icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटवार भवन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन, महापंचायत का संकेत

Sirsa, Haryana:पटवार भवन में आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 35वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता मनोज अटवाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को तोड़ने के लिए झूठी अफवाहें फैला रही है, लेकिन कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी-गोली चलाकर, केस दर्ज करके और कर्मचारियों को निलंबित करके आंदोलन को दबाना चाहती है, जो सफल नहीं होगा। बैठक में जनसंगठनों, राज्य संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सोशल वर्कर्स और सर्वकर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 2 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार लगातार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। नेताओं ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मांग की कि पक्के काम के लिए अस्थाई कर्मचारी नहीं रखे जा सकते। सरकार को 2 साल और 5 साल की पक्की पॉलिसी बनाकर मानी गई मांगों का आधिकारिक पत्र जारी करना चाहिए। आंदोलन को तेज करने के लिए 10, 11 और 12 सितंबर को प्रदेशभर में निमंत्रण दिए जाएंगे, जिसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल 'कर्मचारी महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report

उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान CEIR पोर्टल से 120 मोबाइल ल 25 लाख कीमत के मोबाइल बरामद

Unnao, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगो ने उन्नाव पुलिस की प्रशंसा की। वर्ष 2025 में 525 मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कीमत 1.15 करोड़ थी। वर्ष 2026 में अब तक 608 मोबाइल बरामद कीमत करीब 1.26 करोड़ के मोबाइल बरामद किए गए। कार्यवाही में सर्विलांस सेल की टीम के साथ जिले के विभिन्न थानों की CEIR टीमों ने सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए थानों और सर्विलांस टीम को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं जिले के 9 निकायों में मतदान, कतारें और तकनीकी खामियों के बाद पुनः सुचारू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह 274 वार्डों में 1194 प्रत्याशी के लिए डाले जा रहे वोट नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ बूथों पर EVM में आई तकनीकी खामी तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय प्रभावित रहा मतदान निर्वाचन अधिकारियों ने खामी दूर कर दोबारा सुचारू कराया मतदान झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 9 नगरीय निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है और कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। जिले की 9 निकायों के 274 वार्डों में मतदान हो रहा है, जहां कुल 1194 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता अपने क्षेत्र की शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी खामी सामने आई। इसके चलते संबंधित मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। निर्वाचन अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत खामी को दूर किया, जिसके बाद मतदान दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।
0
0
Report

ओखला फेस-1 गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, 5-6 घायल; जांच जारी

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला फेस 1 इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही मौके पर दिल्ली पुलिस के वरीय अधिकारी के साथ ही फायर विभाग की टीम पहुंची हुई है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस हादसे में घायल और मृतकों की पहचान करने में लगी है. वही इस हादसे के वक्त मौके पर मौजूद साउद बताते हैं कि सुबह 10:30 का समय था हम लोग यहां पर बैठकर चाय पी रहे थे तभी पास के ही बिल्डिंग में सिलेंडर गैस का उतारा जा रहा था तभी अचानक से ब्लॉट हो जाता है ब्लास्ट की आवाज इतना तेज था कि यहां आस-पास 100 मीटर के दायरे में कई कंपनी के काँच टूट गए हैं वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि उसके बॉडी का चिथरा उड़ गया था. वहीं चश्मेदीद खुर्शीद आलम बताते हैं कि हम लोग तो यहीं बैठकर चाय पी रहे थे तभी इतना जोरदार आवाज हुआ कि हम लोग कुछ देर तक सन्न रह गए देखा कि एक व्यक्ति का बॉडी का चिथड़ा उड़ा हुआ है तब पता चला कि बगल में ट्रक से सिलेंडर उतर जा रहा था तभी सिलेंडर ब्लास्ट कर जाता है जिसमें चार से पांच लोग घायल है जिनका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है हालांकि थोड़ी देर में ही पुलिस की टीम और फायर की टीम मौके पर पहुंची हुई है. जैसे_saud_ और खुर्शीद आलम की बात. वही फायर विभाग से फायर अधिकारी मनीष शेरावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि देखिए फायर विभाग को 10:45 पर सूचना मिली थी जिसके बाद फायर की टीम सुबह 10:50 पर पहुंची तो देखा कि नाइट्रोजन भरने वाला सिलेंडर फटा हुआ है जिसमें 5 से 6 लोग घायल है एक व्यक्ति की मौत हो गई है. फिलहाल जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया: शिक्षा-स्किल, इनोवेशन और निवेश में व्यापक साझेदारी की दिशा

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी पर जोर हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर हुई चर्चा हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी में एक दूसरे का सहयोग करेंगी दोनों सरकारें विदेश व्यापार सहयोग विभाग के सौजन्य से हुई मुलाकात
0
0
Report

गौतमबुद्धनगर में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी, तीन लाख के पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:बिसरख में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, तीन लाख के पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात शाहबेरी में अवैध पटाखों के एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात्रि कोको थाना बिसरख पुलिस को लोकल इंटेलिजेन्स और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी स्थित अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 39 वर्ष बताई गई है और वह नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी का निवासी है। आरोपी मूल रूप से कस्बा जहांगीराबाद, बुलंदशहर का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में थाना बिसरख में विस्फोटक अधिनयम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。 पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

राजद विधायक के बयान: संजय झा की राजनीति ने पार्टी और नीतीश कुमार को नुकसान

Patna, Bihar:राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान संजय झा को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा पहले वह बता दे कि वह भारतीय जनता पार्टी के हैं की जनता दल यू के हैं। उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार दोनों को बर्बाद कर दिया。 क्योंकि उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार दोनों को बर्बाद कर दिया。 भाई वीरेंद्र ने कहा संजय झा की राजनीति सेटिंग से चल रही है, एक वोट भी ट्रांसफर नहीं करा सकते है संजय झा。 शराब तस्करी में लगातार पढ़ी-लिखी लड़कियों के गिरफ्तार होने पर कहा कि यह चिंता जरूर है लेकिन यह कड़ी और खाकी के लोग कर रहे हैं सरकार को समझना चाहिए。 और यह चिंता की बात है कि सरकार इस पूरे मामले पर सोचे कि अब आगे क्या करना है क्योंकि अगर लड़कियाँ शराब तस्करी में पकड़ी जा रही है पढ़ी-लिखी तो निश्चित तौर पर यह सरकार समाज के लिए चिंता की बात है。 बाढ़ राहत के मामले पर विधायक ने कहा पटना जिला के अधिकारी हम लोगों की बात सुनते हैं लेकिन और जगह की स्थिति बहुत खराब है। जो पहले सहायता मिलती थी बाढ़ राहत में वह अब नहीं मिल पा रही है।
0
0
Report

संभल में मान्यता विहीन प्राइवेट स्कूलों पर छापेमारी, BSA अलका शर्मा ने ताला लगाया

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। शिक्षा विभाग के जिले में संचालित जर्जर स्कूलों पर छापेमारी मचा हड़कंप। स्कूल के निरीक्षण के दौरान BSA अलका शर्मा और शिक्षा विभाग की टीम से अभद्रता। BSA अलका शर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची; पुलिस के पहुंचने पर स्कूल संचालक और अभद्रता का आरोपी दबंग फरार। BSA अलका शर्मा बहजोई विकास खंड के आनंदपुर गांव में संचालित स्कूल की शिकायत पर निरीक्षण के लिए पहुंची थी। BSA को निरीक्षण में छप्पर और पन्नी से बनाए गए तंबू में संचालित मोहन देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर .. प्राइवेट स्कूल। बिना मान्यता के संचालित स्कूल में छापेमारी के दौरान दबंग ने BSA अलका शर्मा से अभद्रता की। गैर मान्यता के चलाये जा रहे स्कूल में कक्षा 1 से 10 तक की कक्षाएं जर्जर भवन में छप्पर के नीचे संचालित की जा रही थी। BSA अलका शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने स्कूल पर ताला डाला, स्कूल संचालक और आरोपी दबंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी। बहजोई विकास खंड के आनंदपुर गांव का मामला। बाइट अलका शर्मा BSA संभल
0
0
Report

लखनऊ: कांग्रेस कार्यालय में ज्वाइनिंग, डॉ राकेश वर्मा और ज़ारा खान बने सदस्य

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेसकार्यालय में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम पूर्व IAS अधिकारी डॉ राकेश वर्मा ने ज्वाइन की कांग्रेस साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान भी हुई कांग्रेस में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पूर्व IAS अधिकारी डॉ राकेश वर्मा व साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सुहेल अख्तर अंसारी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से ज़ारा खान ने की कांग्रेस पार्टी ज्वाइन अजय राय ने कांग्रेस में शामिल होने पर दोनों नए सदस्यों को मुबारकबाद दी
0
0
Report
Advertisement

खंडेला के मतदान केंद्र पर दो पक्षों की कहासुनी, पुलिस ने मोर्चा संभाला

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला, सीकर निकाय चुनाव के दौरान दो पक्षों में तकरार तोपचीवाड़ा मोहल्ले में तनाव के बाद अतिरिक्त जाप्ता तैनात वार्ड 17 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 का मामला दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा निकाय चुनाव मतदान के दौरान खंडेला नगर पालिका के तोपचीवाड़ा मोहल्ले के वार्ड नंबर 17 स्थित मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 के पास दो पक्ष में कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के बाद पुलिस का अतिरिक्त जाता तैनात कर दिया गया। तहसीलदार सुनील मुंड व डीवाईएसपी अनु विश्नोई ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top