852131
सुपौल सदर अस्पताल में NHM कर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान आज एक कर्मी हुआ बेहोश
Supaul, Bihar:बिहार के सुपौल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एक एनएचएम कर्मी अचानक बेहोश हो गया।जिसका इलाज किया जा रहा है,हालंकि वह फिलहाल खतरे से बाहर है। आपको बता दे कि सुपौल में बीते पांच दिनों से जिले के कूल 256 एनएचएम कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कर्मियों का कहना है कि सरकार एफआरएस लागू कर हमलोगो के साथ सौतला व्यवहार किया है। इसके अलावा इन लोगो ने समान काम के बदले समान वेतन सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर के पनकी नाले में शराब के नशे में मजदूर की डूबकर मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नाले में डूबकर मजदूर की मौत नाला पार करते समय पानी में गिरने से मौत कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में काशी राम कॉलोनी के पास बने नाले देर रात नाला पार करते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी एक निजी कंपनी में काम करता था शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर लौट रहा था। रास्ते में नाला पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में गिर गए। बताया जा रहा है कि नाले में पानी अधिक होने और नशे की हालत के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। काफी دیر तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे उनकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह अचेत मिला। लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।0
0
Report
दिल्ली के लाल किले को बम धमकी: कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी धमकी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी कॉलर ने मुम्बई पुलिस के कंट्रोल रूम को फ़ोन करके दी धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को दी धमकी की जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने उत्तरी जिला पुलिस को दी जानकारी जांच के बाद उत्तरी जिला पुलिस ने कॉल को हॉक्स घोषित किया0
0
Report
रायसिंहनगर में नशा मुक्त अभियान: कलाकारों की प्रभावी प्रस्तुति से जागरूकता बढ़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर।जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार रायसिंहनगर में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिया। कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण, गायिका रश्मि और जूनियर गोविंदा के नाम से प्रसिद्ध कलाकार ने अपने अनूठे अंदाज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को उजागर किया। इन कलाकारों ने कला के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम विक्रम ज्याणी द्वारा प्रस्तुत नाटक ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। नाटक के माध्यम से नशे की भेंट चढ़ रहे परिवारों के दर्द और लगातार हो रही मौतों की मार्मिक दास्तां को इस तरह मंच पर उतारा गया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। यह प्रस्तुति नशे से तबाह हो रहे घरों की भयावह सच्चाई को आईना दिखाने वाली रही। इस अवसर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभियान का समर्थन किया। कार्यक्रम में तहसीलदार हर्षिता मिड्डा, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी छगना राम, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा, आरएएस चयनित शालू कस्वा और विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में नशे को समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच से समाज के प्रत्येक व्यक्ति का आह्वान किया गया कि वे नशे की बुराई को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लें और नशामुक्ति की दिशा में सक्रिय कदम उठाएं。0
0
Report
Advertisement
पंचकुला में मुख्यमंत्री नैयब सिंह सैनी का आगमन; NGO-केमिस्ट संवाद, ड्रग्स मुक्त हरियाणा पर
Panchkula, Haryana:Panchkula news\n\n आज पंचकूला आएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी\n\n 'ड्रग्स मुक्त हरियाणा' अभियान को लेकर राज्य के NGO और केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ करेंगे संवाद\n\n\nमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।0
0
Report
बलुआ पुलिस तीन को गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई में जुटी
Bbrasi, Uttar Pradesh:वादी को आतंकित कर मुकदमा वापस लेने की साजिश विफल, थाना बलुआ पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।* चहनिया मारपीट एवं लूट प्रकरण का सफल अनावरण कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन व नकदी बरामद वादी राहुल कुमार सोनी (राहुल सेठ) पुत्र स्व० लल्लन सेठ निवासी ग्राम पपौरा पो0 पपौरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.06.2026 दिन रविवार को समय 4 बजे के 40 मिनट सायं को कुन्दन मिश्रा पुत्र निवासी हिनौता द्वारा फोन करके विकास मौरेज लॉन चहनिया पर यह कहके बुलाया कि तुम्हारा बकाया राशि 77000 (सतहत्तर हजार रूपया) देन के लिए, मैं वहा जब गया तब नन्दकिशोर सिंह पुत्र अज्ञात द्वारा भद्दी-भद्दी गालीयाँ देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा तब मैने विरोध किया तब तुरन्त नन्दकिशोर सिंह व उसके साथ आये अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से मारा पीटा व चैन (सोने कि) भी छिन लिये और जान से मारने की धमकी दी गई। वादी से प्राप्त तहरीर के दार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 310(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.07.2026 को थाना बलुआ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चहनिया चौराहे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक पिकअप चालक के साथ मारपीट कर अवैध पिस्टल लहराते हुए मोहरगंज की ओर भागा गया है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चौकी मोहरगंज पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। मोहरगंज चौकी के पास दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम शिवपाल सिंह, नन्दकिशोर सिंह एवं सुधांशु सिंह उर्फ छोटू निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली बताया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चहनिया चौराहे पर पिकअप चालक के साथ मारपीट कर पिस्टल लहराकर पूर्व के मुकदमे के वादी को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। अभियुक्त नन्दकिशोर सिंह की निशानदेही पर छिपाई गई अवैध पिस्टल एवं पूर्व में छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1.शिवपाल सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। 2.नन्दकिशोर सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। 3.सुधांशु सिंह उर्फ छोटू पुत्र गोधन सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन0
0
Report
राम मंदिर निर्माण का आख़िरी चरण, 30 जुलाई तक पूरा, बाउंड्री वॉल सितम्बर तक
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र कहते हैं, "हम मंदिर से जुड़े स्मारक का काम पूरा करेंगे। बस एक ही काम बचा है - उस ज्योति का इंतज़ाम करना जो लगातार जलती रहेगी। बाकी सारा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा एक और स्मारक है, जिसके जुलाई के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है। यह मंदिर निर्माण कार्य का आखिरी चरण है। इस तरह, मंदिर का सारा निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। दो बचे हुए प्रोजेक्ट्स का काम चलता रहेगा। चार किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल और मंदिर परिसर के बाहर बना ऑडिटोरियम - इनका काम नवंबर या दिसंबर तक चलेगा। साथ ही, 'राम कथा संग्रहालय' - जिसमें 20 गैलरी हैं - उसकी कहानी (स्टोरीलाइन) तय हो चुकी है। अब हम आज और कल होने वाली बैठकों में इन गैलरियों के लिए तकनीकी पहलुओं और वीडियो प्रेजेंटेशन के बारे में आखिरी फैसले लेने वाले हैं... हमें पूरा भरोसा है कि बाउंड्री वॉल 30 सितंबर तक पूरी हो जाएगी... मैंने कामकाज की व्यवस्थाओं का बिल्कुल भी निरीक्षण नहीं किया। वह मेरे काम के दायरे में नहीं आता...0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-फलोदी में 12 लाख पौधों के साथ हरियाली बढ़ाने का बड़ा अभियान
Jodhpur, Rajasthan:मिशन हरियालो राजस्थान के तहत जोधपुर और फलोदी जिले में बड़े स्तर पर हरित क्षेत्र बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5,000 सीड्स बॉल तैयार की गई हैं। इनमें स्थानीय प्रजातियों नीम, खेजड़ी और कुमट के बीज मिट्टी और गोबर की खाद से तैयार किए गए हैं। अच्छी बारिश होने पर इन्हें चारागाह, गौचर, सरकारी और बंजर भूमि पर ड्रॉप किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित हो सकें और हरियाली बढ़े। मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से सीड्स बॉल तकनीक अपनाई गई है। यह कम लागत वाली और प्रभावी पद्धति है, जिसके माध्यम से स्थानीय प्रजातियों के पौधों का प्राकृतिक रूप से विकास किया सकेगा। मिशन हरियालो राजस्थान के तहत वर्ष 2026-27 के मानसून को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 5 हजार सीड्स बॉल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 और 24 जून को सभी तकनीकी अभियंताओं एवं मनरेगा अभियंताओं को सीड्स बॉल निर्माण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया था। पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहली अच्छी बारिश के साथ ही सीड्स बॉल को चिन्हित स्थलों पर ड्रॉप कराया जाए। उनका कहना है कि यदि 5 हजार सीड्स बॉल में से करीब 2 प्रतिशत भी सफलतापूर्वक पौधों में विकसित हो जाते हैं, तो यह अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और हरित क्षेत्र बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सीईओ ने बताया कि मानसून सीजन शुरू हो चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में एक-दो दौर की बारिश भी हो चुकी है। इसके साथ ही सभी विकास अधिकारियों (BDO) को नालों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वर्षा जल का बेहतर प्रबंधन हो सके। उन्होंने बताया कि जोधपुर और फलोदी जिले में करीब 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण स्थलों का चयन कर गड्ढे तैयार करा दिए गए हैं। अच्छी बारिश होते ही व्यापक स्तर पर पौधारोपण शुरू किया जाएगा। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए हैं, जिनमें पंचायती राज विभाग और शिक्षा विभाग को सबसे अधिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाइट - आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर।0
0
Report
टीटू की संदिग्ध मौत: वीडियो में तीन युवकों पर आरोप, जांच जारी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी में इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने के कुछ घंटे बाद 22 वर्षीय युवक टीटू की संदिग्ध मौत, मोहल्ले के ही तीन युवकों पर लगाए थे गंभीर आरोप अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कस्बा मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी में 22 वर्षीय टीटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से पहले युवक टीटू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर मोहल्ले के ही तीन युवकों पर लगातार शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वीडियो में उसने कहा था कि यदि उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए यही तीनों युवक जिम्मेदार होंगे। युवक की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मंडी धनौरा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
बस्तर के सर्किट हाउस छत पर चढ़कर रील बनाती महिला, सुरक्षा पर सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के पर्यटन केंद्र चित्रकोट में सुरक्षा पैमानों की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक महिला ने सर्किट हाउस की छत में चढ़कर रील बनाई और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इसे पोस्ट कर दिया, दरअसल सर्किट हाउस में सरकारी एवं VIP मेहमानों का अक्सर आना जाना रहता है, ऐसे में सर्किट हाउस की सुरक्षा पुलिस कर्मियों के हवाले रहती है, लेकिन एक महिला ने सर्किट हाउस के छत में रील बनाकर सर्किट हाउस की व्यवस्था पर सवाल तो उठाया ही साथ ही खुद की जान से खिलवाड़ भी किया , महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्किट हाउस के छत से बनाए गए कई वीडियो पोस्ट किए एक वीडियो में महिला नाचते हुए रील बनाती हुई नजर आ रही, जबकि एक अन्य वीडियो में महिला के साथ अन्य पुरुष भी नजर आ रहे है। ऐसे में सवाल उठता है कि महिला को छत में जाने की अनुमति आखिर किसने दे दी, अगर महिला का पैर फिसल जाता और वह गिर जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता۔0
0
Report
Advertisement
च-chainारी मल्हीपुर में बिजली मिस्त्री करंट से गिरा, गंभीर घायल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका खम्भे से नीचे गिरता हुआ खतरनाक वीडियो भी सामने आया है। बता दे कि जब मनीष कुमार नामक बिजली मिस्त्री बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था, इसी दौरान करंट प्रवाहित कर दी गई। बिजली के खंभे के ऊपर चढकर बिजली ठीक कर रहे हैं। बिजली मिस्त्री को करंट से छटपटाते देख उसके साथ पहुंचे एक अन्य कर्मी उसके पैर में गमछा बांधकर उसे खींचने की कोशिश करता है। जिससे वह बिजली के खंभे से सीधे सड़क पर गिर जाता है। इसके कमर तथा हाथ में गंभीर चोट आई है। बिजली मिस्त्री मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। करंट लगने से वह झुलसा हुआ है और बिजली के खंभा से नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट लगी है। उसे चेनारी के मल्हीपुर स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके में पहुंचे हैं। इन लोगों का कहना है कि शट डाउन लिया गया था। लेकिन किस परिस्थिति में अचानक लाइन दे दिया गया। इसकी जांच की जा रही है。0
0
Report
हजारीबाग के नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा पंचायत निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंग होम ने उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा न्याय और मुआवजे की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम के शटर और ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोदी जींद से 10 डिब्बों की हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे
Jhanj Kalan, Haryana:17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से देश की सबसे लंबी 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान जींद के 5 स्कूलों के 200 बच्चे उनके साथ जींद से पांडु पिंडारा तक सफर करेंगे। 7वीं-8वीं के 50 विद्यार्थी "मेरा विकसित स्टेशन" व विकसित भारत विषय पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शीर्ष तीन विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है。0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर मुद्दे पर SP‑कांग्रेस टिप्पणियों पर यूपी मंत्री खन्ना बोले: सजा निश्चित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): राम मंदिर मुद्दे पर SP-कांग्रेस पार्टियों की टिप्पणियों पर यूपी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, " उनकी कोई आस्था तो है नहीं, उनका चरित्र तो पूरे देश ने देखा था...जहां तक अयोध्या की बात है भाजपा के एजेंडे में शुरू से ये रहा है और योगी की सरकार में अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस ये स्थापित हो चुका है जहां कही भी अपराध हुआ तो उसे सजा जरूर मिलेगी...राम मंदिर मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।"0
0
Report
सिकंदराराऊ के हरपाल सिंह यादव बने राष्ट्रीयजन आवाज पार्टी के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- नगर निवासी एवं भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारी हरपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई इस घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति मिलने पर हरपाल सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और विकास जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से पार्टी से जुड़कर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग देने की अपील भी की। इस अवसर पर उपेंद्र यादव एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीमजी, राहुल यादव एडवोकेट, देवेंद्र बघेल, एडवोकेट देवा बघेल, मुदुल यादव एडवोकेट, फैजान कुरैशी, विशाल गोला, मनोज कुमार, सविता, हरेंद्र यादव प्रधान, योगेश यादव प्रधान, नवाब अहमद, बाबूराम यादव कटिबाल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरपाल सिंह यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।0
0
Report
बेगूसराय में जमीन विवाद: लाठी-डंडे से भिड़ंत, चार घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ है। इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि जमीनी विवाह को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से एक दूसरे के ऊपर लाठी डांटे एवं कुदाल से हमला किया जा रहा है। अब यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बताते चले कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के खुदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से ललन शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार उर्फ चंद्रगुप्त मुनि और सुरेश प्रसाद सुमन के 27 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार शामिल हैं।दूसरे पक्ष से राम दयाल महतो के 49 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार और राम उदगार महतो के 56 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार उर्फ अरुण महतो घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के बाबा डिहवार स्थान गौरवद्धा से मसुराज जाने वाली सड़क के किनारे स्थित खेत में जमीन की जुताई और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे और कृषि उपकरणों के साथ आमने-सामने आ गए, जिसके परिणामस्वरूप मारपीट हुई और चारों लोग घायल हो गए। नागाधाम, बरियारपुर पश्चिमी के पुजारी चंद्रगुप्त मुनि ने दावा किया है कि विवादित भूमि नागाधाम ठाकुरबाड़ी की केवाला जमीन है।उनके अनुसार, संबंधित भूमि की अद्यतन रसीद उपलब्ध है और स्थल मापी के दौरान दूसरे पक्ष ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। वहीं, दूसरे पक्ष के अरुण महतो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष 1936 और 1957 के दस्तावेजों के आधार पर उनके परिवार का इस भूमि पर वर्षों से अधिकार है और वे लंबे समय से इसकी खेती करते आ रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डंडे और कुदाल से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद खोदावंदपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
