पिपरा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा, 251 कन्याओं ने लिया भाग
Pipra, Bihar:पिपरा के दीनापट्टी में बाबा विश्वकर्मा की पूजा के लिए भव्य तैयारी की गई है। आज इस अवसर पर 251 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ एक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शुभारंभ उप प्रमुख बबलू चौधरी और समाजसेवी काजल नारायण ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर एसएच 327 सड़क से दीनापट्टी के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिवाले नदी तक पहुंची। वहां पंडितों ने विधिवत मंत्र उच्चारण किया, और यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई, जहां पूजा की तैयारी की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
