icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852218
Amresh PiNewzAmresh PiNewzFollow19 Jun 2024, 10:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुलंदशहर स्याना में मुठभेड़: बदमाश घायल, अरबाज उर्फ पहाड़ी की पहचान

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कोतवाली स्याना इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़। मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती। घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी के रूप में हुई है, बदमाश अरबाज पर अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज है। Bulandshahr के स्याना इलाके में हुई 3 सितंबर की मुठभेड़ के दौरान यही अरबाज अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ था फरार। स्याना कोतवाली क्षेत्र के बीबीनगर रोड, निर्माणाधीन चौकी के पास मुठभेड़।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में SP के निर्देश: थानों पर दलाल-प्रतिबंध बोर्ड, दलालों की सूची तैयार

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --बिजनौर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की एक और बड़ी पहल हुई शुरू। थानों में दलालों का प्रवेश वर्जित के लगाए गए बोर्ड। सबसे अहम और खास बात ये है एसपी के पास सभी थानो के दलालो की सूचि पहुंच चुकी है। जिले के सभी थानो के थानेदार हो जाये सावधान। बिजनौर जिले मे कृष्ण कुमार ने ज़ब से जिले की कमान संभाली है तब से कई बड़े काम कर चुके है। जिले के धार्मिक स्थलों को लाउड स्पीकर हटाए गए है सौ फीसदी। अब जल्द ही थानो मे होने वाली दलाली भी खत्म होने वाली है। जिले के सभी थानो मे दलालो के नो एंट्री के बोर्ड लग चुके है। एसपी के पास थाने के दलालो की सूचि पहुंच चुकी हैदलालो के साथ साथ जिले के थानेदारो मे भी ह्ड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

दरभंगा के कुमार प्रशांत राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयनित, शिक्षकों में उत्साह

Darbhanga, Bihar:दरभंगा बीटेक के बाद शिक्षक बने कुमार प्रशांत, अब राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयनित,आज पटना में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में होंगे सम्मानित, दरभंगा:-शिक्षा में नवाचार, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विज्ञान आधारित गतिविधियों और बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए जिले के बिरौल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फकीरना के प्रधान शिक्षक कुमार प्रशांत का चयन राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी है। कुमार प्रशांत ने वर्ष 2014 में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की। उन्होंने लंबे समय तक मध्य विद्यालय पोखराम उत्तरी में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए गणित और विज्ञान विषय को गतिविधि एवं प्रयोग आधारित तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया। करीब 11 वर्षों की शिक्षकीय यात्रा में उन्होंने बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय विज्ञान, गणित, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग (PBL), टीएलएम, डिजिटल शिक्षा, इंस्पायर अवार्ड, बाल विज्ञान शोध, विज्ञान संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिला से लेकर राज्य स्तर तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षक का पेशा चुना। कुमार प्रशांत का शैक्षणिक जीवन भी अलग रहा है। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षक का पेशा चुना। उनका मानना है कि शिक्षक की भूमिका केवल किताब पढ़ाने तक सीमित नहीं है। शिक्षक बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का काम करता है। वही कुमार प्रशांत कहते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को जिज्ञासु, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त, संवेदनशील, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इसी उद्देश्य से वे निरंतर नवाचार, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

दानापुर दियारा में बाढ़ के कहर से लोग प्रभावित, प्रशासन राहत जारी

Danapur, Bihar:पानी पानी हुआ दानापुर दियारा,घर में पानी, स्कूल में पानी, मंदिर में पानी खेत मे पानी चारो तरफ पानी पानी गंगा के बढ़ते जलस्तर ने दानापुर दियारा के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं... 6 पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं घरों से लेकर स्कूल और मंदिर तक पानी पहुंच चुका है चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ के पानी ने लोगों की जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है खेतों में खड़ी फसलें डूब गई हैं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है और अब रहने-खाने के साथ-साथ मवेशियों को बचाने की भी चुनौती सामने है ये तस्वीरें गंगा के बढ़ते जलस्तर से दानापुर दियारा में मची तबाही की गवाही दे रही हैं कहीं घर के चारों तरफ पानी है तो कहीं स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी जमा है मंदिर भी पानी से घिर चुके हैं। बाढ़ के पानी ने दियारा के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित है। लोगों को जरूरी सामान के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। उधर खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में डूब चुकी हैं। घर, स्कूल, मंदिर और खेत हर तरफ पानी ही पानी है। बाढ़ पीड़ितों के सामने अब रहने, खाने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती अब गांव में रहना मुश्किल हो रहा है, पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा ऐसे में दियारा के लोगों को अब प्रशासन से मदद का इंतजार है। अगर दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के बातों पर यकीन किया जाए तो अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दानापुर दियारा के छह पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा स्टीमर के साथ-साथ अतिरिक्त नाव चलाने की व्यवस्था की गई है मेडिकल के लिए नर्सरी गंज घाट पर 24 घंटा एक एंबुलेंस रखा गया है हर पंचायत के गांव को तीन-तीन नव उपलब्ध कराई गई है दानापुर के बलदेव हाई स्कूल में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन सहित रहने के साथ-साथ पशु के भी रहने और चार की व्यवस्था की गई है दियारा से पशु
0
0
Report

वैशाली में एम्बुलेंस स्टाफ ने मरीज सड़क पर उतार दिया, वीडियो वायरल; जांच शुरू

Hajipur, Bihar:वैशाली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात मरीज को बिदुपुर से हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बजाय एंबुलेंस कर्मी और थाने में तैनात चौकीदार ने मरीज को रास्ते में ही सड़क किनारे उतार दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जहां वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात युवक को पुलिस ने बिदुपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इसके बाद सरकारी एंबुलेंस से मरीज को हाजीपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन आरोप है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर नहर के पास एंबुलेंस रोककर मरीज को सड़क किनारे उतार दिया गया और वहां से भागने का प्रयास किया गया।इसी दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे घायल मरीज को देखकर उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में एंबुलेंस, चालक, स्वास्थ्यकर्मी और थाने में तैनात चौकीदार नजर आ रहे हैं। वीडियो में चौकीदार यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मरीज रेफर है।वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, हाजीपुर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

उत्तर भारत के ऊपर लो प्रेशर क्षेत्र सक्रिय, अगले 7 दिनों में बारिश की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' आज, 04 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) भी उसी इलाके में बना हुआ है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकता जा रहा है। इसके अगले 2 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है। • समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (कम दबाव की रेखा) अब श्री गंगानगर, चुरू, उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' के केंद्र, डाल्टनगंज, कृष्णानगर और वहां से पूर्व की ओर त्रिपुरा तक गुजर रही है। • उत्तर-पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिणी असम के ऊपर बने 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है। • दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। • मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फीयर) की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) मौजूद है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर है और यह अब लगभग 66°E देशांतर के साथ 32°N अक्षांश के उत्तर में चल रही है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। • दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के कुछ अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिन के समय दिल्ली में 05-10 किमी/घंटा की रफ़्तार से पूर्वी हवाएँ चलीं; सफ़दरजंग में 15:30 IST पर 50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलीं और पालम में 15:30 IST से 17:00 IST के बीच 30 किमी/घंटा से 60 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलीं.
0
0
Report

खड़गे रैली के बाद शुद्धिकरण रस्म के आरोप, उत्तराखंड बीजेपी समेत कई पर FIR

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु: विधान सौधा पुलिस ने उत्तराखंड बीजेपी के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ 'ज़ीरो FIR' दर्ज की है। आरोप है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद उन्होंने वहां 'शुद्धिकरण' की रस्म निभाई थी। आरोप है कि 10 अगस्त को बीजेपी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने उसी जगह पर 'शुद्धिकरण' की रस्म की थी। शिकायत में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी नाम है, जिन पर इस रस्म की आलोचना होने के बाद उसका बचाव और समर्थन करने का आरोप है। इसी घटना को लेकर देश भर में कम से कम आठ जगहों पर ऐसी ही FIR दर्ज की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top