अतिथियों को मारवाड़ी पगड़ी पहना दुपट्टा भेंट कर स्वागत सम्मान कि रश्म अदायगी की गई। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव गंगापुर में इस कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से आज गंगापुर में संत सानिध्य में शपथ ग्रहण समारौह आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर के साथ ही जिला और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिनको राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण व्यास द्वारा संत सानिध्य में समाज के अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गईं। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्धबोधन में समाज को एकजुट होने के साथ ही युवाओं को आगे आने की बात कही। वही अध्यक्ष व्यास ने अपने उद्धबोधन में बीच-बीच वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ अपने व्यक्तव व्यक्त करते हुए खासतौर पर समाज के युवा वर्ग को सिर पर शिखा रखने, यज्ञोपवीत धारण करने, और संध्या करने के लिए भी प्रेरित किया। तो सहज ही पांडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र की पूर्व विधायिका गायत्री देवी त्रिवेदी, रईन्द्र त्रिवेदी, ज्योति उपाध्याय के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा, केंद्रीय अधिशासी अधिकारी कीर्ति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकण्ठ उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर त्रिपाठी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विजय व्यास, अधिवक्ता महावीर आचार्य, ओमप्रकाश बच्च, रंजनराज आचार्य, महेंद्र शर्मा, फूल शंकर शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, भंवर लाल शर्मा, अभिजीत शर्मा, गोविंद गौतम, राजेश गौतम सहित समाज के सैकड़ो महिला पुरुषजन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय महासभा के केंद्रीय महामंत्री गोपी किशन व्यास ने किया0
0
Report
कैप्टन अभिमन्यु ने स्नेह मिलन में एकता और भाईचारे का संदेश दिया
Panipat, Haryana:LOCATION 2C APP PANIPAT STORY BY RAKESH BHAYANA स्नेह मिलन कार्यक्रम में गरजे कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा में भाईचारा तोड़ने की साजिश हुई” : कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को पानीपत के मानना गांव में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रदेश की 35 बिरादरियों को एक मंच पर लाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक षड्यंत्रों के तहत समाजों के बीच खाई पैदा की गई और हरियाणा को जातीय हिंसा की आग में झोंक दिया गया। पानीपत हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को पानीपत के मानना गांव में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों की ओर से उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वह पूरे हरियाणा में सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य सभी जातियों और बिरादरियों को एक मंच पर लाकर आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की गौरवशाली परंपरा हमेशा भाईचारे और सामाजिक एकता की रही है, लेकिन राजनीतिक षड्यंत्रों के कारण समाजों के बीच अविश्वास की खाई पैदा हुई। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि लोग पुरानी परंपराओं और आपसी सम्मान की भावना के आधार पर फिर से सामाजिक एकता को मजबूत करें। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में जो जातीय हिंसा और आगजनी हुई, वह एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान लोगों को भड़काया गया और समाजों को बांटने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले कभी सामाजिक और जातीय हिंसा का इतिहास नहीं रहा, लेकिन कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक हितों और परिवारवाद को स्थापित करने के लिए पूरे प्रदेश का माहौल खराब किया। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हजारों लोगों को नुकसान उठाना पड़ा और कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व वित्त मंत्री ने भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के हित में कार्य करती रही है और जाट समाज को आरक्षण देने में भी भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा कांग्रेस विरोधी दलों को साथ लेकर समाज के सभी वर्गों के हित में काम किया है。 बाइट कैप्टन अभिमन्यु पूर्व वित्त मंत्री0
0
Report
Advertisement
ट्रेलर और मोटरसाइकिल भिड़ंत: शाहपुरा में दो की मौत
Noida, Uttar Pradesh:BREAKING NEWS जिला भीलवाड़ा लोकेशन- शाहपुरा जहां हादसा हुआ है। ट्रेलर मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिड़ंत। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल रहे। घायलों को टोल एंबुलेंस पायलेट विष्णु जोशी, पप्पू कहार, रतन धोबी द्वारा शाहपुरा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को मोचरी में रखवाया गया और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना 148 डी सड़क मार्ग पर आमली बंगला के पास पेट्रोल पंप के पास की है।0
0
Report
अमेठी: रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- रेलवे ट्रैक के बगल मिला अज्ञात युवक का शव, युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी, पुलिस युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया के सहारे युवक की शिनाख्त में जुटी, गौरीगंज थाना क्षेत्र बेलखौर गांव के पास का है मामला,0
0
Report
फिरोजाबाद के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र भिड़ंत से सड़क पर हड़कंप
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की आपसी रंजिश ने सड़क पर हिंसा का रूप ले लिया..छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कोचिंग सेंटर के बाहर हुई यह घटना एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े करती है।0
0
Report
Advertisement
देवरनिया पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों की अफीम संग तस्कर दबोचे
Deorania, Uttar Pradesh:बरेली। देवरनिया पुलिस और ANTF यूनिट की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में शामिल आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नैनीताल हाईवे स्थित बिचपुरी के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अफीम और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करते थे तथा पहले भी कई बार इस धंधे में शामिल रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार तस्करों का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और मामले में अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को लेकर एसपी नॉर्थ ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुरादनगर लूट: पुलिस ने घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, रुपये और लैपटॉप बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मुरादनगर में हुई लूट का पुलिस ने चंद ही घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू की और उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लूट में संलिप्त दो अभियुक्त अर्सलान और लखन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूट गए पूरे 600000 और एक लैपटॉप भी बरामद किया। पुलिस ने इनके पास से असलाह और कारतूस भी बरामद किया है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पिकअप गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों के साथ लूट की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान पीरियड ने बताया कि वह मेरठ से दिल्ली अल्युमिनियम बेचने गए थे। वहां सामान बेचने के बाद वह जब पैसे लेकर वापसी घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर से जब पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस दौरान जब अन्य लोगों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया तो मुरादनगर क्षेत्र में ही एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह दोनों घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। अब इस घटना में दो अभियुक्त और वांछित है जिनकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
सिमडेगा में आकाशीय बिजली गिरने से 20 मवेशियों की दर्दनाक मौत
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनगिना पंचायत के सिलिंगा सोनमेंजरा गांव में वज्रपात से 20 गाय और बैलों की मौत हो गई। बताया गया कि तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान गांव के पास एक पेड़ के नीचे खड़े और बैठे मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे सभी पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मवेशियों को मृत देखा तो गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। घटना में कई पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है सूचना मिलने पर मुखिया कल्याण गुड़िया घटनास्थल पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा दिलाया ।0
0
Report
Advertisement
आरा में पेंशनर्स एसोसिएशन का छठा सम्मेलन, नियमित भुगतान और वृद्धजन कल्याण की मांग
Mumbai, Maharashtra:विद्या भवन सभागार में आज पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा भोजपुर-आरा का छठवां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। मंच से वक्ताओं ने सरकार से पेंशन नियमों में सुधार, समय पर भुगतान, चिकित्सा सुविधा में विस्तार और वृद्धजन कल्याण से जुड़े प्रावधानों को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवस्था उनकी सबसे बड़ी जरूरत है, इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, संगठन से जुड़े हुए लोग पहुंचे थे0
0
Report
पटना में भीषण गर्मी: 11 बजे के बाद कक्षा 8 तक के स्कूल बंद
Patna, Bihar:पटना में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और उच्च तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। डीएम ने कहा है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम को आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें। यह आदेश 18 मई से 24 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, साइकिल सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस कपड़े व साइकिल के आधार पर मृतक के शिनाख्त व पहचान में जुटी, बताया जा रहा है की साइकिल से रायबरेली की तरफ जा रहा था मृतक, फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास की है घटना,0
0
Report
Advertisement
