icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा के हरदी बाजार में आक्रामक बंदर पकड़ा गया, जंगल में छोड़ा गया

Korba, Chhattisgarh:कोरबा के हरदी बाजार क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से उत्पात मचा रहे आक्रामक बंदर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। बंदर के हमले में करीब चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही वन विभाग और नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और बंदर को पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान बंदर अचानक एक कमरे में घुस गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए टीम ने सावधानी से जाल डालकर बंदर को पकड़ लिया और पिंजड़े में सुरक्षित किया। इसके बाद उसे जंगल में उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग और नोवा नेचर की टीम की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीम ने अपील की है कि रिहायशी इलाके में वन्यजीव नजर आने पर उन्हें छेड़ने या पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें.
0
0
Report

मझगवां के आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त, 12 घंटे का धरना चला

Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना के मझगवां में आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त होने पर बवाल 12 घंटे तक चला। चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार दोपहर 12 बजे से सैकड़ों ग्रामीणों के साथ वन विभाग के रेंज ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और ट्रैक्टर छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। वन विभाग ने वन भूमि पर जुताई बताकर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। देर रात मामला मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचा, विधायक की सीएम से फोन पर बात हुई। इसके बाद रात 12 बजे कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और विधि सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर रात 1 बजे विधायक ने धरना खत्म किया। हालांकि वन विभाग ने ट्रैक्टर मौके पर नहीं छोड़ा。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 11.45 लाख का माल जब्त; दो गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सहित कुल 11 लाख 45 हजार का माल जब्त किया है। दरअसल, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम डेलनपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुजरात पासिंग नंबर के एक फोर्स तूफान वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर अलग-अलग ब्रांड की बीयर और देशी शराब बरामद हुई। मामले में आबकारी विभाग ने वाहन में सवार दो आरोपियों, नारायण और बद्रीलाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने वाहन समेत अवैध शराब को जब्ती में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन और शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
0
0
Report

ओबीसी मोर्चे के प्रदर्शन से NH-143 पर तीन घंटे जाम, यातायात लौट आया

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : जनगणना सूची में ओबीसी का कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा ने एनएच-143 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। झूलन चौक के पास सुबह करीब 5 बजे से सड़क जाम किए जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किए गए सड़क जाम से भारी वाहनों के साथ यात्री बसों का परिचालन भी प्रभावित रहा। सिमडेगा बस स्टैंड से लंबी दूरी की कई बसें नहीं चलीं, जबकि रांची जाने वाली बसों का परिचालन भी बाधित रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर जीएल बागे और अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद ने जाम कर रहे लोगों को समझाया। अधिकारियों के समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और एनएच-143 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में 92 साल के बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छछरपुर गांव में 92 वर्षीय बुजुर्ग किसान इंद्र की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को खेत में स्थित नलकूप पर अंजाम दिया। छछरपुर-गूंगाखेड़ी मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने नलकूप के पास इंद्र का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग किसान की हत्या से दहशत का माहौल है. दरअसल इंद्र रोजाना की तरह खेत पर नलकूप के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर धारदार हथियार के कितने ही गंभीर निशान मिले हैं। सुबह लगभग छह बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे नलकूप के पास पड़े शव पर पड़ी। खून से लथपथ शव देखते ही राहगीरों ने गांव में सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर स्वजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर, सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल पर खून से सना डंडा पड़ा मिला। नलकूप से लगभग 70 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले हमलावरों ने वहां शराब पी होगी। हालांकि हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के क्षेत्र में भी छानबीन की।
0
0
Report
Advertisement

बिक्रम में महिला सिपाही के पति की गोली से मौत; सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली

Danapur, Bihar:बिक्रम में महिला सिपाही के पति को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत; सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली बिक्रम। बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक राम पुकार सिंह के घर में महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ किराये पर रहती थीं। शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर दौड़े। कमरे में राज आर्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी 112 टीम में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं। राज आर्य और श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों बिक्रम बाजार स्थित राम पुकार सिंह के किराये के मकान में रह रहे थे。 घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी सिटी एसपी साकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। इसके बाद कमरे में रखे सर्विस रिवॉल्वर से पति राज आर्य ने अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सिटी एसपी ने कहा कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गोली चलने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
0
0
Report

पटना के पूजा पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन अनिवार्य; तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम

Patna, Bihar:दुर्गापूजा को लेकर पेसू ने पूजा पंडाल समितियों के लिए बिजली कनेक्शन से जुड़े जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पटना के सभी पूजा पंडालों को अलग से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, बिना अनुमति सीधे तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करना कानूनी अपराध माना जाएगा। पंडालों के लोड के अनुसार तीन दिनों के अस्थायी कनेक्शन के लिए सर्विस कनेक्शन चार्ज तय किया गया है। वर्ष 2026 में 1 केवीए लोड पर करीब 1,878 रुपये, 2 केवीए पर 2,806 रुपये, 3 केवीए पर 3,734 रुपये, 4 केवीए पर 4,662 रुपये और 100 केवीए लोड पर करीब 95,008 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसमें एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, सर्विस कनेक्शन चार्ज और एप्लीकेशन फीस शामिल है। पूजा पंडाल समितियों से सर्विस कनेक्शन चार्ज पर जीएसटी नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक प्रमंडल में तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे जहां अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती रहेगी ताकि पूजा के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके.
0
0
Report

बेलवन के आश्रम के पास प्रेमानंद महराज को लेकर विरोध, ग्रामीणों से मिली जुली प्रतिक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:रसिक दुलारी शरण की मौत के 11 दिन बीत गए.. केलिकुंज आश्रम कुछ भी बोलने को तैयार नहीं.. आखिर प्रेमानंद महराज कहां है.. जी न्यूज़ संवाददाता परिवेश वात्स्यायन ने आखिरकार उस जगह को तलाश लिया जहां प्रेमानंद मौजूद है.. लेकिन वहां किसी को जाने नहीं दिया जाती गांव के लोग कहते है.. केलिकुंज से तकरीबन 20 किमी दूर यमुना जी के उस पार बेलवन गांव है.. जहां यमुना जी के डूब क्षेत्र में आश्रम है.. वहां लक्ष्मी जी का प्रसिद्ध मंदिर है लेकिन लोग वहां अब कम आने लगे.. हां यहां के जमीन की रकम अब करोड़ों की हो गई.. कैमरा ऑन होते है.. वही ख मोशी यहां भी.. पूरे रास्ते पर आश्रम के लोग बैठे है. जो किसी भी बाहरी लोग को अंदर जाने नहीं देते है.. जब तक कैमरा ऑफ था तो हमें भी आगे जाने नहीं दिया कैमरा ऑन होते ही सब मौन हो गए.. सिर्फ राधे-राधे लेकिन गांव के लोग बहुत कुछ कहते है.. पूरा WT है वहां का रात के अंधेरे में
0
0
Report
Advertisement

निधेरा कला गाँव में गोलीबारी, घायल महिला अस्पताल रिफर

Dholpur, Rajasthan:जिले के निधेरा कला गाँव में दुकान पर बैठी एक महिला को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें गोली महिला के पेट के पास लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों और पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही कौलारी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
0
0
Report

प्रयागराज में बीजेपी का कांग्रेस पर होर्डिंग वार, 2027 में तीसरी बार सरकार का दावा

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज से बीजेपी का कांग्रेस पर होर्डिंग वार, 2027 के पहले कांग्रेस और राहुल गांधी पर बीजेपी का होर्डिंग वार, ब्राह्मणों को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी ने होर्डिंग के जरिए साधा निशाना, होर्डिंग में लिखा कि ब्राह्मण शंख बजाएगा, लेकिन नेहरू वंसज को नहीं अपनाएगा, दलित, पिछड़ा साथ चलेगा और 2027 में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगा, बीजेपी नेता श्रीशचंद्र दूबे और नितिन दुबे की तरफ से लगाया गया है होर्डिंग, दो दिन पहले आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियो ने लगाई थी होर्डिंग, कांग्रेसियों ने होर्डिंग में लिखा था ब्राह्मण शंख बजाएगा और दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक चलता जाएगा, अब बीजेपी की तरफ से भी होर्डिंग के जरिए कांग्रेस को दिया गया है जवाब。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top