852131
एसएसबी 45 वाहिनी वीरपुर मुख्यालय के सभी बीओपी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
Supaul, Bihar:सुपौल के एसएसबी 45वी बटालियन वीरपुर एवं उसकी बाह्य सीमा चौकियों ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण मनाया। जानकारी देते हुए कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का महत्व अत्यधिक है। आजकल की भागदौड़ भरी की जिंदगी में मनुष्य पेड़-पौधों को काटता जा रहा है जिस कारण पृथ्वी पर ऑक्सीजन की कमी हो रही है। सभी सीमा चौकियों एवं वाहिनी मुख्यालय द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में वृहत पैमाने पर वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा से ठगी कम, STF ने कई नंबर और वेबसाइट बंद करवाई
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हैली सेवा के नाम पर होने वाली ठगी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बहुत कम देखने को मिली है। हैली सेवा में ठगी कम होने के लिए एसटीएफ की तत्परता काफी सराहना मिल रही है। एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह कहा कि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले एसटीएफ को अलर्ट रहने ओर समय रहते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके सफल परिणाम दिखे है। SSP STF ने कहा कि इस बार एसटीएफ की तरफ से ऐसी वेबसाइट , ऐसे व्हाट्सएप नंबर को समय रहते हुए खोज निकाला ... जिसमें आम जनता ठगी का शिकार हो सकती थी। एस एस पी अजय सिंह ने बताया कि 200 से ज्यादा ऐसे वाट्सअप नंबर ओर 134 ऐसी वेबसाइड समय रहते हुए बंद कराई गई .. जो हेली सेवा के नाम पर जालसाजों ने ठगी के लिए बनाई थी。0
0
Report
मथुरा में RLD महासचिव के खिलाफ SC/ST धाराओं में मुकदमा दर्ज, हरिजन शब्द पर घमासान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा से बड़ी खबर... मथुरा में RLD के राष्ट्रीय maha सचिव के खिलाफ sc /st की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज... राजेंद्र प्रसाद निवासी गुरुग्राम हरियाणा ने राष्ट्रीय maha सचिव त्रिलोक त्यागी के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आदेश पर दर्ज कराया मुकदमा... 27 मई 2025 को मथुरा में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोकदल की बैठक के दौरान sc आयोग को हरिजन आयोग कहने के आरोप में दर्ज हुई एफआईआर... लोक दल नेता के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया, भारत सरकार ने हरिजन शब्द को असंवैधानिक माना... इसके बावजूद भी सार्वजनिक बैठक में अपमानजनक असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप... मथुरा के थाना हाइवे में दर्ज हुई एफआईआर की जांच सीओ रिफाइनरी को सोंपी गई...0
0
Report
नोहर फीडर में दूषित पेयजल पर संगठनों का प्रदर्शन; 1 जुलाई महापंचायत की धमकी
Jaipur, Rajasthan:नोहर फीडर में हरियाणा द्वारा कथित दूषित पानी डाले जाने के विरोध में आंदोलन तेज होता दिखाई दे रहा है। कमरेड मंगेज चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य देखा। उन्होंने हरियाणा के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कार्य रुकवाने का दावा किया। चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ड्रेनेज का पानी नोहर फीडर में छोड़े जाने से क्षेत्र के पेयजल, सिंचाई और जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ड्रेनज का पानी नोहर फीडर में डालने की योजना वापस नहीं ली गई तो 1 जुलाई को फेफाना में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें किसान, ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल होकर आगे की रणनीति तय करेंगे.0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर इस्माइलपुर में केला काटने के विवाद से हत्या, पत्नी-बेटा घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर में महज केला काटने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। मामाला सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव का है, जहां शुक्रवार रात करीब 9 बजे केला काटने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि महावीर राम और उनके पुत्र चंदन कुमार ने धारदार हथियार से आमोद राम पर हमला कर दिया। हमले में आमोद राम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी इंदु देवी और बेटा विकास कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आमोद राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं इंदु देवी और विकास कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। मृतक के पुत्री नें बताया कि पापा घर पर बैठे थे। चाचा और उनका बेटा केला काटने को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। पूछने पर चंदन कुमार ने हंसואה से हमला कर दिया। मां और भाई बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मृतक आमोद राम 10 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.0
0
Report
मोहर्रम: मधुबनी में शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस ने भाईचारे का संदेश दिया
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में छिटपुट घटनाओं को छोड़ मोहर्रम शांतपूर्ण और हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया।मोहर्रम के अवसर पर शहर के कोतवाली चौक से निकले ताजिया जुलूस ने अपनी अनोखे ताजिया ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया और आपसी भाईचारा का संदेश दिया। जुलूस में ताजिया के एक ओर अमर शहीद भगत सिंह और दूसरी ओर भरत तिवारी की तस्वीर लगाई गई थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। जुलूस में शामिल युवाओं ने बताया कि यह देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को मोहर्रम पर्व के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है।निर्धारित मार्ग से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक मातमी धुनों के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आगे बढ़ता रहा। पूरे मार्ग में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले में जुलूस मार्ग और चौक चौडहो पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतपूर्ण संपन्न हुआ। ताजिया पर शहीद भगत सिंह के साथ भरत तिवारी की तस्वीरों के साथ निकला यह जुलूस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और यह ताजिया सामाजिक एकता, देशभक्ति तथा बलिदान की भावना का संदेश दिया।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़- एसपी के निर्देशन में डीएसटी टीम की सूचना पर सफलता,फेफाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार,भिरानी थाना में दर्ज हेरोइन तस्करी मामले में था वांछित,इनामी सुभाष गुलेरिया भिरानी थाने का है हिस्ट्रीशीटर,आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या,एनडीपीएस,आर्म्स और मारपीट के करीब 20 प्रकरण है दर्ज0
0
Report
Advertisement
कार- ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत: चालक बाल-बाल बचे, जनहानि नहीं
Jaipur, Rajasthan:कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचा, गनीमत हुई नहीं हुई कोई जनहानि हणुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में स्थानीय रावतसर सड़क मार्ग पर एसटीजी नहर पुल के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिसके चलते चालक बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाना में कोई लिखित परिवाद या शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मौके पर ही आपसी समझाइश से सहमति बन गई।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: भ्रष्टाचार की कहानी, सैफई परिवार पर सजा की तलवार
Noida, Uttar Pradesh:अगर जी की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे है। भ्रष्टाचार से धन कमाने की हवस ने इस एक्सप्रेसवे को इतना घुमाया और ऊपर-नीचे किया कि यह हादसों के एक्सप्रेसवे के रूप में कुख्यात है और कई लोग इसे मौत का एक्सप्रेसवे भी कहते हैं। जल्द ही से जल्दी पैसा कमाने की हवस में मानकों की अनदेखी करके एक्सप्रेसवे बना दिया गया । अब तक न जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी है। कितने परिवार बिखर गए। गिनना मुश्किल है। कौन नहीं जानता कि अखिलेश यादव के राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में सैफई परिवार और खासमखास लोगों ने मिलकर जनता के पैसों की? बंदरबांट की? फिरोजाबाद से लेकर इटावा तक लूट के किस्से भरे पड़े हैं। औने-पौने भाव में जमीनें खरीदी गईं। फिर एक्सप्रेसवे का रूट पास किया गया। रूट मोड़ा गया। रिकॉर्ड में बदलाव करके जमीनों को आवासीय बता दिया गया। कई रजिस्ट्री तो एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद हुईं। फिर मुआवजे में भारी लूट की गई। जब एक्सप्रेसवे निकला तो सैफई परिवार और उनके खासमखास लोगों की जमीनों के भाव आसमान में पहुंच गए। ऐसे उदाहरण खोजना मुश्किल है जहां निजी फायदे के लिए एक्सप्रेसवे को अपने घर के दरवाजे तक मोड़ दिया गया हो। इसकी वजह से एक्सप्रेसवे की लंबाई 270 किमी से बढ़कर 300 किलोमीटर से ज्यादा हो गई। आज भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। ज्यादा देरी और दूरी के कारण धन, ईंधन और समय तीनों का नुकसान होता है। अब तक भ्रष्टाचार का मवाद रिस-रिसकर बाहर निकलता रहता है। सैफई परिवार को इसकी सजा जरूर मिलेगी। जेल इसी एक्सप्रेसवे से जाएंगे। ओम प्रकाश राजभर, सैफई परिवार के पापों का डोजियर लेकर बैठा है।0
0
Report
ड्रिप लाइन विवाद: बड़वानी-राजपुर खेतों में हिंसक झड़प, 6 घायल
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई के लिए ड्रिप लाइन बिछाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के साथ बदसलूकी होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भामी की है जहाँ जमीन को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया, जब खेत में ड्रिप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर अपना दावा जताते हुए दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनो पक्षों के 6 लोग घायल हो गए, जिसमें एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि अन्य को भी हल्की चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।0
0
Report
Advertisement
NH-62 पर मासूम की मौत के बाद सूरतगढ़ में हाईवे जाम, अंडरपास की मांग तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:शुक्रवार शाम NH-62 पर सब-जेल के पास ट्रोले और बाइक की टक्कर में हुई मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। इसे लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वही आक्रोशित लोगों ने टायर्स लाकर हाईवे پر प्रदर्शन किया, लोगों की मांग है कि पुराना हाउसिंग बोर्ड और सब-जेल के पीछे के क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के लिए अंडरपास बनाया जाए। वहीं, हाईवे जाम की सूचना के बाद सिटी पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश शुरू की। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और हाईवे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुलभ रास्ता उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर तीन से चार बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है उसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता, बता दें कि बीती शाम स्टेडियम मैदान में प्रैक्टिस के लिए जा रहे 14 वर्षीय बालक की ट्रोले से कुचलकर मौत हो गई थी, जबकि उसके नाना और सूरतगढ़ कुम्हार समाज समिति के अध्यक्ष घायल हो गए थे।0
0
Report
सीएम शुभेंदु अधिकारी: बंगाल में लैंड-जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:इस पर बंगाल के मुस्लिम रिएक्शन मंगवाएं सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण पर कानून लाएंगे0
0
Report
ट्रांसफर के बाद भी दबंग अधिकारी कुर्सी नहीं छोड़ रहे, मोलभाव का खेल जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे दबंग अधिकारी परिवहन निगम में स्थानांतरण के बाद भी खुलेआम मनमानी कैसरबाग डिपो में तैनात वरिष्ठ केंद्र प्रभारी स्वाति बाजपेई का आलमबाग बस टर्मिनल में 30 मई को हो चुका है ट्रांसफर ड्यूटी रूम में 10 साल से तैनात आमिर जावेद का रुक जाता है ट्रांसफर नियम विरुद्ध चल रही नौकरी आमिर जावेद की मोटर मालिकों से सांठ गांठ सरकारी धन का कर रहे दुरुपयोग मलाईदार कुर्सी पर तैनात हैं दोनों कर्मचारी ऊपर तक पहुंचाते हैं नज़राना प्राइवेट मोटर मालिक चला रहे सरकारी बस अड्डा चहीते कर्मचारियों का रुकवा लेते हैं ट्रांसफर ट्रांसफर आदेश के बाद भी मलाईदार कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर किशोरी पोल पर चढ़ी, बचाव
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र की गुरसंडी पुलिस चौकी अंतर्गत बेदौली गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी प्रेमी से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। करीब 60 मीटर ऊंचाई पर चढ़ी किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस और ग्रामीणों को लगभग 40 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। एक रिपोर्ट नाबालिग किशोरी गांव के ही रहने वाले राहुल नामक युवक से विवाह की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर वह हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उसे नीचे उतरने के लिए समझाया गया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही और ऊपर चढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही गुरसंडी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने लगातार समझाइश दी, जिसके बाद करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। किशोरी के नीचे आने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे परिजनों के साथ गुरसंडी पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को समझने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
निशांत के कदम पर पवन जायसवाल बोले, शिकायत पर भी हो सकती है कार्रवाई
Patna, Bihar:Patna Sunny स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा की गई कार्रवाई और पूर्व प्राचार्य के आरोप पर भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि अगर उनको शिकायत है तो वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और न्यायालय भी जा सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया तो उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो निश्चित तौर पर कार्रवाई कर सकते हैं... अगर उनके निरीक्षण में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई संभव होगी. वहीं आरा में हुई एनकाउंटर पर परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस मामले को काफी करीब से देखा है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं सोशल मीडिया पर जो चीज चल रही है मुख्यमंत्री जी तक सारी चीज पहुंच रही हैं वह राज्य के मुखिया हैं और हर घटना पर उनकी नजर है परिवार के सदस्यों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए....0
0
Report
झालावाड़ भूखंड विवाद में भतीजे का चाचा पर चाकू हमला: मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के गोलाना गाँव में देर शाम भूखंड विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने आज शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार गोलाना गाँव निवासी किशन लाल रेगर के पास झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती में एक बड़ा प्लॉट है। इस प्लॉट पर किशन लाल के दो बड़े बेटों, पप्पू लाल और लालचंद ने कब्जा कर रखा है। किशन लाल के दो छोटे बेटे नेमीचंद और लक्ष्मीचंद भी इस प्लॉट में अपना हिस्सा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर पप्पू लाल के बेटे हरिओम का नेमीचंद और लक्ष्मीचंद के साथ झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरिओम ने नेमीचंद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खानपुर थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
