icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परबतसर में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग का भव्य स्वागत

Didwana, Rajasthan:परबतसर के माहेश्वरी पंचायत परबतसर के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग एवं पार्षद रामावतार राठी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पार्षद रामावतार राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय राठी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप मोदी एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विष्णु मानधनिया का समाजबंधुओं की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परबतसर के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति को मिली है। उन्होंने आशा जताई कि श्रीभगवान बंग इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
0
0
Report

हरियाणा में आज से धान खरीद शुरू: मंत्री रणबीर गंगवा का मंडी दौरा

Hisar, Haryana:हरियाणा में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, जिसका किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार, बरवाला, उकलाना और हांसी की मंडियों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। हिसार में बाजरा और मूंग की अच्छी बिक्री को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक प्रणाली पहले की तरह ही लागू रहेगी। दौरे के दौरान Zee Media ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से एक्सक्लूसिव बातचीत की तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वह केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाज़ी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हुड्डा, शैलजा और रणदीप के गुटों में बंटी हुई है।
0
0
Report

फरीदाबाद में डीडीसीएमसी-दिशा की बैठक शुरू, प्रगति समीक्षा होगी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में ई दिशा की बैठक हुई शुरू डीडीसीएमसी-दिशा की बैठक फरीदाबाद। जिले में विकास कार्यों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (डीडीसीएमसी-दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल के कक्ष संख्या 603 में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं डीडीसीएमसी-दिशा के चेयरपर्सन कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे। बैठक में जिले में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति, कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों को लेकर जानकारी ली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

शहपुरा के मेन मार्ग पर जलभराव, नगर परिषद पर नाली बनाने में चूक का आरोप

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के शहपुरा में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर तो बना दिए , लेकिन सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया । नतीजा यह है कि बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है और मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। अब सवाल यह है कि जब सड़क के बीच डिवाइडर बन सकता है, तो बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली क्यों नहीं बनाई गई? ऐसे में सवाल यह है कि निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? और नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पानी और कीचड़ नजर आ रहा है? शहपुरा के इस मुख्य मार्ग की बदहाली आखिर कब दूर होगी| फिलहाल नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं
0
0
Report

बगहा में तटबंध टूटने से भारी बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग

Bagaha, Bihar:LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- WT GROUN REPORT VISUAL BYTE PIC ANCHOR- नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी के जलस्तर में इजाफा क्या हुआ कि निचले इलाकों में तबाही मच गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं तटबंधों की जिसके सतत निगरानी को लेकर विभाग पहले से अलर्ट था। सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके चंपारण तटबंध पर खैरटवा में अभी हमारी मौजूदगी है, जहाँ आप देख सकते हैं कि किस तरह से बांध दरकने के बाद एकाएक टूट गया है। और यही वजह है कि यहां जो आसपास के इलाके हैं, भारी तबाही मची है। खेतों की ओर पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है, वहीं कई गांवों में भी गंडक नदी का पानी तेजी से घुस रहा है, जिसके चलते परेशानी बढ़ी है। दरअसल नेपाल से नारायणी गंडक नदी में छोड़े गए पानी और नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से बगहा के खैरटवा में चंपारण तटबंध का एक बड़ा हिस्सा दरककर टूट गया। पानी का तेज़ प्रवाह नहीं झेल सकें बांध टूटने से गंडक नदी का पानी भीषण बहाव के साथ निचले इलाकों और गाँवों की तरफ रुख कर चुका है। खेतों में लहलहा रही धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री और तबाही का माहौल है। निगरानी के नाम पर लापरवाही औऱ अफ़सरों समेत संवेदको की शह पर हादसा होने का आरोप है। क्योंकि जल संसाधन विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी के दावों की धज्जियाँ उड़ाते हुए स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लाल बाबू यादव, इज़हार सिद्दीकी समेत विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा नें कहा है की यह हादसा एकाएक नहीं हुआ है। यहाँ रात में न कोई ठेकेदार था, न कोई गार्ड और न ही प्रकाश / रौशनी की कोई व्यवस्था थी। 20 मिनट तक गाँव वाले खुद बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुँचा। जहाँ रोशनी की ज़रूरत थी वहाँ अंधेरा था। यह पूरी तरह से अफ़सरों और ठेकेदारों की लापरवाही औऱ साज़िश का नतीजा है। लगभग 30 से 40 फीट चौड़ाई में बांध कट चुका है। पिछले साल भी इसी तरह बांध टूटा था और एक अधिकारी पर गाज गिरी थी, लेकिन इस बार भी कोई सबक नहीं लिया गया।"ग्रामीणों के मुताबिक दिन में थोड़ा-बहुत काम दिखाकर इतिश्री कर ली गई। जैसे ही शाम हुई, पूरा अमला गायब हो गया। अगर विभाग और उसके कर्मचारी मुस्तैद रहते तो आज यह नौबत ही नहीं आती। हमारी आँखों के सामने गन्ने और धान की फसलें तबाह हो गईं, लिहाजा अब हमारे जीवन-यापन पर संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है की तटबंध टूटने से चंदलपुर, रतवल, पतिलार और सिंगारी जैसे गाँवों में पानी तेज़ी से घुस रहा है और बाढ़ का ख़तरा मँडराने लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक पानी अब नेशनल हाईवे (NH) की दिशा में भी बढ़ रहा है। इसके अलावा, बथवरिया के टेसरहिया में भी तटबंध दरकने की ख़बरों से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इधर घटना के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी और बालू से भरी बोरियों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि केवल कागज़ी दावों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने माँग किये हैं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए, दोषी अधिकारियों औऱ ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। बताता दें कि खैरटवा के बाद बथवरिया के टेसरहिया में भी एक बांध दरकने की खबर पर हड़कंप मचा है। यहीं वज़ह है की डीएम औऱ SDM के साथ मौके पर मौजूद बगहा SP राजेश कुमार नें संवेदना जाहिर क़र दावा किया है की प्रशासन की पूरी कोशिश है लोगों को दिक्क़तें न हों। wt इमरान अजीज, ज़ी मीडिया, बगहा बाइट - इज़हार सिद्दीकी, स्थानीय ग्रामीण, पिंक शर्ट पहने बाइट - लालबाबू यादव, चश्मदीद, सफ़ेद गमछी ओढ़े बाइट - सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक वाल्मीकिनगर, सफ़ेद टी शर्ट पहने बाइट - राजेश कुमार, एसपी बगहा यूनिफॉर्म में
0
0
Report

राजस्थान पुलिस की संगीता चौधरी ने नेशनल टंबलिंग चैंपियनशिप 2026 में कांस्य जीता

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस की खिलाड़ी संगीता चौधरी ने सीनियर राष्ट्रीय टम्बलिंग जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदकराजस्थान पुलिस में पिछले 5 वर्षों से सेवा दे रहे खेल प्रतिभा संगीता चौधरी ने बेंगलुरु में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय टम्बलिंग जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक बेंगलोर में किया गया संगीता चौधरी की इस उपलब्धि पर राजस्थान पुलिस के स्पोर्ट्स कोटा कि खेल अधिकारी रामनिवास बिश्नोई (ASP) राजस्थान जिम्नास्टिक संघ के सचिव परमेश्वर प्रजापत व अध्यक्ष कान सिंह राठौड़ ,कोच विशाल दीप भवानी सिंह खंगारोत ,शुभम् शर्मा उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और भारतीय सेना से मिले सहयोग को दिया।
0
0
Report
Advertisement

भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: कोलाना एयरपोर्ट पर संगठनों से बातचीत

Jhalawar, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मंगलवार को झालावाड़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोटा से झालावाड़ के कोरोना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी के तहत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया कोलाना एयरपोर्ट पहुंचे और मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ता संवाद तथा बैठक के बाद प्रस्थान तक के कार्यक्रमों को लेकर अंतिम तैयारी का जायजा लिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2:35 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 से 4:45 तक एयरपोर्ट पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से के साथ संगठनात्मक बैठक कर विकास कार्यों का फीड बैक तथा पंचायत चुनाव की रणनीति तय करेंगे। संगठनात्मक बैठक और कार्यकर्ता संवाद को लेकर एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही एक विशाल शामियाना तैयार किया गया है। जहां भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता गण मुख्यमंत्री से संवाद कर दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ता संवाद के बाद शाम 5:00 बजे विशेष विमान द्वारा अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झालावाड़ आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट परिसर में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।
0
0
Report

झुंझुनूं खेतड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 27 वर्षीय फैजान पुत्र शराफत अली के रूप में हुई। जो यूपी के अमरोहा जिले के मैंढो गांव का रहने वाला था। फैजान निजामपुर मोड़ स्थित राज रॉयल हेयर सैलून में काम करता था। वह करीब एक साल से यहां काम कर रहा था। करीब दो माह पहले ही वह अपने घर से वापस खेतड़ी आया था। रात को साथी को छत पर सोने की बात कहकर गया था। सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों के खेतड़ी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में गंगा का उफान: 84 घाट डूबे, मंदिर जलमग्न

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, गंगा नदी के उफान से तटीय इलाकों और घाटों पर बढ़ी मुश्किलें。 • गंगा का जलस्तर 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है。 • वाराणसी में गंगा का मौजूदा जलस्तर 68.30 मीटर दर्ज किया गया है。 • वाराणसी में खतरे का निशान 70.26 मीटर पर है; फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु के करीब बह रही हैं。 • उफान के कारण वाराणसी के सभी 84 घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं。 • जलभराव की वजह से एक घाट से दूसरे घाट का आपसी पैदल संपर्क पूरी तरह से कट गया है。 • घाट किनारे स्थित कई छोटे-बड़े और प्राचीन मंदिर जलमग्न हो चुके हैं。 • शीतला घाट पर स्थित मां शीतला मंदिर जल में भरा पानी मंदिर को किया गया बंद。 • पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु और दर्शनार्थी मजबूरन डूबी हुई सीढ़ियों और ऊपरी हिस्सों में स्नान कर रहे हैं。 • घाटों पर जगह न होने के कारण पुरोहित श्रद्धालुओं को आसपास की गलियों में ले जाकर पितृ तर्पण करा रहे हैं。 • बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नावों के संचालन व श्रद्धालुओं की आवाजाही पर सतर्कता बरती जा रही है。
0
0
Report

बाराबंकी: 350 साल पुरानी समाधि नदी में समा गई, गांव और धरोहर खतरे में

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में 350 साल पुरानी समाधि सरयू में समाई, खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही नदी सरयू नदी ने बाराबंकी में एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और तेज बहाव के चलते नदी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रामनगर क्षेत्र का हेतमापुर गांव लगातार भीषण कटान की चपेट में है। नदी का बढ़ता जलस्तर अब गांव की आबादी के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी खतरा बन गया है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे हेतमापुर गांव में बाबा नारायण दास मंदिर के सामने स्थित करीब 350 साल पुरानी समाधि देखते ही देखते सरयू में समा गई। ग्रामीणों के मुताबिक कटान इतनी तेज थी कि समाधि कुछ सेकेंडों में नदी के तेज बहाव में विलीन हो गई। इससे पहले इसी गांव में करीब 150 साल पुरानी मस्जिद भी सरयू की कटान का शिकार होकर नदी में समा चुकी है। हेतमापुर में सरयू की कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मकान नदी में बह चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। नदी के लगातार बढ़ते दायरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। गांव में रहने वाले लोगों के बीच हर पल घर और जमीन नदी में समा जाने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव लगातार गांव की तरफ बढ़ रहा है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते जमीन का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों को बचाने की कोशिश के साथ-साथ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं। नदी इस समय खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। खेत, रास्ते और आबादी के आसपास पानी फैलने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर और आबादी को बचाने के लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनकी हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद में तलाक फैसला पलट दिया, क्रूरता के आरोप नहीं मिले

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में फैमिली कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें पति के पक्ष में तलाक की डिक्री मंजूर की गई थी। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने पत्नी की अपील स्वीकार करते हुए कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए क्रूरता और परित्याग के आरोप पर्याप्त रूप से साबित नहीं हुए। मामला महासमुंद निवासी दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 10 दिसंबर 2011 को गुरुद्वारे में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगी और बिना पर्याप्त वजह के मायके चली जाती थी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में यह कहते हुए तोड़ देती थी कि जब साथ नहीं रहना है तो व्रत रखने का क्या फायदा। पति ने पुलिस और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को भी मानसिक क्रूरता बताया था। वहीं पत्नी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह हमेशा पति के साथ रहना चाहती थी। उसने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और मारपीट का आरोप लगाया। पत्नी के मुताबिक, 2 जुलाई 2018 को विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिससे उसका एक दांत टूट गया। हाई कोर्ट ने कहा कि सामान्य वैवाहिक मतभेद, छोटे विवाद या वैचारिक असहमति मात्र क्रूरता नहीं हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस या कानूनी कार्रवाई करना, जब तक वह दुर्भावनापूर्ण और झूठी साबित न हो, अपने आप में मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top