852218
पिपरा में मछली खरीदने के दौरान दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, दो घायल
Pipra, Bihar:पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित हाट परिसर में मछली खरीदने के दौरान दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दो युवक घायल हो गए हैं। घटना को लेकर बताया गया है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहटा निवासी एक युवक मछली खरीदने पिपरा हाट पहुंचा जहां एक मछुवारे से मछली खरीदा। बताया गया कि वजन कम होने को लेकर युवक की मछली दुकानदार से विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर नगर निगम के बड़े वार्डों में पार्षद चुनाव मिनी नगरपालिका स्तर का मुकाबला
Jaipur, Rajasthan:Anchor-जयपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव अब छोटा मुकाबला नहीं रहा...क्योंकि कई वार्डों का वोट बैंक पूरी नगरपालिका के बराबर हो गया है। वार्ड 26 में 30 हजार 572 वोटर हैं। यानी एक पार्षद के सामने एक पूरी नगरपालिका जितने वोटर्स....परिसीमन में वार्ड 250 से घटकर 150 हुए, लेकिन वोटर बढ़ गए... ऐसे में इस बार जयपुर के वार्डों में चुनाव नहीं, मिनी नगरपालिका का मुकाबला होगा। अब देखना ये है कि बड़े वार्ड में बड़ा वोट बैंक किसके पक्ष में जाता है और कौन प्रत्याशी इस बड़े चुनावी भूगोल को साध पाता है। जयपुर नगर निगम का चुनाव इस बार सिर्फ पार्षद चुनने का चुनाव नहीं रहेगा। बल्कि कई वार्डों में मुकाबला एक छोटी नगरपालिका के चुनाव जितना बड़ा होगा। परिसीमन के बाद दो नगर निगम एक हुए तो वार्डों की संख्या 250 से घटकर 150 रह गई। वार्ड घटे, लेकिन वोटर बढ़ गए। नतीजा यह हुआ है कि कई वार्ड अब इतने बड़े हो गए हैं कि वहां का एक पार्षद जयपुर जिले की एक पूरी नगर पालिका के बराबर मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करेगा। सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 26 है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इस वार्ड में 30 हजार 572 मतदाता हैं। यह वार्ड इतना बड़ा है कि जयपुर जिले की दो नगर परिषद शाहपुरा (63791 मतदाता) और नगर परिषद चौमूं (52339 मतदाता) को छोड़ जयपुर जिले की 16 नगर पालिकाओं में से किसी एक नगरपालिका के मतदाता आधार से भी ज्यादा है। यानी यहां पार्षद बनने वाले प्रत्याशी को एक पूरे स्थानीय निकाय के बराबर मतदाताओं के बीच अपनी पहचान और पकड़ बनानी होगी। नगर निगम के 150 वार्डों में 28 वार्ड ऐसे हैं। जहां मतदाताओं की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। इनमें वार्ड नंबर 113, 90, 58, 109, 50, 62 और 49 समेत कई वार्ड ऐसे हैं, जहां वोटरों की संख्या 23,500 से अधिक है। इन वार्डों की तुलना जयपुर जिले की बगरू, बस्सी, मनोहरपुर, जमवारामगढ़, फागी, सांभर, खेजरोली, दूदू, वाटिका, नरैना, फुलेरा, कालाडेरा, कानोता और जोबनेर जैसी नगर पालिकाओं के मतदाता आधार से की जा सकती है। यानी नगर निगम के कई वार्ड अब अपने आप में एक छोटी नगरपालिका के बराबर चुनावी मैदान बन चुके हैं। गौरतलब जा की जयपुर नगर निगम के कुल 24 लाख 24 हजार 107 मतदाताओं में 12 लाख 57 हजार 645 पुरुष, 11 लाख 66 हजार 371 महिला और 91 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वोटर्स की संख्या। बगरू नगरपालिका-21, 327 बस्सी नगरपालिका -20,781 चाकसू नगरपालिका-28,207 दूदू नगरपालिका-15,010 जमवारामगढ़ नगरपालिका-19,828 जोबनेर नगरपालिका-8,752 कालाडेरा नगरपालिका-10, 567 कानोता नगरपालिका-9,318 खेजरौली नगरपालिका-15,145 किशनगढ़-रेनवाल नगरपालिका-23,502 मनोहरपुर नगरपालिका-20,002 नारायणा नगरपालिका-13,064 फुलेरा नगरपालिका-18,702 सांभर नगरपालिका-17,422 वाटिका नगरपालिका-14, 896 चौमूं नगर परिषद-52, 339 शाहपुरा नगर परिषद-63,791 नगर निगम वार्ड संख्या -- 90 ----23728 58 ----24093 109 ----24377 50 ----24784 62 ----25134 49 ----26039 113 ----27723 (नगर निगम के ये वार्ड ऐसे है जिनमे जयपुर जिले की कुछ नगर पालिका से ज्यादा बराबर वोटर्स) VO-2-जयपुर नगर निगम की चुनावी तस्वीर का दूसरा दिलचस्प पहलू वार्डों के बीच वोटरों का बड़ा अंतर है। वार्ड 26 में 30 हजार 572 मतदाता हैं। वहीं सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 93 में सिर्फ 4 हजार 838 मतदाता हैं। यानी एक ही नगर निगम में सबसे बड़े और सबसे छोटे वार्ड के मतदाओं के बीच करीब 6 गुना का अंतर है। इससे पार्षद चुनाव की रणनीति भी वार्ड-दर-वार वार्ड पूरी तरह अलग होगी। कई वार्डों का औसत चुनावी आकार बड़ा हो गया। प्रत्याशी के सामने चुनौती सिर्फ घर-घर संपर्क की नहीं होगी। 20 से 30 हजार तक मतदाओं वाले वार्ड में बूथ मैनेजमेंट, कार्यकर्ताओं का नेटवर्क, कॉलोनीवार पकड़ और प्रचार का खर्च सबका दायरा बढ़ेगा। कई पार्षद प्रत्याशी ऐसे होंगे, जिनके हिस्से में एक पूरी नगरपालिका के बराबर मतदाओं की जिम्मेदारी आएगी। बहरहाल, जयपुर के इन वोटर्स के आंकड़ों ने पार्षद के चुनाव की तस्वीर ही बदल दी है...कहीं 30 हजार से ज्यादा वोटर, तो कहीं 5 हजार से भी कम... यानी एक ही निगम में किसी के सामने नगरपालिका जितना मैदान है, तो किसी के सामने छोटा वार्ड... अब देखना होगा कि इस बड़े चुनावी भूगोल में कौन अपनी सियासी पकड़ साबित करता है। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
विराटनगर के सूरजपुरा में शराब ठेका आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़)...... विराटनगर तहसील क्षेत्र की जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शराब ठेके के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव की आबादी के बीच शराब की दुकान संचालित होने से यहां दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेके के आसपास का माहौल बच्चों और महिलाओं के लिए असहज बना रहता है। छात्राओं ने भी शराब के ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि शराब के ठेके को आबादी क्षेत्र से तत्काल हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव में सुरक्षित माहौल कायम हो सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह और सजन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
जोधपुर के जालौरी गेट पर पुलिसकर्मी और युवक के बीच झड़प का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर पुलिसकर्मी और युवक का जोधपुर का सबसे मुख्य चौराहा जालौरी गेट पर झड़प का वीडियो वायरल सरदारपुरा थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है देर रात मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया मुख्य चौराहे पर ऐसी घटना बड़ी है गंभीर हालांकि जी राजस्थान न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज (यूपी): यूपीएससी mains परीक्षा शुरू, सुरक्षा कड़ी व स्क्रीनिंग बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj(UP): Strict Security Screening Conducted As Upsc Mains Examination Begins0
0
Report
मोदासा में आवारा पशुओं से 7 साल के बच्चे को चोट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Modasa, Gujarat:આરવલ્લીના મોડાસા શહેરમાં રખડતા પશુઓનો આતંક યથાવત જોવા મળે છે. શહેરના ગરીબ નવાજ સોસાયટી વિસ્તારમાં આખલાઓ વચ્ચે થયેલા યુદ્ધ દરમિયાન રસ્તા પરથી પસાર થઇ રહેલું ૭ વર્ષનું બાળક અડફેટે આવ્યું હતું. આ ઘટનામાં બાળકને ગંભીર ઈજાઓ પહોંચતા તાત્કાલિક સારવાર માટે હોસ્પિટલ ખસેડવામાં આવ્યું છે. રાત્રીના સમયે બનેલી આ ઘટનાને પગલે સ્થાનિકોમાં ભારે રોષ જોવા મળી રહ્યો છે. શહેરમાં રખડતા પશુઓના ત્રાસને કારણે અગાઉ પણ અકસ્માતો અને ઈજાની ઘટનાઓ સામે આવી છે. તેમ છતાં સમસ્યાનો કાયમી ઉકેલ ન આવતા સ્થાનિકો તંત્ર સામે સવાલો ઉઠાવી રહ્યા છે.0
0
Report
झारखंड में खान-खनिज संशोधन बिल पर राजनीतिक तल्खी, आजसू बीजेपी से दूर
Ranchi, Jharkhand:खान खनिज संशोधन विधेयक पर झामुमो सहित सूबे की सत्ताधारी दल में तल्खी है ही वहीं झारखंड में बीजेपी को नहीं मिल रहा आजसू का साथ... सेस खत्म करने के पक्ष में बीजेपी की सहयोगी आजसू भी नहीं, आजसू ने साफ किया राज्य के हितों के विरुद्ध लिया गया कोई भी फैसला जनता को स्वीकार्य नहीं। केंद्र सरकार के खान खनिज संशोधन विधेयक पर अब झारखंड में बीजेपी को अपने सहयोगियों यानी आजसू का भी साथ नहीं मिल रहा। सेस खत्म करने के पक्ष में बीजेपी की सहयोगी आजसू भी नहीं, राज्य के हितों के विरुद्ध लिया गया कोई भी फैसला जनता को स्वीकार्य नहीं। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल अलग-अलग पड़ गई है उनके सहयोगी भी उनसे इत्तेफाक नहीं रखते और वह विरोध कर रहे हैं। अभी का जो माहौल है उसमें झारखंड का कोई भी नेता जिसमें नैतिकता थोड़ी सी भी बच्ची हो और झारखंड के बारे में सकारात्मक सोच रखता हो वह इस कानून का समर्थन कर ही नहीं सकता। और अगर समर्थन किया तो झारखंड की सड़कों पर घूम नहीं पाएगा। झारखंड की भलाई के लिए सभी पार्टियों को एक होना होगा। लेकिन अफसोс की बात है कि बाबूलाल मरांडी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके फायदे गिना रहे हैं क्योंकि राजनीतिक दिवालियापन का चरम सीमा हो गया है। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम कांग्रेस ने भी इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जो भी झारखंड के मिट्टी की राजनीति करेगा उसको केंद्र सरकार के इस कानून का विरोध करना ही पड़ेगा। बीजेपी के नेताओं को तो अमित शाह ने तलब किया था कहां की क्या राजनीति कर रहे हो। लेकिन जिस तरीके से कृषि काला कानून वापस लेना पड़ा इस काले कानून को भी वापस लेना पड़ेगा। आज तू सुप्रीमो के समर्थन का स्वागत है लेकिन आगे भी कर रहे हैं कि घबराएगी मत क्योंकि बीजेपी आपको डरा सकती है। बाइट....आलोक दुबे,कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सुदेश महतो सरकार के खिलाफ हमलावर थे लेकिन वह राजनीतिक दल है स्वाभाविक तौर पर जो उचित रहता है वह कर रहे हैं। एलाइंस में हम पार्टनर हैं जब भी जरूरत पड़ेगी राज्य और देश हित में हम फैसला लेते रहेंगे। संशोधन अधिनियम झारखंड के हित में है। सुदेश महतो के बयान को नहीं देखे हैं हमारे बड़े नेता इस पर जवाब देंगे। सुदेश महतो को पूरे अधिनियम की जानकारी लेनी चाहिए अगर पूरी जानकारी मिलेगी तो आपत्ति नहीं करेंगे बाइट....योगेंद्र प्रताप,बीजेपी बाइट....बीजेपी0
0
Report
Advertisement
FBI की वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर कमल, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े आरोप
Noida, Uttar Pradesh:FBI की वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर कमल गैंगस्टर कमल FBI की वांटेड सूची में शामिल कमल पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े होने का आरोप FBI के मुताबिक, यह एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन है गैंग पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश का आरोप संगठन के खिलाफ अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया समेत अन्य स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों के आरोप FBI को कमल की तलाश, उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाई जा रही0
0
Report
बिहार में चीनी की कीमतों के बढ़ने के बीच कालाबाज़ारी रोकने के लिए स्टॉक पर सख्त नियंत्रण
Noida, Uttar Pradesh:चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच बिहार सरकार ने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। चीनी की कीमत फिलहाल 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि सरकार ने चीनी की कोई कमी नहीं होने दी है, बल्कि कुछ व्यापारी कृत्रिम रूप से किल्लत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अब डीलर और व्यापारी अधिकतम 400 टन तक ही चीनी का स्टॉक रख सकेंगे। इससे ज्यादा स्टॉक मिलने पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चीनी मिलों को बिक्री के बाद अधिकतम 7 दिनों तक ही परिसर में स्टॉक रखने की अनुमति होगी। स्टॉक की जांच के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के जिलाधिकारियों को भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
बलिया में पुराने विवाद के आरोपियों ने युवक पर हमला; वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पुराने विवाद में बदमाशों ने एक युवक के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. एक मिठाई की दुकान पर चाय पी रहे युवक पर हमला कर दिया गया. बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की जिसमें पीड़ित घायल हो गया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. मारपीट की इस घटना में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं. अभी बताया जा रहा है कि पीड़ित मामला दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है.0
0
Report
Advertisement
बागपत में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, रेलवे पुलिस ने जानकारी दी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम। बुढ़पुर रेलवे हाल्ट पर ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल रखकर की गई ट्रेन पलटाने की साजिश।लोको पायलट ने ट्रेन के ब्रेक लगाकर शामली रेलवे पुलिस को दी मामले की जानकारी।रेलवे ट्रैक से टाइल हटाकर ट्रेन किया गया रावाना। शरारत या ट्रेन पलटाने की साजिश पुलिस ने पड़ताल की शुरू।बीती कल 4 बजे की बताई जा रही घटना ।देहली सहारनपुर रेलमार्ग पर बूढ़पुर स्टेशन की बताई जा रही घटना ।0
0
Report
देवघाट ब्रिज क्षतिग्रस्त, बेलन नदी के उफान से आवाजाही रोक दी गई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के कोरांव तहसील अंतर्गत देवघाट ब्रिज में आई दरार बेलन नदी में आई बाढ़ के पानी पहुंचने के चलते आई दरार सेतु निगम ने एहतियातन ब्रिज पर आवागमन पर लगाई रोक ब्रिज के दोनों तरफ बैरिकेटिंग करके आवागमन रोका गया कोरांव ब्रिज पर आवागमन रोकने से कई गांवों का संपर्क टूटा प्रयागराम शहर से 70 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश की सीमा से सटा है देवघाट ब्रिज। लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से स्थिति चिंताजनक बदली है। बेलन नदी के भीषण उफान के कारण देवघाट का मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी के भारी दबाव की वजह से पुल के जॉइंट खिसक गए हैं और उसमें दरार आ गई है। पुल पर बैरिकेडिंग और बोल्डर लगाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है। पुल के दोनों तरफ बोर्ड लगाया गया है जिसमें लिखा है सावधान पुल क्षतिग्रस्त होने कारण देवघाट रास्ता बंद है। उफनाती बेलन नदी के कारण पास के जमुआ गांव में बाढ़ का पानी घरों में दाखिल हो गया है। क्षेत्र के कई छोटे पुल पिछले एक हफ्ते से पानी में डूबे हैं, जिससे निकलने का रास्ता नहीं बचा। पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, फिर जॉइंट्स में समस्या आ चुकी है और सुरक्षा कारणों से रास्ता बंद किया गया है। पुलिस बल तैनात कर दी गई है ताकि कोई जान जोखिम में डालकर पुल पार न करे।0
0
Report
दहेज़ उत्पीड़न मे दामाद सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भोगीपुरग्रंट मजरा नेवादा निवासी युवती के पिता ने शाहजहांपुर जनपद निवासी अपने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध मझिला पुलिस को लिखित तहरीर देकर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।पीड़ित शिवाकांत पुत्र राम स्वरूप के अनुसार अपनी पुत्री मधु का विवाह पांच माह पूर्व शाहजहांपुर के रामचंदर मिशन थानांतर्गत निवासी हर्षित पुत्र पंकज के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ से किया था। विवाह तीन लाख रूपए खर्च करने के साथ अन्य जरूरी दहेज़ भी दिया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसके दामाद, समधी और उनकी उतनी मोनी व दामाद के भाई धीरज ने अतिरिक्त दहेज़ में बाइक, सोने की चेन और पचास हजार रूपए नगद की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारना पीटना शुरू कर दिया। 15 अगस्त को पुत्री ने फोन पर बताया अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे जान से मार डालेंगे। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर मझिला पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ओडलाबाड़ में भाजपा युवामोर्चा ने कॉकरोज जनता पार्टी के विरोध में रैली और सभा निकाली
Mal Bazar, West Bengal:*ওদলাবাড়িতে বিজেপি যুব মোর্চার ধিক্কার মিছিল, ককরোজ জনতা পার্টির বিরুদ্ধে সরব নেতৃত্ব...* ককরোজ জনতা পার্টির বিরুদ্ধে সরব হয়ে ওদলাবাড়িতে ধিক্কার মিছিল ও পথসভা করল বিজেপির যুব মোর্চা। বিজেপি নেতৃত্বের দাবি, ছাত্র, শিক্ষক ও শিক্ষা ব্যবস্থাকে কেন্দ্র করে দেশজুড়ে অশান্তি ও বিভাজনের পরিস্থিতি তৈরির যে চেষ্টা চলছে, তার প্রতিবাদেই এই কর্মসূচি। এদিন ওদলাবাড়ি বাজারে বিজেপির পার্টি অফিস থেকে মিছিলটি শুরু হয়। এরপর মিছিলটি ওদলাবাড়ির বিভিন্ন এলাকা পরিক্রমা করে। মিছিল শেষে একটি পথসভা অনুষ্ঠিত হয়। সেখান থেকে ককরোজ জনতা পার্টির বিরুদ্ধে বিভিন্ন স্লোগান দেওয়া হয়। যুব মোর্চার অন্যতম নেতা পবন সিং অভিযোগ করেন, ককরোজ জনতা পার্টির মতো ‘দেশবিরোধী শক্তি’ দেশে অশান্তির পরিবেশ তৈরি করার চেষ্টা করছে। তাঁর দাবি, ছাত্র আন্দোলনের নামে সরকারি সম্পত্তি নষ্ট করার মতো ঘটনা সাধারণ মানুষ ভালোভাবে নেয়নি। পবন সিং আরও অভিযোগ করেন, ককরোজ জনতা পার্টিকে কংগ্রেস, তৃণমূল কংগ্রেস ও সিপিএমের মতো রাজনৈতিক দলগুলি সমর্থন করছে। তাঁর দাবি, বাংলাদেশে যে ধরনের অস্থির পরিস্থিতি তৈরি হয়েছিল, একই ধরনের পরিস্থিতি ভারতে তৈরির চেষ্টা কোনোভাবেই মেনে নেওয়া হবে না। বিজেপি নেতৃত্বের বক্তব্য, দেশের শান্তি ও সম্প্রীতি বজায় রাখতে এই ধরনের কর্মকাণ্ডের বিরুদ্ধে তাদের আন্দোলন আগামী দিনেও অব্যাহত থাকবে। বাইট ১) জলপাইগুড়ি জেলার বিজেপির যুব নেতা পবন সিং। 2108ZG_MAL_BJP_RALLY_R0
0
Report
केशीयाड़ी होटल में देह व्यापार के आरोप: मालिक समेत तीन महिलाएं गिरफ्तारी
Kharagpur, West Bengal:হোটেলে দেহ ব্যবসার অভিযোগ, রাতভর বিক্ষোভ! আটক মালিক-সহ ৩ মহিলা কেশিয়াড়ি: দিনের আলোয় হোটেল, রাত নামলেই কি চলত ‘অন্য কারবার’? হোটেলের আড়ালে দীর্ঘদিন ধরে দেহ ব্যবসা চালানোর অভিযোগকে কেন্দ্র করে বৃহস্পতিবার গভীর রাতে উত্তাল হয়ে উঠল পশ্চিম মেদিনীপুরের কেশিয়াড়ি থানার আমতলা এলাকা। ঘটনাকে ঘিরে হোটেলের সামনে চললো রাতভর বিক্ষোভ। শেষ পর্যন্ত হোটেল মালিক-সহ তিন মহিলাকে আটক করে পুলিশ। স্থানীয়দের অভিযোগ, আমতলা এলাকার ‘হোটেল অ্যান্ড লজ’-কে সামনে রেখে বেশ কিছুদিন ধরেই গোপনে দেহ ব্যবসার কারবার চলছিল। হোটেলে বাইরে থেকে মহিলাদের এনে এই বেআইনি কাজ চালানো হচ্ছে বলেও অভিযোগ ওঠে। বিষয়টি এলাকায় ছড়িয়ে পড়তেই ক্ষোভে ফেটে পড়েন স্থানীয় মহিলারা ও বাসিন্দারা। বৃহস্পতিবার রাত গড়াতেই হোটেলের সামনে জড়ো হন বহু মানুষ। শুরু হয় বিক্ষোভ। হোটেল মালিক এবং ভিতরে থাকা তিন মহিলাকে ঘিরে বিক্ষোভকারীদের সঙ্গে তর্ক-বিতর্ক ও উত্তেজনা তৈরি হয়। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে পৌঁছয় কেশিয়াড়ি থানার পুলিশ। কিন্তু পুলিশের উপস্থিতিতেও থামেনি ক্ষোভ। বরং পুলিশকে ঘিরেও বিক্ষোভ দেখান area's মহিলারা। তাঁদের অভিযোগ, দিনের পর দিন হোটেলে সন্দেহজনক কার্যকলাপ চললেও পুলিশ কেন আগে কোনও ব্যবস্থা নিল না, তা নিয়ে প্রশ্ন থেকেই যাচ্ছে। স্থানীয়দের সরাসরি অভিযোগ ‘সব জেনেও নীরব ছিল পুলিশ!’ বিক্ষোভকারীদের দাবি, বেশ কয়েকদিন ধরে হোটেলটিকে ঘিরে নানা অভিযোগ সামনে আসছিল। পুলিশকে বিষয়টি জানানো হলেও কার্যকর পদক্ষেপ নেওয়া হয়নি। ফলে প্রশ্ন উঠছে, অভিযোগ সত্যি হলে এতদিন ধরে কীভাবে এই কারবার চলল? আর যদি অভিযোগ ভিত্তিহীন হয়, তাহলে তার সত্যতা যাচাই করতে এত দেরি কেন? শেষ পর্যন্ত পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে এনে হোটেল মালিক ও তিন মহিলাকে আটক করে থানায় নিয়ে যায় পুলিশ। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ছড়িয়েছে ব্যাপক চাঞ্চল্য। তবে হোটেলে সত্যিই দেহ ব্যবসা চলছিল কি না, কারা এর সঙ্গে যুক্ত এবং দীর্ঘদিন ধরে এমন কোনও কর্মকাণ্ড চললে তার পিছনে কারও মদত ছিল কি না সবটাই এখন তদন্তসাপেক্ষ। একইসঙ্গে স্থানীয়দের তোলা পুলিশের ভূমিকা নিয়ে গুরুতর অভিযোগের উত্তরও খুঁজছে গোটা ঘটনা। অভিযোগের সত্যতা তদন্তে প্রমাণিত হবে কি না, নাকি রাতের বিক্ষোভের পর বেরিয়ে আসবে আরও কোনো চাঞ্চল্যকর তথ্য এখন সেদিকেই নজর।0
0
Report
बोरीवली में गांजे के मामले में नाबालिग ने महिला पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के बोरीवली एमएचबी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक महिला के गले पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला गणपत पाटिल नगर गली न 4 का है। जंहा कुछ दिन पहले घर में गांजे की खेती करने का मामला उजागर हुआ था। बताया जा रहा है कि मामला उससे जुड़ा है। रात करीब 9 बजे के दरम्यान सुमन ठाकुर नामक महिला पर एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया और खुद का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। नाबालिग के अनुसार महिला गांजे की खेती करने वालो में से एक है । इस महिला समेत अन्य लोगो के खिलाफ गांजे की खेती करने के मामले में स्थानीय लोगो ने शिकायत की थी जिसके बाद ये महिला लोगो को धमका रही थी . इस कारण गुस्से में नाबालिग ने महिला पर चाकू से हमला किया है। हालांकि महिला शताब्दी अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
