852131
सुपौल में चलती बाइक से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल
Supaul, Bihar:सुपौल के स्टेट हाइवे 91 पर ह्रदयनगर शर्मा टोला के पास बुधवार को एक चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पहल करते हुए घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट आई है। घायल महिला की पहचान बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 06 निवासी 21 वर्षीय के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट में पांच जजों की स्क्रीनिंग कमेटी सेवानिवृत्ति मामलों की समीक्षा करेगी
Jodhpur, Rajasthan:न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की होगी समीक्षा, पांच जजों की कमेटी गठित जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए पांच न्यायाधीशों की स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कमेटी राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 53(1) के तहत न्यायिक अधिकारियों के मामलों की जांच करेगी। कमेटी में वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, वरिष्ठ न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह तथा न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड, समीर जैन और आशुतोष कुमार को शामिल किया गया है। आदेश के तहत जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल न्यायाधीश कैडर के अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा भी नई कमेटी करेगी। ये मामले 26 सितंबर 2026 के आदेश से गठित हायर ज्यूडिशियरी और लोअर ज्यूडिशियरी कमेटियों को सौंपे गए थे। अब सभी मामलों पर नई स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी। इसका उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था की दक्षता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना है。0
0
Report
मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सुरक्षा खामियों पर सील, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की
New Tehri, Uttarakhand:Tehri जिले के मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल पर सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंजी जंपिंग स्थल को सील करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वाले संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्यटकों की जान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अग्रिम आदेशों तक सील और संपत्ति से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन करने वाले सभी संचालकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
नेपाली नागरिक की हार्ट अटैक से मौत।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नेपाली नागरिक के हरिद्वार से रुपईडीहा जाने के दौरान बस में अचानक हालत बिगड़ी हार्ट अटैक से मौत। नेपाल राष्ट्र के जिला कालीकोट के वार्ड नंबर 7 बीडीसी निवासी पारेकामी पुत्र लाल वीरे 43 वर्ष व पुत्र रविंद्र उत्तराखंड राज्य के चंबा में पिता पुत्र मजदूरी का कार्य करते थे शनिवार को पिता पुत्र हरिद्वार से बस से रुपईडिहा के लिए आ रहे थे इसी दौरान सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास थाना मोतीपुर क्षेत्र के परवानी गौढी के पास पिता परेकामी की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एंबुलेंस सीएचसी मोतीपुर लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई है पुलिस के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कोटा के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, खाई में गिरा
Noida, Uttar Pradesh:कोटा - कोटा में बड़ी खबर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा. सवारियों से भरी बस पलटी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से अनियंत्रित होकर गिरी पास की खाई में. एक्सप्रेस-वे पर कराड़िया के पास हुआ हादसा. दिल्ली से मुंबई जा रही थी बस0
0
Report
जैतपुर CHC में 6 फीट का सांप, सपेरे ने जंगल में छोड़ दिया
Mahoba, Uttar Pradesh:दरअसल महोबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में शुक्रवार लगभग दो बजे अस्पताल की लैब के पास अचानक एक 6 फिट एक विशाल सांप दिखाई देने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए । सांप निकलने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में एक सपेरे को बुलाया गया और सपेरे ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ बड़ी मुश्किल से सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया और सांप पकड़ने के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर की मुख्य नाली पूरी तरह चोक हो जाने के कारण पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण वहां लगातार गंदगी जमा रहती है। शायद इन हालातों में गंदे पानी में मेंढक और अन्य जीव पनप रहे हैं, जिनकी तलाश में जहरीले सांप अस्पताल परिसर तक पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नालियों की सफाई और कचरा उठवाने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नही निभा पा रहे है । यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इससे प्रशासनिक लापरवाही साफ जाहिर होती है । यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने तार चोरी गैंग दबोचा: 1200 किलोग्राम तार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने खेतों में लगी विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने 77 स्थानों पर हुई तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य खेतों में लगे खंभों से 11 केवी और 33 केवी की विद्युत लाइनों के तार काटकर चोरी करने के आरोप में सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। करीब एक महीने तक तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पड़ताल की गई। जांच के दौरान चोरी के तारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी के तारों के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह खेतों में लगी बिजली की लाइनों को निशाना बनाता था। तार चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बना रहता था। पुलिस अब बरामद तारों का विभिन्न मामलों से मिलान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का माल कहां बेचा जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पुरण बागरी, सुल्तान बागरी, गोलू बागरी और अन्य आरोपी शामिल हैं। आरोपियों के नाम और उनकी भूमिका की अंतिम पुष्टि पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में 77 वारदातों का खुलासा हुआ है और अन्य घटनाओं के संबंध में भी अनुसंधान जारी है। बारां जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में हुई संभावित वारदातों की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
गया में तिल से बनी दुर्गा प्रतिमा नवरात्रि का आकर्षण बनी
Gaya, Bihar:गया में नवरात्र पर अनूठी पहल: कारीगरों ने तिल से गढ़ी भगवती की भव्य प्रतिमा देश भर में शारदीय नवरात्र की धूम है और मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। बिहार के गया जिले में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में रात-दिन जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार गया में एक ऐसी अद्भुत और अनोखी प्रतिमा तैयार की गई है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां, गया में इस बार श्रद्धालुओं को 'तिल' से बनी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन होंगे। गया जिला हमेशा से अपनी पौराणिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस बार नवरात्र के पावन अवसर पर यहाँ के एक पूजा पंडाल में कलाकारी का एक अनूठा नमूना देखने को मिल रहा है। कारीगरों ने अपनी दिन-रात की मेहनत से तिल का उपयोग करके मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है। इस अनोखी प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 25 किलोग्राम तिल का इस्तेमाल किया गया है। तिल के एक-एक दाने को बारीकी से जोड़कर माता के रूप, वस्त्र और आभूषणों को अंतिम स्वरूप दिया गया है। मूर्तिकारों की यह बारीक कलाकारी और समर्पण देखते ही बनता है। तिल से बनी यह अद्भुत प्रतिमा इस बार गया के श्रद्धालुओं के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को इस बार मां दुर्गा के एक बेहद दिव्य और अनूठे स्वरूप का दीदार करने का मौका मिलेगा।0
0
Report
रांची के पंडालों की भव्य सजावट श्रद्धालुओं में उत्साह भर रही
Ranchi, Jharkhand:किसी पंडाल में भव्य सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, तो कहीं अनोखी थीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पंडालों की खूबसूरती और आकर्षक लाइटिंग युवाओं को खासा लुभा रही है। हाथों में मोबाइल लिए युवा इन खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं, ताकि इन यादगार पलों को तस्वीरों और वीडियो के जरिए संजोया जा सके. वहीं, बुजुर्गों की आस्था का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। हाथ जोड़कर मां दुर्गा के सामने शीश झुकाते श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। उम्र भले ही अलग-अलग हो, लेकिन मां के दरबार में हर चेहरे पर श्रद्धा और हर मन में विश्वास नजर आ रहा है. आस्था, भक्ति और उत्साह के इस संगम में राजधानी रांची पूरी तरह मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है। हर ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु मां कालरात्रि का आशीर्वाद लेकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी में अवैध पटाखा भंडार पर बड़ी कार्रवाई, 20 कुंतल से अधिक विस्फोटक बरामद
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमों ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। • कैंट थाना क्षेत्र के कुंजविहार कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 20 कुंतल अवैध पटाखे और उससे जुड़ा सामान बरामद किया है। • कोतवाली थाना अंतर्गत गोला दीनानाथ इलाके से लगभग 10 कुंतल अवैध पटाखा सामग्री और विस्फोटक जब्त किया गया है। • आरोपी इस अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए जड़ी-बूटियों के व्यापार का सहारा ले रहा था, ताकि किसी को शक न हो। • कोतवाली इलाके से पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया है, जो गोला दीनानाथ में जड़ी-बूटी का काम करता था। • पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चेन्नई से यह कच्चा माल और सामग्रियां मंगाता था तथा स्थानीय पटाखा कारोबारियों को ऊंचे दामों पर बेचता था। • दोनों ठिकानों से बेरियम कार्बोनेट, सल्फर, पोटैशियम, चारकोल, पेपर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। • कैंट क्षेत्र में जिस जगमग इंडस्ट्री के यहां माल मिला, उसके पास भंडारण का कोई वैध लाइसेंस या फायर एनओसी नहीं थी। • कोतवाली क्षेत्र से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक और माल को थाने ले जाने के लिए 25 से अधिक मजदूरों की सहायता लेनी पड़ी। • पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
मराठवाडा महायुती वाद खत्म, शिरसाठ और चव्हाण एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मराठवाड्यात पदवीधर निवडणुकीवरनं महायुतीत सुरू झालेल्या वादावर अखेर तोडगा निघालेला आहे दोन दिवसापूर्वी संजय शिरसाठ यांनी पदवीधर चे राष्ट्रवादीचे उमेदवार सतीश चव्हाण यांना पाठिंबा देणार नाही अशा पद्धतीची घोषणा केली होती मात्र या वादावर अखेर पडदा पडलेला आहे आज संजय शिरसाठ आणि महायुतीचे उमेदवार सतीश चव्हाण हे एकत्र पत्रकार परिषद घेणार आहे, आणि त्यात संजय शिरसाठ सतीश चव्हाण यांना पाठिंबा जाहीर करणार अशी माहिती मिळतेय, त्यामुळं शिवसेना आणि राष्ट्रवादी आणि या वादावर पडदा पडणार असल्याचे अधिकृतपणे जाहीर केल्या जाईल.. अमरावतीच्या उमेदवारापासन हा वाद सुरू झाला होता मात्र राष्ट्रवादीच्या शिष्टाईला यश आलेले आहे आणि अखेर मराठवाड्यात शिवसेनेचा पाठिंबा मिळवण्यात ते यशस्वी झाले आहे असं आपल्याला म्हणता येईल...0
0
Report
देहरादून में मंत्री रेखा आर्य के मामले की SIT 10 सदस्यीय जांच टीम गठित
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून मंत्री रेखा आर्य के मामले में 10 सदस्य एसआईटी गठित SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया SIT का गठन एसपी देहात जया बलूनी के अध्यक्षता में गठित की गई सीट SIT में CO सहसपुर अनुज कुमार, शहर कोतवाल कैलाशचंद भट्ट, प्रभारी SOG संदीप कुमार , महिला सब इंस्पेक्टर विन്യത चौहान , सब इंस्पेक्टर कमलेश गौड़, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल किरण कुमार , कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल संजीत कुमार को शामिल किया गया है SSP देहरादून ने 10 सदस्य एसआईटी टीम को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं0
0
Report
फोन कैमरा कवर पर नई प्रवृत्ति: क्या बदल रहा है बाजार?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
शकरकंद बनाने की सरल विधि: मीठे आलू की बनाने की आसान तरीका
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF SWEET PATATO0
0
Report
वैशाली में दुर्गा पूजा सुरक्षा: 460 जगहों पर मजिस्ट्रेट पुलिस, डीजे-नाव प्रतिबंध
Hajipur, Bihar:दुर्गा पूजा को लेकर वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा.जिले में 460 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं, विसर्जन में नाव और डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है... जिले में 460 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.सभी पूजा पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी होगी.अग्निशमन व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा गया है. मिशन शक्ति के तहत पंडाल के वॉलंटियर्स को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई है.महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी... चेन स्नेचिंग, छिनतई और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी. स्कूटी और बाइक से भी निगरानी रखी जाएगी.वहीं, हाजीपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तीन पार्किंग जोन बनाए गए हैं.इनमें रामाशीष चौक, अक्षयवट स्टेडियम और सिनेमा रोड के पास नगर परिषद पार्किंग शामिल है.अंदरूनी सड़कों पर वाहनों, टू-व्हीलर और ई-रिक्शा की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन करना होगा.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है... जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे... स्वास्थ्य, बिजली और अग्निशमन विभाग की टीमें भी अलर्ट रहेंगी.विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी, साइन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और गोताखोरों की तैनाती होगी.एसडीआरएफ की नावें भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगी.डीएम ने स्पष्ट किया है कि नाव से प्रतिमा विसर्जन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. विसर्जन के लिए हाइड्रा का इस्तेमाल किया जाएगा.वहीं, डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए0
0
Report
95 साल में पहली बार महिलाओं के नेतृत्व में दुर्गाबाड़ी पूजा: इतिहास रचा गया
Gaya, Bihar:गया की दुर्गाबाड़ी में इतिहास रच रहीं महिलाएं, 95 साल में पहली बार संभाली पूजा की पूरी कमान शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक गयापाल रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई. इस बार का आयोजन खास है, क्योंकि दुर्गाबाड़ी के 95 वर्षों के इतिहास में पहली बार पूजा की पूरी जिम्मेदारी और प्रबंधन महिलाओं ने संभाली है. मां का पट खुलते ही दुर्गाबाड़ी परिसर जयकारों से गूंज उठा. पूजा समिति से जुड़ी महिलाएं एक ही रंग की पारंपरिक साड़ियों में नजर आईं. सभी ने मिलकर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की षष्ठी पूजा-अर्चना की. दुर्गाबाड़ी की सजावट और पूजा-अनुष्ठानों में बंगाल की प्राचीन संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है. बंगाली शैली में मां की आराधना से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है. दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. आयोजन के तहत लगातार चार दिनों तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके साथ ही भव्य भंडारे की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें. समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है. दुर्गाबाड़ी में महिलाओं की अगुवाई में हो रहा यह आयोजन नारी सशक्तीकरण, एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की मिसाल बन रहा है. 95 साल पुरानी परंपरा में महिलाओं को पहली बार आयोजन की पूरी जिम्मेदारी मिलने से इस वर्ष का महोत्सव खास बन गया है. दुर्गाबाड़ी की सचिव सुष्मिता गोहा ने कहा कि दुर्गाबाड़ी का यह 95वां वर्ष सभी के लिए ऐतिहासिक है. इतनाे लंबे इतिहास में पहली बार पूजा की पूरी बागडोर महिलाओं ने संभाली है. महिलाओं की सामूहिक भागीदारी नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए महिलाओं ने दिन-रात मेहनत की है. बंगाल की परंपरा के अनुसार पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है.0
0
Report
Advertisement
