854338
सुपौल में भाजपा की बैठक, मण्डल विस्तार और आगामी चुनाव पर चर्चा
Supaul, Bihar:भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भीमनगर में अजय कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसंतपुर पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने की। इस दौरान मण्डल विस्तार, पीएम मोदी के बजट और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता सुशील कुमार मेहता ने प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया और आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के CM ने सिंगापुर निवेश के लिए SING फोरम में निवेश का आमंत्रण दिया
Chandigarh, Chandigarh:सिंगापुर में SING फोरम में शामिल हुए सीएम नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन Singapore India Network for Growth यानी SING फोरम के कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि रहे मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम सैनी ने सिंगापुर के उद्योग जगत को हरियाणा में निवेश के लिए किया आमंत्रित हरियाणा को औद्योगिक शक्ति के साथ भारत की इनोवेशन कैपिटल बनाने का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन डेवलपमेंट और रियल एस्टेट में साझेदारी पर जोर गुरुग्राम में टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का दिया न्योता एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडर क्टर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बताईं सीएम ने कहा सिंगापुर के पास ग्लोबल एक्सपर्टीज और हरियाणा के पास भारत के विकास का स्केल निवेशकों को केवल जमीन और प्रोत्साहन नहीं बल्कि गति, समर्थन और उत्तरदायी प्रशासन देने का भरोसा सीएम सैनी ने कहा सरकार और उद्योग के बीच संबंध केवल मंजूरी तक सीमित नहीं बल्कि साझेदारी का होना चाहिए भारत-सिंगापुर संबंधों को गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट से बिजनेस-टू-बिजनेस पार्टनरशिप तक ले जाने पर जोर0
0
Report
योगी सरकार मिलने पर यूपी विद्यालयों में वैदिक गणित पढ़ाने का आग्रह राजनाथ सिंह
Ayodhya, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव में कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश की सरकार बनाते हैं, तो वह उनसे प्रदेश के सभी विद्यालयों में वैदिक गणित की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित की अपनी विशिष्टता है और विदेशों में भी इसे पढ़ाया जाता है।राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में शासन व्यवस्था और सनातन व्यवस्था दोनों उत्कर्ष की ओर बढ़ रही हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और रामलला का आशीर्वाद लिया।रानोपाली आश्रम पहुंचने पर संतों ने उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संतों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अयोध्या को केवल भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि चेतना, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने इस धरती को अपने चरणों से पवित्र किया और यहां से धर्म, न्याय और मर्यादा का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचा।श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के कारण वह भवन का उद्घाटन नहीं कर सके। राजनाथ सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में संतों के योगदान को भी याद किया और कहा कि संतों ने लंबे संघर्ष में जेल की यातनाएं सहीं और बलिदान दिए।उन्होंने संस्कृत को देव भाषा और आध्यात्म की भाषा बताते हुए कहा कि वैदिक गणित भी बेजोड़ है। उन्होंने दावा किया कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी वैदिक गणित पढ़ाई जाती है।0
0
Report
कोलकाता में मोदी के 25 साल प्रशासनिक सफर पर चर्चा; बंगाल चुनाव और ECI
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): DILIP GHOSH (WEST BENGAL MINISTER) ON PM MODI'S 25 YEARS AS ADMINISTRATOR/ WEST BENGAL BYELECTION/ INDIA BLOC MARCH TO ECI ON VOTE CHORI/ FORM-6 CHANGES AND SUPREME COURT/ CONGRESS-CJP DISPUTE/ INDIA BLOC PROTESTS IN BIHAR/ SHUBHENDU ADHIKARI'S REMARKS ON MAMATA BANERJEE0
0
Report
Advertisement
तालाब में डूबे 15 वर्षीय टेनी कुमार की मौत, नवकाडीह गांव में मातम
Jamui, Bihar:जमुई प्रखंड क्षेत्र के नवकाडीह बुकार गांव में शौच करने गए कारू मांझी के 15 वर्षीय पुत्र टेनी कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर के शव को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद किशोर के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद सोमवार की रात 9:30 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्माट कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि हमेशा की तरह सोमवार को भी देनी कुमार शौच के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में डूब गया। डूबते हुए किशोर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर के बाद पूरे परिवार वालों द्वारा इधर-उधर किशोर की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब के किनारे किशोर का चप्पल मिलने के बाद शक की बुनियाद पर तालाब में ढूंढा गया तो टेनी कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।0
0
Report
बेगूसराय के छौड़ाही में रंगदारी के लिए घर पर फायरिंग, 20 लाख की मांग
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छौड़ाही थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर 10 राउंड से अधिक फायरिंग की और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपर पंचायत के वार्ड संख्या 18 का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे काली स्कॉर्पियो से आधा दर्जन हथियारबंद लोग पहुंचे और एक घर पर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और दो दिनों के अंदर रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।दरअसल, नारायणपीपर निवासी स्वर्गीय ललन राय के पुत्र विजय कुमार ने छौड़ाही थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। विजय कुमार के मुताबिक, रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और मुख्य दरवाजे की ओर पहुंचे।पीड़ित का आरोप है कि दरवाजा खोलने पर कुछ हथियारबंद लोग फायरिंग करते और गाली-गलौज करते नजर आए। आरोप है कि अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग को लेकर धमकी दी और कहा कि दो दिनों के अंदर रुपये नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शिकायत के मुताबिक, सभी आरोपी काली स्कॉर्पियो से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ और छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए 10 खोखे, एक जिंदा कारतूस और एक जोड़ी चप्पल बरामद किए हैं। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बन गया है और पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं, इस पूरे मामले पर मंझौल एसडीपीओ अमरकांत ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रंगदारी की मांग, फायरिंग और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी.0
0
Report
Nandigram विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan के मुद्दे गरमा रहे
Noida, Uttar Pradesh:NANDIGRAM (WEST BENGAL): MILAN PRADHAN (CONGRESS CANDIDATE) ON NANDIGRAM ASSEMBLY BYPOLL/ ELECTION ISSUES0
0
Report
Advertisement
वैशाली के निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद भारी हंगामा
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया।परिजनों के आक्रोश और लोगों के हंगामा को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर स्थित मां नर्सिंग होम की है। दरअसल लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के चिमनापुर निवासी राजन पासवान के नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मां नर्सिंग होम में मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और नर्सिंग होम परिसर में हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों के अनुसार करीब 25 दिन पूर्व राजन पासवान की पत्नी का चिकित्सक गणेश कुमार के यहां ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद बच्चे का जन्म हुआ था। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे और उन्हें घर ले जाया गया था। इसी बीच जीउतिया पर्व के दिन अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए चिकित्सक अशोक कुमार के मां नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम में बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे काफी राशि ली गई लेकिन सोमवार की देर शाम को इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।0
0
Report
हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा से उत्तराखंड में राजनीति तेज
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सक्रियता चर्चा में है। हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यह यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची, जहां जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया। हल्द्वानी में स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने साफ कहा कि यात्रा का मकसद जनता से संवाद करना है, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। हालांकिं, यात्रा को लेकर कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के सवाल ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। इस पर हरीश रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे। अब हरीश रावत की इस यात्रा को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ होने वाली मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड0
0
Report
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जुताई को लेकर जरौना गांव में विवाद हिंसक हो गया. मारपीट में करीब 75 वर्षीय काशीनाथ उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक जरौना गांव में जमीन की जुताई को लेकर काशीनाथ उपाध्याय का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. गांव में किसी तरह का तनाव न बढ़े, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीओ मछलीशहर ने बताया कि जरौना गांव में जमीनी विवाद के دوران काशीनाथ उपाध्याय की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की
Begun, Rajasthan:रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. शहर के 9 प्रमुख और संवेदनशील चौराहों पर चलाए गए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान में 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.. इनमें 48 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, जबकि 32 अन्य वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था..कार्रवाई में 36 दोपहिया, 34 कार, 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप शामिल हैं.. वहीं, साल 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 4 हजार 39 मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है.. यातायात पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है..0
0
Report
रायपुर में नशीली कफ सिरप सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है.. गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. आरोपियों के कब्जे से 28 नग ONEREX प्रतिबंधित कफ सिरप, जिसकी कीमत करीब 5 हजार 642 रुपये है, बरामद की गई है.. इसके अलावा पुलिस ने NTORQ मोपेड और दो मोबाइल समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान जब्त किया है.. कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने की.. दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है.. पुलिस अब नशीली सिरप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है..0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर हमले में 4 फरार आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर पुलिस पर हमला करने वाले 4 फरार आरोपी गिरफ्तार. गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर हमले के बाद से थे फरार. गुंडा बदमाश भीम महानंद समेत विजय ताण्डी, विशाल ताण्डी, दीपक ताण्डी गिरफ्तार. भीम सिविल लाइन थाने का है गुंडा बदमाश. डीजे बंद कराने की समझाइश के बावजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला. सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज है.0
0
Report
Advertisement
हरदा में रानी दुर्गावती जयंती पर भव्य रैली, पुष्पवर्षा से स्वागत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर हरदा में गोंडवाना समाज एवं जयस के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने रानी दुर्गावती के शौर्य और वीरता को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान ट्राइबल फैशन शो, संस्कृति महोत्सव, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया।0
0
Report
रायगढ़ में एयर गन से पक्षी शिकार: वन विभाग ने दो युवकों को पकड़ा
Darogapara, Chhattisgarh:एयर गन से पक्षियों का शिकार करने वाले दो लोगों को वन विभाग ने पकड़ा मुखबिर की सुचना पर वन विभाग की उड़नदस्ता दल की कार्रवाई रायगढ़ रेंज के महापल्ली गांव के पास का मामला वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान भी किया जा रहा था शिकार दोनों युवकों के पास से एयर गन , गोली और 3 पक्षी बरामद रायगढ़ रेंज में वन विभाग की टीम विभागीय कार्रवाई में जुटी0
0
Report
दमोह में पहली बार विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, एकलव्य यूनिवर्सिटी ने इतिहास रचा
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह ने रचा इतिहास, पहली दफा हुआ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह.. दरअसल निजी विश्वविद्याल एकलव्य यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह यहां हुआ जिसमें प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री और दमोह के विधायक जयंत मलैया के साथ मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभापति खेम सिंह डेहरिया सहित प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियों के डिग्री पूरी कर चुके छात्र छात्राओं को डिग्रियां वितरित की। इस अवसर पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई तो मंत्री लखन पटेल ने कहा कि ये दिन इतिहास के पन्नों पर अंकित होगा और इस दिन से दमोह दुनिया के मानस पटल पर आ गया है। एकलव्य यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति डॉ सुधा मलैया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय महज इमारतों का जाल नहीं बल्कि संस्कारों समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है और आज छोटे शहर ने बड़ा काम करके दिखाया है। बाइट/ धर्मेद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी - शपथ दिलाते हुए) बाइट/ लखन पटेल ( मंत्री आनंद विभाग एमपी ) बाइट/ डॉ सुधा मलैया ( कुलाधिपति एकलव्य यूनिवर्सिटी दमोह)0
0
Report
Advertisement
