852131
सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में गई महिला की जान
Supaul, Bihar:सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव की एक घटना में महिलाएं खेत से मकई तोड़कर घर लौट रही थीं कि 2 महिलाएं दोपहर बाद अचानक आई हल्की बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। आपको बता दें कि इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है वहीं घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ मिलावट के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन: 54 कुंतल पनीर नष्ट
Hapur, Uttar Pradesh:त्यौहारी सीजन में राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावट माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का हंटर अब तक के सबसे प्रचंड रूप में चला है. हापुड़ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 54 कुंतल यानी पूरे 5 हजार 400 किलोग्राम संदिग्ध और मिलावटी पनीर की महा-खेप को पकड़ा है. बाजार में इस 'सफेद जहर' की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है. आपको बता दें कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए मिलावटखोर भारी मुनाफे के लालच में इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ करने पर आमादा हैं. लेकिन हापुड़ जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी दिन में छापेमारी के साथ-साथ रात में भी ऑपरेशन नाइट' को चलाए हुई है. खाद्य विभाग की टीम ने हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा पर सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में मुरादाबाद से आ रही एक और संभल से आ रही दो गाड़ियों समेत कुल तीन वाहनों को रोक लिया. जब गाड़ियों के पिछले हिस्से खोले गए, तो अधिकारी भी नज़ारा देखकर हैरान रह गए. गाड़ियों के अंदर अत्यंत अस्वच्छ, बदबूदार और अनहाइजीनिक हालत में बिना खाद्य सुरक्षा मानकों के 54 कुंतल मिलावटी पनीर भरा पड़ा था. जांच में सामने आया कि यह सिंथेटिक और जहरीला पनीर त्यौहारों पर दिल्ली-एनसीआर के होटलों, रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकानों में खपाने की बड़ी साजिश थी. खाद्य सुरक्षा टीम ने तुरंत 3 दूध और 5 पनीर समेत कुल 8 नमूने संकलित कर जांच प्रयोगशाला भेज दिए और वहीं, इस जहरीले सामान का एक भी टुकड़ा बाजार में न पहुंच सके, इसके लिए मौके पर ही जेसीबी बुलडोजर मंगवाकर गहरा गड्ढा खुदवाया और पूरे 54 कुंतल यानि 14 लाख रुपये कीमत के पनीर को मिट्टी में दफन कर पूरी तरह नष्ट करा दिया. सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि 26 अगस्त की रात टोल ड्यूटी के दौरान टीम ने चेकिंग कर 8 नमूने भरे. गाड़ियों में लगभग 54 कुंतल पनीर था, जो मिलावटी और अनहाइजीनिक कंडीशन में था. इसे मौके पर ही जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया है और सैंपल लैब भेजे गए हैं. मिलावट के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा. आपको बता दें कि हापुड़ प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक फैले मिलावट सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है. वहीं, योगी सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है जनता की थाली में जहर परोसने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा. बाइट - चंद्रशेखर मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य विभाग, हापुड़0
0
Report
जालौन में घर के भीतर लटका युवक शिवम कुमार का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के अंदर कमरे में लटका मिला युवक का शव, 20 वर्षीय शिवम कुमार का शव फंदे पर लटकता मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, युवक की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम परिवार में पसरा मातम, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गांव का मामला。0
0
Report
झांसी रAxा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान; पोस्ट 21 घंटे पहले
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के खाच मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से 21 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटस पोस्ट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू करते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मृतक पंकज राजपूत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि पंकज बुधवार रात में घर आया और खाना खाने के बाद वह ऊपर चला गया। आज सुब 9 बजे वह गुटखा लेने दुकान गया और वापस आकर अपने दो मंजिला मकान में मफलर से फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उसकी मां उसे खाने के लिए बुलाने गईं। उन्होंने पंकज को छत पर लगे कुंडे से लटका देखा। परिजनों ने तुरंत रक्सा पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या से 21 घंटे पहले पंकज ने अपनी फेसबुक पर दो पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में लिखा था, खामोशी ही साथी है। दूसरी स्टोरी में उसने अपने दोस्त की फोटो के साथ लिखा था, हर्ष बाबा मिस यू, तेरा भाई कल तेरे पास नहीं रहेगा, तू रोने के लिए आ जाना। घटना के बाद परिजनों کا रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में निवर्तमान पार्षद के साथ मारपीट: CCTV फुटेज से जांच तेज
Bikaner, Rajasthan:निवर्तमान पार्षद के साथ मारपीट का मामला! मुक्ताप्रसाद के वार्ड 38 की घटना। दो बाइक सवार युवकों पर निवर्तमान पार्षद के साथ मारपीट करने का आरोप। घटना के बाद थाने में दिया गया परिवाद, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच। प्रारम्भिक तौर पर आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा पूरा मामला। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर कर रही पड़ताल। हालांकि सामने आए सीसीटीवी फुटेज की हम नहीं करते पुष्टि.0
0
Report
चूरू में नगरीय निकाय चुनाव: दो चरणों में नामांकन, 9 और 11 सितम्बर मतदान
Churu, Rajasthan:चूरू \n\nविधानसभा-चूरू \n\nलोकेशन -- चूरू \n\nचूरू जिले में 11 निगम पर दो चरणों में चुनाव, \n\nआज से नामांकन शुरू \n\nचूरू। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ही नहीं बल्कि प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।\n\nचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चूरू जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।\n\nआम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद हेतु आज 27 अगस्त, 2026 को लोक सूचना जारी की गई व 31 अगस्त को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इसी कड़ी में 01 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी व 03 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। \n\nचूरू जिले में प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितम्बर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितम्बर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितम्बर, 2026 को की जाएगी।\n\nचूरू जिले में प्रथम चरण में 5 जगह चुनाव होंगे..\n\nचूरू जिले में तीन नगर परिषद एवं 8 नगरपालिका सहित 11 स्थानों पर मतदान होंगे, जिनमें प्रथम चरण में दो नगर परिषद एवं तीन नगरपालिका के चुनाव होंगे। प्रथम चरण में नगरपरिषद सुजानगढ़ व नगर परिषद चूरू तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर व छापर में निर्वाचन होंगे.\n\nदूसरे चरण में 6 स्थानों पर निर्वाचन..\n\nवहीं दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में निर्वाचन होंगे.\n\nजिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।\n\n21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा व 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।\n\n0
0
Report
Gen Z प्रभाव से 21 वर्षीय सानिया ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:जिला- भीलवाड़ा लोकेशन- जहाजपुर जेन जी प्रोटेस्ट का असर: 21 वर्षीय सानिया ने चुनावी ताल ठोकी, दादा ने भी दाखिल किया निर्दलीय नामांकन जहाजपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन के दौर में जहाजपुर में एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन जी (Gen Z) प्रोटेस्ट से प्रभावित होकर 21 वर्षीय सानिया खानम ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। सानिया ने पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि सानिया के दादा एवं जहाजपुर पालिका में कांग्रेस के वरिष्ठ रहे पार्षद नजीर मोहम्मद ने भी वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं उनकी बुआ ने भी नामांकन दाखिल किया, जिससे एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा रही। मीडिया से रूबरू हुई सानिया ख़ानम ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन जी प्रोटेस्ट से वह प्रभावित हुई हैं। चुनाव लड़ने का फैसला उनका खुद का है, जबकि उनके दादा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। सानिया ने कहा कि युवा भी राजनीति और जनप्रतिनिधित्व में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से राधेश्याम बारेठ ने वार्ड नंबर 18, निर्दलीय के रूप में अरविंद भुवालिया ने वार्ड नंबर 7, गीता ने वार्ड नंबर 13 और भंवर बंडेला ने वार्ड नंबर 14 से नामांकन दाखिल किया。 आज कुल सात उम्मीदवारों ने आठ नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सबसे कम उम्र की उम्मीदवार 21 वर्षीय सानिया ख़ानम रहीं। कांग्रेस से आज नहीं आया कोई नामांकन नामांकन के इस दौर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इससे पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं。 सानिया के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने और उनके दादा नजीर मोहम्मद द्वारा भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किए जाने से वार्ड नंबर 6 और 16 के चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं。0
0
Report
Advertisement
भाई वीरेंद्र के बयान से बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य पर तेज बहस
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल भाई वीरेंद्र का हमला कहा निशांत अस्वस्थ नेता उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहना बिहार का दुर्भाग्य, राजनीति से पहले स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी。 राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कैमूर स्थित अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन और बिहार के राजनीतिक हालात पर जमकर हमला बोला。 भाई वीरेंद्र ने निशांत कुमार को अस्वस्थ कहा, उन्होंने बोला बिहार की जनता यह कभी मंजूर नहीं करेगी कि अस्वस्थ लोग राज्य के मुख्यमंत्री बनें। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार और यहां के लोगों का सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर भी अपनी चिंता और तंज व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी उनके बड़े भाई तुल्य हैं और वह उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं, लेकिन राजनीति से ज्यादा जरूरी स्वास्थ्य की देखरेख है। उन्होंने कहा, "नेता चाहे जो भी हों, उन्हें राजनीति करने से पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सचेत रहना चाहिए और उसे ठीक करना चाहिए। जब स्वास्थ्य ठीक होगा, तभी वे राज्य की जिम्मेदारी सही ढंग से निभा सकेंगे।" निशान्त कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह नीतीश जी के बेटे समान हैं, लेकिन एनडीए के अंदर जो खींचतान चल रही है, उससे बिहार के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं。 बाइट - भाई वीरेंद्र राजद नेता0
0
Report
गोंडा रोडवेज: माताओं-बहनों के लिए राखी तक मुफ्त यात्रा, 133 बसें
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां इस बार भी योगी सरकार ने माता और बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है जहां आज गुरुवार सुबह 6 बजे से ही माता और बहनों के लिए रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए रोडवेज बस में यात्रा फ्री की गई है। माताएं और बहनों के साथ इस बार एक सहायक पुरुष को भी यात्रा करने के लिए फ्री में छूट दी गई। गोंडा रोडवेज डिपो द्वारा माता और बहनों के लिए आज गुरुवार से 133 रोडवेज बसें चलाई जा रही है जहां फ्री में रोडवेज के माध्यम से 29 अगस्त सुबह 12:00 तक यात्रा कर सकती हैं। इसके लिए माता और बहनों को कोई भी किराया रोडवेज कंडक्टर को नहीं देना पड़ेगा। आज गुरुवार शाम 4 बजे गोंडा बस डिपो से रोडवेज बसों के माध्यम से अपने भाइयों के घर जा रही माताओं और बहनों जा रही है जिसको लेकर रोडवेज बसों में महिलाओं के साथ बहनों और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।capacity से अधिक माताएं और बहनें बसों में बैठकर जा रही है जगह नहीं मिल पा रही है। माताएं, बहने गोंडा डिपो से लखनऊ, गाजियाबाद कानपुर, बाराबंकी, बलरामपुर और बहराइच की यात्रा आज निशुल्क में करेंगी। गोंडा बस डिपो पर 10 से अधिक बसें अतिरिक्त बसों को भी रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर के लगाई गई है और इन्हीं बसों के माध्यम से जो महिलाएं हैं वह अपने घर पर जाकर के अपने भाइयों को निशुल्क यात्रा करके कल शुक्रवार को राखी बांध सकेंगीं।0
0
Report
उत्तराखंड के सीएम धामी: महिलाओं के लिए मोदी के कदमों से बदली तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी प्राइमरी स्कूल रामलीला ग्राउंड, धुरा, चंपावत में हो रहे ‘सशक्त बहना उत्सव-2026’ प्रोग्राम में शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए जो काम किया है, वह आज़ादी के बाद किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया... पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया, सिर्फ़ खोखले वादे किए। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्म-सम्मान की रक्षा करने वाला काम किया है। आज ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, महिलाओं के सेल्फ़-हेल्प ग्रुप, स्टार्टअप—इन सभी क्षेत्रों में महिलाएं लीडरशिप दे रही हैं।"0
0
Report
Advertisement
BBSSL बीज स्टोर में कृषि विभाग की जांच, किसान नेताओं की शिकायत पर टीम पहुँची
Gurdaspur, Punjab:ਸਟੋਰੀ-- :BBSSL ਸੀਡ ਸਟੋਰ ’ਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜਾਂਚ, ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਹੁੰਚੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਇਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਥਿਤ BBSSL ਦੇ ਸੀਡ ਸਟੋਰ ’ਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਸੀਡ ਸਟੋਰ ’ਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਘਟੀਆ ਕਿਸਮ ਦੇ ਬੀਜ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਫਰਜ਼ੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰਜਿਸਟਰਡ ਕਰਕੇ ਵੱਡੀ ਘਪਲੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮਾਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਥਿਤ BBSSL ਸੀਡ ਸਟੋਰ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ। ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ sਟੋਰ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ, ਬੀਜਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਬੰਧਤ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਹਿਬਾਜ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਤੱਥਾਂ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕਮੀ ਜਾਂ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉੱਧਰ BBSSL ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੀਡ ਸਟੋਰ ਵਿੱਚ ਬੀਜਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮਾਮਲਿਆਂ ਸਬੰਧੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਰਿਕਾਰਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਹ ਰਿਕਾਰਡ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਰਿਪੋਰਟ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿੰਨੀ ਸੱਚਾਈ ਹੈ。0
0
Report
रायपुर के राखी मार्केट में लाइट, म्यूजिक और स्पाइडर मैन मास्क वाली राखियाँ धूम
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में लाइट और म्यूजिक वाली राखियाँ के साथ-साथ घड़ी और स्पाइडर मैन के मास्क वाली राखियों का क्रेज. रायपुर में अलग-अलग जगह सजे राखी मार्केट में जमकर हो रही राखियों की खरीदी.0
0
Report
रक्षाबंधन पर बाजार में चंदन राखी बनी पहली पसंद, रौनक चरम पर
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक, चंदन राखी बनी पहली पसंद डूंगरपुर जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर जिले भर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखी जा रही है। बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की तैयारी के बीच दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों का नया कलेक्शन सज चुका है। वही राखियो की दुकानों पर बहिनों की भीड़ नजर आ रही है | बॉडी- राखी विक्रेताओं ने बताया कि इस बार बाजार में हर आयु वर्ग के लिए राखियों की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा, "आज की तारीख में चंदन राखी की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पसंद के अनुसार पारंपरिक ''देशी'' राखियाँ और लूंबा राखियाँ भी काफी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर कई प्रकार की राखियाँ लाई गई हैं | बच्चों के लिए टेडी बियर राखी, कार्टून कैरेक्टर और लाइटिंग वाली राखियाँ आकर्षण का केंद्र हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए: लूंबा राखी, चंदन राखी और पारंपरिक धागा राखियां उपलब्ध हैं। बाजार में राखियों की शुरुआती कीमत 5 से शुरू होकर 100 से 150 तक की रेंज में उपलब्ध है। हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद होने के कारण खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वही राखी विक्रेता ने बताया कि समय के साथ ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आया है। पहले की तुलना में अब अत्यधिक भड़कीली राखियों का चलन कम हुआ है और लोग अब सिंपल, सोबर और शालीन डिजाइन वाली राखियाँ अधिक पसंद कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीकर नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 5 नामांकन पत्र
Sikar, Rajasthan:सीकर। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्राप्त करने के पहले दिन कुल 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए सीमित समय ही बचा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से तीन जांच टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के माध्यम से उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने से पहले उसमें किसी तरह की कमी या गलती होने की स्थिति में अपनी शंकाओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं, रविवार को अवकाश होने के बावजूद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए टीम मौजूद रहेगी। कोई भी प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र की जांच करवाना चाहता है तो वह टीम की मदद ले सकता है। प्रशासन ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार नहीं करें और समय रहते अपना नामांकन पत्र तैयार कर जांच करवाने के बाद जमा करें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।0
0
Report
देवली नगर पालिका चुनाव: पहले दिन 5 नामांकन, दूनी से 2 नामांकन
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, देवली नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों से कुल 5 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, जबकि दूनी नगर पालिका के वार्ड 8 से 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए। देवली में वार्ड 30 से रजनीश सुवालका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, वार्ड 6 से फूलचंद बछेतियां ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में और वार्ड 7 से त्रिलोक ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसी तरह, दूनी नगर पालिका के वार्ड 8 से महेश दत्त तिवारी ने दो नामांकन पत्र जमा किए। इनमें से एक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा गया। नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। देवली थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। देवली नगर पालिका चुनाव के लिए अब तक लगभग 400 नामांकन फॉर्म लिए जा चुके हैं, जिससे चुनावी हलचल बढ़ गई है। नामांकन के शुरुआती दिन से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय दावेदारों के नामांकन दाखिल होने के साथ चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है।0
0
Report
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव: नामांकन के पहले दिन चार प्रत्याशी, राजनीतिक चालें चमक उठीं
Kishanganj, Bihar:नगर परिषद चुनाव को लेकर किशनगढ़ में सियासी सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन वार्ड संख्या 1 से 30 तक चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन कुल चार दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें दो कांग्रेस समर्थित दावेदारों के साथ एक निर्दलीय और एक आरएलपी प्रत्याशी शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ गई और दावेदार अपने समर्थकों के साथ पूरी तरह सक्रिय नजर आए। वहीं, वार्ड संख्या 31 से 60 तक के नामांकन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अराई एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अर्चना बुगालिया को अधिकृत किया गया है। पिछली चुनावी प्रक्रिया में नामांकन के पहले दिन महज एक आवेदन दाखिल हुआ था। अब पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी होने के बाद कई वार्डों में मुकाबले की तस्वीर और साफ होने के साथ चुनावी जंग दिलचस्प होने के आसार हैं.0
0
Report
Advertisement
