सुपौल में मनरेगा सड़क निर्माण में धांधली का आरोप
Supaul, Bihar:सुपौल के मरौना प्रखंड के ललमिनियां पंचायत के रसुआर गांव के वार्ड संख्या 4 में मनरेगा योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया गया है। लोगों का कहना है कि 9 लाख 73 हजार 247 रुपये की लागत से बनी सड़क में लोकल बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़क निर्माण के बाद ही उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक ने चोरी-छिपे रात के समय सड़क का निर्माण कराया। इस धांधली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
