852131
घटा गोविंदपुर में बिजली की करंट लगने से एक महिला जख्मी सदर अस्पताल सुपौल में इलाजरत
Supaul, Bihar:सुपौल जिले के घटा गोविंदपुर में बिजली करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने अस्पताल में उसकी हालत की जानकारी दी और चिकित्सा के लिए आवश्यक कदम उठाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Article 370 हटाने के सात साल: जम्मू-कश्मीर अब नए भारत की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath माँ भारती का मस्तक सदा ऊंचा रहे... 5 अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री AmitShah जी के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ 'एक विधान-एक निशान-एक प्रधान' के स्वप्न तथा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली। यह निर्णय श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ स्वप्न की पूर्णता थी, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में समर्पित कर दिया। बीते सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद से शांति, अलगाववाद से एकात्मता और अस्थिरता से विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज यह प्रदेश नए भारत की आकांक्षाओं, प्रगति और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुका है। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत इस युगांतरकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार व अभिनंदन। #Article370Abrogation0
0
Report
इगलास में किसान की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास क्षेत्र में सासनी रोड पर बाइक सवार किसान को अचानक आया साइलेंट अटैक। कांका गांव निवासी 50 वर्षीय किसान गजेंद्र पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे इगलास। डबल नहर के पास अचानक चक्कर आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे गजेंद्र। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस किसान को लेकर पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक को बताई मौत की वजह। खेती-बाड़ी से परिवार चलाने वाले गजेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए; पुलिस कार्रवाई में जुटी。 थाना इगलास क्षेत्र के डबल नहर का मामला0
0
Report
यूपी चुनाव: दलित वोटों के लिए भाजपा का 407 करोड़ अंबेडकर स्मारक योजना कदम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक होने के चलते दलितों को दिल में उतारने की दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है। एक तरह से ‘डी’ फैक्टर पर यूपी की सियासत की सुई अटक सी गई हैं। भाजपा भी इससे अछूती नहीं है। वजह साफ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दलितों का एक बड़ा हिस्सा विपक्ष ने शिफ्ट कर लिया था। इसलिए सरकार विधानसभा चुनाव में जाने से पहले अनुपूरक बजट में इसे सुलझाते हुए दिख रही है। सरकार ने बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना में 407 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इस रकम का इस्तेमाल डॉक्टर अंबेडकर और अन्य दलित महापुरुषों की मूर्तियां लगाने में किया जाएगा। सरकार ने डा. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना की स्वीकृति दी थी। इसके तहत प्रदेश में स्थापित डा. अंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं व उनके आसपास के स्थलों का संरक्षण और सुंदरीकरण किया जाएगा; सुरक्षा के लिए प्रतिमा स्थलों की बाउंड्री का निर्माण होगा। यूपी की हर विधानसभा में डॉ अंबेडकर के 10 स्मारकों के विकास के लिए 407 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना के अंतर्गत संत रविदास, कबीर, ज्योतिबा फुले और महर्षि वाल्मिकी जैसे महापुरुषों के स्मारकों का विकास भी कराएगी। बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित वोट को अपनी तरफ करने की हर कोशिश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी-गौरीगंज हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, पत्नी ने कार्रवाई की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी- गौरीगंज के मानसिंह पुरवा में हुए हत्याकांड का मामला, 36 घंटे बाद भी नही हुआ मृतक युवक को अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी दिल्ली से पहुंची अपने घर, पति की हत्या करने वाले सभी अभियुक्त को प्रशासन द्वारा गोली मारे जाने और बुलडोजर की कार्यवाही किए जाने की मांग की, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, मेरे भाई को भी धमकी दे चुके थे आरोपी, मैं भी मौजूद होती तो मुझे भी मार देते हत्यारे, मृतक की पत्नी ने अपने परिवार के चाचा और घर वालों पर लगाया हत्या का आरोप, हमारे द्वारा मर्जी से की गई शादी से नहीं खुश थे परिवार के लोग0
0
Report
सूटकेस में सड़ी हालत में युवती का शव मिला, दादरा नगर हवेली में घटना
Vapi, Gujarat:સૂટકેસમાંથી સડેલી હાલતમાં મળ્યો એક યુવતીનો મૃતદેહ સંઘ પ્રદેશ દાદરા નગર હવેલી ની ઘટના દાન ഹોટલની પાછળ એક બંધ મકાનના બાથરૂમમાંથી મળી હતી સુટકેસ ભાડુમત બે મહિના સુધી નહીં દેખાતા મકાન માલિકને ગઈ હતી શંકા મકાનમાંથી अत्यંત દુર્ગંધ આવતી હોવાનું મળીને મકાન માલિકે તાળું તોડી કરી હતી તપાસ તપાસ કરતા બાથરૂમમાં પડેલી એક સૂ केसમાં સડી ગયેલી હાલતમાં એક યુવતીનો મળ્યો मृतદેહ સેલવાસ પોલીસ અને ફોરેન્સિક ટીમોએ હાથ ધરી તપાસ મૃતક યુવતી મૂળ બિહારના નવાદા ની જ્યોતિકુમારી હોવાની ચર્ચા પોલીસે ફરાર ભાડુઆત અને મૃતકના મોતનું સાચું કારણ જાણવા હાથ ધરી તપાસ સૂટકેશમાં યુવતીનો મૃતદેહ મલતા સમગ્ર પંથકમાં ચકચાર0
0
Report
आचार संहिता से विधानसभा सत्र नहीं प्रभावित, खर्रा बोले विपक्ष के सवालों का जवाब देगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आचार संहिता से विधानसभा सत्र प्रभावित नहीं होगा, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी मीडिया से बोले, जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बोले खर्रा, विधानसभा में 3 पुराने बिलों पर चर्चा करेगी सरकार, ऐसी घोषणा नहीं होगी,जिससे मतदाताओं पर असर पडे, सरकार विपक्ष के सवालों का सदन में जवाब देगी, 20 अगस्त से शुरू हो रहा है विधानसभा का सत्र, इससे पहले निकाय चुनाव के लिए लगेगी आचार संहिता, जयपुर- OBC की रिपोर्ट पर UDH मंत्री एक्सक्लूसिव, जी मीडिया से खास बातचीत में बोले खर्रा, आयोग की रिपोर्ट का सरकार को इंतजार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया गया सर्वे, सरकार निकाय-पंचायत चुनाव के लिए तैयार, आज OBC आयोग सौंपेगा सरकार को रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण टक्कर, एक दर्जन घायल, 3 की हालत गंभीर
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे 9 पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, अर्टिगा समेत दो वाहनों की भीषण टक्कर, करीब एक दर्जन लोग घायल, 3 को किया हायर सेंटर रेफर दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार को अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव यकबगड़ी के पास भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। अर्टिगा समेत दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग वाहनों में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में कटर की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गोरखपुर में मासूम बच्ची हत्याकांड के बाद 28 पुलिसकर्मी लाइनहाज़िर, 5 दिन में आरोपपत्र
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिल रहा है। एक तरफ बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव के खिलाफ पुलिस ने महज पांच दिन में आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की तैयारी शुरू कर दी है, तो दूसरी ओर विभाग की साख पर लगे दाग को मिटाने के लिए भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और लापरवाही के आरोपों में घिरे 28 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने साफ संदेश दिया है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने अब तेजी दिखाते हुए महज पांच दिन के भीतर ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। अब पुलिस की कोशिश है कि इस जघन्य अपराध की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द पूरी हो जिससे पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके। इधर इस घटना के बाद पुलिस विभाग के भीतर भी व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में घिरे 28 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनमें 5 सब इंस्पेक्टर, 1 हेड कांस्टेबल और 22 कांस्टेबल शामिल हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पहले से लंबित विभागीय जांच की समीक्षा शुरू कर दी गई है। सभी जांच अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है और जिन मामलों में जांच लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बचने का अवसर नहीं दिया जाएगा। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट कहा है कि जिन मामलों में आरोप प्रमाणित होंगे, संबंधित पुलिसकर्मियों की बर्खастगी की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। इतना ही नहीं, विभागीय जांच में दोषी पाए जाने वालों की रिपोर्ट उनकी चरित्र पंजिका यानी सर्विस रिकॉर्ड में भी दर्ज की जाएगी, जिससे भविष्य में पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी लाभ प्रभावित होंगे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 28 लाइनहाजिर पुलिसकर्मियों के अलावा कई अन्य कर्मियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और कर्तव्य में लापरवाही की शिकायतों की जांच चल रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी लाइनहाजिर, निलंबन या विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि अब भ्रष्टाचार और दुराचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। मासूम बच्ची हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस की यह कार्रवाई पूरे महकमे के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है। एक ओर आरोपी के खिलाफ रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल कर त्वरित न्याय की दिशा में कदम बढ़ाया गया है, तो दूसरी ओर विभाग के भीतर अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दागी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब सबकी नजर विभागीय जांच और अदालत की अगली कार्रवाई पर टिकी है。0
0
Report
बाराबंकी पुलिस ने IGRS निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान पाया; 21 थाने भी शीर्ष
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- IGRS निस्तारण में बाराबंकी पुलिस बनी प्रदेश नंबर-1, एसपी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में 21 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण में बाराबंकी पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। इतना ही नहीं, जनपद के 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की सफलता को और गौरवपूर्ण बना दिया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार की गई प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परिणाम मानी जा रही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आईजीआरएस सेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आगे भी आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि police अधीक्षक के नेतृत्व में शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध समीक्षा और प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर सत्यापन कराया गया, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया गया और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। इसी व्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते बाराबंकी पुलिस ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बाइट- रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी।0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी से गोरखपुर जाते वक्त वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा
Motihari, Bihar:मोतिहारी से गोरखपुर जाने के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है जिसके कारण वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूट गया है। घटना के बाबत बताया जाता है कि सुगौली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के खुलने के चंद मिनट बाद ही पथराव किया गया था।मामले को लेकर सुगौली रेल थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।0
0
Report
राहुल गांधी ने अमित शाह से संसद में सवाल किया: छात्रों पर हमला किसने करवाया?
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi 38 मिनट · अमित शाह जी, छुपिए मत, संसद में देश के सवाल का जवाब दीजिए - छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया?0
0
Report
आर्मी चीफ ने केंद्रीय कमांड की परिचालन तैयारी की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:New Delhi, 05 August 2026 General Dhiraj Seth, Chief of the Army Staff (COAS), undertook a two-day visit to formations of Central Command on 04 and 05 August 2026 to review the prevailing security environment, operational preparedness and ongoing capability enhancement initiatives. At Headquarters Central Command, Lucknow, the COAS was briefed on the Command’s operational posture, infrastructure development, modernisation efforts and measures being undertaken to further strengthen combat readiness. He thereafter visited Headquarters Uttar Bharat Area and interacted with commanders and troops. During his interaction with all ranks, the COAS emphasised that operational preparedness, adaptability and self-reliance remain the bedrock of military effectiveness. He exhorted troops to remain vigilant, operationally agile and future-ready to effectively address emerging security challenges. The COAS also felicitated Major General Harsh Kakar (Retired), Colonel Arvind Singh Kushwaha (Retired), Naib Subedar Radhey Shyam (Retired) and Risaldar Major (Honorary Captain) Vijay Kumar (Retired) with the Yoddha Seva Samman in recognition of their exemplary contributions in the fields of social service, education, healthcare, environment, agriculture, sports and veterans’ welfare. The award honours the enduring spirit of service and commitment to the Nation beyond active military service. The visit underscored the Indian Army’s continued focus on maintaining a high degree of operational readiness and building a technologically empowered, self-reliant and future-ready force.0
0
Report
Advertisement
Article 370 के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर ओवैसी की बहस: महबूबा-मौर्या-गिरिराज टकराव उजागर
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Asaduddin Owaisi (Aimim President & MP, Lok Sabha) On Article 370/ Keshav Prasad Maurya/ Mehbooba Mufti/ Ram Mandir ह आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में चल रही चिंताओं को उजागर करता है, जिसमें मौजूदा हालात और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल न होने की आलोचना शामिल है। महबूबा मुफ़्ती पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में अशांति की तुलना जम्मू-कश्मीर के हालात से करती हैं और वहाँ हुई हिंसा की निंदा करती हैं। मदरसों और उनके छात्रों के बारे में केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों की आलोचना की जाती है क्योंकि वे नकारात्मक और अज्ञानतापूर्ण सोच को बढ़ावा देती हैं साथ ही, उनसे इतिहास और भारत की आज़ादी की लड़ाई में उलेमा (इस्लामिक विद्वानों) के योगदान को समझने की अपील की जाती है। इस कंटेंट में गिरिराज सिंह के उस विवादित बयान का भी ज़िक्र है जिसमें उन्होंने महबूबा मुफ़्ती को आतंकवादी कहा था, जबकि पहले वे उनके साथ गठबंधन कर चुके थे। कुल मिलाकर, यह चर्चा गहरे राजनीतिक तनाव और ऐतिहासिक शिकायतों को दर्शाती है0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट प्रदर्शन आयोजकों पर सुनवाई के साथ पुलिस को संयम बरतने की नसीहत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में छात्र विरोधी प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार। सुप्रीम कोर्ट पहले से लंबित याचिकाओं के साथ सुनवाई करेगा. याचिका में प्रदर्शन की आड़ में अभद्र, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को नसीहत देने के लिए 7 दिन की कम्युनिटी सर्विस की मांग भी की गई है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि पुलिस और अन्य कानून-व्यवस्था एजेंसियों को संयम से काम लेना चाहिए. चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर कुछ भटके हुए लोग पत्थरबाजी कर भी दें, तब भी युवाओं को समझाना और उनसे बातचीत करना जरूरी है. उन्हें सलाह और काउंसलिंग की जरूरत होती है. अगर सरकार बहुत सख्ती या आक्रामक रवैया अपनाएगी, तो समाज में तनाव बढ़ सकता है इसलिए ऐसी स्थिति से बच जाना चाहिए. CJI ने कहा कि ज़रूरत युवाओं को सुनने और समझने की है कि वे क्यों नाराज़ हैं और क्यों नारे लगा रहे हैं. लेकिन आखिरकार यह फैसला कानून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों पर छोड़ देना चाहिए. उन्हें इस तरह की परिस्थितियों से निपटने का अनुभव है. वे आपसे और हमसे बेहतर जानते है कि ऐसी स्थिति को कैसे संभालना है.0
0
Report
पटना: भूषण सिंह धोखाधड़ी के पांच मामलों में गिरफ्तार, 5 करोड़ से अधिक रकम हड़पने के आरोप
Patna, Bihar:पुलिस के अनुसार, भूषण सिंह के खिलाफ श्रीकृष्णापुरी थाने में धोखाधड़ी के कुल पांच मामले दर्ज हैं। आरोप है कि उन्होंने कई लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में कुल रकम 5 करोड़ रुपये से अधिक है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर भूषण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए。 गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थक और वकील देर रात तक थाने पहुंचे और रिहाई की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, भूषण सिंह के पक्ष का कहना है कि उन्हें नोटिस सही तरीके से नहीं मिला था, जबकि पुलिस इस दावे को खारिज कर रही है। पुलिस के अनुसार, उदयंत कुमार नामक व्यक्ति से भूषण सिंह ने जमीन देने के नाम पर 26.90 लाख रुपये लिए थे। चार साल बीत जाने के बाद भी न जमीन दी गई और न ही रकम वापस की गई। इसी मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य मामलों में रिमांड की मांग भी कर सकती है। साथ ही, मुजफ्फरपुर में उनके कारोबार की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
