852218
पिपरा प्रखंड के सभी आगनवाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया
Pipra, Bihar:पिपरा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन 19 तारीख को आयोजित किया गया। प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका प्रगति आनंद ने केंद्र संख्या 109 में जाकर बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें पूरक पोषाहार के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद माताओं को पोषण युक्त भोजन के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें अपने बच्चों को स्वस्थ आहार देने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में शराब के पैसे न देने पर दबंगों की बर्बर पिटाई, युवक गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराब के लिए पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक से की जमकर मारपीट, दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को जमीन पर पटक-पटककर कर पीटा, दबंगों की मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक आशीष कुमार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड की घटना। बाइट:- आशीष कुमार--घायल युवक0
0
Report
नर्मदापुरम में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का संयोग, शिव भक्तों की भीड़
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित विंध्याचल शेड में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 37वें वर्ष में भगवान पार्थिवेश्वर महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक, भस्म आरती और महाआरती का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल शेड पहुंचे। सावन सोमवार होने के कारण शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। नर्मदा तट पर शिव आराधना के इस आयोजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया。 यहीं प्राचीन श्री काले महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। नागपंचमी के कारण मंदिर में शिव पूजा के साथ नागदेवता के पूजन को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। काले महादेव मंदिर की सबसे खास बात यहां स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर रहा। मंदिर के ऊपरी शिखर पर विराजमान नागचंद्रेश्वर भगवान के पट नागपंचमी के अवसर पर ही खोले जाते हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर यहां भी नागपंचमी के दिन विशेष दर्शन की परंपरा है। सुबह से ही नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। ज्योतिषाचार्य आचार्य सोमेश परसाई ने बताया कि नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। श्रावण मास में नर्मदा किनारे भगवान भोलेनाथ की आराधना और रुद्राभिषेक को पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि नागपूजन से परिवार की रक्षा, सुख-समृद्धि और कालसर्प दोष से मुक्ति की कामना की जाती है। नागपंचमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ सामंजस्य बनाकर रहने का संदेश भी देता है। नर्मदापुरम में सावन सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने शहर के शिवमय माहौल को और खास बना दिया। सेठानी घाट से लेकर काले महादेव मंदिर तक हर तरफ श्रद्धा और भक्ति की तस्वीर नजर आई。0
0
Report
जगदलपुर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: मंगल सिंह गिरफ्तार, 285 नशीली टैबलेट जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने इंद्रावती नदी के पुराने पुल के पास से एक आरोपी को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया आरोपी बिना नम्बर के डीलक्स मोटर सायकल में सवार होकर यहां पहुंचा था और ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को धर दबोचा आरोपी पंजाब के अमृतसर का निवासी है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने प्रतिबंधित.nशीली टेबलेट कुल 5 पत्ता 285 नग जब्त की, जप्तशुदा नशीली टेबलेट एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये आंकी गई है, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21B के तहत मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बारां दौरे पर CM भजनलाल शर्मा, 2400 करोड़ ग्रामीण विकास कार्य पोर्टल में शामिल
Baran, Rajasthan:राम मेहताबारां - CM भजनलाल शर्मा ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बारां-दौरे पर दोपहर 12 बजे पहुचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा 2400 करोड़ के ग्रामीण विकास कार्यों को पोर्टल पर शामिल करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे और अमृत वाटिका, हाट बाजार, लाइब्रेरी का करेंगे शुभारंभ SHG को 10 करोड़ का चेक और सखी योजना में स्कूटी वितरण भी करेंगे सासंद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, प्रताप सिंह सिंघवी भी रहेंगे मौजूद0
0
Report
लखनऊ के जय प्रकाश नारायण स्कूल के बच्चों ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जय प्रकाश नारायण स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन करीब 300 बच्चों ने इकट्ठा होकर किया प्रदर्शन समाज कल्याण अधिकारी संजीव सिंह का बयान बच्चों ने स्कूल की वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति की भी उठाई मांग समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों से की बातचीत संजीव सिंह बोले- बच्चों की समस्याओं पर स्कूल में बैठकर होगी बातचीत बच्चों की समस्याओं का समाधान कराने का दिया भरोसा बच्चों को समझाकर प्रदर्शन किया समाप्त0
0
Report
NSUI ने NTA के खिलाफ UGC-NET गड़बड़ियों पर प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: NSUI HOLDS PROTEST AGAINST NTA OVER UGC-NET IRREGULARITIES IN THE UGC-NET JUNE 2026 EXAMINATION/POLICE ON ALERT/ VISUALS OUTSIDE NTA OFFICE/ REAX0
0
Report
Advertisement
झारखंड के छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का स्पष्ट समर्थन, वार्ता की दिशा में कदम
Ranchi, Jharkhand:अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र आंदोलन रत हैं। हालांकि कई बार हुई वार्ता के दौरान सरकार ने कई मांगों पर सहमति जताई है और आज एक बार फिर स्टूडेंट के साथ सरकार के प्रतिनिधि की वार्ता होनी है। मामले को लेकर कांग्रेस ने अपना स्टैंड एक बार फिर क्लियर रखा है। प्रभारी के राजू ने कहा कि पूरे देश में छात्रों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने एक मुमेंट शुरू किया है जिसका नाम छात्रों की गूंज है। एजुकेशन सिस्टम में क्या हो रहा है कैसा रिफॉर्म लाना चाहिए, कांग्रेस पार्टी स्टूडेंस के साथ है। एजुकेशन सिस्टम को आरएसएस में हाईजैक कर लिया है। जब जंतर मंतर में छात्रों के ऊपर पुलिस के द्वारा हिंसा हुई इसके बारे में कांग्रेस ने संसद के अंदर संसद के बाद अपना विरोध दर्ज किया। झारखंड की मुद्दों पर भी राहुल गांधी मुखर हैं। मुख्यमंत्री से कांग्रेस की अपील थी के इस मामले का जल्द सुलाह कर लिया जाए इसके बाद कमेटी बनाई गई। आज फिर यह कमेटी छात्रों से मुलाकात करेंगी और इसे रिजॉल्व करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी जी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है。 सरकार के द्वारा गठित कमेटी में शामिल मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि छात्र आंदोलन की प्रगति पर चर्चा करना चाहूंगी। कमेटी के सदस्य होने के नाते लगातार यह कोशिश हो रही है कि छात्रों की जायज मांगों को माना जाए और दो राउंड की वार्ता के बाद किन बातों पर सहमति हुई किन बातों पर सहमति नहीं बनी यह भी ठीक किया जाएगा। जांच में जो जेपीएससी की एग्जाम हुए हैं और टीडीपीएल के द्वारा जो भी परीक्षा ली गई है उसमें जेपीएससी 14 और बैकलॉग रद्द करने पर सहमति बनी। सीआईडी जांच की मॉनिटरिंग ज्यूडिशरी से कराई जाएगी और समय बद्ध जांच को पूर्ण करने का प्रयास होगा। छात्रों का सबसे बड़ा मुद्दा रिफॉर्म्स है जो सिर्फ झारखंड नहीं देशभर की आवश्यकता है। 2023 में हमारी सरकार ने एक मजबूत कानून लाने का काम किया जिसमें कठोरतम सजा का प्रावधान है, भाजपा यहां विरोध कर रही थी लेकिन जंतर मंतर के विरोध के बाद इसी कानून को पार्लियामेंट में लाया गया। रिफॉर्म्स का जो मॉडल झारखंड तैयार करेगा हमारा मानना है कि पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा। दीपिका पांडे, मंत्री इधर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी छात्रों के आंदोलन को सही बताते हुए कहा कि छात्रों के विषय में कांग्रेस पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है उनकी तमाम मांगों के साथ हम खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। आज स्टूडेंट के साथ जो बैठक होने वाली है उसमें पूर्ण विश्वास है कि सकारात्मक चीज निकल कर आएंगे।0
0
Report
खगड़िया: बेलदौर पुल पर भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम
Khagaria, Bihar:खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बी पी मंडल पुल के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन लोग की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो युवक कांवरिया की सेवा के लिए अगुवानी घाट जा रहे थे, इसी दौरान पुल के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वहीं तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया sadar अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
कोतवाली से महज 400 मीटर की दूरी पर हफ्ते में दो बार चोरी,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... चोरो का आंतक ....जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और किसानों में दहशत का माहौल है। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने एक सब्जी की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।वही पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान में चोरों ने एक सप्ताह के भीतर दो बार और करीब एक महीने में तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के मुताबिक, शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और पुलिस कर्मी ने बाद में आने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। आप को बता दे कि जनपद में।चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। जहा इस बारे में स्थानीय पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार करने व घटना को रोकने के विफल साबित हो रही है।जहा एक हप्ते में दो बात कोतवाली से महज 400 मीटर की दूरी पर घटना हो चुकी है वहीं, कोतवाली क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेलों पर भी चोरी की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते क्षेत्र के किसान और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पूर्व में हुई घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं को लेकर क्या कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में वन विभाग के पिंजरे में पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया। (वीडियो सोर्स: वन विभाग)0
0
Report
प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली
Patna, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई, शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने विधानसभा में अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बात रखी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, केदार पांडे, नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेताओं ने जीस सदन में सदस्य के तौर पर काम किया, उसी सदन का सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विधायक बनना उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,उनकी कोशिश होगी कि समाज और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और बिहार के हित में बेहतर काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी0
0
Report
UGC-NET 2026: पेपर खामियां बढ़ीं, तीन विषयों की पुनः परीक्षा सितंबर में
Noida, Uttar Pradesh:UGC-NET जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं में गंभीर खामियां सामने आने के बाद NTA ने इन 3 विषयों की पुनः परीक्षा सितंबर में कराने का फैसला किया है। भाजपा सरकार और NTA की लापरवाही की कीमत एक बार फिर हजारों युवाओं को चुकानी पड़ेगी। कभी पेपर लीक, कभी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और कभी गलत प्रश्नपत्र। आखिर हर बार युवाओं के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ क्यों? यह कैसी निकम्मी भाजपा सरकार है, जो एक परीक्षा तक पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से नहीं करा पा रही? युवा वर्षों तैयारी करें, फीस भरें, दूर-दराज के केंद्रों तक पहुँचें और जून में परीक्षा देने के करीब 3 महीने बाद फिर उसी परीक्षा में बैठें। गलती सरकार और NTA की है, तो सजा युवा क्यों भुगतें? हर बार नई परीक्षा की तारीख देना समाधान नहीं है, जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। देश के युवाओं को बहाने नहीं, निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी भर्ती और रोजगार चाहिए.0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर भगदड़: सात मौत, दर्जनों घायल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Patna, Bihar:लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और दर्जनों श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है, पीड़ादायक है। यह हादसा प्रशासन की घोर लापरवाही और सम्राट सरकार की कुप्रबंधन का परिणाम है। सरकार को पता था कि तीसरी सोमारी को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं, उसके बावजूद भी सरकार ने उस अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था नहीं की, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था नहीं की। जिसके कारण इतनी बड़ी हादसा हुआ। श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़ी, कई श्रद्धालुओं को घायल होना पड़ा। सरकार इसकी जिम्मेवारी लेते हुए इस पूरे घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए और भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा दे और घायल जो श्रद्धालु हैं, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करे।0
0
Report
भादरा पुलिस ने 12.69 ग्राम चिट्टा हिरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की भादरा पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, 12.69 ग्राम चिट्टा हेरोइन सहित चार आरोपी गिरफ्तार,कस्बा भादरा में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा,चारों आरोपियों राधेश्याम,संजय,मनीष और अनहार उर्फ अनु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज,फेफाना थाना पुलिस कर रही मामले की आगे की जांच0
0
Report
नोहर में ऑपरेशन चक्रव्यूह: 1.4 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नोहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,रिको एरिया नोहर में गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई,21 वर्षीय भंवर लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज,थाना प्रभारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में एसआई पृथ्वी सिंह ने की पुलिस टीम के साथ कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
